272129
Basti - छावनी पुलिस ने बैटरी चोर को दबोचा
Ridhaura, Uttar Pradesh:छावनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र चोरी हुये सरकारी रोडवेज बस की बैटरी के मामले में मामला दर्ज किया था जिसमे अभियुक्त अनुज विश्वकर्मा उर्फ जसवंत पुत्र राम विश्वकर्मा निवासी ढुहवा मिश्र थाना छावनी को शुक्रवार को फोरलेन से नाल्हीपुर रामरेखा मंदिर मार्ग के पुलिया से गिरफ्तार किया जिसके पास से दो बाईक ,दो बैटरी तथा 1,050 नकद बरामद किया गया I
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुठभेड़ में अपराधी की मौत, मसौढ़ी में पुलिस ने आरोपियों को घेरा
Masaurhi, Bihar:पुलिस अपराधी मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी अपराधी की मौत। मसौढ़ी थाना क्षेत्र के मनीचक के समीप पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ में जख्मी अपराधी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बीते देर शाम की है। पटना के सिटीएसपी ने बताया की पुलिस को सूचना मिली कुछ अपराधियों ने एक युवक अपहरण कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो अपराध कर्मियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उनके द्वारा चलाई गई गोली से मसौढ़ी थाना के एडिशनल एसएचओ और एसआई जख्मी हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई। गोली एक अपराधी को लगी। उसे लेकर फरार हो गए। उसे पटना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपराधी हैदर पर पूर्व में हत्या का एक मामला दर्ज था। उसके साथ शामिल अन्य अपराधियों पर भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दावा किया कि सभी की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी में लगी है।0
0
Report
राजनीतिक पार्टियों में अंदरूनी लोकतंत्र बहाल करें, नहीं तो दल-बदल और पराजय का सामना करें
Noida, Uttar Pradesh:राजनीतिक पार्टियों में अंदरूनी लोकतंत्र बहाल करें या तृणमूल कांग्रेस जैसी दल बदल, पराजय और बर्बादी का सामना करें ।0
0
Report
खजौली स्टेशन पर अज्ञात अधेड़ की ट्रेन से मौत, रेल सेवा प्रभावित
Madhubani, Bihar:मधुबनी के खजौली में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। घटना खजौली स्टेशन के गुमटी 28 के पास की है। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। जयनगर रेल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े रहने के कारण रेल परिचालन कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। शव नहीं हटाए जाने से डीएमयू ट्रेन खजौली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर काफी देर तक खड़ी रही। रेलवे पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
धनबाद दौरे पर अन्नपूर्णा देवी मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर जोर
Dhanbad, Jharkhand:एंकर --- धनबाद दौरे पर पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक ओर जहां धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के 12 बेमिसाल वर्ष पूरे किए हैं। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि "नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल" सिर्फ नारा नहीं बल्कि देश की जनता के विश्वास और उपलब्धियों का प्रमाण है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका नाम यूं ही राहुल गांधी नहीं पड़ गया, लेकिन उन्हें यह ज्ञान नहीं है कि कब, कहां और क्या बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की शिकायतें विदेश की धरती पर नहीं की जाती, अगर उन्हें समझ होती तो AI सबमिट के दौरान कांग्रेसियों को अर्धनग्न प्रदर्शन नहीं करवाते। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कौन सा चश्मा पहने हुए है कि देश आज विश्व पटेल की ओर आगे बढ़ रहा है और उन्हें यह दिखाई नहीं देता धनबाद प्रवास के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने महावीर मंदिर और काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया तथा स्वच्छता अभियान के तहत स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उनके इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।0
0
Report
नवडीहा के चोरों ने घर से 25 लाख के गहने-नकद और जमीन के कागजात चुराए
Giridih, Jharkhand:एभीबी : जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीहा ओपी अंतर्गत चोरगता गांव में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोर मदन चौधरी के घर से 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, 50 हजार रुपये नकद और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज उड़ा ले गए. घटना की सूचना पर नवडीहा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. छत पर सो रहा था पूरा परिवार. जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के कारण मदन चौधरी और उनका परिवार रात में छत पर सोया था. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर कमरे में रखे बक्से-अलमारी को खंगाल डाला. सुबह परिवार के लोग नीचे आये तो सामान बिखरा मिला और जेवर-नकदी व जरूरी कागजात गायब थे. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. बेटे-बेटियों की शादी के जेवर भी गए. पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी गए जेवरात में सिर्फ बहुओं के ही नहीं, बल्कि मदन चौधरी की दो बेटियों की शादी के लिए जोड़े गए आभूषण भी शामिल थे. मदन चौधरी के पांच बेटे और तीन बेटियां हैं. परिवार ने वर्षों की मेहनत से ये जेवर संजोए थे. एक ही रात में सब चला जाने से परिवार टूट गया है. जमीन कागजात की चोरी से शक गहराया. परिवार का कहना है कि चोर आमतौर पर जेवर-नकदी ही ले जाते हैं, लेकिन यहां जमीन के दस्तावेज भी चोरी हुए हैं. इससे उन्हें साजिश का शक है. मदन चौधरी के पुत्र ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका 2007 से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. उन्होंने अभिमन्यु चौधरी, राजदेव चौधरी, अभिनाश चौधरी, महेश चौधरी, प्रदीप चौधरी, फुलेंद्र चौधरी और मनोज चौधरी पर संदेह जताया है. हालांकि पुलिस ने अभी किसी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है. एसपी की बैठक के अगले दिन वारदात: गौरतलब है कि कल ही एसपी डॉ. बिमल कुमार ने जिले भर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की थी. बैठक में सभी अपराध पर अंकुश लगाने और गश्ती तेज करने का निर्देश दिया गया था. बैठक के अगले ही दिन चोरों ने इतनी बड़ी वारदात कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जेवर, नकदी और जमीन के कागजात बरामद कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.0
0
Report
दंतेवाड़ा: मारपीट-धमकी से आहत चालक ने की आत्महत्या; मामले की जांच जारी
Dantewada, Chhattisgarh:ऐंकर - दंतेवाड़ा ज़िले के गीदम थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आयी जिसने सबको झकझोर कर दिया है। बीते गुरुवार दोपहर को एक सड़क दुर्घटना हुई थी। एक मेटाडोर और मर्सडीज कार में टक्कर हुई थी। आरोप है कि इस सड़क दुर्घटना के बाद रसूखदार मर्सिडीज चालक और उसके साथियों द्वारा की गई मारपीट, गाली गलौच और धमकियों से आहत होकर महासमुंद निवासी युवा चालक ताम्रध्वज साहू ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगने से पहले चालक ताम्रध्वज साहू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियो अपलोड किए, इन वीडियो में वह रोते हुए अपनी मां से माफ़ी मांग रहा है। वह अपने मालिक से क्षमा मांग रहा है और बार बार कह रहा है वह किसी का दुश्मन नहीं है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों को आज पूछताछ के लिए गीदम थाना बुलाया गया है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-एमएम एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक कार में आग, चालक सुरक्षित
Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं देखी जा रही है। इस कड़ी में दिल्ली के दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर इको पार्क के पास शुक्रवार देर शाम अचानक एक चलती कार में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरीके से अपने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार महिन्द्रा की इलेक्ट्रिक व्हीकल थी. इस हादसे के बाद इलेक्ट्रिक कार की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं हालांकि गनीमत रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई आग लगते ही कार चालक कार से बाहर आ गया मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो गई थी।0
0
Report
धनबाद में 19 फरार अपराधियों पर सीसीए कार्रवाई, जिला बदर की तैयारी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में जिले के 19 फरार अपराधियों पर सीसीए के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है। इन अपराधियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस रिकॉर्ड में इनकी संलिप्तता विभिन्न घटनाओं में रही है। एसएसपी प्रभात कुमार ने गृह विभाग को अनुशंसा पत्र भेजकर इन अपराधियों को जिला बदर करने का प्रस्ताव दिया है। पुलिस का कहना है कि इन सभी का आपराधिक इतिहास रहा है और इनकी गतिविधियां जिले की शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं। फिलहाल यह प्रक्रिया जारी है और विभिन्न थानों से भी सीसीए कार्रवाई के लिए रिपोर्टें प्राप्त हो रही हैं। विस्तृत समीक्षा के बाद और भी अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई की अनुशंसा की जा सकती है। एसएसपी ने बताया सीसीए के तहत कार्रवाई होने पर संबंधित अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी。0
0
Report
सरायकेला के ट्रैफिक जवानों के लिए बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट से गर्मी में राहत
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला जिले मे भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा बैटरी संचालित विशेष कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रथम चरण के तहत छह ट्रैफिक जवानों को ये जैकेट प्रदान कीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिनभर तेज धूप और उच्च तापमान में सड़क पर खड़े होकर यातायात संचालन करना पड़ता है। ऐसे में यह बैटरी संचालित जैकेट उन्हें गर्मी से काफी हद तक राहत प्रदान करेगी तथा उनकी कार्यक्षमता को भी बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि जैकेट में लगी बैटरी एक बार चार्ज होने पर लगभग छह घंटे तक कार्य करती है, जिससे जवानों को लंबे समय तक ठंडक का अनुभव होगा। एसपी ने कहा कि यह एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और सुविधा का विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल छह जैकेट उपलब्ध कराई गई हैं, जबकि आगामी दिनों में इस योजना का विस्तार करते हुए जिले के सभी ट्रैफिक जवानों को ऐसी जैकेट उपलब्ध कराने की योजना है。0
0
Report
Advertisement
राज्य ने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना शुरू की, लाभार्थियों को 5 किलो चावल मुफ्त मिलेगा
राज्य ने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना शुरू की; केंद्र o राज्य सरकार की विविध योजनाओं के अंतर्गत हितधारकों को मुफ्त 5 किलोग्राम चावल मिलेंगे, सूचना दी गई मुख्यमंत्री मोहन majhi0
0
Report
हिंडन डूब क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई जारी
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित हिंडन के किनारे शुक्रवार को प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। यह क्षेत्र हिंडन नदी के डूब क्षेत्र (फ्लड प्लेन) में आता है, जहां प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों और बसावटों को हटाने का अभियान चलाया गया है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि डूब क्षेत्र में बने निर्माण नियमों के विपरीत हैं और इन्हें हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई से प्रभावित लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली。0
0
Report
नगड़ी में रिम्स-2 बनाम रैयत: सरकार संवाद से समाधान चाहती है
Ranchi, Jharkhand:रांची के नगड़ी में राज्य सरकार रिम्स 2 के निर्माण की तैयारी कर रही है। स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर अपनी पूरी तैयारी कर चुकी है। वहीँ दूसरी ओर स्थानीय कुछ लोगों का विरोध भी जारी है। बीते दिनों स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए पैदल मार्च भी निकाला था। इधर सरकार में ही कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कार्यवाहक अध्यक्ष बंधु तिर्की ने भी नगड़ी में बनने वाले रिम्स 2 का विरोध किया है। बंधु तिर्की ने कहा है कि अगर वहां हठधर्मिता निभाई गई तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ सकता है। उस जगह पर पूर्व से ही रैयतों का विरोध है। मुख्यमंत्री को वहां के ग्रामीणों से बात करनी चाहिए और रास्ता निकालना चाहिए। बंधु तुर्की ने कहा है कि आदिवासियों के मामले में कांग्रेस हमेशा से खड़ी रहेगी। रिम्स 2 कहीं बने पर रैयतों को उजाड़ कर नहीं बनाया जाए। मुख्यमंत्री इस पूरे मामले पर विचार करें। आदिवासियों की दुआ से ही आज सरकार बनी है। गुरुजी ने कभी भी जल जंगल जमीन उजाड़ने की बात नहीं की थी। मुख्यमंत्री को बड़ा दिल दिखाना चाहिए और रैयतों के साथ संवाद करते हुए मामले को सुलझाना चाहिए। राज्य के कुछ अधिकारी और पदाधिकारी मुख्यमंत्री को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को इस पूरे मामले पर विचार कर के काम पर रोक लगाना चाहिए。0
0
Report
Advertisement
आलीराजपुर में अवैध रेत फैक्ट्री पर प्रशासन का छापा, भारी मशीनें जप्त
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर में अवैध रूप से रेत बनाने वाली फैक्ट्री पर प्रशासन ने मारा छापा,आलीराजपुर के ग्राम सोरवा मैं संचालित थी फैक्ट्री,में संयुक्त टीम की इस बड़ी कार्रवाई में 1 करोड़ रुपये से अधिक के उपकरण किए गए जप्त, कार्रवाई के दौरान मौके से भारी-भरकम मशीनें, पोकलेन, जेसीबी, ट्रैक्टर और रेत धोने की मशीनें प्रशासन ने अपने कब्जे में लीं,पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर अंजाम दी यह बड़ी कार्रवाई,इलाके में अवैध माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का यह अब तक का सबसे सख्त एक्शन माना जा रहा है, सभी उपकरणों को सीज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है。0
0
Report
मुरैना में चलती ट्रक में भीषण आग, प्लाईबोर्ड जलकर खाक; कोई जनहानि नहीं
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में एक चलती ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आगरा से हैदराबाद जा रहे एक ट्रक में मुरैना के पहाड़गढ़ रोड पर अचानक भीषण आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि ट्रक में प्लाईबोर्ड भरा हुआ था, जिससे आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। प्रान्तिक जानकारी के अनुसार, ट्रक में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग, स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक में रखा प्लाईबोर्ड और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
शेरपथ्री गंडरबल जिले के कोवगुंद में जल संकट से धान रोपाई प्रभावित
Aram Pora, Ganderbal, Farmers in the Kovgund area of Sherpathri Ganderbal district are facing immense difficulties in carrying out paddy transplantation due to an acute shortage of irrigation water. The shortage has left large stretches of agricultural land without adequate water, forcing many farmers to depend on petrol-powered pumps to irrigate their fields. Farmers said the use of pumps has significantly increased cultivation costs, adding to their financial burden during the peak farming season. Locals expressed concern that the continued water scarcity could adversely affect paddy cultivation and reduce crop yields if the issue is not addressed promptly. They urged the government and the Irrigation and Flood Control Department to take immediate measures to restore adequate water supply to the area. Farmers said timely transplantation is crucial for a successful paddy crop and warned that any further delay could lead to substantial losses. They appealed to the government to intervene on an urgent basis and ensure sufficient irrigation water reaches their fields so that cultivation activities can be completed within the prescribed timeframe.0
0
Report
Advertisement
