272163
बस्तीः पैसे के लेनदेन में बहनोई पर हत्या कराने का आरोप
Sari Kalp, Uttar Pradesh:वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के चौरा गांव के पास वकील चंद्रशेखर की पैसे के लेन देन में बहनोई ने हत्या की साजिश रची। आरोपी ने वकील को कप्तानगंज थाना क्षेत्र से अपहरण करके हत्या की और गणेशपुर के पास फेंक कर फरार हो गए है। पुलिस अधीक्षक अभिनन्द ने दावा किया कि पुलिस आरोपियो के करीब पहुंच गई है। शीघ्र इसमें लिप्त सभी लोगों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एमजीएम अस्पताल में लापरवाही के आरोप: युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा
Jamshedpur, Jharkhand:एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटे युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप जमशेदपुर: शहर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से रविवार को अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुईयाडीह कानू भट्टा निवासी 45 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार श्रवण कुमार के पैर में पहले से चोट थी, जिसमें सूजन और घाव हो गया था। रविवार सुबह अचानक दर्द बढ़ने पर उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के नाम पर केवल घाव की सफाई कर दवा लगाई गई और पट्टी बांधने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इस दौरान परिवार ने चिकित्सकों से मरीज की स्थिति को देखते हुए विस्तृत जांच करने का अनुरोध भी किया, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया。 बताया जाता है कि घर लौटने के कुछ घंटों बाद श्रवण कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पैर का दर्द असहनीय हो गया और उनकी बेचैनी बढ़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें दोबारा एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के भाई आशीष कुमार ने कहा कि यदि सुबह ही मरीज की समुचित जांच और बेहतर इलाज किया गया होता तो शायद उनके भाई की जान बच सकती थी। घटना के बाद एमजीएम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकीय व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।0
0
Report
लोकसभा स्पीकर बिरला बूंदी जिले के दौरे में ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा • विकास कार्यों की समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जिले के दौरे पर कोटिजा, लेसरदा, मयाजा और लाडपुर गांव का कर रहे दौरा ग्रामीणों से संवाद कर सुन रहे क्षेत्र की समस्याएं विकास कार्यों और जनसुनवाई को लेकर लोगों से चर्चा जारी भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल रही मौजूद0
0
Report
गौर सिटी वेस्ट में बुजुर्ग अस्थमा मरीज को लिफ्ट नहीं मिली, तबीयत बिगड़ी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी वन सोसायटी के सातवें एवेन्यू में शनिवार को 75 वर्षीय एक बुजुर्ग अस्थमा के मरीज को लिफ्ट न मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुजुर्ग की अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन 27वे फ्लोर से ग्राउंड पर जा रहे थे। इस दौरान बड़ी लिफ्ट फ्लोर पर आकर खुली,लेकिन उसका गेट नहीं बंद हुआ। जिसकी वजह से काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी, जिसकी वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई। इस पूरे मामले का वीडियो अब वायरल हो रहा है ।परिजनों और निवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को अस्पताल भेजा है। ऐसे में निवासियों ने प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है। सोसायटी के निवासी ज्ञानचंद पांडेय ने बताया कि परिसर में तीन से चार हजार परिवार रह रहे है। यहाँ पर लोगों से मोटा मेंटिनेंस चार्ज वसूला जा रहा है,लेकिन सुविधा नहीं दी जा रही है। जिसकी वजह से आए दिन निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आरोप है कि परिसर के टावर डी में रहने वाले एक 75 वर्षीय बुजुर्ग अस्थमा के मरीज है। उनकी अचानक तबियत खराब होने पर परिजनों ने सुबह के समय एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल ले जाणे के लिए तैयारी की। टावर में दो बड़ी और दो छोटी लिफ्ट लगी हुई है। निवासियों ने बताया कि परिजन स्ट्रेचर पर बुजुर्ग को लेटाकर जैसी ही लिफ्ट में घुसे, वो लिफ्ट 27वे फ्लोर से नीचे की तरफ ही नहीं बड़ी। ऐसे में परिजनों और मरीज को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
शाहाबाद में mining ठेकेदार पर अज्ञात बदमाशों की गोलीबारी, हालत गंभीर
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में रविवार रात माइनिंग कारोबार से जुड़े एक ठेकेदार को गोली मार दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल ठेकेदार को पहले शाहाबाद के सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे आदेश मेडिकल रेफर कर दिया। घायल की पहचान सुनील भाटिया उर्फ बंटी के रूप में हुई है। सुनील भाटिया शाहाबाद के गांव तंगौर का रहने वाला है और फिलहाल रोड शाहाबाद में रह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। नाकाबंदी करवाकर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। रात सवा नौ बजे घटना शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब सवा 9 बजे सुनील भाटिया जलेबी पुल के पास मौजूद था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। अभी स्थिति साफ नहीं फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किसने और क्यों किया। हालांकि शुरुआती तौर पर इस वारदात को माइनिंग कारोबार से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस पुराने विवादों और कारोबारी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। कारोबार को लेकर दो पक्षों के बीच भी टकराव की आशंका है।0
0
Report
कटिहार में मंसूर आलम की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा: नेताओं ने याद किया उनका योगदान
Katihar, Bihar:कटिहार में पूर्व मंत्री मंसूर आलम की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने याद किए उनके योगदान कटिहार जिला मुख्यालय के नगर भवन में सीमांचल सद्भावना मंच के बैनर तले बेदाग सियासत, सादगी और जनसेवा के प्रतीक, दिवंगत बिहार सरकार के पूर्व राज्य मंत्री मंसूर आलम की स्मृति में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री, बिहार डॉ. राम प्रकाश महतो ने की। इस अवसर पर देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं ने भाग लेकर मंसूर आलम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, सांसद तारिक अनवर, एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अख्तरूल ईमान, किशनगंज लोकसभा सांसद मोहम्मद जावेद, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अहमद अशफाक करीम, मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम, जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम, पूर्व विधायक महबूब आलम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिवंगत नेता के पुत्र एवं पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा जाति और धर्म से ऊपर उठकर राजनीति की। उन्होंने बरारी क्षेत्र के विकास के साथ-साथ बिहार के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए तथा अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि वर्तमान समय में देश की राजनीति कई चुनौतियों से गुजर रही है, लेकिन सीमांचल की सामाजिक एकता पूरे देश के लिए उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मंसूर आलम राजनीति को जनसेवा का माध्यम मानते थे और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। सांसद तारिक अनवर ने कहा कि मंसूर आलम की सेवाओं और सामाजिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं अख्तरूल ईमान ने उन्हें बिहार की राजनीति का कद्दावर नेता बताते हुए कहा कि उनकी निस्वार्थ राजनीति और सामाजिक सौहार्द की भावना आज भी प्रेरणास्रोत है। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अहमद अशफाक करीम ने कहा कि मंसूर आलम का सभी वर्गों के लोगों से आत्मीय संबंध था तथा गरीबों, बीमारों और जरूरतमंदों की सेवा उनके जीवन की प्राथमिकता रही।0
0
Report
गाजियाबाद: छह थाना प्रभारी बदले, नए प्रभारी नियुक्त
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद: 6 थाने के प्रभारियों के हुए तबादले योगेंद्र सिंह लोनी के इंस्पेक्टर बने अजय कुमार को इंद्रापुरम का चार्ज साहिबाबाद का रविन्द्र गौतम को प्रभार अंकित चौहान निवाड़ी थाना प्रभारी बने कृष्ण कांत मौर्य को मुरादनगर का चार्ज0
0
Report
Advertisement
सुमेरपुर में मिलावटी मसालों पर बड़ी कार्रवाई, 7,990 किलोग्राम संदिग्ध मसाला जब्त
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर में मिलावटी मसालों पर बड़ी कार्रवाई ''शुद्ध आहार मिलावट पर वार'' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, केंद्रीय टीम जयपुर और पाली स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई, चामुंडा ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम और निर्माण इकाई की जांच, हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर के 7 नमूने लिए गए, कुल 7,990 किलोग्राम संदिग्ध मसाला जब्त कर किया सीज, सभी नमूनें जांच के लिए जयपुर प्रयोगशाला भेजे गए, रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार होगी आगे की कार्रवाई।0
0
Report
यूपी वित्त विभाग में 58 फाइनेंस कंट्रोलर्स के तबादले और नई पोस्टिंग जारी
Noida, Uttar Pradesh:यूपी वित्त विभाग में बड़े तबादले! 58 फाइनेंस कंट्रोलर्स का ट्रांसफर और नई पोस्टिंग जारीउत्तर प्रदेश के वित्त विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए 58 फाइनेंस कंट्रोलर्स के तबादले और उनकी नई पोस्टिंग की सूची जारी कर दी गई है। यह बड़े स्तर का तबादला वित्त विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक कुशल बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नए पदों पर नियुक्त फाइनेंस कंट्रोलर्स अब विभिन्न विभागों और जिलों में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे। मुख्य बातें: कुल 58 फाइनेंस कंट्रोलर्स प्रभावितकई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं तबादला आदेश वित्त विभाग द्वारा जारी0
0
Report
सुमेरपुर में मिलावटी मसालों पर बड़ी कार्रवाई: 7,990 किलोग्राम संदिग्ध मसाला सीज
Pali, Rajasthan:पाली सुमेरपुर में मिलावटी मसालों पर बड़ी कार्रवाई ''शुद्ध आहार मिलावट पर वार'' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, केंद्रीय टीम जयपुर और पाली स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई, चामुंडा ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम और निर्माण इकाई की जांच, हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर के 7 नमूने लिए गए, कुल 7,990 किलोग्राम संदिग्ध मसाला जब्त कर किया सीज, सभी नमूने जांच के लिए जयपुर प्रयोगशाला भेजे गए, रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार होगी आगे की कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
सीवान में ट्रैक्टर-बाइक हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत
Siwan, Bihar:सीवान में एक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार मामा और भांजे की मौत हो गई है। दोनों लोग अपनी बहन के घर से लौटकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के सत्तजोरा मठिया के समीप की है। मृतकों की पहचान रामचंद्रापुर गांव निवासी हबीब मियां के पुत्र सैफ अली तथा सारण जिले के दयालपुर गांव निवासी शहाबुद्दीन मियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग अपनी बहन के घर से लौटकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे मिट्टी ढोने के लिए खड़ा ट्रैक्टर हादसे का कारण बन गया। अपाची बाइक मिट्टी पर फिसल गई और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के डाला में जा घुसी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
सीयर्स कर्नाटक के मुख्यमंत्री-designate DK शिवकुमार के आवास पर मिलने पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA: SEERS ARRIVE AT KARNATAKA CM DESIGNATE DK SHIVAKUMAR'S RESIDENCE TO MEET HIM.0
0
Report
युथ कांग्रेस का पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:पुणे, महाराष्ट्र: यूथ कांग्रेस ने कथित पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, 'आज यूथ कांग्रेस के साथियों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष किया है। जब तक धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक यूथ कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष करती रहेगी... पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है। जब तक देश के युवाओं को इंसाफ नहीं मिलता तब तक देशभर में प्रदर्शन होता रहेगा...'0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में 2026 का दुर्लभ ब्लू मून आसमान रोशन करता दिखा
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP: राम की पैड़ी से ली गई तस्वीरों में 2026 का दुर्लभ 'ब्लू मून' पवित्र शहर के आसमान को रोशन करता हुआ दिखाई दे रहा है. 'ब्लू मून' का मतलब है, एक ही कैलेंडर महीने में दिखाई देने वाला दूसरा पूर्णिमा का चांद।0
0
Report
गौरव वल्लभ ने TMC नेताओं पर हमले पर कहा, हिंसा राजनीति नहीं चलेगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने TMC नेताओं अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले पर कहा, "TMC के स्वयं के कार्यकर्ता TMC के नेताओं को खदेड़ रहे हैं... वहां TMC के लोगों ने अभिषेक बनर्जी को चोर-चोर कहा था। बंगाल के लोगों ने तो TMC को नकार दिया है और अब उनके स्वयं के कार्यकर्ता उन्हें नकार रहे हैं। अब TMC केवल ममता दीदी और अभिषेक बनर्जी की पार्टी बन गई है... हम राजनीति में किसी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं।"0
0
Report
धर्मशाला में गर्मी के बीच पर्यटकों की भारी आवक
Noida, Uttar Pradesh:DHARAMSHALA, KANGRA (HIMACHAL PRADESH): LARGE NUMBER OF TOURISTS INFLUX DHARAMSHALA AMID HEATWAVE; PLANES / VISUALS / REAX0
0
Report
Advertisement
