272001
बस्तीः व्यापारी की मौत के बाद परिजनों ने एसपी आवास का किया घेराव
Sansarpur, Uttar Pradesh:नगर थाना क्षेत्र के कुशमौर गांव के रहने वाले संदीप चौहान (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि संदीप के साथ मारपीट की गई है। मृतक के भाई ने बताया कि संदीप ने ट्रक लेने के लिए एक ठेकेदार को 13 लाख रुपए दिए थे जिसकी पहली किस्त 8 लाख रुपए और दूसरी किस्त 5 लाख रुपए दी थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुष्कर मेला का उद्घाटन: सीएम ने देशवासियों को हार्दिक बधाई, भक्ति-व्यापार का अद्भुत उत्सव शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला का शुभारंभ आज सीएम भजनलाल शर्मा ने दी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर बधाई संदेश में लिखा देश-विदेश में विख्यात, आस्था एवं राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला’ के शुभारंभ के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! धर्मनगरी पुष्कर में आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक मेला भक्ति व्यापार, लोककला और परंपराओं का अद्भुत उत्सव है इस अवसर पर देश और दुनिया के कोने-कोने से पधारे सभी श्रद्धालुगण अतिथि, पशुपालक एवं व्यापारी बंधुओं का 'पधारो म्हारे देस' की पावन परंपरा के साथ हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आशा करता हूँ कि यह वार्षिक आयोजन हमारे पशुपालकों और व्यापारियों के जीवन में नई खुशहाली लाएगा तथा प्रदेश की जीवंत सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पटल पर और अधिक सशक्त करेगा।0
0
Report
आगरा के पालीवाल पार्क मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, तीन घायल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा के पालीवाल पार्क मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी। शादी समारोह से लौट रही थी स्कॉर्पियो। सुबह करीब 6 बजे अचानक हुआ सड़क हादसा। स्कॉर्पियो पलटते ही मौके पर मची अफरा-तफरी। हादसे में गाड़ी सवार तीनों लोग हुए घायल। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी。0
0
Report
मनीला के गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण में पीएम मोदी की भागीदारी से उत्साह
New Delhi, Delhi:As a proud Sikh, my heart fills with joy seeing these moments of faith and seva from Guru Ghar. Heartening to see Hon’ble PM Shri @narendramodi Ji join the start of reconstruction of the century-old Gurdwara Khalsa Diwan Sahib in Manila (Philippines). May Guru Sahib keep the Sangat in Chardi Kala. Sarbat Da Bhala.0
0
Report
Advertisement
चैन स्नेचरों की पुलिस के साथ मुठभेड़
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के टूंडला में महिला से चेन स्नैचिंग करने वाले दो आपरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, 21,500 रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर को टूंडला कस्बे के श्मशान घाट रोड पर महेश चंद्र के मकान के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की चेन झपट ली थी। इसके बाद फरार हो गए थे। मामले में थाना टूंडला में मुकदमा संख्या 518/2026 के तहत बीएनएस की धारा 304(2) में केस दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं।पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल दो आरोपी बेदी की पुलिया से राजा का ताल होते हुए टूंडला की तरफ आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने पुराने बाईपास रोड स्थित गेल गैस प्लांट के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे स्कूटी मोड़कर भागने लगे। जल्दबाजी में उनकी स्कूटी फिसलकर सड़क पर गिर गई।पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देखकर दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के जगनेर रोड नरीपुरा निवासी दीपक पुत्र श्याम प्रजापति और भीम नगर हरीपुरा गली नंबर एक निवासी आसिफ पुत्र साबिर के रूप में हुई है। चेन बेचकर मिले रुपयों में से 21,500 बरामद पुलिस ने दीपक के कब्जे से 11 हजार रुपए नकद, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं आसिफ के पास से 10,500 रुपए नकद, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी मिली है। पुलिस के मुताबिक, बरामद 21,500 रुपए महिला से छीनी गई चेन बेचने के बाद मिली रकम का बचा हुआ हिस्सा है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दीपक के खिलाफ आगरा के किरावली, अछनेरा, एत्माद्दौला और जगदीशपुरा के अलावा टूंडला थाने में लूट, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आसिफ के खिलाफ टूंडला और आगरा के शाहगंज थाने में आर्म्स एक्ट और लूट से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और सीओ टूंडला के नेतृत्व में की गई। अभियान में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, सर्विलांस सेल और टूंडला थाने की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
आदिवासी समुदाय उबाल में, भूषण बाड़ा आरोप पर सरकार पर निशाना
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - बिरसा मुंडा के जन्मदिन कार्यक्रम बदलनें और सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर लगे आरोप में सरकार पर निशाना, जनजातीय समुदाय उद्वेलित। भूषण बाड़ा पर कथित आरोपों का मामला जोर पकड़ रहा है। भूषण बाड़ा पर बलात्कार और गर्भपात कराने की खबर पर खूँटी में आदिवासी समाज उद्वेलित है। जिन्होंने झारखंड में झामुमो की सरकार बनाने में एड़ी चोटी एक कर दी। उन्हीं लोगों के द्वारा अब इस घटना पर सवाल खड़ा किये जा रहे हैं। और झारखंड सरकार पर निशाना साधा गया है। यह मामला पर भाजपा तो मुखर हैं ही। लेकिन अब उनके ही पार्टी के समर्थक लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। साथ ही हेमंत सोरेन के कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किये जा रहे हैं। जो कि इन्हें आदिवासी अस्मिता पर खतरा की बात भी कही जा रही है। हेमंत सोरेन 15 नवंबर को खूंटी के उल्लीहातू स्थित कार्यक्रम में नहीं पहुँचने और फिर 28 नवंबर को कार्यक्रम करने को लेकर आदिवासी समाज में नाराजगी देखा जा रहा है। सरना सांगोम समिति की अध्यक्ष दुर्गावती ओड़ेया ने कहा कि भूषण बाड़ा पर बच्ची के साथ बलात्कार किये जाने के मामले पर सरकार उसपर मौन है। वहीं अब राज्य सरकार महापुरुषों पर भी राजनीति करने लगी हैं। जब 15 नवंबर को बिरसा मुंडा का जन्मदिन है तो 28 तारीख को मना कर तिथि बदलना भगवान बिरसा मुंडा के साथ अपमान ही नहीं पूरे आदिवासियों का अपमान है।0
0
Report
संत कबीरनगर में दोहरे हत्याकांड का प्रमुख आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर में मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेश यादव को पुलिस ने आज मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मेंहदावल थाना क्षेत्र बौधरा के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी राकेश यादव घटना को अंजाम देने के बाद गोरखपुर भागने की फिराक में था। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने उसकी घेरावन्दी की। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जबाबी फायरिंग में आरोपी को दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और खोखा और कारतूस बरामद किया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओजी और मेंहदावल पुलिस की संयुक्त टीम ने की यह कार्यवाई की। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में 16 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिनमे चार आरोपियों की गिरफ्तारी किया गया है जब कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और स्थानीय पुलिस समेत पांच टीमें लगाई गई हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी संदीप कुमार मीना भी जिला अस्पताल पहुंचे और आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि दोहरे हत्या कांड के आरोपियों के खिलाफ रासुका और गैंगेस्टर के तहत कार्यवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जालौन में मुठभेड़, फरार आरोपियों के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में पुलिस और हत्यारोपियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली जालौन कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व दिनदहाड़े हुई राजेश की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना स्थल से तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं。 दरअसल, मंगलवार की सुबह जालौन कोतवाली पुलिस बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास चाकी गांव के समीप चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपियों की पहचान संदीप और निखिल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचे भी बरामद किए हैं।दोनों आरोपियों ने जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुसमरा गांव में बुलेट सवार राजेश की दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे。 जालौन सीओ अजय सिंह ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
माण्डलगढ़ में भूमि विवाद के कारण खूनी संघर्ष, 5 आरोपी गिरफ्तार, घायल
Noida, Uttar Pradesh:Breaking माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ थाना क्षेत्र के तिरोली गॉंव में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है, खेत को ट्रैक्टर से जोतने के मामले को लेकर पीड़ित परिवार पर धारदार हथियारों से किया हमला, आरोपियों के हमले से आधादर्जन महिला और पुरुष गम्भीर घायल बताए जा रहे हैं, सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, थाने में शिकायत देने के बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर फिर से हमला किया, हमले में महिलाओं के सोने के जैवर छिनने का भी आरोप लगाया गया हैं, पीड़ित की रिपोर्ट पर माण्डलगढ़ थाना पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं0
0
Report
बांसवाड़ा में सरपंच चुनाव के बाद देर रात हिंसक हंगामा, कई मकान क्षतिग्रस्त
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले की अरथूना पंचायत समिति के मोटी बस्सी गांव में सरपंच चुनाव परिणाम आने के बाद देर रात जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने गांव में घुसकर कई घरों में तोड़फोड़ की और पुलिस एवं प्रशासन की टीम पर करीब आधे घंटे तक पथराव किया। इस दौरान रास्ते में आने वाले कई मकानों को भी निशाना बनाया गया। घटना में करीब पूरे गांव के 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। हालात बिगड़ने पर देर रात अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच हैं।0
0
Report
Advertisement
फलोदी बाप रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी गिरने से बड़ा हादसा टला
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी बाप रेलवे स्टेशन पर बनी पानी की टंकी गिरी, बड़ा हादसा टला. फलोदी के बाप रेलवे स्टेशन परिसर में बनी पानी की बड़ी टंकी सोमवार रात को अचानक टूटकर जमींदोज हो गई। टंकी गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के रेलवे क्वार्टरों में रहने वाले लोग घबरा बाहर निकल आए। कुछ ही पल में पूरी टंकी मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि उस समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि करीब 8 पूर्व ही इस पानी की टंकी का निर्माण हुआ था। बाप रेलवे स्टेशन पर सरकारी क्वार्टर के पास यह पानी की टंकी बनाई गई थी। रेलवे द्वारा ही टंकी का निर्माण करवाया गया था। इतनी जल्दी टंकी का गिरना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। पानी की टंकी गिरने के साथ नीचे बनी हुई चारदीवारी भी धराशायी हो गई। ग्रामीणों ने उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों से मामले की जांच करवाकर दोषी ठेकेदार व निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जल्द ही नई टंकी का निर्माण करवाया जाए ताकि रेलवे स्टेशन पर पानी की आपूर्ति बाधित न हो।0
0
Report
जोधपुर की अक्षिता और माँ शिरोमणी बनीं जैन साध्वी, करियर छोड़ वैराग्य की राह
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। गुरुग्राम की रहने वाली अक्षिता (37) और उनकी मां शिरोमणी (61) सांसारिक जीवन छोड़कर साध्वी बनेंगी। मंगलवार को जोधपुर में उनका वरघोड़ा निकाला जाएगा। अक्षिता ने साध्वी बनने के लिए मल्टीनेशनल कंपनी फॉक्सवैगन की 50 लाख सालाना पैकेज की जॉब छोड़ दी। वे कंपनी में मैनेजर थीं। वहीं मां शिरोमણી ने 37 साल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) में नौकरी की और चीफ मैनेजर से रिटायर हुईं। दोनों पंजाबी हिंदू हैं और अब जैन साध्वी बनेंगी। साध्वी पूर्णप्रज्ञाश्री ने बताया कि शिरोमणी 25 फरवरी को चेन्नई में दीक्षा लेंगी और हमारे साथ संयम अराधना करते हुए आत्मा का कल्याण करेंगी। मारवाड़ जैन संघ के अध्यक्ष गौतम सालेचा ने बताया- वरघोड़ा में जैन समाज के 31 साधु-साध्वी रहेंगे और जैन समाज के काफी लोग शामिल होंगे। परिवार के लोग भी इसमें शामिल होंगे। 12 साल मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब की अक्षिता ने एमटेक के बाद आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए की पढ़ाई की। करीब 12 साल कई मल्टीनेशल कंपिनयों में नौकरी की। फॉक्सवैगन में वे ग्लोबल ऑपरेशन मैनेजर की पोस्ट पर थीं। उनका सालाना पैकेज 50 लाख रुपए था। अक्षिता (37) ने आध्यात्मिक भाव जागने के पीछे की वजह बताते हुए कहा- मैं उस पीढ़ी से हूं, जिसने फोन और इंटरनेट को आते हुए देखा है। जब कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम शुरू हुआ तो मुझे महसूस हुआ कि AI और डेटा सेंटर से जुड़ी गतिविधियों में भी सूक्ष्म जीवों की विराधना हो सकती है। उन्होंने बताया- एक डेटा सेंटर बनाने के लिए बड़े स्तर पर जमीन की खुदाई करनी पड़ती है। इस प्रक्रिया में मिट्टी में रहने वाले कई सूक्ष्म जीव प्रभावित हो सकते हैं। इसी विचार ने भीतर अहिंसा और जीवों के प्रति करुणा का भाव और मजबूत किया। धीरे-धीरे झुकाव आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ता चला गया। मां ने भी 37 साल IOC में नौकरी के बाद चुना वैराग्य अक्षिता की मां शिरोमणी ने बताया कि परिवार पहले से जानता था कि उनका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर है। शिरोमणी ने बताया उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) में 37 साल तक जॉब की और साल 2025 में चीफ मैनेजर से रिटायर हुई। नौकरी और सांसारिक जिम्मेदारियों के बाद उन्होंने वैराग्य का मार्ग चुनने का निर्णय लिया है。 शिरोमणी का परिवार दिल्ली का रहने वाला है, फिलहाल गुरुग्राम शिफ्ट हो गया है। उनके दो बेटी हैं। पति का निधन हो चुका है। एक बेटी अक्षिता उनके साथ ही दीक्षा ग्रहण करेंगी। दूसरी बेटी की शादी हो चुकी है。0
0
Report
उज्जैन में तेज رफ्तार कार से तीन युवक गंभीर घायल, CCTV से जुड़ रहा हादसा
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन उज्जैन में तेज रफ्तार कार का कहर, तीन युवकों को मारी टक्कर सुभाष नगर स्थित पानी की टंकी के पास आधी रात हुआ हादसा, तीनों युवक गंभीर घायल उज्ज्व in उज्जैन । शहर के नीलगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने तीन युवकों को टक्कर मार दी । हादसा सुभाष नगर में पानी की टंकी के पास हुआ । टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गाड़ी से उछलकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे के बाद घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया । इसके बाद तीनों को इलाज के लिए उज्जैन के सरकारी जिला चिकित्सालय चरक में भर्ती कराया गया । बताया जा रहा है कि कार चलाने वाला भी एक युवक था । जो अंधाधुंध गति से सुभाष चौराहे से निकला और तीनों युवकों को टक्कर मार दी । एक एक्टिवा भी इस घटना में क्षतिग्रस्त हुई है युवक एक्टिवा पर सवार होना बताए जा रहे थे..घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है । इसके साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है ।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा के अरथूना में चुनाव हार के बाद पथराव; पुलिस ने काबू पाया
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा चुनावी हार के बाद हुआ बवाल पुलिस और प्रसाशन की टीम पर पथराव अरथूना पंचायत समिति के मोती बस्सी गांव का मामला हारे हूए प्रत्याशी के समर्थकों ने गांव में भी किया पथराव कई घरो और दुकानों में पहुंचाया नुकसान करीब एक घंटे तक होता रहा पथराव पथराव की सुचना पर मौके पर पुलिस और अधिकारी पहुचे देर रात को स्थिति को किया काबू में पुलिस अब पथराव करने वालों की कर रही तलाश0
0
Report
हापुड़- सर्विस रोड पर धू-धू कर जला कैंटर, लपटों से मचा हड़कंप
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की सर्विस रोड पर अचानक एक कैंटर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कैंटर को अपनी चपेट में ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिसे देखकर सड़क पर चल रहे लोगों में दहशत फैल गई आग इतनी भयंकर थी कि दूर से ही धुएं का गुबार नजर आ रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कैंटर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था राहत की बात ये रही कि हादसे के वक्त कैंटर में कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस अब आग लगने की वजह का पता लगा रही है।0
0
Report
पीड़ित दिव्यांग के न्याय के लिए डीआईजी की पहल
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक(गोंडा)। डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल की संवेदनशील पहल पर एक दिव्यांग बुजुर्ग को उनकी पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में त्वरित न्याय मिला है। काशीराम वर्मा पुत्र राम निधि, निवासी ग्राम महाराजगंज ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा अशोक कुमार के समक्ष उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि उनके ही गांव के रहने वाले विपक्षी सुनील पुत्र शिवपूजन व उनके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा उनकी कृषि योग्य भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित के अनुसार, जब भी वह अपनी भूमि पर फसल की बुवाई करने का प्रयास करते हैं, तो विपक्षीगण मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं, जिससे वह अपने ही भूमि पर खेती नहीं कर पा रहे हैं। पीड़ित ने यह भी बताया कि उक्त भूमि का सीमांकन पूर्व में कराया जा चुका है। दिव्यांग बुजुर्ग की लाचारी और मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी अशोक कुमार ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इतना ही नहीं प्रभावी विधिक पैरवी सुनिश्चित करने के लिए डीआईजी ने स्वयं फोन पर पीड़ित के अधिवक्ता से बात की। उन्होंने पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।0
0
Report
Advertisement
