बस्तीः कुदरहा बाजार के आकृति डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत
Kalyanpur, Uttar Pradesh:कुदरहा बाजार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने आकृति डायग्नोस्टिक सेंटर के नाम से अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाया जा रहा है। इस सेंटर के खिलाफ शैलेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि आकृति डायग्नोस्टिक सेंटर पर अरविंद और पंकज नाम के अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा धड़ल्ले से भ्रूण लिंग परीक्षण को अंजाम दिया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मरीजों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है और ना ही रेडियोलॉजिस्ट का प्रमाण पत्र है। यह केंद्र पूरी तरह से अवैध संचालित हो रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि फर्जी रिपोर्ट प्रिंट कर मरीजों से मोटी रकम वसूला जा रहा है। सीएचसी प्रभारी ने बताया शिकायती पत्र नहीं मिला है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा में महसूस किये गये भूकंप के झटके 4.4 तिव्रता से आये भूकंप के झटके।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला नौगावां हसनपुर सहित अलग-अलग जगह 10:25 मिट पर महसूस किया गये भूकंप के झटके जनपद में 4.4 तिव्रता से रिकोर्ड किया गया वही लोग अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए यह भूकंप के झटके जनपद अमरोहा में नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर से लेकर तमाम अलग-अलग जगह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
