बस्ती-सेना के जवान की परेड के दौरान हुई मौत
Mahadewa, Uttar Pradesh:शहीद हवलदार हुतात्मा संतोष कुमार पुत्र गोवर्धन प्रसाद आर्मी मेडिकल को लालगंज क्षेत्रांतर्गत गौरा घाट पुल कुआनो नदी तट पर राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई। लालगंज थाना क्षेत्र के थरौली गांव निवासी सेना के जवान संतोष उम्र 42 वर्ष पुत्र गोबर्धन प्रसाद की मृत्यु गुरुवार को सुबह लगभग 8 बजे हवलदार पद से नायब सूबेदार पद के पदोन्नति के प्रशिक्षण के दौरान परेड मैदान में अज्ञात कारणों से हो गई है।सूचना मिलने पर गुरुवार को उनकी पत्नी अमरेश राना भी अपने परिवार के कुछ लोगो के साथ वहां पहुंची थी।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
