icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

विसर्जन के लिए दुर्गा प्रतिमा ले जाते समय साइड मांगने पर मारपीट, 6 के खिलाफ केस दर्ज

NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollowJust now
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। थाना क्षेत्र के पूरेमुसद्दी गांव पंचायत में मंगलवार देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रास्ते में साइड लेने को लेकर दो गुटों की आपस में भिडंत हो गई । इस घटना में गांव निवासी अखिलेश राजभर, गोमती राजभर, शोभाराम, रंजीत व अशोक चोटिल हो गए।सभी को उपचार के लिए इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पीडित अखिलेश राजभर की तहरीर पर पुलिस ने मध्य नगर गांव के रहने वाले रणवीर सिंह, आशीष सिंह, शिवम सिंह, रतन सिंह, ओम सिंह और अजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। *पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ विवाद* मारपीट की सूचना मिलने पर इटियाथोक कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कराया गया। *छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज* सीओ सदर अभिषेक दवाच्या ने बताया, कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रास्ते में साइड लेने को लेकर मारपीट की घटना हुई थी।सभी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

जौनपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, घायल युवक वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रफर

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, युवक के पेट में घोंपा चाकू गंभीर हालत में वाराणसी रेफर डांस करने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदला, नगर पालिका परिषद के पास हुई वारदात से मचा हड़कंप जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान डांस करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नगर पालिका परिषद के पास हुई चाकूबाजी की घटना में कालीकुत्ती निवासी राजेश बिंद उर्फ हीरा गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान चाकू उनके पेट में धंसी रह गई। गंभीर स्थिति में उन्हें जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ युवक डांस कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान राजेश बिंद उर्फ हीरा पर चाकू से हमला कर दिया गया। अचानक हुई इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। युवक के पेट में चाकू फंसी होने और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, वारदात कोतवाली थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर नगर पालिका परिषद के पास हुई। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। विवाद किन परिस्थितियों में शुरू हुआ और चाकू से हमला करने में कौन शामिल था, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी。 फिलहाल घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की जांच और आरोपियों के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद मामले की आगे की स्थिति स्पष्ट होगी。
0
0
Report
Advertisement

सलूंबर पुलिस लाइन में शहीद दिवस: गार्ड ऑफ ऑनर और वृक्षारोपण से श्रद्धांजलि

Udaipur, Rajasthan:सलूंबर पुलिस लाइन में शहीदों को सलाम, एसपी ने किया वृक्षारोपण एंकर: सलूंबर पुलिस लाइन में पुलिस शहीद दिवस पर वीर शहीदों को गाड ऑफ ऑनर देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। शहीदों के बलिदान को याद कर पुलिस जवानों ने देश सेवा के संकल्प को दोहराया। वर्दी का फर्ज, मातृभूमि की रक्षा और सर्वोच्च बलिदान! सलूंबर पुलिस लाइन में पुलिस शहीद दिवस पर अमर शहीदों को सम्मानपूर्वक गाड ऑफ ऑनर दिया गया। शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
0
0
Report

सुलताना में दिवाली से पहले 25 वार्डों में सफाई और स्ट्रीट लाइटों की सफाई तेज

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में दिवाली से पहले 25 वार्डों में सफाई अभियान तेज मुख्य नालों की सफाई और कचरे के ढेर उठाने का अभियान जारी वार्ड 11 में पार्षद जिकरू रहमान की अगुवाई में सफाई अभियान गलियों से कचरे के ढेर उठाए, कमेटी ने व्यवस्था का लिया जायजा दिवाली से पहले स्ट्रीट लाइटों का काम पूरा करने की तैयारी दिवाली के त्योहार को देखते हुए झुंझुनूं जिले की सुलताना नगरपालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में सफाई अभियान शुरू किया गया है। त्योहार से पहले कस्बे की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए वार्डों में जमा कचरे के ढेर उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मुख्य नालों की सफाई और स्ट्रीट लाइटों से जुड़े कार्य भी पूरे करने की तैयारी की जा रही है। ताकि दिवाली पर कस्बे के लोगों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर रोशनी की सुविधा मिल सके। इसी अभियान के तहत वार्ड 11 में पार्षद जिकरू रहमान की अगुवाई में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान वार्ड کی गलीयों में जमा कचरे के ढेर उठवाए गए और सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया। अभियान में नवाब जींद, जुबेर अली और महेश कुमार ने भी सहयोग किया। नगरपालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में सफाई अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पार्षदों की कमेटी वार्डों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रही है। कमेटी की ओर से कचरे के ढेर हटवाने के साथ संबंधित स्थानों पर सफाई कार्य करवाया जा रहा है। दिवाली से पहले मुख्य नालों की सफाई के साथ स्ट्रीट लाइटों से जुड़े कार्य पूरे करने पर भी जोर दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य त्योहार से पहले कस्बे के सभी वार्डों में स्वच्छता और रोशनी की व्यवस्था बेहतर बनाना है। बाइट 01 : नवाब अली जींद (मूंछे वाला) बाइट 02 : जिकरू रहमान पार्षद
0
0
Report
Advertisement

एयर शो की सफलता के लिए मां गंगा की आरती, बाबा विश्वनाथ से सुरक्षित आयोजन की कामना

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' की सफलता और सुरक्षित आयोजन के लिए बुधवार को गंगा तट पर विशेष आरती उतारी गई। नमामि गंगे टीम ने महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ मां गंगा की विशेष आरती कर आशीर्वाद मांगा और बाबा विश्वनाथ से आयोजन के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की। वैदिक मंत्रोच्चार, द्वादश ज्योतिर्लिंग पाठ, गंगाष्टकम और स्वस्तिवाचन के साथ रक्षा और सफलता की कामना की गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नमो घाट पर 'वायु सेना दिवस एरियल डिस्प्ले-2026' का आयोजन होने जा रहा है। इसकी थीम 'विंग्स ओवर गंगा' रखी गई है। एयर शो में गंगा की लहरों के ऊपर लड़ाकू विमानों की गर्जना और हेलीकाप्टरों के हैरतअंगेज करतब देखने को मिलेंगे। सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकाप्टर डिस्प्ले टीम अपने करतब दिखाएंगी। राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, तेजस, एलसीएच प्रचंड, आईएल-76, आईएल-78, सी-295 और एएन-32 सहित भारतीय नौसेना और थलसेना के विमान भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि गंगा तट पर होने वाला यह आयोजन वायुसेना की आधुनिक क्षमता का प्रदर्शन करने के साथ ही युवाओं को सेना से जुड़ने के लिए भी प्रेरित करेगा। रिपोर्ट - मयंक कश्यप, वाराणसी / Z MEDIA
0
0
Report

बैतूल की मां काली का विसर्जन जुलूस करबला घाट के लिए रवाना

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल की नगर सेठानी कही जाने वाली मां काली जो टिकारी क्षेत्र में विराजमान होती हैं,उनका भव्य विसर्जन जुलूस कल शाम से शुरू हुआ,जो आज सुबह शहर के लल्ली चौक पहुंचा。 लल्ली चौक से मां काली की प्रतिमा को लेकर भव्य विसर्जन जुलूस करबला घाट के लिए रवाना हुआ। जुलूस में शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक के बड़ी संख्या में मां काली के भक्त शामिल हुए। रातभर चले इस जुलूस में भक्त ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर झूमते, नाचते और जयकारे लगाते नजर आए। खास बात यह है कि मां काली का यह विसर्जन जुलूस करीब 20 घंटे बाद करबला घाट पहुंचेगा। रातभर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था और सुबह होते ही उसी जोश और आस्था के साथ श्रद्धालु जुलूस में शामिल नजर आए。 इस दौरान रात और सुबह मां काली की भव्य आरती भी की गई। पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह का ऐसा रंग देखने को मिला कि बैतूल मां काली के जयकारों से गूंज उठा。
0
0
Report
Advertisement

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन आस्था कुंज के पास ट्रैफिक डायवर्जन, एडवाइज़री लागू

New Delhi, Delhi:2110ZDN_DEL_TRAFFIC_ADVISORY कई दिनों के त्यौहार के बाद और माता रानी की पूजा के बाद आज अलविदा कहने का दिन है आज दुर्गा मां प्रतिमा विसर्जन का दिन है जिसके लिए आस्था कुंज नेहरू प्लेस में तैयार क्या की जा रही हैं और सिक्योरिटी के भी पुख्ता इंतजाम है दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई है जिसके तहत आस्था कुंज लाला लाजपत राय मार्ग कैप्टन गौर मार्ग आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक डिवीजन देखा जाएगा लोगों को जानकारी दी जा रही है कि अगर जरूरत ना हो तो इन सड़कों पर ना आए इस एरिया में ना आए आज सुबह 10:00 से रात 12:00 तक एडवाइजरी लागू रहेगी कल से ट्रैफिक का चलन सामान्य हो जाएगा जानकारी देते हुए वॉकथ्रू
0
0
Report

खूंटी में शहीद संस्मरण दिवस: पुलिस ने शहीदों को सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी

Khunti, Jharkhand:खून्टी में आज पुलिस प्रशासन द्वारा शहीद संस्मरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर खूँटी एसपी ऋषभ गर्ग की विशेष उपस्थिति में पुलिस लाईन में कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को सलामी दी गयी। मौके पर एसपी ऋषभ गर्ग समेत एएसपी हेडक्वार्टर डीएसपी सार्जेंट मेजर सहित सभी पुलिस पदाधिकारी और एसआई एएसआई और पुलिस बलों ने पुष्पचक्र और पुष्पांजली अर्पित किये। मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के शहिदों के परिजन भी उपस्थित थे। जिसमें शहीदों के परिजनों ने भी शहीद शहीदों को श्रद्धांजलि दिए। ये शहीद कहीं आतंकवादी हमले अथवा उग्रवादी हमले में शहीद हुए हैं। जिनके परिजनों को शॉल , फल एवं अन्य सामान देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व शहीदों के नाम 2 मिनट का मौन रखा गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने परिजनों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने और यथासंभव उनकी मदद के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान एसपी ऋषभ करने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहीदों के नाम पढ़े और उनके वीरता की गाथा सुनाई।
0
0
Report
Advertisement

जळगाव में हेलडाइट विवाद के बाद धारदार हथियार से हत्या; तीन आरोपी फरार

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव शहरात दुचाकीचा हेडलाईट चमकविल्याच्या कारणावरून झालेल्या वादातून एका ४० वर्षीय व्यक्तीची धारदार शस्त्राने हल्ला करून हत्या करण्यात आली आहे. माऊली नगर परिसरात ही घटना घडली. किरण विठ्ठल पाटील असं मृत व्यक्तीचं नाव असून, या हल्ल्यात किशोर छगन पाटील हे जखमी झाले आहेत. प्राथमिक माहितीनुसार, दुचाकीचा हेडलाईट चमकविल्याच्या कारणावरून झालेल्या वादातून तीन जणांनी धारदार शस्त्राने हल्ला केला. घटनेची माहिती मिळताच पोलिसांनी घटनास्थळी धाव घेतली. हल्ल्यानंतर तिन्ही आरोपी फरार झाले असून, पोलिसांकडून त्यांचा शोध सुरू आहे.
0
0
Report

पंजाब रोडवेज बस कर्मचारियों की हड़ताल: लुधियाना में चक्का जाम, मंत्री से 10:30 बैठक

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਚ ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਪਨਬਸ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਹੁਣ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੜਤਾਲ, ਬੱਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਬੋਲੇ ਬੱਸਾਂ ਦਾ ਚੱਕਾ ਜਾਮ ਰਹੇਗਾ, ਪੱਕੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਹੀ ਚਲਾ ਰਹੇ ਬੱਸਾਂ, 10:30 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਹੋਵੇਗੀ ਮੀਟਿੰਗ। ਜੇਕਰ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਹੋਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਤੇਜ ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਪਨਬਸ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਜਾਹਰ ਕਰਦਿਆਂ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਬੱਸਾਂ ਦਾ ਚੱਕਾ ਜਾਮ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਹੈ ਉਧਰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਡਿਪੂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਕਰਨਾ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਦਰਜ ਹੋਏ ਮਾਮਲੇ ਸਮੇਤ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਸਕੀਮ ਦਾ ਉਹ ਵਿਰੋਧ ਕਰਦੇ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ 10:30 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਇਸੇ ਮਸਲੇ ਵਿੱਚ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਜਾਣੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਹੱਲ ਨਾ ਨਿਕਲਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਬੱਸਾਂ ਦਾ ਚੱਕਾ ਜਾਮ ਕਰ ਦੇਣਗੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫਿਲਹਾਲ 5% ਤੱਕ ਬੱਸਾਂ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਨੇ ਅਤੇ 2511 ਜਥੇਬੰਦੀ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਸਾਰੇ ਡੀਪੂਆਂ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਦੀ ਕਾਲ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਉਧਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਜ਼ਿਕਰ ਕੀਤਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਅੱਜ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਸਕੀਮ ਅਧੀਨ ਬੱਸਾਂ ਚਲਾਈਆਂ ਜਾ ਰਿਹਆਂ ਨੇ ਉੱਥੇ ਹੀ ਮਹਿਕਮੇ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਝੂਠੇ ਮਾਮਲੇ ਸਮੇਤ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਕਰਨਾ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਮੰਗਾਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਵੱਲ ਗੌਰ ਨਹੀਂ ਕਰੇਗੀ ਤਾਂ ਉਹ ਅਣਮਿਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਬੱਸਾਂ ਦਾ ਚੱਕਾ ਜਾਮ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਣਗੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਬੇਸ਼ੱਕ 10:30 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾਣੀ ਹੈ ਪਰ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਸਿੱਟਾ ਨਾ ਨਿਕਲਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨਗੇ। ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਵੀ ਜੰਮ ਕੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸਾਧਿਆ ਹੈ।
0
0
Report

अंबरनाथ तहसीलदार अमित पुरी को ‘मिस्टर इंडिया’ कहा गया, 500 रुपए के नोटों के चश्मे के बिना नहीं दिखेंगे

Ambernath, Maharashtra:‘अंबरनाथचे तहसीलदार अमित पुरी म्हणजे मिस्टर इंडिया’ ‘500 रूपयांच्या नोटांचा चष्मा घालाल तरच ते दिसतील’ शेतकऱ्यांच्या प्रश्नावरून अविनाश देशमुख कडाडले Anchor - 'अंबरनाथचे तहसीलदार अमित पुरी हे मिस्टर इंडिया आहेत, पाचशे रुपयांचा चष्मा घातल्याशिवाय ते दिसत नाहीत' अशा तिखट शब्दात राष्ट्रवादीचे प्रदेश सरचिटणीस अविनाश देशमुख यांनी टीका केलीये. अंबरनाथ तालुक्याला दुष्काळग्रस्त घोषित करा या मागणीसाठी राष्ट्रवादी शरद पवार पक्ष आक्रमक झालाय. शेतकऱ्यांच्या मागण्यांसाठी राष्ट्रवादीच्या वतीने अंबरनाथच्या तहसील कार्यालयावर थेट बैलगाडी मोर्चा काढण्यात आला. मात्र तहसीलदार गैरजर असल्यामुळे राष्ट्रवादीच्या कार्यकर्त्यांनी तहसील कार्यालयाच्या आवारातच बैलजोडी बांधत जोरदार घोषणाबाजीही केली. यंदा सप्टेंबर महिन्यातच पावसानं ओढ दिल्यानं अंबरनाथ तालुक्यातील भातशेती संपल्यात जमा आहे. तर खरिपाच्या हंगामातला भाजीपालाही हातचा निघून गेलाय. त्यामुळे अंबरनाथ तालुक्याला दुष्काळग्रस्त घोषित करावं या मागणीसाठी राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार पक्षाकडून तहसील कार्यालयावर बैलगाडी मोर्चा काढण्यात आला होता. तीन दिवसांपूर्वी याबाबतचं निवेदन देऊनही तहसीलदार अमित पुरी गैरहजर राहिले. त्यामुळे राष्ट्रवादी पदाधिकाऱ्यांना संताप अनावर झाला. तहसीलदार अमित पुरी हे सर्वात निष्क्रिय तहसीलदार असल्याचा आरोप करत त्यांच्यावर कारवाई करण्यात यावी अशी मागणी देखील अविनाश देशमुख यांनी महसूलमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांच्याकडे केलीय.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top