icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272001
RRakeshFollow30 Apr 2025, 12:29 pm

Basti - भाजपा का अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जोरदार प्रदर्शन, अखिलेश यादव का पुतला जलाया

Basti, Uttar Pradesh:

समाजवादी पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर से कथित छेड़छाड़ और उसमें अखिलेश यादव की तस्वीर जोड़ने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को दिन में लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। नगर पालिका परिषद, बस्ती स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी का पुतला भी दहन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा, “बाबा साहेब के चेहरे के साथ अपना चेहरा जोड़कर अखिलेश यादव न केवल अपना अहंकार दिखा रहे"।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय सदर अस्पताल: मंत्री की औचक जांच से डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर खड़ा सवाल

Begusarai, Bihar:एंकर बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार लगातार बेहतर सुविधाओं का दावा कर रही है, लेकिन बेगूसराय सदर अस्पताल में बिहार सरकार के एक मंत्री को जो तस्वीर देखने को मिली, उसने कई सवाल खड़े कर दिए। गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने औचक निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत करने की बात कही है। बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान शुक्रवार सुबह बेगूसराय सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री के अचानक अस्पताल पहुंचने से पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और मरीजों से भी बातचीत की। निरीक्षण के दौरान मंत्री को इलाज करते हुए नर्सें तो मिलीं, लेकिन डॉक्टर, अस्पताल अधीक्षक और सिविल सर्जन मौजूद नहीं मिले। इस पर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उचित इलाज मिलना चाहिए, लेकिन डॉक्टरों की अनुपस्थिति गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत जिला पदाधिकारी के साथ-साथ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से भी करेंगे। मंत्री ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र बखरी का एक परिवार हैदराबाद में हुए हादसे का शिकार हुआ था। परिवार के कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। उसी घायल का हालचाल जानने वे अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो स्थिति सामने आई, उससे साफ है कि स्वास्थ्य व्यवस्था में अभी व्यापक सुधार की आवश्यकता है। आरक्षण को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर भी मंत्री संजय पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और उनके नेता चिराग पासवान सामाजिक न्याय और आरक्षण के पक्षधर हैं तथा आरक्षण समाप्त करने की किसी भी कोशिश का विरोध करेंगे। साथ ही उन्होंने निजी क्षेत्र में भी आरक्षण लागू करने की वकालत की। बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की परंपरागत सीट रही है और वहां विकास के मुद्दे पर जनता मतदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा चुनाव जीतेंगे। वहीं जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले राजनीति छोड़ने की बात कही थी, लेकिन अब फिर चुनावी मैदान में हैं। बेगूसराय सदर अस्पताल में मंत्री के औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अब देखने वाली बात होगी कि मंत्री की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report

चूरू: दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म मामला दर्ज, शिक्षक फरार; तालाबंदी और आक्रोश

Churu, Rajasthan:चूरू। 11वीं कक्षा की दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला दर्जसरकारी विद्यालय के शिक्षक पर लगाया परिजनों ने आरोप सरकारी शिक्षक ने अपने घर ले जाकर किया नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, मामला तूल पकड़ने के बाद आरोपी शिक्षक हुआ फरारा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीटीआई के पद पर कार्यरत है शिक्षक , परिजनों एवं ग्रामीणों ने विद्यालय के तालाबंदी कर जताया आक्रोश सूचना के बाद पुलिस पहुंची मौके पर, परिजनों से समझाइस कर खुलवाया विद्यालय का ताला, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर पीड़िता का करवाया जा रहा है मेडिकल
0
0
Report

नोएडा सेक्टर 150: 12 अधिकारी-स्टाफ पर कार्रवाई, सड़क सुरक्षा चूक उजागर

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर 150 में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में कार्यवाही प्राधिकरण के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों पर गिरी गाज बेसमेंट के गड्ढे में पानी भरने, रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड ना लगाने, रोड की स्ट्रीट लाइटें बंद होने के आरोप में कार्यवाही प्राधिकरण के विद्युत विभाग, नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल और सिविल, वर्क सर्किल के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही तीनों विभाग के सुपरवाइजर और JE लेवल के कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई मैनेजर लेवल के अधिकारियों पर कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखा गया सेक्टर 150 के लोगो द्वारा हादसे से पहले उचित कदम उठाने के लिए इन सभी से लिखित शिकायत की थी प्राउंडीकरण की जांच में लिखित शिकायत पर कार्यवाही नहीं करने के दोषी पाए गए अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई
0
0
Report
Advertisement

आगरा के अंबेडकर पुल पर युवक की छलांग टलकर जान बची

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग अंबेडकर पुल पर युवक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा। यमुना में छलांग लगाने जा रहे व्यक्ति को सुरक्षित बचाया। व्यक्ति ने बेटे-बहू पर मारपीट और प्रताड़ना के लगाए आरोप। Lम्बे समय से खाना नहीं देने का भी लगाया आरोप। मोबाइल और जरूरी कागजात पुल पर रखकर रेलिंग पर चढ़ा था। राहगीर युवक ने समय रहते पकड़कर बचाई जान। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बेटे को बुलाया गया, उसने आरोपों से किया इनकार। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी। बाइट - जान बचाने वाला युवक बाइट - कूदने का प्रयास करने वाला व्यक्ति बाइट - कूदने का प्रयास करने वाले का बेटा
0
0
Report

अलीगढ़ में डग्गेमार बसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई; एफआईआर दर्ज और सीजेशन की तैयारी

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में सरकारी रोडवेज बसों की तर्ज पर रंग-रोगन कर सड़कों पर दौड़ रही डग्गेमार बसों पर अब परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई की तैयारी में है विभाग ने ऐसे बस संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए हैं इन बसों के कारण परिवहन विभाग और रोडवेज को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है अलीगढ़ में परिवहन विभाग ने डग्गेमार बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान तेज कर दिया है हाल ही में आरटीओ टीम ने सरकारी बसों जैसी हूबहू दिखने वाली सात बसों को सीज किया था जांच में सामने आया कि ये बसें यात्रियों को भ्रमित कर अवैध रूप से संचालन कर रही थीं विभाग के अनुसार सबसे अधिक ऐसी बसें खैर-टप्पल मार्ग पर संचालित हो रही हैं, जिससे रोडवेज की आय पर बड़ा असर पड़ रहा है रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने स्पष्ट कहा कि अब केवल बसों को सीज ही नहीं किया जाएगा, बल्कि उनके स्वामियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा परिवहन विभाग ने सभी प्रवर्तन अधिकारियों को लगातार अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं
0
0
Report

नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: अवैध फार्महाउस और प्लॉटिंग ध्वस्त

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा अथॉरिटी की बड़ी कार्रवाई कोड़ली बांगर और झट्टा गांव में अवैध फार्महाउस व प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई वर्क सर्किल-10 के अंतर्गत कोड़ली बांगर के डूब क्षेत्र में करीब 7 अवैध फार्महाउस ध्वस्त कार्रवाई के दौरान लगभग 10,000 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई ग्राम झट्टा में खसरा संख्या-456 पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ भी कार्रवाई प्राधिकरण के मुताबिक अधिसूचित भूमि पर दोबारा चिनाई कर अवैध निर्माण किया जा रहा था करीब 22,670 वर्गमीटर क्षेत्रफल में किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया कार्रवाई नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-10 और प्राधिकरण पुलिस बल की मौजूदगी में हुई प्राधिकरण ने कहा—अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

रामन कुमार ने NEET में सफलता पाकर गांव को गर्व दिया

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड के उदरसईं गांव के रहने वाले एक छात्र ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है, बताएं कि एकलव्य आवासीय विद्यालय कुसमी का यह छात्र था और स्कूल की पढ़ाई से ही इसने नीट जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की है। छात्र राम कुमार की इसी सफलता के बाद बलरामपुर कलेक्टर ने भी उसे शुभकामनाएं दी हैं.. बताएं कि छात्र के पिता खेतिहर किसान हैं और माता मजदूरी का काम करती है.. ऐसे में नीट जैसी परीक्षा में सफलता सुनने के बाद माता-पिता दोनों ही खुश हैं.. और माता ने बेटे को मोबाइल भी गिफ्ट दिया है... राम ने बताया कि वह स्कूल में रहकर लाइब्रेरी से पुस्तक जुगाड़ करके पढ़ाई करता था और इसी वजह से उसे सफलता भी प्राप्त हुई है... जहां एक तरफ महंगे कोचिंग और संसाधनों के बीच लोग पढ़ाई नहीं कर पाते हैं ऐसे में किसान पुत्र ने परचम लहराया है। इससे क्षेत्र में भी खुशी का माहौल बना हुआ है, छात्र राम ने बताया है कि उसको डॉक्टर बनने के लिए शिक्षक और माता पिता ने प्रेरित किया और उसका सपना है कि डॉक्टर बनकर अपने क्षेत्र में ही सेवा दे सके。
0
0
Report

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा की जीत का दावा, राजस्व विभाग में भारी कार्रवाई

Patna, Bihar:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें 3 अगस्त को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। इस बीच सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने भरोसा जताया कि भाजपा बांकीपुर सीट पर जीत दर्ज करेगी। डॉ. जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाकर यह संदेश दिया है कि पार्टी में हर कार्यकर्ता को नेतृत्व का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का क्षेत्र की जनता से वर्षों पुराना जुड़ाव और व्यक्तिगत संबंध भी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने दावा किया कि धनबल, प्रचार और सोशल मीडिया के शोर के बावजूद भाजपा ने संगठन और कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ा है और जनता का समर्थन पार्टी के साथ है। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान विपक्ष पूरी तरह निष्क्रिय रहा और भाजपा संगठन की ताकत के बल पर जीत हासिल करेगी। वहीं, राजस्व विभाग में हाल ही में हुई कार्रवाई पर मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंत्री बनने के करीब ढाई महीने के भीतर लगभग 80 अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। कई अधिकारियों को निलंबित किया गया, जबकि ट्रैप मामलों में कुछ लोगों को जेल भी जाना पड़ा। इसके अलावा हजारों कर्मचारियों का स्थानांतरण भी किया गया है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार और अनियमितता को खत्म करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईमानदार अधिकारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उनका कहना था कि विभाग को पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
0
0
Report

उज्जैन दर्शन के लिए रेलवे ने श्रावण में खास ट्रेने और सुविधाएं शुरू कीं

Ujjain, Madhya Pradesh:स्पेशल ट्रेनें, अतिरिक्त टिकट काउंटर और सुरक्षा बल बढ़ाए गए सोमवार की सवारी पर एक लाख से अधिक यात्रियों के पहुंचने की संभावना, भीड़ के अनुसार और ट्रेनें चलाने की तैयारी उज्जैन। श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष तैयारियां की हैं। रेलवे का अनुमान है कि श्रावण के दौरान प्रतिदिन करीब 80 से 90 हजार यात्री उज्जैन पहुंचेंगे, जबकि शनिवार, रविवार और भगवान महाकाल की शाही सवारी वाले दिनों में यह संख्या एक लाख से डेढ़ लाख तक पहुंच सकती है। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए तीन विशेष ट्रेनें शुरू की गई हैं। इसके अलावा इंदौर और भोपाल मार्ग की कई ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं, ताकि यात्रियों को यात्रा में परेशानी न हो। यदि भीड़ अनुमान से अधिक बढ़ती है तो Railway अतिरिक्त रेक तैयार रखेगा और जरूरत पड़ने पर और विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी न हो, इसके लिए उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यूटीएस और पीआरएस टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है। पीआरएस कार्यालय में भी एक अतिरिक्त काउंटर शुरू किया गया है, जहां आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के टिकट उपलब्ध रहेंगे। रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने वाहनों की भीड़ रोकने के लिए 'नो व्हीकल जोन' बनाया गया है। यहां पार्किंग को अस्थायी रूप से बंद कर केवल यात्रियों को छोड़ने और लेने (ड्रॉप एंड पिकअप) की सुविधा रखी गई है, जिससे स्टेशन परिसर में यातायात सुचारु बना रहे। सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। सोमवार की शाही सवारी और अधिक भीड़ वाले दिनों में आरपीएफ के 50 और जीआरपी के 80 अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे। ये जवान प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रण, यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारु संचालन पर नजर रखेंगे। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्टेशन पर प्रवेश और निकास व्यवस्था में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। कुछ समाचारों में प्लेटफॉर्म नंबर 8 से प्रवेश-निकास व्यवस्था बदलने की बात सामने आई थी, लेकिन रेलवे ने इसे गलत बताते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था ही लागू रहेगी। रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने टिकट की स्थिति जांच लें, क्योंकि अधिकांश ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण लगभग भर चुका है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पूरी तरह तैयार है और भीड़ के अनुसार आवश्यक फैसले तत्काल लिए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर: सकरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकराई, दो युवक गंभीर

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कानन पेंडारी के पास एक तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की रेलिंग से टकरा जाने से भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों में से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है जबकि एक अन्य युवक को सामान्य चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे लगी रेलिंग का लोहे का नुकीला सरिया दो युवकों के पेट में जा घुसा, जिनमें से एक घायल 25 वर्षीय वेदांत के पेट से तो हादसा होते ही सरिया निकल गया था, परंतु दूसरे युवक के पेट में सरिया अभी भी फंसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को तुरंत बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका गंभीर उपचार जारी है और पुलिस इस मामले मे आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

योगी के 18 मंडलों के दौरे से भाजपा ने चुनावी मोर्चा मजबूत किया

Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दो महीनों में प्रदेश के सभी 18 मंडलों का दौरा करते हुए 100 से अधिक विधान सभा क्षेत्रों में जनसभाएं, विकास कार्यक्रम और समीक्षा बैठकें की हैं। बिजनौर, गाजियाबाद, आगरा, झांसी, मैनपुरी, वाराणसी और गोरखपुर समेत प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों में उनकी मौजूदगी दर्ज हुई। इन दौरों में उन्होंने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कीं और जनता को नई योजनाएं समर्पित कीं। भाजपा इसे सरकार के कामकाज और जनसंपर्क को साथ लेकर चलने की रणनीति के रूप में पेश कर रही है। दूसरी ओर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आखिरी बड़ी सार्वजनिक रैली इस वर्ष मार्च में दादरी में हुई थी, जिसे पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत माना गया है। इसी तरह बसपा प्रमुख मायावती की प्रदेश में आखिरी बड़ी रैली पिछले वर्ष नौ अक्टूबर को लखनऊ में हुई थी। हालांकि चुनाव में अभी समय है और आने वाले महीनों में सभी दल अपने अभियान को गति देंगे, लेकिन शुरुआती चरण में भाजपा ने आक्रामक जनसंपर्क के जरिए चुनावी मोर्चे पर बढ़त बनाने की कोशिश जरूर कर दी है。
0
0
Report

चरखी दादरी में इकोस्पोर्ट ट्रांसफार्मर से टकराकर आग में जल गई, चालक मौके से फरार

Charkhi, Haryana:चरखी दादरी में भीषण हादसा, ट्रांसफार्मर से टकराई इकोस्पोर्ट कार, धू-धू कर जली गाड़ी शुक्रवार सुबह जिला चरखी दादरी के गांव रामबास के कादमा रोड पर तेज रफ्तार इकोस्पोर्ट कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते कार और ट्रांसफार्मर दोनों जलकर राख हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद चालक कार से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना राहगीरों ने डायल-112 पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किन कारणों से हुआ और कार चालक कौन था। पुलिस वाहन और चालक की पहचान करने के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

आगरा एडीए ने अवैध निर्माणों पर बड़ा अभियान, सील और ध्वस्तीकरण शुरू

Agra, Uttar Pradesh:आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई। छत्ता-प्रथम वार्ड में अवैध निर्माण को किया गया सील। बिना मानचित्र स्वीकृति के हो रहे निर्माण पर एडीए की कार्रवाई। बेलनगंज के पथवारी क्षेत्र में निर्माण को धारा 28(1) के तहत किया सील। हरिपर्वत-द्वितीय क्षेत्र में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर। रुनकता में करीब 5000 वर्गगज में विकसित हो रही कॉलोनी पर कार्रवाई। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 27 के तहत ध्वस्तीकरण। प्रवर्तन प्रभारी के निर्देशन में अभियान चलाया गया। सहायक अभियंता, अवर अभियंता व प्रवर्तन टीम रही मौजूद। जेसीबी और सचल दस्ते की मदद से एडीए ने कार्रवाई।
0
0
Report

योगी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग के साथ हिंदू युवा वाहिनी का संगठन विस्तार

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में हिंदू युवा वाहिनी का संगठन विस्तार कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2029 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग उठी। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने हिंदू एकता और संगठन विस्तार पर भी जोर दिया। इक रिपोर्ट। मीरजापुर के नटवा स्थित एक लॉन में हिंदू युवा वाहिनी का संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में संगठन के नेताओं ने कहा कि वर्ष 2029 में योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में संगठन कार्य करेगा। अजय कुमार शुक्ला, पूर्वांचल अध्यक्ष, हिंदू युवा वाहिनी। कार्यक्रम के दौरान हिंदू एकता को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने नाम के आगे जाति के बजाय \"सनातनी\" लिखें, जिससे सामाजिक एकता को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन अपनी बात भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंचाएगा और भाजपा के साथ मिलकर चुनावी अभियान में सहयोग करेगा। विक्रम सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू युवा वाहिनी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top