272163
Basti - चंद्रशेखर यादव की हत्या को लेकर दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं का धरना जारी
Gaur, Uttar Pradesh:बस्ती अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव की हत्या के बाद दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी. सिविल बार एसोसिएशन के बाहर सड़क पर दरी लगा कर बैठे अधिवक्ता, आगरा सिविल बार की अधिवक्ता हरजीत अरोरा ने बस्ती पहुंचकर धरने का समर्थन किया, पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ता लापरवाही का आरोप लगा रहे है,वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर हसन पेट्रोल पंप के पीछे मिला था अधिवक्ता का शव।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली बहरोड़ पहुंची; युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के भाग में देशभर में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दिल्ली से गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) के लिए रवाना हुई बाइक रैली बुधवार को बहरोड़ पहुंची। रैली में शामिल जवानों ने बहरोड़ के एक निजी होटल में ठहराव किया। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने नशा मुक्त भारत का संदेश देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। यह रैली केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई है। इसमें करीब 250 राइडर्स शामिल हैं। रैली का उद्देश्य देशभर में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और नशे को ना कहने के अभियान को राष्ट्रव्यापी रूप देना है। रैली 26 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर पहुंचेगी। इनमें बीएसएफ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों के सदस्य अलग-अलग पड़ावों पर शामिल होंगे। नशे की समस्या को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह देश से उग्रवाद जैसी चुनौतियों को समाप्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं उसी तरह अब नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए भी सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। रैली के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। एसपी सतवीर सिंह ने कहा कि राजस्थान को नशा मुक्त बनाना पुलिस का प्रमुख उद्देश्य है। राजस्थान पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बच्चों और युवाओं से अनुशासन में रहने, नशे से दूर रहने, परिवार का ध्यान रखने और गलत प्रवृत्तियों से बचने की अपील की। इस दौरान एएसपी सुरेश खींची, डीएसपी सचिन शर्मा और अन्य पुलिस जवान उपस्थित रहे。0
0
Report
फायर ब्रिगेड ने लाख लीटर पानी से आग पर काबू पाया; नुकसान नहीं
Anand, Gujarat:એંકર:-આણંદ જિલ્લાએના મુગર-વડોગ રોડ પર આવેલા રાવપુરા વિસ્તારમાં લાકડાંના પીઠામાં વહેલી સવારે આગ લાગી ગઈ હતી. આગના કોલ મળતાં જ આણંદ અને વિદ્યાનગર ફાયર બ્રિગેડની ટીમો તાત્કાલીક સ્થળે પહોંચી હતી. ફાયર ફાઈટર અને મિની ફાઈટરની મદદથી અંદાજે એક લાખ લિટર પાણીનો મારો ચલાવી ભારે જહેમત બાદ આગ પર કાબૂ મેળવવામાં આવ્યો હતો. સદનસિબે, આ સમગ્ર ઘટનામાં કોઈ જાનહાની થઇ નથી. વાઈ.મોગર-વડોદ રોડ પર આવેલા રાવપુરા વિસ્તારમાં આજે વહેલી સવારે 6 વાગ્યે 10 મિનિટે અવ્વલ એન્ટરપ્રાઈઝના લાકડાંના પીઠામાં આગ લગવાના કોલ કરમસદ-આણંદ ફાયર એન્ડ ઈમરજન્સી સર્વિસીસના કંટ્રોલ રૂમને મળ્યો હતો. કોલ મળતાં જ આણંદ ફાયર બ્રિગેડ અને વિદ્યાનગર ફાયર બ્રિગેડની ટીમો તાત્કાલિક ઘટનાસ્થળે पहुँची હતી. આગને કાબૂમાં લેવાના પ્રયાસો માટે બંને ફાયર બ્રિગેડની ટીમોએ પાંચ ફાયર ફાઈટર અને ત્રણ મિની ફાઇટર્સની મદદથી પાણીનો מારો ચલાવ્યો હતો. અંદાજે એક લાખ લિટર પાણીનો ઉપયોગ કરીને ભારે જહેમત બાદ आग પર કાબૂ મેળવ્યો હતો. ફાયર વિભાગની સમયસરની કામગીરીને કારણે આગને કાબૂમાં લેવાના પ્રયત્નો ચાલુ રહેતા હોવા છતાં સાબિત થયો. આ સમગ્ર ફાયર ઓપરેશન દરમિયાન સદનસિબે કોઈ પણ પ્રકારની જાનહાની થઈ નથી. બાઈટ. ધર્મેશ ગોર (ફાયર ઑફિસર) બુરહાન પઠાણ ઝી મીડિયા આણંદ0
0
Report
जयपुर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान व्यवस्था पूरी
Jaipur, Rajasthan:एंकर- गांव की सरकार चुनने के लिए कल मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे, लेकिन उससे पहले आज प्रशासन ने चुनावी मोर्चा संभाल लिया। जयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण को लेकर मतदान दल अपने-अपने बूथों पर पहुंच गए हैं। अब प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती है। पहली 7 लाख 43 हजार से ज्यादा मतदाताओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की सुविधा उपलब्ध कराना। दूसरी मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाना। जिले की आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों और जिला परिषद के 22 वार्डों में कल मतदान होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों से लेकर ईवीएम जमा कराने और स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने तक की व्यवस्थाएं की हैं। इस बार मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था भी चुनाव प्रबंधन का अहम हिस्सा है। मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियां अपनी ईवीएम संबंधित पंचायत समिति मुख्यालय पर जमा कराएंगी। यहां से संबंधित निर्वाचन अधिकारी (ईआरओ) ईवीएम को भवानी निकेतन लेकर पहुंचेंगे, जहां निर्धारित स्ट्रांग रूम में इन्हें सुरक्षित रखा जाएगा। यानी ईवीएम की वापसी की प्रक्रिया तीन स्तरों पर पूरी होगी। पहले मतदान केंद्र से पंचायत समिति मुख्यालय, फिर वहां से भवानी निकेतन और अंत में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कराने की प्रक्रिया होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया की मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधाओं के साथ चुनावकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था भी की है। मतदान दलों को मतदान सामग्री और ईवीएम के साथ बूथों पर भेजा गया है। चुनावकर्मी मतदान से पहले मतदान केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी करेंगे। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधाओं, मतदान दलों के ठहरने और मतदान के बाद ईवीएम जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर दशहरे के बाद हत्या: पुरानी कहासुनी पर युवक की पीट-पीटकर मौत
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर में दशहरा देखकर घर लौटे 34 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। कमला नगर की छोटी लाइन पर पुरानी कहासुनी को लेकर विवाद हुआ, जिसमें युवक पर मुक्कों और लातों से हमला किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बेटियों का पिता और दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीओ : मृतक की पहचान कमला नगर निवासी सरन सिंह के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता संजीव कुमार के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे दीपक उर्फ दीपा के साथ सरन सिंह की कहासुनी हो गई। आरोप है कि उन्ही के पड़ोसी दीपक ने झगड़े में साथ नहीं देने की बात कहकर उस पर हमला कर दिया。 वीओ : इसी दौरान दीपक का भतीजा शिवम उर्फ शिवा अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने सरन सिंह के पेट, छाती और गले पर मुक्के मारे और लातों से बुरी तरह पीटा। गंभीर हालत में सरन सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया。 बाइट: राशिम रानी, परिजन “सरन सिंह के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उसके पेट, छाती और गले पर मुक्के मारे। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।” वीओ : घटना से गुस्साए परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रामपुरा पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा किया। यमुनानगर सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है。 बाइट : मनोज वर्मा, जाँच अधिकारी, सिटी थाना यमुनानगर Last वीओ : फिलहाल , इस मामले में पुलिस जांच जारी है। परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
ग्रामोत्थान मिशन से महिलाएं स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं
Noida, Uttar Pradesh:ग्रामोत्थान मिशन के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ ही बनाया जा रहा आत्मनिर्भर।0
0
Report
घोगा गाँव में जीवन ज्योति यज्ञ 25 अक्टूबर को आयोजित
New Delhi, Delhi:दिल्ली देहात के घोगा गाँव में 25 अक्टूबर को जीवन ज्योति यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। घोगा गाँव निवासी दीपक अपने माता-पिता की याद में इस यज्ञ का आयोजन कर रहे हैं। पालम 360 की पंचायत में सामाजिक एकता, भाईचारे और भारतीय संस्कृति पर चर्चा की गई। पालम 360 के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से जैन जी को माता-पिता के सम्मान, बुजुर्गों के प्रति समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारियों का महत्व समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज में अच्छे संस्कारों को बढ़ावा देना और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाना है। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ कई कैबिनेट मंत्री, सांसद, खिलाड़ी, और सभी 360 खापों के प्रधान मौजूद रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
कोटा ग्रामीण में चाकू हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुलासा
Kota, Rajasthan:कोटा ग्रामीण - रामगंजमण्डी चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में थाना रामगंजमण्डी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने 11 अक्टूबर को पन्ना लाल चौराहा पर झालावाड़ निवासी दवा सप्लायर अमन यादव पर बाइक टक्कर के बाद थप्पड़-मुक्कों से मारपीट कर पेट में चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों महावीर मीणा निवासी हनुवंतखेड़ा, अरुण सरसिया निवासी जूली रोड हरिजन बस्ती,रणजीत सिंह और कमल कुमार मीणा को तकनीकी सहायता और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है,0
0
Report
पंचकूला में स्टंटबाज़ी पर पुलिस ने थार चालक का 22,500 रुपए चालान किया, इम्पाउंड
Panchkula, Haryana:पंचकूला सोशल मीडिया पर कुछ पल की लोकप्रियता हासिल करने के लिए सड़क पर स्टंटबाजी करना न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाल सकता है। पंचकूला पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में कार्रवाई करते हुए सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में मॉडिफाइड थार से स्टंटबाजी करने वाले चालक का 22,500 रुपये का चालान किया है और वाहन को इंपाउंड कर थाना में खड़ा करवा दिया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन पहले सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में एक थार चालक मॉडिफाइड वाहन से स्टंटबाजी करता दिखाई दिया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चालक के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद आज सिटी ट्रैफिक थाना में थाना प्रभारी वरिंद्र कुमार द्वारा यातायात नियमों के विभिन्न उल्लंघनों के चलते वाहन का 22,500 रुपये का चालान किया गया और थार को इंपाउंड कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। कार्रवाई के दौरान थार चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और अन्य युवाओं से भी इस प्रकार की स्टंटबाजी नहीं करने की अपील की। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का युवाओं को संदेश- रील नहीं, रियल लाइफ के लक्ष्य बनाएं पुलिस कमिश्नर युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर दिखावे और सस्ती लोकप्रियता के पीछे भागने के बजाय जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि युवा पढ़ाई, खेल, कला और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करें तथा अपनी मेहनत और सफलता की रील बनाएं, ताकि दूसरे युवाओं को भी उनसे प्रेरणा मिले। अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों के दम पर पहचान बनाना ही सफलता का सही रास्ता है।0
0
Report
दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, नाबालिग की मौत
New Delhi, Delhi:दुर्गा विसर्जन में ताबड़तोड़ हुई चाकूबाजी मास्क पहनकर विसर्जन में शामिल हुए थे हमलावर इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट बना वारदात की वजह स्थान : FP ब्लॉक पीतमपुरा दिल्ली के पीयू ब्लॉक पीथमपुरा में कल शाम दुर्गा विसर्जन में इंस्टाग्राम पर हुए विवाद के चलते नाबालिग को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले आशु नाम के लड़के पर चाकू से वार किया था जिसे बचाने नाबालिग सामने आया था तो हमलावरों उस पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भीड़ में मास्क लगाकर शामिल हुए और फरार हो गए। आशु और नाबालिग को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां नाबालिग ने दम तोड़ दिया। मृतक नाबालिग की पहचान अरुण के रूप में हुई है जो की 9 वी कक्षा में पढ़ता था और घर से दुर्गा विसर्जन के लिए निकला था। दुर्गा विसर्जन में दोस्त पर हमला होते देख बचाने के लिए आगे आया था जिसके बाद हमलावरो ने उस पर भी कई वार किए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मौर्य एंक्लेव को चाकूबाजी की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने हमलावरों की शिनाख्त करते हुए वारदात में शामिल चार नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर के रेवतपुर PHC में ताला, गर्भवती मरीज को इलाज नहीं मिला
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले में राजपुर विकासखंड के रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला दर्द से परेशान थी और parिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। महिला को इलाज नहीं मिला और स्वास्थ्य केंद्र में कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं दिखा। हैरानी की बात यह है कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन डॉक्टरों समेत कुल 17 कर्मचारियों की पदस्थापना बताई जा रही है, इसके बावजूद अस्पताल में ताला लटका मिला। गर्भवती महिला के बाद दूसरे मरीज भी इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें भी निराश होकर लौटना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मरीजों के परिजनों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की जानकारी मिडिया के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक पहुंची है। अब जिम्मेदार कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगे जाने और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है। यह तस्वीर बलरामपुर जिले के रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बताई जा रही है, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। एक ओर शासन बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला को उसके परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे, लेकिन वहां ताला लटका हुआ था। महिला दर्द से परेशान थी, मगर मौके पर इलाज की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद अन्य मरीज भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें भी उपचार नहीं मिल पाया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब स्वास्थ्य केंद्र में तीन डॉक्टरों समेत 17 कर्मचारियों की पदस्थापना है, तो आखिर अस्पताल में ताला क्यों लटका था? क्या कर्मचारियों की ड्यूटी में लापरवाही हुई, या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।0
0
Report
भिंड पुलिस स्मृति दिवस: वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ सुरक्षा का संकल्प
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- भिंड पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि। देश की रक्षा हो या कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी, खाकी वर्दी पहनने वाले जवान हर मोर्चे पर अपने कर्तव्य के लिए डटे रहते हैं। कई बार देश और समाज की सुरक्षा करते हुए उन्हें अपने प्राणों तक का बलिदान देना पड़ता है। ऐसे ही वीर पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के लिए 21 अक्टूबर को भिंड पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, वहीं शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया। भिंड के रक्षित निरीक्षक केंद्र यानी पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शोक परेड आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप Patel सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने परेड में हिस्सा लेकर देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में शहीद हुए पुलिसकर्मियों और बीते एक वर्ष में कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले देश के वीर पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया गया। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए गए। उपस्थित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुलिस स्मृति दिवस का यह अवसर उन परिवारों के सम्मान का भी रहा, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्रियजनों को खोया है। कार्यक्रम में जिले के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को आमंत्रित कर शॉल और श्रीफल भेंट किए गए। पुलिस प्रशासन ने परिजनों को सम्मानित करते हुए उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया। पुलिस स्मृति दिवस केवल शहीदों को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उनके साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने का अवसर भी है। भिंड पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।0
0
Report
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट, धर्मपत्नी भी मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती भानुमति बिसेन भी उपस्थित रहीं।0
0
Report
Advertisement
भोपाल के शाहजहांनाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 15 लोगों पर हमला
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में कुत्तों का आतंक 5 दिन में 15 लोगों पर कुत्ते ने किया अटैक 8 साल के बच्चों को घर में घुसकर नोंचा 8 साल के इब्राहिम बच्चे की करवानी पड़ी सर्जरी इब्राहिम के चेहरे पर चार जगह काटा सर्जरी के बावजूद बच्चे की हालत गंभीर इलाके में आवारा कुत्तों का रहता है आतंक शाहजहांनाबाद के नूर मस्जिद मोहल्ले का मामला0
0
Report
शादी का झांसा देकर 1 साल 9 महीने तक बनाए संबंध,पीड़ित छात्रा ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ....शादी के नाम पर शारीरिक शोषण शामली जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र की एक छात्रा आज एसपी ऑफिस पहुची।जहा उसने मुजफ्फरनगर के गाव चरथावल निवासी साथ पढ़ने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर सालों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। जहा पीड़िता ने थानां भवन थानां पुलिस पर आरोप लगाते हुए आज पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जहा पीड़ित छात्रा अपने साथ हुई घटना के लिये थानां से पुलिस ऑफिस के चक्कर लगाते हुए अब इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। ..... आपको बता दे कि जहां एक और प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण योजनाएं चल रही है वहीं थाना भवन पुलिस छात्राओं के साथ हो रही घटना में कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही जिसके चलते एक थाना भवन क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक छात्रा एसपी ऑफिस पहुंची। जहा उसने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब 1 साल 9 महीने से मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल निवासी विशाल पुत्र सुभाष निवासी गाव अलावलपुर ने उसके साथ शादी का झांसा देकर एक साल 9 महीने तक संबंध बनाये,ओर शादी का दबाव डालने लगी तो उसने दूसरी लड़की से शादी करने की बात कहते हुए उसे शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने अब एसपी ऑफिस में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाइए0
0
Report
रेवाड़ी में मनोरोग ओपीडी क्लिनिक शुरु
Noida, Uttar Pradesh:रेवाड़ी : अडायु ने रेवाड़ी में अपनी ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) सेवा शुरू की है। अडायु ओपीडी क्लिनिक हर गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सिटी हार्ट क्लिनिक एंड मेडिकल सेंटर में संचालित होगा। यहां बच्चों, वयस्कों और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को विशेषज्ञ मनोचिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। अडायु ओपीडी क्लिनिक का उद्देश्य लोगों और परिवारों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है, ताकि वे समय पर विशेषज्ञ सहायता प्राप्त कर सकें और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर बात करने के लिए प्रोत्साहित हों। क्लिनिक में चिंता, घबराहट के दौरे, परीक्षा संबंधी तनाव, अत्यधिक काम के कारण मानसिक थकान, उदासी, अवसाद, जरूरत से ज्यादा सोचना, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी), डर और फोबिया, नींद से जुड़ी समस्याओं, गुस्से, चिड़चिड़ेपन, भावनात्मक परेशानियों और मानसिक आघात जैसी समस्याओं के लिए परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा बाइपोलर डिसऑर्डर, सिजोफ्रेनिया और अन्य मानसिक विकारों, गंभीर अवसाद एवं ओसीडी, व्यक्तित्व संबंधी विकारों तथा नशे से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेष देखभाल उपलब्ध होगी। शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों पर निर्भरता से जूझ रहे लोगों को नशा मुक्ति संबंधी सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस पहल पर फोर्टिस नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम एवं अडायु के चेयरपर्सन डॉ. समीर पारीख, ने कहा, “मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती हैं। इनका असर रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों, कामकाज और शिक्षा पर भी पड़ सकता है। ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए समय पर उचित विशेषज्ञ देखभाल मिलना बेहद महत्वपूर्ण है। रेवाड़ी में अडायु ओपीडी क्लिनिक शुरू करने का हमारा उद्देश्य विशेषज्ञ मनोचिकित्सकीय सेवाओं को लोगों के और करीब लाना है, ताकि जरूरत पड़ने पर व्यक्ति और उनके परिवार आसानी से प्रोफ़ेशनल सहायता प्राप्त कर सकें।” अडायु में कंसल्टेंट साइकियाट्रिस्ट डॉ. कनिष्का मील सिंह, ने कहा, “कई बार लोग यह समझ नहीं पाते कि वे जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनके लिए विशेषज्ञ की मदद लेना जरूरी है या नहीं। सामाजिक झिझक, खर्च और सेवाओं तक पहुंच से जुड़ी चिंताएं भी उन्हें परामर्श लेने से रोक सकती हैं। रेवाड़ी में विशेषज्ञ मनोचिकित्सा ओपीडी की उपलब्धता से लोगों को अपने घर के नजदीक ही परामर्श लेने का अवसर मिलेगा। हम विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को चिंता, तनाव और नींद की समस्याओं से लेकर जटिल मानसिक विकारों तथा नशे से संबंधित समस्याओं तक, कई तरह की परेशानियों में सहायता प्रदान कर सकेंगे।” सिटी हार्ट क्लिनिक एंड मेडिकल सेंटर के कंसल्टेंट फिजिशियन एवं डायरेक्टर डॉ. पवन गोयल, ने कहा, “विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य का अभिन्न हिस्सा है और यह शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश और आधुनिक जीवन के बढ़ते दबाव के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। इसका अंदाजा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए आने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या से लगाया जा सकता है। हम यह भी देखते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियों के प्रबंधन को और चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं। इसलिए विशेषज्ञ मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर होना समग्र स्वास्थ्य परिणामों के लिए महत्वपूर्ण है।0
0
Report
Advertisement
