icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272163
AKAmit Kumar SinghFollow24 Jan 2025, 04:43 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वरदा पुलिस ने डूंगरपुर में चाकू लूट की वारदात का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर रीडिंग से जुड़ी खबरें: राहगीरों से चाकू की नोक पर लूट की वारदात पर्दाफाश, 3 गिरफ्तारी; ईको गाड़ी भी जब्त। डूंगरपुर जिले के वरदा थाने के थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव ने बताया कि सागवाड़ा पुनर्वास कॉलोनी निवासी यमन दवे ने वरदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि 2 सितम्बर 2026 की रात करीब 11:30 बजे यमन और उनका साथी पंकज सागवाड़ा जाने के लिए डूंगरपुर बस स्टैंड के पास माथुगामडा मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की ईको गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी चालक ने सवारी बैठाने की बात कही, जिस पर यमन और पंकज गाड़ी में सवार हो गए। डोजा मोड़ के पास चालक ने गाड़ी को मुख्य हाईवे से हटाकर दोवड़ा रोड की तरफ सुनसान इलाके में ले जाकर रोक दिया। गाड़ी रुकते ही चालकों व उसमें सवार बदमाशों ने चाकू निकालकर मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देकर यमन और पंकज से उनके महंगे मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और नकद राशि लूटकर फरार हो गए। थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह राव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की। सूचना के आधार पर आंतरी बस स्टैंड पर नाकाबंदी की गई। संदिग्ध ईको गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी तेज गति से भगा दी। पुलिस टीम ने प्राइवेट वाहन से पीछा किया। पाडला गोकलिया मोड़ के पास आरोपी गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ भागे, जिन्हें पुलिस टीम ने काफी मशक्कत और पीछा करने के बाद दबोच लिया। पुलिस ने वागद्री निवासी अरविन्द कुमार कनिपा, कल्याणपुर उदयपुर निवासी ललित उर्फ लाला और सुभाष उर्फ बादशाह को गिरफ्तार किया। पुलिस फिलहाल लूटे गए माल-मशरूका मोबाइल, नकदी व दस्तावेजकी बरामदगी के प्रयास कर रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद जिले की अन्य लूट व चोरी की वारदातों का भी पर्दाफाश हो सकता है। बाइट - देवेंद्र सिंह राव थानाधिकारी वरदा अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report
Advertisement

जनगणना मानदेय बैंक गलती: 50 कर्मियों के खाते में 10,800 रुपये अधिक

Siwan, Bihar:महाराजगंज, सीवान में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण मानदेय भुगतान में बैंक की लिपिकीय गलती का मामला सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक, महाराजगंज की ओर से 50 प्रगणकों के खाते में निर्धारित 1,200 रुपये की जगह 12,000 रुपये भेज दिए गए। यानी प्रत्येक कर्मी के खाते में 10,800 रुपये अतिरिक्त भुगतान हो गया। इस मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय की ओर से अतिरिक्त राशि वापस करने का निर्देश जारी किया गया था। हालांकि, अब संबंधित कर्मियों ने अतिरिक्त राशि लौटा दी है और निर्धारित 1,200 रुपये का मानदेय अपने पास रखा है। मामला महाराजगंज के पंजाब नेशनल बैंक का है। दरअसल, जनगणना 2027 के प्रशिक्षण मानदेय भुगतान में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से लिपिकीय भूल के कारण 50 प्रगणकों के खाते में प्रशिक्षण मानदेय के रूप में 1,200 रुपये की जगह 12,000 रुपये भेज दिए गए थे। यानी प्रत्येक प्रगणक के खाते में 10,800 रुपये अतिरिक्त पहुंच गए थे। इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से सभी 50 प्रगणकों को दो दिनों के अंदर अतिरिक्त राशि प्रखंड नाजिर, महाराजगंज के पास जमा करने का निर्देश दिया गया था। आदेश में राशि वापस नहीं करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। अब इस मामले में संबंधित कर्मियों ने 1,200 रुपये का निर्धारित मानदेय अपने पास रखते हुए बाकी 10,800 रुपये की अतिरिक्त राशि वापस कर दी है। वहीं इस मामले में अधिकारी और कर्मी कैमरे पर कुछ भी बोलने से साफ बच रहे है।
0
0
Report

अयोध्या में चढ़ावा-चंदा-दान चोरों से निपटने के लिए PDA प्रहरी ही काफी: अखिलेश

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी है। चोरों को क्लीन चिट देनेवाले हिस्सेदार होते हैं। दूध का दूध, पानी का पानी तो हुआ नहीं, इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। लोकसभा भूल गये क्या? और बाक़ी कसर अयोध्या की वो माताएं पूरा कर देंगी जिन्होंने सरेआम दुखी माँ का अपमान करते हुए अहंकारियों को देखा है। अपने इंटर्नल सर्वे में आपको ये बात पता चली कि नही कि अयोध्या में आपकी तरफ़ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है। पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई काम नहीं।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में महाराजा अग्रसेन जयंती कल धूमधाम से मनाई जाएगी

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जयंती की पूर्व संध्या पर हिसारिया मार्केट के पास पकौड़ों का लंगर लगाया गया। लोगों ने भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग किया। जयंती के अवसर पर कल प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महाराजा अग्रसेन वाटिका पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। आयोजकों की ओर से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, समाज सेवा और आपसी सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं।
0
0
Report

डीडवाना में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत ने 2,207 मामलों में 79,43,733 रुपये निस्तारित किए

Didwana, Rajasthan:राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीडवाना के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश नाहर सिंह मीणा के मार्गदर्शन में कचहरी परिसर में वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की देखरेख प्राधिकरण के सचिव विकास ऐचरा द्वारा की गई। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय सुलभ कराने और आमजन को त्वरित राहत देने के उद्देश्य से डीडवाना न्यायक्षेत्र में 12 बेंचों का गठन किया गया था। लोक अदालत में बेंच अध्यक्ष के रूप में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मनोरमा मीणा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेन्द्र सिंह, सचिव विकास ऐचरा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा डीडवाना बार संघ के अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों तथा विभिन्न विभागों (बिजली, प्रशासनिक, बीमा एवं बैंक) के अधिकारियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। न्यायालय में लंबित 2207 प्रकरणों में से आपसी राजीनामा के जरिए 1655 मामलों का सफल निस्तारण किया गया तथा 79,43,733 रुपये का अवार्ड पारित किया गया। विभिन्न विभागों के प्री-लिटिगेशन स्तर पर दर्ज 5337 प्रकरणों में से 913 मामलों का समाधान निकला। डीडवाना-कुचामन जिले के राजस्व से संबंधित लंबित (13,923) और प्री-लिटिगेशन स्तर के (17,146) प्रकरणों का भी निस्तारण हुआ। लोक अदालत के दौरान पारिवारिक और वैवाहिक विवादों में विशेष طور पर आपसी समझाइश कराई गई, जिससे कई परिवारों को दोबारा बंधने और अपने रिश्ते सुधारने का अवसर मिला। सचिव विकास ऐचरा ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य केवल मुकदमों का निपटारा नहीं, बल्कि पक्षकारों के बीच के मूल विवाद को हमेशा के लिए समाप्त करना है। समझौते के आधार पर मामलों के निस्तारित होने से इनमें अपील की गुंजाइश नहीं रहती, जिससे पक्षकारों का बहुमूल्य समय और धन दोनों बचते हैं तथा नियमानुसार कोर्ट फीस भी रिफंड हो जाती है। डीडवाना के नया जिला होने के बावजूद आमजन की तरफ से इस लोक अदालत में मिला अभूतपूर्व सहयोग इसकी बड़ी सफलता को दर्शाता है।
0
0
Report

सुपौल पुलिस ने 65 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया

Bihar:सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई; वाहन जांच के क्रम में 65 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार. सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक स्कोर्पियो और बाईक से करीब 65 किलो गांजा बरामद किया है, इस दौरान मौके से तीन तस्कर को गिरफ्तार भी किया है. बताया गया है कि स्कोर्पियो पर सवार तस्कर दो वाहनों को ठोकर मारकर भाग रहे थे; इसी दरम्यान उसके स्कोर्पियो के नीचे एक बाईक फंस गया, जिसके चलते स्कोर्पियो पर सवार तस्कर पकडे गए. यह घटना भीमपुर थाना क्षेत्र की है. जहां भीमपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाये गए अभियान में दो अलग-अलग कार्रवाई में तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है और 65 किलो गांजा बरामद किया है. इस दौरान तस्करों द्वारा उपयोग में लाये गए एक स्कोर्पियो और एक बाईक को जब्त भी किया गया है. दोनों मामलों को लेकर त्रिवेणीगंज SDPO दिलीप कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि भीमपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक बाइक से गांजा ले जा रहे दो युवकों को पकड़ा, जिसके बाद उनकी तलाशी के दौरान उनके पास से 12 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से तस्कर का बाइक जब्त कर लिया है; गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छातापुर के लालगंज तिलाठी निवासी रमण कुमार झा और दिलखुश कुमार के रूप में हुई है. वहीं दूसरे मामले में एक स्कोर्पियो वाहन चेकिंग के दौरान भागने के क्रम में दो बाईक को ठोकर मार दिया गया; बताया जाता है कि भागने के क्रम में एक बाइक तस्कर के स्कॉर्पियो के चेसिस में फंस गई. इसके कारण स्कोर्पियो आगे नहीं बढ़ सकी और पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने स्कोर्पियो की जांच की तो उसपर 53 किलो गांजा लदा हुआ था जिसे बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने स्कोर्पियो को जब्त कर उसमें सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम सहरसा जिले के खोजड़ी निवासी आदर्श कुमार बताया गया है. इस तरह दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 65 किलो गांजा बरामद किया है, एक स्कोर्पियो और एक बाईक जब्त किया है और तीन तस्कर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
0
0
Report
Advertisement

पंचायती चुनाव से जुड़ी प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला: नामांकन फॉर्म के नियम स्पष्ट

Dholpur, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव को लेकर बसेड़ी में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन बसेड़ी, धौलपुर पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी के आदेशों की पालना में पंचायत समिति सभागार बसेड़ी में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला तहसीलदार कमल पचौरी एवं नायब तहसीलदार चरणसिंह के सान्निध्य में आयोजित हुई। इसमें बूथ स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स रघुराज सिंह, बृजकिशोर, धर्मेंद्र सिंह और हरेन्द्र सिंह ने उपस्थित पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशियों को नाम निर्देशन पत्र सही तरीके से भरने, उसके साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों, शपथ पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य औपचारिकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ट्रेनर्स ने बताया कि फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए सभी कॉलम सावधानी से भरें और समय पर दस्तावेज जमा करें। इस दौरान प्रत्याशियों द्वारा पूछे गए सवालों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के कार्मिक पीतमसिंह जादौन, अतुल गोयल, शुभम गोयल, विपुल गर्ग सहित बड़ी संख्या में पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशी मौजूद रहे।
0
0
Report

कांग्रेस सांसद के यौन उत्पीड़न के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का पैदल march

Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकॉइजाम द्वारा छात्राओं के उत्पीड़न के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने पैदल march निकाला. बीजेपी मुख्यालय से महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर की ओर आगे बढे, लेकिन रास्ते में पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर रोका. इस दौरान महिला मोर्चा और पुलिस आमने सामने हुई. महिला मोर्चा ने स्लोगन के जरिए सांसद की बर्खास्तगी के साथ साथ फांसी की मांग की. वक्त- मौका से बाइट- राखी राठौड़, अध्यक्ष, महिला मोर्चा, बाइट- मंजू शर्मा, सांसद, जयपुर शहर. ये है पूरा मामला- जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने प्रोफेसर और इनर मणिपुर से कांग्रेस लोकसभा सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को बर्खास्त कर दिया है. यूनिवर्सिटी ने उन्हें 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया. बर्खास्तगी तत्काल प्रभाव से लागू की गई है. यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमेटी (IC) की जांच के निष्कर्षों के आधार पर की गई. IC ने बिमोल अकोइजाम के खिलाफ बड़ी सजा की सिफारिश की थी. 2023 में मणिपुर हिंसा के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस पार्टी के टिकट पर इनर मणिपुर सीट से लड़े और भाजपा उम्मीदवार को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर सांसद चुने गए. नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से BJP_PROTEST_R स्लग से भेजी गई है।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में 21वीं शोभायात्रा से नवरात्रि उत्साह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाई

Hanumangarh, Rajasthan:श्री दुर्गा पूजा समिति ने निकाली 21वीं शोभायात्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाई,नवरात्रि पर मिथिला समिति और पूर्वांचल निवासियों में उत्साह, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना हनुमानगढ़ में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से आज 21वीं शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने मिथिला समिति और पूर्वांचल के निवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आध्यात्मिकता और पूजा-पद्धति से मिलने वाली सीख जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने नवरात्रि के अवसर पर माता रानी से प्रार्थना की कि सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। साथ ही धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और भाईचारे का संदेश निरंतर आगे बढ़ता रहे।
0
0
Report

Faridkot के गांव में Geeta Rani ने सोने की दुकान लूट की साजिश रची, गिरफ्तार

Kot Kapura, Punjab:ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਪਿੰਡ ਘੁਗਿਆਣਾ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਗੀਤਾ ਰਾਣੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਹੀ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸੁਨਿਆਰੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਲੁੱਟਣ ਦੀ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਆਪਣੇ ਚਾਰ ਜਾਣਕਾਰਾਂ ਜੌ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਜਿਲੇ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਸਨ ਨੂੰ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਕਰਨ ਲਈ ਪਿੰਡ ਘੁਗਿਆਨਾ ਦੱਸਿਆ ਪਰ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦੇਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਗੀਤਾ ਰਾਣੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਚਾਰ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਜਿਨ੍ਹਾ ਕੋਲੋਂ  ਇੱਕ ਪਿਸਤੌਲ,ਇੱਕ ਕਾਪਾ ਅਤੇ ਇੱਕ ਤਲਵਾਰ ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਤਿੰਨ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ।ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡੀ ਐਸ ਪੀ ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੇ ਗੀਤਾ ਰਾਣੀ ਜੌ ਪਿੰਡ ਘੁਗਿਆਂਨਾ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਹੈ ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਹੀ ਪਿੰਡ ਚ ਬਣੀ ਸੁਨਿਆਰੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਲੁੱਟਣ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਰਚੀ ਜਿਸ ਜੋ ਸਿਰੇ ਚੜਾਉਣ ਲਈ ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਕੁਝ ਜਾਣਕਾਰ ਜਿੰਨਾ ਚੋ ਤਿੰਨ ਤਰਨਤਾਰਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਹਨ ਅਤੇ ਇੱਕ ਕਪੂਰਥਲੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਹੈ,ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਪਿੰਡ ਸੱਦਿਆ ਤਾਂ ਜੌ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਸਕੇ ਪਰ ਸਾਡੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋ ਪਹਿਲਾ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਦਬੋਚ ਲਿਆ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਨਿਆ ਕਿ ਕੁੱਜ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋ ਤਰਨਤਾਰਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਚ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕੀਤੀ ਸੀ ਜਿਸ ਸਬੰਧੀਂ ਸਬੰਧਤ ਥਾਣੇ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਨਾਲ ਹੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਪਿਛਲਾ ਰਿਕਾਰਡ ਵੀ ਖੰਗੋਲਣ ਦੀ ਕੋਸਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋ ਹੋਰ ਕਿਹੜੀ ਕਿਹੜੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top