icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272301
AAAjmat AliFollow30 Apr 2025, 01:46 pm

Basti - बाजार में चौराहे पर लगा सीसीटीवी कैमरा

Kalyanpur, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चौराहे पर ग्राम प्रधान इंद्र कुमार चौधरी और ग्राम पंचायत सचिव गोरखनाथ यादव के सहयोग से चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक यादव की पहल पर तीन सीसीटीवी कैमरा लगाया गया और एक सीसीटीवी कैमरा और लगना है। सहयोग करने के लिए ग्राम पंचायत सचिव गोरखनाथ यादव को थाना अध्यक्ष लालगंज शशांक शेखर राय और ग्राम प्रधान इंद्र कुमार चौधरी को चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक यादव ने माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कां0 लालू यादव, अजीत यादव, संजीत, सुरेंद्र यादव, प्रमोद यादव और रोजगार सेवक सत्यदेव मौर्य मौजूद रहे।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजगढ़ में अग्रसेन महाराज की जयंती शोभायात्रा और महाआरती से धूम मची

Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में धूमधाम से मनाई अग्रसेन महाराज की जयंती, बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा राजगढ़ (अलवर)। श्री अग्रवाल महासभा, अग्रवाल नवयुवक संघ और अग्रवाल महिला संघ की ओर से राजगढ़ में अग्रसेन महाराज की जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना और आरती के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राजगढ़ ब्लॉक के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित गोयल ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा अग्रवाल धर्मशाला से बैंड-बाजे और डीजे के साथ शुरू हुई। इसमें अग्रसेन महाराज के साथ भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमानजी के दरबार सहित मां लक्ष्मी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। शोभायात्रा मालाखेड़ा बाजार, चौपड़ बाजार, काकवाड़ी बाजार और गोल सर्किल होते हुए वापस अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में महिला, पुरुष और बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। श्रद्धालु अग्रसेन महाराज के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इससे पूरे बाजार में उत्सव का माहौल बना रहा। शोभायात्रा के समापन के बाद अग्रवाल धर्मशाला में अग्रसेन महाराज की महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
0
0
Report

जांजगीर-चांपा: शादी के नाम पर साइबर ठगी, 5 गिरफ्तारी, 5.65 लाख रु बरामद

Taga, Chhattisgarh:शादी की उम्मीद, ठगी का जाल! फर्जी नर्स बनकर 53 साल के शख्स से ऐंठे 5.65 लाख रुपये, साइबर थाना जांजगीर की बड़ी कार्रवाई एंकर : जांजगीर चांपा जिले में उम्र के इस पड़ाव पर एक जीवनसाथी की तलाश थी, लेकिन शादी का सपना दिखाकर ऐसा जाल बिछाया गया कि जमीन बेचकर मिले रुपये और उधार की रकम तक गंवानी पड़ गई। मोबाइल पर आए शादी के विज्ञापन ने 53 वर्षीय रेशम लाल साहू को भरोसे में लिया और फिर शुरू हुआ लाखों रुपये की ठगी का खेल। मामले में साइबर थाना जांजगीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं और एक पुरुष समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नवागढ़ निवासी रेशम लाल साहू अपने लिए शादी का रिश्ता तलाश रहे थे। इसी दौरान मोबाइल पर शादी का विज्ञापन देखकर उन्होंने संपर्क किया। दूसरी तरफ से महासमुंद के सरकारी अस्पताल में नर्स बताई गई पदमा नाम की युवती से शादी कराने का भरोसा दिया गया। कुछ भुगतान के बाद युवती का मोबाइल नंबर मिला और व्हाट्सऐप चैटिंग व फोन पर बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद कभी मां के इलाज, कभी खुद की बीमारी, कभी एक्सीडेंट तो कभी मां की मौत का बहाना बनाकर रुपये मांगे जाने लगे। शादी की उम्मीद में पीड़ित अलग-अलग खातों में 5 लाख 65 हजार 355 रुपये जमा करता रहा। जब उसने युवती से मिलने की बात कही तो हर बार नया बहाना सामने आने लगा। संदेह होने पर वह महासमुंद के सरकारी अस्पताल पहुंचा, लेकिन वहां पदमा नाम की कोई नर्स नहीं मिली। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर थाना जांजगीर पुलिस ने साइबर पोर्टल, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस के अनुसार, रंगारी भूमिका रंगारी ही पदमा बनकर पीड़ित से बात करती थी। वह पहले मैरिज ब्यूरो में काम कर चुकी थी और बाद में कथित तौर पर फर्जी संस्था बनाकर शादी के नाम पर ठगी करने लगी। उसके साथी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने भूमिका रंगारी, रोहित कुमार गुप्ता, नसीम बानो, तय्यबा बानो और शायना बानो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक, भूमिका के खिलाफ शादी के नाम पर रुपये लेने की अन्य शिकायतें भी साइबर पोर्टल पर दर्ज हैं। साइबर थाना जांजगीर पुलिस की अपील: मोबाइल पर दिखने वाले शादी के विज्ञापनों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। रिश्ता तय करने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे देने से पहले उसकी पहचान और संस्था की सत्यता की जांच जरूर करें।
0
0
Report
Advertisement

कैलाश वर्मा के बयान से पंचायत चुनाव में बीजेपी तैयारी साफ, कांग्रेस पर हमला

Jaipur, Rajasthan:जयपुर भाजपा विधायक कैलाश वर्मा का बयान निकाय चुनाव की तर्ज पर पंचायत चुनाव में जीत का किया दावा माइक्रो मैनेजमेंट के जरिए पंचायत चुनाव जीतने की तैयारी कांग्रेस के गांवों में मजबूत होने का आकलन गलत बीजेपी के संकल्प पत्र का आम जनता पर व्यापक प्रभाव- कैलाश वर्मा बीजेपी सरकार ने हर वर्ग की चिंता की महिला, युवा और किसानों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही सरकार वोट चोरी के आरोपों पर कैलाश वर्मा का कांग्रेस पर पलटवार कहा -कांग्रेस तथ्यों के आधार पर बात करे 'वोट चोर' और 'गद्दी छोड़' जैसे आरोप लगाना गलत गद्दी जनता ने दी है, कांग्रेस की भाषा गलत सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के नेतृत्व में होगा टिकट वितरण जिला अध्यक्षों और चुनाव प्रबंधन समितियों के समन्वय से तय हो रहे प्रत्याशी चुनाव के चरणों के अनुसार प्रत्याशियों को दिए जाएंगे सिंबल कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर बोले कैलाश वर्मा लोकतंत्र में प्रदर्शन करना सभी दलों का अधिकार प्रदर्शन के मुद्दे तथ्यों पर आधारित होने चाहिए कांग्रेस का प्रदर्शन फ्लॉप शो, पार्टी के पास मुद्दों और विजन की कमी पूर्व विधायक की हत्या के मामले को लेकर कहा जांच के आधार पर होगी कार्रवाई आखिर कौन लोग थे, क्या विवाद था, पूरी जांच होगी
0
0
Report

बहरोड़ बॉर्डर पर कांग्रेस नेताओं को दिल्ली प्रदर्शन से रोक गया, बहस गरम

Jaipur, Rajasthan:बहरोड़(कोटपूतली) कांग्रेस के आह्वान पर दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर पर रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से उन्हें रोके जाने का कारण पूछा, जिससे कुछ देर तक मौके पर गहमागहमी का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार, बहरोड़ से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और रोकने का कारण जानना चाहा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई। बॉर्डर पर रोके जाने के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
0
0
Report

बूंदी कांग्रेस में घासीलाल मेघवाल को समिति से बाहर रखने पर खींचतान

Jaipur, Rajasthan:पंचायतराज चुनाव से पहले बूंदी कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान सामने आई है। पूर्व विधायक घासीलाल मेघवाल को जिला चुनाव संचालन समिति में जगह नहीं मिलने से पार्टी संगठन की कार्यप्रणाली और कथित पक्षपात को लेकर सवाल उठे हैं। मेघवाल समर्थकों में इसे लेकर नाराजगी बताई जा रही है। पूर्व विधायक मेघवाल ने कहा कि केशवाराय पाटन विधानसभा सहित जिले भर में मेघवाल समाज बड़ी संख्या में है ऐसे में उनकी उपेक्षा करना मेघवाल समाज का अपमान है उनका कहना है कि समिति में अन्य पूर्व विधायकों को शामिल किया गया, लेकिन घासीलाल मेघवाल का नाम नहीं रखा गया। इसे मेघवाल समाज की उपेक्षा से जोड़कर भी देखा जा रहा है। घासीलाल मेघवाल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को ई-मेल भेजकर चुनाव संचालन समिति में शामिल करने की मांग की है। संगठनात्मक चुनाव में बीआरओ की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद जिला स्तरीय समिति से बाहर रखे जाने को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर में पंचायत चुनाव नामांकन उत्साह, अंतिम दिन तक उमड़ेंगे उम्मीदवार

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जिला परिषद और पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया में ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रत्याशीiy और समर्थकों ने उत्साह के साथ नामांकन दाखिल किए। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन रहेगा। पंचायत समिति स्तर के नामांकन संबंधित पंचायत स्तर पर लिए जा रहे हैं, जबकि जिला परिषद के लिए आवेदन जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी अलोक रंजन एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लिए जा रहे हैं। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी जवाहर चौधरी ने बताया कि नामांकन को लेकर लोगों में उत्साह है। अंतिम दिन को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्रामीण स्तर पर स्वीप के माध्यम से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मीडिया के जरिए भी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे अपने मताधिकार का अधिक से अधिक उपयोग करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाएं。
0
0
Report

अलवर के ऑटो टिपर हड़ताल: अनुभव प्रमाण पत्र जारी न होने पर विरोध

Alwar, Rajasthan:अलवर में ऑटो टिप्पर कर्मचारियों की हड़ताल, अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर जताया विरोध अलवर। अलवर नगर निगम के ऑटो टिप्पर कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर काम बंद कर हड़ताल कर दी। कर्मचारियों ने अंबेडकर नगर स्थित कार्यालय परिसर में अपने ऑटो टिप्पर खड़े कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से शहर में घर-घर कचरा संग्रहण का काम करने के बावजूद उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि वे लंबे समय से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके अनुभव प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने सवाल उठाते हुए कहा, “हम जहाज थोड़ी चलाते हैं, जो हमारे अनुभव प्रमाण पत्र बनाने में इतनी परेशानी हो रही है।” उन्होंने अधिकारियों से कर्मचारियों की समस्याओं को समझने और उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। कर्मचारियों का कहना है कि अनुभव प्रमाण पत्र जारी करना उनकी महत्वपूर्ण मांग है और जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, ऑटो टिप्पर कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। यदि हड़ताल लंबी चलती है, तो कई इलाकों में कचरा उठाने में देरी हो सकती है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों की मांग पर क्या कदम उठाता है और हड़ताल समाप्त कराने के लिए क्या प्रयास किए जाते हैं।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में श्राद्धकर्म विवाद में मजदूर को खौलती कड़ाही में डालने से मौत

Nalanda, Bihar:नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा बथानी पर गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि कम्मू चौहान को गांव के दो बदमाश श्राद्धकर्म में काम करवाने को लेकर अपने साथ ले गए। श्राद्धकर्म में मजदूर ने हलवाई के साथ मिलकर रसगुल्ला बनाया, लेकिन महज रसगुल्ला बनाने में हुई गलती और पांच सौ रुपये मजदूरी मांगने के विवाद में एक मजदूर को खौलती कड़ाही में डाल दिया गया। घटना 4 अक्टूबर की बताई जा रही है। दरुआरा बथानी गांव निवासी कम्मू चौहान को दिलीप धानुक और राजा नामक व्यक्ति काम करने के लिए बुलाकर ले गया था। इसी दौरान रसगुल्ला बनाने में गलती होने को लेकर विवाद शुरू हो गया। मजदूरी मांगने पर बहस बढ़ गई। आरोप है कि गुस्से में आकर बदमाशों ने कम्मू चौहान को खौलती कड़ाही में डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में मजदूर का इलाज चल रहा था, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top