272301
बस्तीः भंगुरा के पोखरा के पास मिला युवक का शव, मृतक गंगऊपुर गांव का निवासी
Shankarpur Purwa, Uttar Pradesh:कलवारी थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव निवासी श्यामलाल का शव भंगुरा के पोखरा स्थित पुल के पास मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाना अध्यक्ष कलवारी जनार्दन प्रसाद मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई शुरू दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य इकट्ठा किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाजापुर में 19 वर्षीय पवन ने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के वार्ड नंबर 25 स्थित सरस्वती नगर में 19 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवक को फंदे से नीचे उतारा और ऑटो रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के शव का पीएम जिला अस्पताल में हुआ। पीएम के पश्चात शव परिजनों को सौंप गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरस्वती नगर निवासी पवन पिता अजय कुशवाह (19) ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी लगते ही उन्होंने पवन को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद पवन को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पवन ऑटो रिक्शा चलाता था। उसने करीब दो माह पहले ही ऑटो खरीदा था और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। अस्पताल चौकी प्रभारी पदमसिंह ने बताया युवक को परिजन आटो रिक्शा में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पवन ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा.0
0
Report
कवर्धा के चिल्फी वन क्षेत्र में बाघ ने कैमरे में कैद, ग्रामीणों में दहशत
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा के चिल्फी वन क्षेत्र में एक बार फिर से बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। डीएफओ ने बताया कि बरेंडीपानी इलाके में बाघ ने एक गाय का शिकार किया है। खास बात ये है कि गाय का शिकार करते हुए बाघ वन विभाग के ट्रेप कैमरे में कैद हुआ है। तस्वीर सामने आने के बाद वन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है और ऐहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले नहीं जाने और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। चिल्फी का ये वही इलाका है जो कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से सटा हुआ है, जिसके चलते यहां वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। फिलहाल बाघ की लगातार निगरानी के लिए वन विभाग ने इलाके में कैमरा ट्रैप बढ़ा दिए हैं।0
0
Report
शहडोल में पुलिया क्षतिग्रस्त: 10 गांवों के बस आवाजाही रुक गई, मरम्मत कब?
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल जिले के जयसिंहनगर ब्लॉक से सामने आई यह तस्वीरें सड़क निर्माण की गुणवत्ता और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्राम झारा से चित्रराव किट मार्ग को जोड़ने वाली पुलिया पहली ही बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि इसके निर्माण को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। पिछले करीब 15 दिनों से पुलिया की हालत खराब है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग ने अब तक कोई ठोस मरम्मत कार्य नहीं कराया। पुलिया के नीचे की मिट्टी और मलबा पानी के बहाव में बह चुका है, जिससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यह मार्ग करीब 10 गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ता है, लेकिन पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद बसों का आवागमन भी बंद हो गया है। शहडोल जिले के जयसिंहनगर ब्लॉक के ग्राम झारा से चित्रराव किट मार्ग की हैं। यहां बनी पुलिया पहली ही बरसात में पानी के तेज बहाव को नहीं झेल सकी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिया को बने अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। करीब 15 दिनों से पुलिया इसी हालत में है। पानी के बहाव से सड़क के नीचे की मिट्टी और मलबा पूरी तरह बह चुका है, जिससे पुलिया के आसपास का हिस्सा बेहद खतरनाक हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सिर्फ एक झड़ी लगाकर औपचारिकता पूरी कर दी गई, लेकिन पुलिया की वास्तविक मरम्मत नहीं की गई। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के चलते अब इस मार्ग पर बसों का संचालन भी बंद हो गया है। यह मार्ग करीब 10 गांवों के ग्रामीणों के लिए मुख्य सड़क तक पहुंचने का एकमात्र सहारा बताया जा रहा है। ऐसे में यदि समय रहते पुलिया की मरम्मत नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में यह मार्ग पूरी तरह बंद होने के साथ-साथ किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकता है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत और जमीनी हकीकत सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग कब तक इस क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थायी मरम्मत कराता है。0
0
Report
Advertisement
मण्डला: बेटे के अपराध से पीड़ित मां पर सामाजिक बहिष्कार, सुरक्षा की मांग
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - हत्या के आरोपी बेटे के कर्म की सजा भुगत रही मां! मण्डला में एक मां अपने बेटे के अपराध की ऐसी सजा भुगत रही है, जिसका दर्द शायद शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आरोप है कि हत्या के आरोपी बेटे के चलते ग्रामीणों ने उसकी मां और पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। परिवार गांव में रहते हुए भी अपनों से अलग-थलग पड़ गया है। अब पीड़ित मां और उसके बेटे ने पुलिस और जनसुनवाई में मदद की गुहार लगाई है। मामला बम्हनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुगदरा का है। आरोपी युवक की मां का आरोप है कि उसके बेटे पर हत्या का मामला दर्ज होने के बाद ग्रामीणों ने पूरे परिवार से दूरी बना ली। परिवार का सामाजिक बहिष्कार किए जाने से उनका गांव में रहना मुश्किल हो गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि बेटे के अपराध की सजा अब मां और दूसरे परिजनों को भुगतनी पड़ रही है। रोजमर्रा की जिंदगी में भी परिवार खुद को गांव में अलग-थलग महसूस कर रहा है। इसी परेशानी को लेकर पीड़ित मां और उसके बेटे ने पुलिस अधिकारियों से लेकर जनसुनवाई तक पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है। परिवार ने सामाजिक बहिष्कार खत्म कराने और सुरक्षा एवं न्याय की मांग की है। मामले में एडिशनल एसपी ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस की कार्रवाई के बाद परिवार को सामाजिक बहिष्कार से राहत मिलती है या नहीं।0
0
Report
रिछोदा के किसानों ने 2024-25 बीमा राशि नहीं मिलने पर जनसुनवाई में मदद मांगी
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजapur जिले की शुजालपुर तहसील के ग्राम रिछोदा के किसानों ने सोयाबीन की फसल खराब होने और वर्ष 2024-25 की फसल बीमा राशि नहीं मिलने को लेकर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को आवेदन सौंपा। 100 से अधिक किसान जनसुनवाई में आएं और उन्होंने खराब हुई सोयाबीन की फसल भी दिखाई। किसानों ने आवेदन में कलेक्टर से मामले में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर फसल का दोबारा सर्वे कराने और पात्र किसानों को बीमा राशि दिलाने की मांग की है।0
0
Report
कोंडागांव चालक दिवस: नशे में वाहन न चलाने की शपथ से सड़क सुरक्षा जागी
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव, वाहन चालक दिवस के अवसर पर मंगलवार को कोंडागांव में बड़ी संख्या में वाहन चालक एकजुट हुए। चालकों ने खाकी वर्दी पहनकर शहर में जागरूकता रैली निकाली और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान चालकों ने दुर्घटनाओं से बचाव, यातायात नियमों के पालन और नशे में वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया। चालकों ने कहा कि वाहन चालक केवल वाहन चलाने का काम नहीं करते, बल्कि वे सारथी की भूमिका निभाते हैं। दिन-रात सड़क पर वाहन चलाकर लोगों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। वाहन चालक दिवस के माध्यम से सभी चालकों ने एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियों को समझने और दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। नशे में वाहन चलाया तो खतरे में पड़ सकती है कई जिंदगियां रैली में चालकों ने आपस मे भी एक दूजे से विचार साझा किए शराब या किसी अन्य नशे की हालत में वाहन चलाना बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि सड़क पर की गई एक छोटी सी लापरवाही से सिर्फ चालक की जान जोखिम में नहीं पड़ती, बल्कि सामने वाले व्यक्ति की जिंदगी भी खतरे में आ जाती है। हादसे के पीछे किसी का परिवार होता है और एक दुर्घटना से दोनों परिवारों को जिंदगीभर का नुकसान उठाना पड़ सकता है। चालकों ने बाइक सवारों से हेलमेट पहनने, कार चालकों से सीट बेल्ट लगाने और सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। रैली के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर नारे लगाते हुए लोगों को दुर्घटनाओं से बचने का संदेश दिया गया। चालकों ने रखी दो प्रमुख मांगें वाहन चालकों ने शासन-प्रशासन से अपनी सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर भी मांगें रखीं। उनका कहना है कि चालकों की समस्याओं और सुरक्षा के लिए अलग से चालक सुरक्षा बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए, ताकि जरूरत के समय चालकों को योजनाओं और सहायता का लाभ मिल सके। इसके अलावा कोंडगांव में वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं होने की समस्या भी उठाई गई। चालकों ने शहर में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की मांग की। उनका कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर बनने से बड़े वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने की सुविधा मिलेगी और शहर में यातायात का दबाव भी कम होगा। . रैली में दिया जिम्मेदार चालक बनने का संदेश वाहन चालक दिवस पर निकली रैली में बड़ी संख्या में चालक शामिल हुए। खाकी वर्दी में एकजुट होकर शहर की सड़कों पर निकले चालकों ने लोगों से अपील की कि सड़क पर हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे। उनका संदेश साफ था—सड़क किसी एक की नहीं, सभी की है; इसलिए सावधानी और नियमों का पालन ही सुरक्षित सफर की सबसे बड़ी गारंटी है।0
0
Report
Advertisement
किरण सिंह देव की हालत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ जारी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव इन दिनों दिल्ली के द्वारका स्थित अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसी दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने उनसे भेंट-मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली।मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने किरण सिंह देव के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर भी साथ रहे।नेताओं ने मां दंतेश्वरी से प्रार्थना करते हुए किरण सिंह देव के जल्द पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करने की प्रार्थना की गई।किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।0
0
Report
लहार में सेवानिवृत्ति समारोह पर 200 वाहनों का काफिला, पीएम की अपील पर सवाल
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-PM की अपील बेअसर,रिटायर्ड पटवारी की विदाई में 200 वाहनों का काफिला, शहर में लगा जाम, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत एंकर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोलियम पदार्थों की बचत और अनावश्यक ईंधन खपत कम करने की अपील के बावजूद मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सवाल खड़े करती है। यहां एक सेवानिवृत्त पटवारी की विदाई में करीब 200 वाहनों का काफिला निकलाया गया। जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत हुआ और इस दौरान नगर में जाम की स्थिति भी बन गई। दरअसल, लहार निवासी पटवारी विजय शंकर दुबे 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए। उनके विदाई समारोह का आयोजन सोमवार शाम को मध्य प्रदेश पटवारी संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया। समारोह के बाद करीब 200 वाहनों के काफिले के साथ रैली निकाली गई। रैली के दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्व विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित कई अधिकारी-कर्मचारी, पटवारी, स्टांप विक्रेता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। लेकिन सवाल यह है कि जब देश में ईंधन की बचत को लेकर प्रधानमंत्री अपील कर रहे हैं, तब क्या इस तरह सैकड़ों वाहनों का काफिला निकालना जरूरी था। फरवरी 2026 में अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए सैन्य संघर्ष के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी। भारत में भी ईंधन की उपलब्धता और खपत को लेकर सरकार ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई 2026 को हैदराबाद और वडोदरा में जनसभाओं के दौरान पेट्रोलियम पदार्थों की खपत कम करने और अनावश्यक इस्तेमाल से बचने की अपील की थी। उस समय भी देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में वाहनों के काफिले और रैलियों की तस्वीरें सामने आई थीं। कुछ मामलों में कार्रवाई भी हुई। अब लहार से सामने आई यह तस्वीर एक बार फिर सवाल खड़ा कर रही है कि क्या प्रधानमंत्री की अपील सिर्फ आम जनता के लिए है, या सरकारी तंत्र और समाज के प्रभावशाली लोगों को भी ईंधन बचाने की उतनी ही जिम्मेदारी निभानी चाहिए। एक ओर देश ईंधन की बचत और विदेशी मुद्रा को बचाने की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सेवानिवृत्ति जैसे व्यक्तिगत समारोह में सैकड़ों वाहनों का काफिला निकालकर शक्ति प्रदर्शन जैसी तस्वीर दिखाई दे रही है। सवाल बड़ा है, क्या विदाई समारोह के लिए 200 वाहनों का काफिला जरूरी था? क्या ऐसे आयोजनों में ईंधन की बचत और प्रधानमंत्री की अपील का ध्यान नहीं रखा जाना चाहिए? और क्या प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों में इस तरह की रैली को लेकर कोई जिम्मेदारी तय होगी? लहार की सड़कों पर निकला ये काफिला अब सिर्फ एक विदाई समारोह नहीं, बल्कि सरकारी अपील, जन-जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक होने के दावे पर बड़ा सवाल बन गया है। क्योंकि सवाल सिर्फ 200 गाड़ियों का नहीं… सवाल उस सोच का है, जो अपील सुनती तो है, लेकिन मानती कितनी है,ये लहार की तस्वीरें साफ बता रही हैं।0
0
Report
बिहार में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने मानदेय और ग्रेच्यूटी के लिए धरना दिया
Banka, Bihar:बांका के अमरपुर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। धरना के बाद सेविकाओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमा कुमारी को सौंपा। सेविकाओं की प्रमुख मांगों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी का लाभ लागू करना, करीब पांच माह से बकाया मानदेय का एकमुश्त भुगतान करना, पोशाक राशि का जल्द भुगतान और सेविका से महिला पर्यवेक्षिका पद पर बहाली की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करना शामिल है। धरना कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष श्वेता कुमारी, सचिव पूनम रानी दास सहित सैकड़ों सेविका एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। इस दौरान आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
Advertisement
AMU की 500 करोड़ जमीन पर छात्रों का प्रदर्शन तेज, कब्जे और विवाद जारी
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ AMU की हॉर्स राइडिंग वाली करीब 500 करोड़ की भूमि को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, AMU इंतजामिया ने प्रदर्शनकारी छात्रों को हॉर्स राइडिंग जमीन पर जाने से रोका, नगर निगम ने अपनी जमीन बताते हुए AMU हॉर्स राइडिंग क्लब की 500 करोड़ भूमि करवाई थी कब्जामुक्त, छात्रोंने कहा, हमें हमारी जमीन तक नहीं जाने दिया जा रहा, भूमि वापस नहीं मिली तो आगामी समय में छात्र उग्र प्रदर्शन करने को होंगे मजबूर, सर सैयद की जमीन को नहीं बचा पा रहे तो गद्दी छोड़ दे वीसी, छात्र, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की जमीनों को इंतजामियां नहीं बचा पा रहा तो वह चाहे वह प्रॉक्टर, एमआईसी, या बीसी हो तो क्यों नहीं गाड़ी छोड़ देते: प्रदर्शनकारी छात्र, बाइट। सलमान गोरी प्रदर्शनकारी छात्र एएमयू, बाइट। नावेद खान डॉक्टर एमएयू।0
0
Report
जलभराव में फंसे 5 लोग, ट्रैक्टर से पुलिस ने किया रेस्क्यू
Dehradun, Uttarakhand:जल भराव के कारण घर में फंसे 5 लोगों को ट्रैक्टर की मदद से पुलिस ने किया रेस्क्यू। विकासनगर में देर रात से हो रही भारी बारिश के चलते चारों ओर जलभराव की तस्वीरें नजर आ रही हैं। रात के समय पुलिस को सूचना मिली कि हरबर्टपुर बीडीएम स्कूल के पीछे एक मकान के चारों तरफ भारी जल भराव हो चुका है। सूचना मिली कि मकान के अंदर परिवार के पांच लोग फंसे हुए थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची विकासनगर पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से घर के अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर सरकारी वाहन से उनके रिश्तेदारों के घर पहुंचा दिया। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से कई इलाकों से पानी बाहर निकालने के लिए निकासी के रास्ते बनवाएं।0
0
Report
OP राजभर नेता की चेतावनी से अमरोहा में जाम-धमकी, सुधांशु हत्याकांड पर सियासत गरम
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में प्रशासन को ओपी राजभर के नेता की खुलेआम चेतावनी, बोले- प्रदेशभर में जाम लगा दूंगा, सुधांशु हत्याकांड को लेकर गरमाई सियासत अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में सुधांशु प्रजापति हत्याकांड को लेकर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मृतक के पिता हत्यारोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची तथा उन्हें समझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराज प्रजापति भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों के सामने उन्होंने कथित तौर पर कड़े तेवर दिखाते हुए प्रदेशभर में जाम लगाने की चेतावनी दे दी। नेता के इस बयान से मौके पर माहौल और गरमा गया।0
0
Report
Advertisement
चांदवड में 75 वर्षीय आजी दो दिन बाद सुरक्षित बाहर बचाव
Chandvad, Maharashtra:काळ आला होता, पण वेळ आली नव्हती...या म्हणीचा प्रत्यय चांदवडमध्ये आला आहे. तब्बल दोन दिवस अंधाऱ्या आणि पाण्याने भरलेल्या विहिरीत अन्न-पाण्याविना अडकलेल्या ७५ वर्षीय चंद्रभागा धुळाजी व्हरकटे आजींना अक्षरशा मृत्यूच्या दाढेतून बाहेर काढण्यात आलंय मोटारीच्या पाईपला आणि दोरीला धरून आजींनी दोन दिवस मृत्यूशी झुंज दिली आणि अखेर स्थानिक युवक, पोलीस आणि नगरपरिषदेच्या पथकाच्या मदतीने त्यांना सुखरूप बाहेर काढण्यात आलंय चांदवडमधील फुलेनगर येथील 75 वर्षीय चंद्रभागा धुळाजी व्हरकटे 29 ऑगस्ट रोजी सकाळी मुलाकडे जाते असं सांगून त्या घराबाहेर पडल्या... मात्र मुलाकडे पोहोचल्याच नाहीत. कुटुंबीयांनी सर्वत्र शोध घेतला... मात्र आजींचा कुठेच ठावठिकाणा लागला नाही. दोन दिवसांनी आजींचा शोध लागला तो चांदवड बसस्थानकाजवळील एका उघड्या विहिरीत! अंधाराने वेढलेली विहीर... त्यात पाणी... आणि भोवती दाट झुडपं... या विहिरीत पडलेल्या आजींनी मोटारीच्या पाईपला आणि दोरीला घट्ट पकडून ठेवत तब्बल दोन दिवस आपला जीव वाचवला दरम्यान, स्थानिक युवक आणि सामाजिक कार्यकर्ते गणेश पारवे यांच्या नजरेस आजी पडल्या... आजी जिवंत असल्याचं लक्षात येताच त्यांनी तातडीने मदतीसाठी आवाज दिला. त्यानंतर स्थानिक युवक, चांदवड पोलीस आणि नगरपरिषदेच्या आपत्कालीन पथकाच्या मदतीने बचावकार्य सुरू करण्यात आलं. खाटेच्या सहाय्याने चंद्रभागा आजींना विहिरीबाहेर सुखरूप काढण्यात आलं. दोन दिवस अन्न-पाण्याविना विहिरीत राहिलेल्या आजींना बाहेर काढताच उपस्थितांच्या डोळ्यातही पाणी आलं. आजींना तातडीने रुग्णवाहिकेने रुग्णालयात दाखल करण्यात आलं असून, त्यांच्यावर पुढील उपचार सुरू आहेत. मात्र आजी विहिरीत नेमक्या कशा पडल्या? हा प्रश्न अद्याप कायम आहे. या घटनेचा पुढील तपास चांदवड पोलीस करत आहेत END P2C सुदर्शन खिल्लारे झी24तास चांदवड0
0
Report
तणनाशक लगे चारे से दुधारू मवेशी मर गए, किसान ने सहायता में देरी पर आरोप
Ambernath, Maharashtra:तणनाशकयुक्त गवत खाल्ल्याने ३ दुभत्या म्हशींचा मृत्यू, १ अत्यवस्थ वेळेत वैद्यकीय मदत न मिळाल्याने सावरा येथील शेतकऱ्याचे मोठे नुकसान बदलापूर जवळील सावरा गावात तणनाशक फवारलेले गवत खाल्ल्याने तीन दुभत्या म्हशींचा जागीच मृत्यू झाला, तर एक म्हैस अत्यवस्थ आहे. देविदास खंबाळे असे बाधित शेतकऱ्याचे नाव आहे. या घटनेमुळे खंबाळे यांचे मोठे आर्थिक नुकसान झाले आहे. वेळेत फोन करूनही पशुवैद्यकीय अधिकारी मदतीसाठी पोहोचले नाहीत, तसेच तक्रार देऊनही पोलिसांनी दखल घेतली नाही, असा गंभीर आरोप शेतकरी खंबाळे यांनी केला आहे. निष्काळजीपणा करणाऱ्यांवर कारवाई करण्याची मागणी गावातून होत आहे.0
0
Report
एटा में अज्ञात वाहन ने महिला की मौत, पुलिस जांच जारी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, टक्कर लगने से महिला की हुई दर्दनाक मौत, महिला की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गुरुकुल के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
