Basti - ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक चालक की उपचार के दौरान हुई मृत्यु
Mahadewa, Uttar Pradesh:लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे रोड पर गन्ना लदी खड़ी ट्राली में बाइक सवार युवक के टकराने से युवक को गम्भीर चोट लगी और इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मृत्यु, रामसवारे उम्र 27 वर्ष पुत्र दयाराम गुप्ता निवासी डेफरी किराने का सामान लेकर वापस लौट रहे थे कि जभी सामने खड़ी गन्ना लदी ट्राली से टकरा गए, जिससे उनको गम्भीर चोट लग गई और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
