BASTI-अज्ञात करणों से रिहायशी छप्पर में लगी आग, गृहस्थ का सारा सामान जलकर हुआ खाक
Garha, Uttar Pradesh:कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में बैजनाथ का परिवार खाना खाकर घर में सो रहे थे। रात में बैजनाथ की पत्नी चंद्रावती देवी जागी तो देखा की छप्पर के एक कोने से आग की लपट उठ रही है।जबतक कुछ समझ आती आग पूरे छप्पर को अपने आगोश में ले लिया। वही बगल में दीनानाथ और रामखेलावन का भी छप्पर आग से जल गया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोगों आग पर काबू पा तो लिया लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा घरेलू सामान व नगदी जलकर राख हो गई। पीड़ित दीनानाथ ने बताया कि बीमार बेटी का इलाज करने के लिए खेत रेहन रखकर घर में रुपया रखा था। वह भी जलकर नष्ट हो गया। बर्तन, खाने पीने का सामान व जेवरात भी जल गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
