Basti- होलिका दहन से पूर्व अज्ञात व्यक्तियों ने होलिका दहन किया, पुलिस के पहुंचने से मामला शांत हुआ
Sari Kalp, Uttar Pradesh:जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दक्षिण द्वार में अज्ञात व्यक्ति द्वारा होलिका दहन की सामग्री जलाये जाने पर काफी संख्या में पुलिस पहुंचकर पारंपरिक रूप से पुनः होलिका दहन कराया और अज्ञात शरारती तत्व की तलाश पुलिस कर रही है क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि शरारती तत्व के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विजय सिन्हा: गांधी के सिद्धांत राजनीति में महापाप नहीं, रियल हीरो ही असली नेता
Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि गांधी जी के 7 सिद्धांत के अनुसार राजनीति में सिद्धांत की अहमियत है। गांधी जी ने कहा था महापाप है और आज जिन लोगों ने सिद्धांत के बिना राजनीति किया वे महापाप करते हैं, और देश की जनता उनको सजा देगी; आने वाले दिन में रियल हीरो ही चलेगा, रील का हीरो नहीं। गांधी जी के सिद्धान्त देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आगे बढ़ा रहे हैं क्योंकि रियल हीरो वही है। भारतीय मूल के पायलट के द्वारा इसराइल के लोगों की जान बचाने और खुद घायल होने पर विजय सिन्हा ने कहा, मां भारती की संतान आज गर्भावस्था में है; आज इजरायल के लोगों की जान बचाने में पायलट ने अपनी जान दांव पर लगा दी; पायलट को ऐसे भारत के रियल हीरो को सलाम करते हैं।फरीदाबाद में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप: तीन गिरफ्तारी, प्रिंस फरार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद。 फरीदाबाद में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुणाल, यश और दीपक के रूप में हुई है, जबकि मामले में शामिल चौथा आरोपी प्रिंस अभी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एसीपी सराय संदीप मोर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 28 तारीख को पुलिस को मामले की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान चारों आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और एक खंडहरनुमा इमारत में ले गए, जहाँ नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। शिकायत में पीड़ित लड़के के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का जिक्र किया गया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। आरोप है कि पीड़ितों को बंधक बनाकर एक आरोपी ने अपने बैंक खाते में 10 हजार रुपये भी ट्रांसफर करवाए थे। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है, जबकि फरार आरोपी प्रिंस की तलाश जारी है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।नेशनल हाईवे-27 पर गाय के कारण बाइक सवार दो घायल, एक की हालत गंभीर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर राजगढ़ स्कूल के सामने सड़क हादसा हो गया। जोगणिया माता के दर्शन कर गांव लौट रहे दो बाइक सवार अचानक सड़क पर गाय आने से बाइक का संतुलन बिगड़ने पर गिर गए। हादसे में रोहित खटीक पुत्र प्रकाश खटीक निवासी शनि महाराज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पारसोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया। वहीं, उनके साथ बाइक पर सवार गौरव सेठिया पुत्र सुरेश सेठिया को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सीतापुर में बाढ़ के पानी में डूबे तीन दोस्त, एक की मौत
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। बाढ़ के पानी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे। गहरे पानी में चले जाने से एक युवक की हुई मौत। दो युवकों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला बाहर। लखनऊ से गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे तीनों दोस्त। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से हुआ हादसा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेउसा थाना क्षेत्र के बारिन पुरवा गांव का मामला।सोलापुर के वन क्षेत्र में जलसंकट, वन्यजीव पानी के लिए तरस रहे
Pandharpur, Maharashtra:Anchor - सोलापूर जिल्ह्यातील वन विभागाच्या परिक्षेत्रातील वन्य जीवांना पिण्याच्या पाण्याची गरज, वन अधिकाऱ्यांनी केले हात वर, पाणी टंचाईने वन्य जीवांचे हाल. सोलापूर जिल्ह्यात वन्य प्राण्यांनाही दुष्काळाच्या झाडा बसायला सुरुवात झालेली आहे सांगोला तालुक्यातील आलेगाव येथील वन विभागाचे क्षेत्र मोठ्या प्रमाणात आहे. या वनविभागाच्या परिक्षेत्र मध्ये मध्ये हिरण काळवीट ससा लांडगा कोल्हा असे प्राणी मोठ्या प्रमाणात आहेत. सध्या दुष्काळी परिस्थितीमुळे जंगलातील झाडे वाळून चाललेले आहेत. या वन्यजीवांना पिण्याच्या पाण्यासाठी केलेले पाणवठे सुद्धा आटू लागतले आहे. यातील पाणी संपून गेले आहे. वन विभागाकडून यात पाणी सोडले जात नाही. याबाबत स्थानिक नागरिकांनी सांगोला तालुका वनपरिक्षेत्र यांना फोन केला असता त्यांनी पाणी सोडण्याचे अधिकार आपल्याला नसल्याचे सांगत वरिष्ठांकडे बोट दाखवले आहे. त्यामुळे सरकारी लाल फितीच्या कामाचा फटका वन्यजीवांच्या पिण्याच्या पाण्याला सुद्धा बसत आहे.विदिशा में गांधी प्रतिमा पर भाजपा का माल्यार्पण, नेताओं ने गांधी विचार याद किए
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नीमताल चौराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विधायक मुकेश टंडन, सुरेंद्र सिंह चौहान सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके देश के प्रति योगदान को याद किया।रोहतक की आशिमा अहलावत ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता
Rohtak, Haryana:एशियन गेम्स की महिला शूटिंग स्पर्धा में रोहतक की बेटी आशिमा अहलावत ने सिल्वर मेडल जीता रोहतक पहुंचने पर स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा उनका फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया इस दौरान भावुक पलों में आशिमा की माता ने कहा कि पति के निधन के बाद आशिमा ही उनका सबसे बड़ा सहारा बनी है और वह इस मेडल को अपने पति को समर्पित करती हैं वहीं विजेता खिलाड़ी आशिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत को देते हुए कहा कि वह अब आगामी ओलंपिक गेम्स की तैयारी शुरू करेंगी और देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना ही उनका मुख्य लक्ष्य है डीसी सतबीर मान ने भी विजेता खिलाड़ी को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की वॉक थ्रू -आशिमा अहलावत व उनकी माता के साथ राज टाकिया ज़ी मीडिया रोहतकराष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पर हुए कई कार्यक
Mahuwa, Uttar Pradesh:** *********** राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज जनपद महराजगंज के समस्त थानों व कार्यालयो मे विशेष कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत श्रद्धा व गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारियों एवं उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सभी थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रभुसत्ता की रक्षा करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से पालन करने की शपथ दिलाई गई। *समारोह के दौरान संदेश दिया गया कि* महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, करुणा एवं स्वच्छता के आदर्श तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, अदम्य निष्ठा एवं देशभक्ति की भावना आज भी समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पुलिस विभाग का यह मुख्य दायित्व है कि *इन महान सिद्धांतों को अपने दैनिक कार्यशैली में आत्मसात कर समाज में शांति, सुरक्षा, बंधुत्व एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयासरत रहे।ट्राय सागा-2026: राजस्थान के राजसमंद में जल खेलों का धमाकेदार आगाज़, एथलीटों का दमखम
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद झील की ऐतिहासिक नौ चौकी पाल पर 'ट्राय सागा-2026' एंड्योरेंस स्पोर्ट्स फेस्टिवल का धमाकेदार आगाज़, देश भर के एथलीट ने दिखाया दमखम, बचाव कार्यों के लिए 2 पोंटून बोट और 2 हाई-स्पीड रेस्क्यू बोट तैनात रही राजसमंद आज ऐतिहासिक राजसमंद झील की नौ चौकी पाल पर सुबह 8 बजे तैराकी प्रतियोगिता के साथ तीन दिवसीय एंड्योरेंस स्पोर्ट्स फेस्टिवल 'ट्राय सागा-2026' का शानदार आगाज़ हुआ, जिसमें राजसमंद जिले सहित देशभर से पहुंचे नामी एथलीटों ने हिस्सा लिया। तैराकी प्रतियोगिता के दौरान बचाव कार्यों के लिए 2 पोंटून बोट और 2 हाई-स्पीड रेस्क्यू बोट तैनात रहीं। विवरण: तैराकी स्पर्धा में 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 500 मीटर, 1000 मीटर, 1500 मीटर और 1900 मीटर की विभिन्न श्रेणियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जहां खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का शेड्यूल: 2 अक्टूबर राजसमंद में तैराकी, 3 अक्टूबर उदयपुर में साइक्लिंग, 4 अक्टूबर उदयपुर में रनिंग। तैराकी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से संवाददाता श्याम बिश्नोई ने बातचीत की।कौशल किशोर बोले: यूपी भाजपा में बेटे को जिम्मेदारी मिलने से नाराज नहीं
Noida, Uttar Pradesh:कौशल किशोर पूर्व केंद्रीय मंत्री बेटे विकास किशोर को यूपी भाजपा में जिम्मेदारी देने पर बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर नाराज़गी का मामला न पहले था और न अब है। मैं भाजपा का सदस्य हूं और परिवार का हिस्सा हूं ऐसे में ना तो मैं किसी दूसरे दल में संपर्क किया और ना ही मैं कहीं जा रहा हूं मेरा परिवार भाजपा के साथ हमेशा रहेगा।औरैया पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, मिले हथियार
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद में औरैया पुलिस को मुखबिर की सटीक सूचना पर मिली बड़ी कामयाबी , पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ , पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाते हुए एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार , पुलिस ने मौके से 19 निर्मित तमंचे और 12 अर्धनिर्मित तमंचों के साथ 16 जिंदा कारतूस और 16 खोखा कारतूस समेत अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों के साथ किया गिरफ्तार ।
यूपी के औरैया जनपद में थाना दिबियापुर पुलिस और sog टीम को मुखबिर के जरिए सटीक सूचना मिली कि ग्राम मलकापुर के खेतों में बने ट्यूबेल के पास एक व्यक्ति के द्वारा शस्त्र बनाने की अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही है । मुखबिर की सटीक सूचना मिलने पर दिबियापुर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मलकापुर ग्राम के खेतों में बने हुए ट्यूबवेल पर छापेमारी की छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि अभियुक्त के द्वारा ट्यूबवेल के लिए लगाए गए बिजली विभाग के द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर से डायरेक्ट तार डालकर विद्युत चोरी करके अवैध शस्त्र निर्माण कार्य कर रहा था ।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर दिबियापुर थाना पुलिस और sog टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मलकापुर के खेत में बने ट्यूबवेल के पास बिजली की चोरी करते हुए अवैध शस्त्र निर्माण कार्य करते हुए अभियुक्त विनोद कुमार राजपूत निवासी को गिरफ्तार किया ।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से 19 तमंचे निर्मित जिसमें 14 अदद तमंचे 315 बोर , 2 अदद तमंचे 12 बोर , 2 अदद अधिया तमंचे 315 बोर , 1 अदद अधिया 12 बोर बरामद हुए । इसके साथ साथ 12 अर्धनिर्मित तमंचे , 16 जिंदा कारतूस 315 बोर , 16 खोखा कारतूस 315 बोर , 4 जिंदा कारतूस 12 बोर , 2 खोखा कारतूस 12 बोर , 12 लोहे की नाल , 1 ग्लाइडर मशीन , 1 ड्रिल मशीन , 30 स्प्रिंग , 6 ट्रिगर,समेत वेल्डिंग मशीन , डाई हथौड़ा आदि बरामद किया ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर दिबियापुर थाने में मुकद्दमे पंजीकृत है , इसके साथ ही साथ यह भी जानकारी जुटाई जा रही है इस अभियुक्त के और कौन कौन साथी है ? और यह तमंचे कहां कहां जनपदों में बेचता था ।
बाइट - अभिषेक भारती पुलिस अधीक्षक औरैया
