icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272123
Parvez AlamParvez AlamFollow14 Jan 2025, 09:54 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीहोर बारिश के बीच मानवता की मिसाल सीहोर से इस वक्त की बड़ी खबर… एक तरफ जहां लगातार बारिश ने जनजीव

PRPrem RaiFollow1m ago
Sherpur, Madhya Pradesh:सीहोर बारिश के बीच मानवता की मिसाल सीहोर से इस वक्त की बड़ी खबर… एक तरफ जहां लगातार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं दूसरी ओर मानवता और साहस की एक मिसाल भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार जामनी गांव से एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के लिए 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, लेकिन रास्ते में नाला उफान पर होने के कारण स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण बन गई। ऐसे हालात में 108 एम्बुलेंस के स्टाफ सुभाष सेन और पायलट कमल सिंह मालवी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने एसडीआरएफ टीम के साथ मिलकर जोखिम भरे हालात में महिला तक पहुंच बनाई। तेज बहाव और पानी से भरे रास्तों के बीच टीम ने पूरी सावधानी और सूझबूझ के साथ महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और सकुशल जिला चिकित्सालय सीहोर पहुंचाकर भर्ती कराया। इस दौरान टीम ने जिस बहादुरी और तत्परता का परिचय दिया, वह काबिल-ए-तारीफ है। 👉 एक ओर जहां बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं, वहीं ऐसे जांबाज कर्मियों की वजह से कई जिंदगियां सुरक्षित बचाई जा रहीं हैं.
0
0
Report

सीहोर ब्रेकिंग न्यूज | डाबरी के जंगलों में हजारों पेड़ों की कटाई और अतिक्रमण के आरोप! सीहोर/डाबरी स

PRPrem RaiFollow2m ago
Sherpur, Madhya Pradesh:सीहोर ब्रेकिंग न्यूज | डाबरी के जंगलों में हजारों पेड़ों की कटाई और अतिक्रमण के आरोप! सीहोर/डाबरी से प्रेम राय की ग्राउंड रिपोर्ट... आज जब स्वदेश न्यूज की टीम डाबरी के जंगलों में ग्राउंड जीरो पर पहुंची, तो बारिश के बीच जंगलों का जो नजारा कैमरे में कैद हुआ, उसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। स्थानीय ग्रामीणों ने हमारी टीम को बताया कि कक्ष क्रमांक 259 और 260 में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और वनभूमि पर अतिक्रमण का कथित खेल चल रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि यहां हजारों की संख्या में पेड़ काटे जा चुके हैं, जबकि कई स्थानों पर वनभूमि पर कथित रूप से कब्जे की गतिविधियां भी चल रही हैं। लेकिन सवाल सिर्फ पेड़ों की कटाई का नहीं है... सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी गतिविधि किसकी जानकारी में चल रही थी? और अगर पेड़ों की कटाई एवं वनभूमि पर अतिक्रमण के आरोप सही हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक कैसे नहीं लगी? ग्रामीणों ने हमारी टीम को एक और महत्वपूर्ण जानकारी दी। उनका कहना है कि गांव से जुड़ी दो बीट किसी अन्य गांव को दिए जाने के बाद क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति बढ़ी है। ग्रामीणों के मुताबिक यह मामला कई महीनों से चल रहा है और अब उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का फैसला किया है। स्वदेश न्यूज की टीम जब मौके पर पहुंची, तो ग्रामीणों द्वारा बताए गए कई स्थानों का जायजा लिया गया। वहां पेड़ों की कटाई और जमीन से जुड़ी गतिविधियों के ऐसे दृश्य दिखाई दिए, जिनकी निष्पक्ष और विस्तृत जांच बेहद जरूरी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि जिस क्षेत्र को लेकर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं, वह वन विकास निगम, सीहोर के नाके से महज करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। अब सवाल और भी गंभीर हो जाता है— अगर नाका महज चार किलोमीटर दूर है, तो इतने बड़े स्तर पर कथित गतिविधियां आखिर कैसे चलती रहीं? जब इस पूरे मामले को लेकर संबंधित वन विभाग की अधिकारी से चर्चा की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब एक महीने पहले ही यहां पदभार संभाला है और उन्हें आज ही इस मामले की जानकारी मिली है। जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचीं और प्रारंभिक जांच की। हालांकि, उनके द्वारा फिलहाल एक ही स्थान का निरीक्षण किया जा सका। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कई स्थान हैं, जहां कथित रूप से अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई हुई है। अब जरूरत है सिर्फ एक जगह की जांच की नहीं... जरूरत है पूरे कक्ष क्रमांक 259 और 260 का सीमांकन, ड्रोन सर्वे और निष्पक्ष भौतिक सत्यापन कराने की। कितने पेड़ पहले मौजूद थे? कितने पेड़ काटे गए? किस प्रजाति के पेड़ काटे गए? किसकी अनुमति से कटाई हुई? काटी गई लकड़ी आखिर कहां गई? वनभूमि का कितना हिस्सा प्रभावित हुआ? और सबसे बड़ा सवाल— क्या इस पूरे मामले में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही अथवा मिलीभगत रही है? ग्रामीणों ने विभागीय स्तर पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को दोषी ठहराना जांच के बाद ही उचित होगा। हमारी खबर का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि वन संपदा की सुरक्षा और ग्रामीणों द्वारा उठाए गए गंभीर सवालों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। यह क्षेत्र बुदनी विधानसभा का हिस्सा है और विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए इस मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है। अब देखना होगा कि स्वदेश न्यूज की इस ग्राउंड रिप
0
0
Report
Advertisement

नवसारी में बाइक चोरी: आरोपी आरिफ सैयद सहित चार चोरी, 10.06 लाख माल

Navsari, Gujarat:બાઈક ચોરી કરીને બંધ ઘરોમાં ચોરી કરતો રીઢો ચોર પકડાયો ನವસಾರಿ LCB પોલીસની ટીમે બીલીમોરા દેવસર માર્ગ પર ભરવાડીયા પુલ પાસેથી ચોરીનીbાઇક સાથે ચોરને પકડી પાડ્યો આરોપી પાસેથી સોનાની ત્રણ લગાડી, મોંઘો ફોન અને રોકડા મળી આવ્યા પોલીસે બારડોલી ખાતે રહેતા અને ફ્રૂટની લારી ચલાવતા આરીફૂદ્દીન ઉર્ફે આરીફ સૈયદની કરી ધરપકડ આરોપી આરીફે બીલીમોરા શહેરમાં ગત એક વર્ષમાં 4 ચોરીને આપ્યો હતો અંજામ આરોપી આરીફ સૈયદ સામે સુરત, તાપી, વલસાડ અને નવસારી જિલ્લા ના અલગ અલગ વિસ્તારોમાં પોલીસ ચોપડે 11 ગુનાઓ પોલીસે આરોપી આરીફ સૈયદ પાસેથી કુલ 10.06 લાખનો મુદ્દામાલ કબ્જે કર્યો આરોપી ચોર આરીફને વધુ તપાસ અર્થે બીલીમોરા પોલીસને સોંપવામાં આવ્યો
0
0
Report

हांसी हिंसाकांड पर सुरजेवाला ने भाजपा और प्रशासन पर सवाल उठाए

Karnal, Haryana:करनाल के गगसिना गांव पहुँचे कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला हांसी में 15 अगस्त के दिन पुलिस और लोगो के बीच हुए टकराव को लेकर रणदीप सुरजेवाला ने कहा पहली बार हमने देश के इतिहास में देखा कल हांसी में जब मुख्यमंत्री वहां झंडा फहराने गए तो पुलिस ने किसानों के टैक्टर को तोड़ा, पुलिस ने पुलिस से बंदूके लहराई पुलिस ने खुद पत्थर बाजी की किसानों को गरीबों को न्याय मांगने वालों को लाठियां भांजी, रणदीप सुरजेवाला ने कहा मैं नायब सैनी से पूछना चाहता हूँ आप वहां 15 अगस्त का झंडा फेराने गए थे जो आजादी का प्रतीक है तो क्या आपकी यह जिम्मेदारी नहीं थी आप जीवन कुंडू हत्याकांड में उनके परिवार जनों बहुत सारे प्रबुद्ध नागरिक जो वहां पर इकठा हुए थे उन्हें बुलाकर मिलते, रणदीप सुरजेवाला ने कहा ठीक है उनमें रोष था गुस्सा था वो जायज भी है, रणदीप सुरजेवाला ने कहा जिसका परिवार जन मारेगा उसे गुस्सा, मुझे गुस्सा नहीं आएगा तो किस गुस्सा आएगा, सुरजेवाला ने कहा अभिभावक के तौर पर उन्हें बुलाकर उनसे बातचीत करनी चाहिए थी ना की पुणे लाठियां से पिटवाना चाहिए था। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कभी हरियाणा प्रदेश कि भाजपा की मुखिया कहती है कुर्ते पजामे कोठी पर टँगवा दिए, रणदीप सुरजेवाला ने का कुर्ता पजामा तो हमारी ड्रेस है धोती कुर्ता पजामे ख़ूनडा हमारे बुजुर्गों का यह हमारी शान का हिस्सा है, रणदीप सुरजेवाला ने कहा अगर बीजेपी के लोग इन पगड़ियों को खूंटी पर टँगवा देंगे कवि अंबाला में हमारी पगड़ियन रोलते हैं पंजोखरा साहब गुरुद्वारा साहिब के बाहर कभी कुर्ते पजामे खूंटी पर टँगवाते है, कभी 15 अगस्त के दिन लोगों को पिटवाते हैं जंतर मंतर और पूरे देश में हमारे बच्चों को पिटवाते हैं। रणदीप सुरजेवाला ने कहा क्या देश और प्रदेश ऐसे चलेगा, सुरजेवाला ने कहा अगर इस तरह से चलेगा तो फिर अराजकता फैल जाएगी, गुर्दे वाला ने कहा श्रीमान नायब सिंह सैनी आप इसे वार्निंग नहीं चेतावनी माने अगर आपका अहंकार जमीन पर नहीं आया हेलीकॉप्टर से उतारकर और चुटकुले सुनने से फुर्सत नहीं मिली हरियाणा के लोग वो दिन दूर नहीं जब आपको भारत से फर्श पर ले आएंगे।
0
0
Report

रोत बोले: भारत आदिवासी पार्टी बिना गठबंधन के चुनाव लड़ेगी

Banswara, Rajasthan:एंकर - बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद और भारत आदिवासी पार्टी के नेता राजकुमार रोत ने आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। सांसद रोत ने साफ कहा कि भारत आदिवासी पार्टी चुनाव में किसी गठबंधन का सहारा नहीं लेगी, बल्कि अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने गठबंधन की संभावनाओं को लेकर भी स्पष्ट इनकार किया। रोत ने कहा कि पार्टी बांसवाड़ा में स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में अपने संगठन और कार्यकर्ताओं के दम पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। रोत के इस बयान से स्थानीय राजनीति में सियासी हलचल तेज होने के संकेत हैं।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ टिब्बी में युवाओं के लिए संघ सम्मेलन: शक्ति पहचानें

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को टिब्बी खंड में युवा सम्मेलन एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें टिब्बी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। संघ के भरत गौड़ ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना और उनकी क्षमताओं का अहसास कराना है। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार हनुमान जी को उनकी शक्ति का स्मरण कराया गया था, उसी प्रकार युवाओं को भी उनकी क्षमताओं और सामाजिक दायित्वों की याद दिलाने की जरूरत है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने युवाओं से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
0
0
Report

भभुआ में भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस नेतृत्व के पुतले दहन का विरोध

Khajuria Khurd, Bihar:राष्ट्रगीत वंदे मातरम के कथित अपमान के खिलाफ एकता चौक पर उतरे युवा मोर्चा कार्यकर्ता, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह भाजयुमो जिला प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वंदे मातरम भारत की आजादी और क्रांति का प्रतीक है, जिसके गायन से कभी अंग्रेजी हुकूमत की रूह कांप जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा राष्ट्रीय गीत का अपमान किया गया है, जिसे देश और भारतीय जनता पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं भाजयुमो जिला महामंत्री आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रगीत के साथ किए गए व्यवहार से युवाओं में गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत देश के मान-सम्मान और गौरव से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस की नीतियां शुरू से ही इस तरह के राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति उपेक्षापूर्ण रही हैं। पूरे देश का युवा अब इस तरह के अपमान के खिलाफ एकजुट होकर विरोध दर्ज करा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि कांग्रेस नेतृत्व इस कृत्य के लिए देश की जनता से माफी मांगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
0
Report

मुरादाबाद में सावन के तीसरे सोमवार पर पुलिस ने कांवड़ियों के लिए व्यापक व्यवस्था

Moradabad, Uttar Pradesh:सावन के तीसरे सोमवार kों लेकर मुरादाबाद मे पुलिस और प्रशासन ने की special तैयारियां, मुर्ताबाद पुलिस की तरफ से शहर के 2 पॉइंट्स पर कावड़ियों के स्वागत और भव्य भण्डारो का किया जा रहा आयोजन, हाथ जोड़ जोड़कर कावड़ियों कों भण्डारो मे लेजाते दिखे थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मी, पुलिस और प्रशासन के अधिकारीयों ने अपने हाथों से भण्डारो मे कावड़ियों कों बांटाखाने का प्रसाद, जगह जगह पुलिस की तरफ से कावड़ मार्गो पर किया जा रहा पैदल march, बताए सावन के तीसरे सोमवार मे कई हाजारों की संख्या मे एवं अंतिम सोमवार मे कई लाखो की संख्या मे कावड़िये हरिद्वार एवं ब्रजघाट(गढ़ गंगा) कावड़ लेकर पहुंचते हैं, Zee मीडिया की टीम ने मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह से की व्यवस्थाओ कों लेकर Exclusive बातचीत, ZEE मीडिया से बोले एसपी सिटी हमारी व्यवस्था पूरी चाहे सड़क, बिजली, पानी या कावड़ पथ की हो, हमारी प्राथमिकता कावड़ियों कों ना हो कोई असुविधा, हाजारों की संख्या मे पुलिस कर्मी, फायर ब्रिगेड की कई टीमें, और सादे कपड़ो ने भी पुलिस कर्मी तैनात.
0
0
Report
Advertisement

पतेई खालसा में मासूम बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला हालत गंभीर

DILSHAD KHANDILSHAD KHANFollow9m ago
Chak Payanti Urf Gauspur, Uttar Pradesh:Chaudharpur : खूंखार कुत्तों के हमले से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है आए दिन खूंखार कुत्ते किसी ने किसी गांव में बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं एक ऐसा ही मामला पतेई खालसा में सामने आया है कुत्तों ने रात्रि के समय घर से निकले मासूम बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा निवासी भूकंन सैनी की पुत्री किरन अपने दो मासूम बच्चों के साथ तीज का त्यौहार मनाने मायके आई हुई थी शुक्रवार की रात्रि के समय अपने छोटे पुत्र गमनीस को अपने पिता के पास सुलाकर पास में अपनी चाची के घर चली गई थी कुछ समय बाद उसका पुत्र नींद से जाग गया और मां को ढूंढता हुआ घर से बाहर रास्ते में आ गया तभी कुत्तों के झुंड ने मासूम पर हमला कर उसे नोचना शुरू कर दिया बच्चों की चीख ने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए बच्चों को नोच रहे कुत्तों को लाठी डंडे फटकार कर भगाया तब तक कुत्तों ने बच्चों को बुरी तरह से नोच कर घायल कर दिया किसी व्यक्ति ने रात्रि में मस्जिद से ऐलान कराया तो किरण और उसके पिता बच्चों को देखने पहुंच गए सूचना पाकर एंबुलेंस गांव पहुंच गई घायल बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे चिकित्सा ने बच्चों के गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है |
0
0
Report

वृंदावन की माताओं ने पीएम मोदी के लिए खास राखियाँ तैयार कीं

Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन में माताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बनाईं खास राखियाँ, (मथुरा): रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर धार्मिक नगरी वृंदावन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हर साल की तरह इस बार भी वृंदावन के आश्रय सदनों में रह रही सैकड़ों विधवा माताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अत्यंत भावपूर्ण और अनोखी राखियाँ तैयार की हैं। पिछले कई हफ्तों से लगातार बनाई जा रही ये राखियाँ रक्षाबंधन के दिन प्रधानमंत्री की कलाई पर सजाई जाएँगी। धर्मनगरी वृंदावन में सुलभ इंटरनेशनल संस्था के सहयोग से जीवन यापन कर रही ये माताएँ, जो कभी समाज और अपनों से दुत्कार झेलने को मजबूर थीं, आज पूरे सम्मान के साथ मुख्यधारा से जुड़ चुकी हैं। अपने परिवार से दूर इन माताओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षाबंधन मनाना एक भावनात्मक संबल बन चुका है। माताओं का कहना है कि इन राखियों के धागों में केवल धागा नहीं, बल्कि उनका ढेर सारा प्यार, दुलार और देश के प्रधानसेवक के लिए आशीर्वाद पिरोया गया है। राखियों के इस विशेष संग्रह को कल औपचारिक रूप से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान माताओ ने अपने हाथों से बनाई गई इन कलात्मक और रंग-बिरंगी राखियों की झलक प्रस्तुत की। सुलभ इंटरनेशनल के तत्वाधान में यह परंपरा पिछले कई वर्षों से अनवरत चली आ रही है। संस्था के सहयोग से माताओं को न केवल आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने का अवसर मिला है, बल्कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर देश के सर्वोच्च नेतृत्व तक अपना प्रेम पहुँचाने का माध्यम भी प्राप्त हुआ है। माताओं द्वारा भेजी जाने वाली इन राखियों के साथ रक्षाबंधन का यह पर्व वृंदावन के आश्रय सदनों में एक बार फिर हर्षोल्लास और नई उम्मीदों का संदेश लेकर आया है।
0
0
Report
Advertisement

केंद्र के काला कानून के विरोध में JMएम ने 20 अगस्त को लातेहार में प्रदर्शन की तैयारी का एलान

Latehar, Jharkhand:केंद्र सरकार की दोहारी नीति के ख़िलाफ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विरोध का बिगुल फूक दिया जिसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 20 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर लातेहार स्थित माको डाकबंगला में जेएमएम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। बैठक का नेतृत्व राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम और जेएमएम जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने की है। इस दौरान राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जहां जहां भाजपा की सरकार है वहां कोई कला कानून लागू नहीं किया। वहीं जहां जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां काला कानून बनाकर चल रहे विकास कार्य को बाधित करने का काम कर रही ऐसे में केंद्र सरकार की कला कानून किसी भी कीमत में लागू नहीं होने देंगे। जिसको लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन से लेकर सड़क जाम भी करने का काम किया जाएगा केंद्र सरकार चल रहे विकास कार्य को रोककर हेमंत को कमजोर करना चाह रही है। केंद्र सरकार के मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे। वहीं जेएमएम जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा हेमंत है तो हिम्मत है लेकिन केंद्र सरकार को आंदोलन के माध्यम से चेतावनी है कि झारखंड में केंद्र सरकार की Black law back लेना होगा। साथ ही 20 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अपने जेएमएम के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है और काला कानून का पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा सड़क से लेकर सदन केंद्र सरकार को घेरने का काम किया जाएगा。
0
0
Report

दौसा कांग्रेस ने निकाय- पंचायत चुनाव के लिए जीत की रणनीति बनाई

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत ओर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस हुई सक्रिय कांग्रेस ने आहूत की जिले की संगठनात्मक बैठक कांग्रेस राजस्थान सह प्रभारी चिरंजी राव ,जिला प्रभारी राकेश पारीक, जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ,सांसद मुरारीलाल मीणा, विधायक डीडी बैरवा,पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा,ममता भूपेश,ओपी हुडला,जीआर खटाना सहित अन्य पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में किया सभी से आहवान कहा सभी मिलकर करेंगे मेहनत ओर जिले की सभी सीटों पर होगा कांग्रेस का कब्जा प्रदेश में पंचायत और नगर निकायों की लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब राजनीतिक दल जीत को लेकर रणनीति बनाने में सक्रिय हो रहे हैं दौसा में कांग्रेस के राजस्थान सह प्रभारी चिरंजी राव ने पहुंचकर जिले के कांग्रेस पदाधिकारी , जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ सहित अन्य पदाधिकारी, सांसद मुरारीलाल मीणा , विधायक दीनदयाल बेरवा पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा , ममता भूपेश , जीआर खटाना सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे कांग्रेस सह प्रभारी चिरंजी राव ने दावा किया निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी तो वहीं सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा दौसा जिले में एक जिला प्रमुख , 13 पंचायत समिति , नो नगर पालिका और दो नगर परिषद है जहां कांग्रेस विजय पताका लहराएगी और भाजपा का दौसा जिले से सुपड़ा साफ करेगी सांसद ने कहा टिकट ऐसे व्यक्ति को ही दिया जाएगा जो जीताऊ होगा और टिकाऊ होगा वहीं पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने कहा सिफारिश के आधार पर किसी को टिकट नहीं मिलेगा जो कांग्रेस की विचारधारा का होगा और जिताऊ भी होगा उसी को टिकट मिलेंगे साथ ही उन्होंने कहा चुनाव को लेकर भाजपा बौखलाई हुई है उनको इसका पता है कि चुनाव में उनकी हार होगी इसके चलते वह चुनाव टाल रहे थे लेकिन कोर्ट का जब डंडा लगा तो चुनाव करवाने पड़ रहे हैं ऐसे में प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस को बहुमत देगी । बाइट चिरंजी राव कांग्रेस सह प्रभारी राजस्थान बाइट मुरारीलाल मीणा सांसद दौसा बाइट ममता भूपेश पूर्व मंत्री बाइट RAMJEE LAL ODH जिलाध्यक्ष कांग्रेस दौसा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top