icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272002
AKAmit Kumar SinghFollow30 Jan 2025, 09:50 am

Basti: बसंत पंचमी स्नान के लिए प्रशासन अलर्ट, ADG और AIG ने किया निरीक्षण

Basti, Uttar Pradesh:

संगम में बसंत पंचमी स्नान को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। गोरखपुर जोन के ADG डॉ. के.एस. प्रताप कुमार और IG दिनेश कुमार ने निरीक्षण किया। ADG ने जिले की सीमा घघौवा से अयोध्या सीमा तक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुगम व्यवस्था के लिए कुछ स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां ठहराव की व्यवस्था की जाएगी। ADG  डॉ. के.एस. प्रताप कुमार ने कहा कि यह पर्व महाकुंभ समागम सुचारू रूप से चले, इसके लिए सभी सुविधाएं और सुरक्षा श्रद्धालुओं को पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ Tibbi थाने में जनसुनवाई: SP ने शिकायतें तेजी से निपटाने के निर्देश दिए

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh, Rajasthan: Tibbi थाने में जनसुनवाई हुई, जहां जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य की अध्यक्षता में आमजन की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के नियम के अनुसार जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में CLG सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक और वार्ड CLG सदस्य भी शामिल थे। लोगों ने अपनी-अलग समस्याओं के बारे में शिकायतें दीं। SP ने बताया कि जिले में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए चल रहे ऑपरैशन चक्रव्यूह के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही सेफ सिटी अभियान की भी जानकारी दी गई। जनसुनवाई में लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया गया।
0
0
Report

18 सितंबर को घड़साना में बड़ा किसान आंदोलन: हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचने का दावा

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में किसान आंदोलन के सातवें दिन रात को धरना स्थल से किसानों ने हाथों में मशाल लेकर मुख्य बाजार और धान मंडी तक जुलूस निकाला। किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में 18 सितंबर को बड़ी संख्या में किसान घड़साना पहुंचेंगे। किसान नेताओं ने कहा उस दिन हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ 50 हजार से अधिक किसानों के पहुंचने का दावा किया गया है, किसान नेताओं ने प्रशासन से मांगों पर जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 18 सितंबर को घड़साना में प्रशासनिक कामकाज ठप करने के आंदोलन की घोषणा की गई है। मशाल जुलूस के दौरान किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और आंदोलन जारी रखने की बात कही।
0
0
Report
Advertisement

घासेड़ा की खराब सड़कों से ग्रामीणों को अस्पताल पहुँचना भारी मुश्किल

Nuh, Haryana:घासेड़ा की बदहाल हालत ग्रामीणों के लिए परेशानी बन गई है। सड़क पर जगह-जगह खराब स्थिति के चलते गांव में आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के कारण आवागमन प्रभावित है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अभी तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की खराब हालत का सबसे अधिक खामियाजा मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ता है। खासकर प्रसव के समय महिला को अस्पताल ले जाने में परिवार को काफी परेशानी होती है। सड़क की स्थिति ऐसी है कि करीब एक किलोमीटर का रास्ता खराब होने के कारण लोगों को लगभग छह किलोमीटर घूमकर अस्पताल या अन्य स्थानों तक पहुंचना पड़ता है। आपात स्थिति में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

बड़वानी के खेल मैदान बचाओ: धरना, 400 मीटर ट्रैक और पूर्ण रोक की मांग

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज मैदान को बचाने के लिए खिलाड़ियों का अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना छात्रों की मांग खेल मैदान पर होने वाली अन्य गतिविधियों पर लगे रोक साथ ही ग्राउंड को व्यवस्थित करने की भी मांग. शासकीय शहीद भीमा नायक स्नातकोत्तर महाविद्यालय (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस) के खेल मैदान की बदहाली और अव्यवस्थाओं के खिलाफ समस्त खिलाड़ियों, एथलीट्स और छात्रों ने 16 सितम्बर 2026 से कॉलेज परिसर में अनिश्चित कालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का मोर्चा खोल दिया है. प्रदर्शनों का कहना है कि पिछले 25 वर्षों के दौरान दर्जनों आवेदन देने और CM हेल्पलाइन पर 80 से अधिक शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद भी मैदान की जमीनी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है. खेल मैदान की निरंतर हो रही उपेक्षा से आहत होकर खिलाड़ियों को यह कदम उठाना पड़ा है. 'मिशन खेल मैदान बचाओ समिति एवं समस्त खिलाड़ी/छात्र,बड़वानी' के बैनर तले इस आंदोलन की शुरुआत की गई है. धरना प्रदर्शन की मुख्य माँगें: 400 मीटर 8-लेन मिट्टी ट्रैक का निर्माण, रनिंग ट्रैक का समतलीकरण किया जाए, जलभराव रोकने के लिए कर्व बनाए जाएं और नाली/पाइपलाइन का निर्माण हो; गैर-खेल आयोजनों पर पूर्ण रोक: मैदान में व्यावसायिक, राजनीति, प्रशासनिक आयोजनों और वाहन पार्किंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए (केवल 15 अगस्त एवं 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्वों को छोड़कर). सुरक्षा व मूलभूत सुविधाएँ: मैदान की देखरेख के लिए 1 समर्पित कर्मचारी (ग्राउंडकीपर) की नियुक्ति हो; खेल सामग्री के लिए स्पोर्ट्स स्टोर रूम, बाउंड्री सुरक्षा तथा महिला व पुरुष खिलाड़ियों के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था की जाए.
0
0
Report

नरसिंहपुर में विश्वकर्मा जयंती हर दिल में उत्साह से मनाई गई

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। सृष्टि के पहले शिल्पकार और इंजीनियर माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आइए देखते हैं नरसिंहपुर जिले में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। आज विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर जिले भर के मंदिरों और पूजा पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। इस आयोजन की सबसे खूबसूरत तस्वीर यह रही कि यह पूजा केवल किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं रही। नरसिंहपुर में सर्वसमाज के लोगों ने एकजुट होकर विश्वकर्मा पूजन में हिस्सा लिया। समाज के हर वर्ग के लोग मंदिरों में पहुंचे और भगवान विश्वकर्मा के समक्ष शीश नवाकर जिले की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

आवारा मवेशी शहर-कस्बों में मुसीबत बन, फसल और दुर्घटना का बढ़ रहा खतरा

Bemetara, Chhattisgarh:जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में इन दिनों खुले में घूम रहे आवारा मवेशी और सड़कों पर डटे गौवंश आम जनता से लेकर किसानों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुके हैं। सड़कों के बीचो-बीच मवेशियों के बैठने के कारण जहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर झुंड के झुंड मवेशी खेतों में घुसकर किसानों की तैयार फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन की सुस्ती से लोगों में भारी आक्रोश है...एक तरफ जहां सड़कों पर राहगीर परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण अंचलों में किसान बेबस नजर आ रहे हैं। खुले में छोड़े गए मवेशी रात के समय खेतों का रुख करते हैं और चंद घंटों में पूरी की पूरी फसल चट कर जाते हैं। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन आवारा मवेशियों का आतंक उनकी आर्थिक कमर तोड़ रहा है। फसलों को बचाने के लिए किसानों को खेतों में रतजगा करना पड़ रहा है, फिर भी नुकसान थम नहीं रहा है वही शासन प्रशासन इस समस्या के समने बेबस नजर आ रहा है और लोग परेशान है.. इस संदर्भ में बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा कि नगर पालिका के सीएमओ को आवारा मवेशियों को कांजी हाउस में पर्याप्त व्यवस्था के साथ रखना निर्देशित किया गया है साथ ही गौ धाम के लिए शासन स्तर पर मांग की गई है जैसे ही शासन से अनुमोदित होता है नगर पालिका एवं नगर पंचायत में गौ धाम की व्यवस्था कर गौ वंश को रखा जाएगा...
0
0
Report

दिल्ली में मोदी जन्मदिन पर 108 कुंडीय हवन, रक्तदान मिशन और अंगदान प्लेटफॉर्म

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: रेखा गुप्ता कहती हैं, "आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। हमने अभी-अभी बाबा श्याम खाटू मंदिर में 108 कुंडीय हवन किया है, जिसमें प्रधानमंत्री की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा में उनके निरंतर योगदान के लिए प्रार्थना की गई है। देश और जनता की सेवा के लिए उन्होंने जो मार्गदर्शन दिया है, उसके बदले हम उन्हें क्या दे सकते हैं? सबसे अच्छी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सभी उस रास्ते को अपनाएं और उसी के अनुसार काम करें। जनसेवा पर उनके लगातार ज़ोर से प्रेरित होकर, हमने आज सरकार की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इनमें एक बड़ा रक्तदान शिविर भी शामिल है, जिसमें दिल्ली के हज़ारों निवासी हिस्सा लेंगे। हम अंगदान के लिए सरकार का पहला प्लेटफ़ॉर्म भी शुरू कर रहे हैं, और मैं उस पर रजिस्टर करने वाली पहली डोनर बनूंगी..."
0
0
Report
Advertisement

70 वर्ष दंपत्ति के खर्चे पर विवाद, गुजारा भत्ता मिलने से महिला को इंसाफ मिला

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर 70 वर्ष दंपत्ति के खर्चे पर विवाद, गुजारा भत्ता मिलने से महिला को इंसाफ मिला उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में एक अजीबोगरीब विवाद पुलिस के सामने आया, बीते दिनों बुलंदशहर महिला थाना एसओ के पास एक शिकायत पत्र मिला जिसमें कि एक बुजुर्ग महिला ने अपने पति पर गुजारा भत्ता न देने, गाली गलौज करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद महिला थाना एसओ ने हस्तक्षेप किया और दोनों बुजुर्ग दंपत्ति का विवाद महिला सेल में सुनकर निपटारा करते हुए बुजुर्ग महिला को इंसाफ दिलाया। बुलंदशहर के सिकंदराबाद की रहने वाली 60 वर्षीय महिला ने महिला थाना में अपने ही बुजुर्ग पति के खिलाफ शिकायत पत्र दाखिल किया, जिसमें कि उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाए कि उनके पति उन्हें अपने साथ नहीं रखता है, वह पिछले 10 सालों से अपने मायके में भाई के पास रहती हैं, वहीं बीते दिनों बुजुर्ग अपने छोटे बेटे की शादी का हवाला देते हुए महिला को पीहर से वापस ले आया था और बेटे की शादी के बाद महिला को साथ रखने से इनकार कर दिया, वहीं जब बीमार होने पर महिला ने अपने पति से डॉक्टर को दिखाने की बात कही तो बुजुर्ग पति ने कहा कि तेरा बेटा तुझे दिखा लेगा मेरे पास तेरे खर्चे के लिए पैसे नहीं है, साथ ही बुजुर्ग पति ने पत्नी को भद्दी गालियां देते हुए घर से निकल जाने को कहा, इसके बाद पीड़ित बुजुर्ग महिला ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना एसओ ने दोनों बुजुर्ग दंपत्ति को बिठाकर विवाद का निपटारा करते हुए महिला को उसके ही पति के द्वारा गुजारा भत्ता देने का आश्वासन दिलाया, वहीं बुजुर्ग महिला के पति ने भी ₹5000 गुजारा भत्ता महीने का देने का वादा करते हुए इसी महीने की आधी किस्त ₹2500 अपनी पत्नी को बतौर गुजारा भत्ता चुकता भी की, इसके बाद दोनों का निपटारा हो गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top