272123
Basti: महादेवा में आदर्श आर एल पूर्व माध्यमिक विद्यालय ने निकाला प्रभातफेरी
Mahadewa, Uttar Pradesh:विकासखंड बनकटी के महादेवा चौराहे पर आदर्श आर एल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। यह फेरी लालगंज मार्ग से बस्ती, मुंडेरवा और महुली मार्ग तक गई। बच्चों के हाथों में तिरंगे और गालों पर तिरंगे के स्टीकर ने लोगों का ध्यान खींचा। राहगीरों और चौराहे के निवासियों ने इस भव्य रैली को देख सराहना की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाग पंचमी पर बुंदेलखंड की अनोखी गुड़िया कूट परंपरा यमुना में प्रवाहित
Chanwal, Himachal Pradesh:नाग पंचमी पर बुंदेलखंड की अनोखी परंपरा आज भी बरकरार है जिसमें क्षेत्र की युवतियों और महिलाओं द्वारा कपड़े से सुंदर गुड़िया बनाकर उसे पारंपरिक विधि से कूटा जाता है और फिर यमुना नदी में प्रवाहित कर दिया जाता है। पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा को आज भी युवा पीढ़ी उतने ही उत्साह और आस्था के साथ निभा रही है। नाग पंचमी के दिन गुड़िया कूटने से घर-परिवार की बुराई, नकारात्मकता और अनिष्ट दूर होते हैं साथ ही सुख-समृद्धि और भाई-बहन के रिश्तों में मजबूती आती है। बदलते समय और आधुनिकता के दौर में भी बुंदेलखंड की लोक संस्कृति अपनी जड़ों से जुड़ी हुई है। हर वर्ष नाग पंचमी के अवसर पर मनाया जाने वाला पर्व क्षेत्र की पुरातन पहचान और परंपरा समेटे हुए है। नाग पंचमी के अवसर पर जिला मुख्यालय के मेरापुर इलाके की महिलाओं और युवतियों ने इस परंपरा का निर्वहन करते हुए पहले कपड़े से सुंदर गुड़िया बनाई और फिर उसे कूटकर नदी में प्रवाहित कर दिया। इस दौरान संगमेश्वर मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों ने पूजा-अर्चना के साथ इस लोक परंपरा का भी आनंद लिया。0
0
Report
झांसी में भाजपा ने कांग्रेस के विरोध में वंदे मातरम के मुद्दे पर प्रदर्शन और नारेबाजी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया, कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा कार्यालय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई पार्क तक रैली निकाली और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे, बाइट- सुधीर सिंह........ जिलाध्यक्ष, भाजपा0
0
Report
रामदेव के धर्मांतरण बयान से राज्य-धर्मांतरण पर नया विवाद
Begun, Rajasthan:रायपुर धर्मांतरण को लेकर बाबा रामदेव का बड़ा बयान सनातन संस्कृति और धर्म काफी पुराना है, इसमें ऐसी कौन सी न्यूनता या अल्पता है कि लोगों को मुस्लिम या ईसाई बनना पड़े? कुछ चंद मुगल आए और लूटकर ले गए कुछ 2-4 मुस्लिम आए और अपने ही सनातनी हिंदू भाइयों को लालच, तलवार, चमत्कार और भ्रांतियां फैलाकर धर्म बदलने पर मजबूर किया ईसाई बनाया गया, फिर भी हम चुप रहे सनातन धर्म में कोई कमी नहीं है सनातन धर्म में कुछ थोड़ा-बहुत बिगड़े हुए दिमाग के लोग हैं जो ऊंच-नीच और भेदभाव करते हैं इस्लाम और ईसाइयत में कितनी कमियां हैं, सनातन धर्म श्रेष्ठ है अपने जीवन में धर्म को धारण करें भगवान राम, कृष्ण, हनुमान और शिव को धारण करेंगे तो धर्मांतरण का प्रश्न ही नहीं रहेगा सत्ता तंत्र को धर्म तंत्र संचालित करने में मदद करनी चाहिए कि उसमें किसी तरह का षड्यंत्र न हो धर्म, शिक्षा, चिकित्सा, अर्थ और कृषि तंत्र में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए इन व्यवस्थाओं को और उन्नत बनाने पर फोकस होना चाहिए, तभी 2047 तक विकसित भारत बना पाएंगे महबूबा मुफ्ती के 'दिमागी नक्सली हूं' बयान पर बाबा रामदेव ने कहा ये लोग बौद्धिक दृष्टि से वितंडा और अराजकता फैलाना चाहते हैं मैं राजनीतिक स्टेटमेंट के पचड़े में नहीं पड़ना चाहता बौद्धिक अराजकता ठीक नहीं होती लोकतंत्र है, हर एक को बात करने की आजादी है, लेकिन वो आजादी देश की बर्बादी के लिए नहीं होनी चाहिए छत्तीसगढ़ में ईसाइयों को प्रताड़ित करने के कांग्रेस के आरोप पर बाबा रामदेव ने कहा कोई कहे कि हिंदुओं द्वारा ईसाइयों को प्रताड़ित किया जा रहा है, कोई कहे ईसाइयों को प्रताड़ित किया जा रहा है, ये राजनीतिक वितंडा है मैं इसमें नहीं पड़ना चाहता इस देश में कुछ धार्मिक और मजहबी परिवर्तन हो चुके हैं, लेकिन आगे से किसी को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए न हिंदू धर्म खतरे में है, न मुस्लिम और न ईसाई धर्म भारत की अर्थव्यवस्था श्रेष्ठ कैसे बने, इस पर ध्यान देना चाहिए भारत का रुपया डॉलर के बराबर होना चाहिए भारत को अमेरिका, चीन और रूस में बराबर का सम्मान और दर्जा मिलना चाहिए पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर बाबा रामदेव का बड़ा बयान पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ ज्यादतियां हुई हैं ये मानव सभ्यता की सबसे बड़ी क्रूरताओं में शामिल कृत्य हैं वो दिन भी आएगा जब बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में मिल जाएंगे बस थोड़ा सब्र करें0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर के नाग देवता मंदिर में नाग पंचमी पर आस्था और प्रेम-बलिदान की कथा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर नाग पंचमी के दिन ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नाग देवता मंदिर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। इस मंदिर को इलाके के लोग "अमर प्रेम मंदिर और सती नाग-नागिन माता मंदिर" के नाम से पुकारते हैं। यहाँ नाग पंचमी पर केवल नाग देवता की आराधना नहीं होती, बल्कि नाग और नागिन के प्रेम-त्याग की कथा को भी याद किया जाता है। स्थानीय मान्यता के मुताबिक वर्ष 2015 में इसी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक नाग की मौत हो गई थी। कहा जाता है कि साथी के बिछड़ने के बाद नागिन उसी जगह पर तीन दिन तक बैठी रही और अंत में उसने भी देह त्याग दी। ग्रामीणों ने नाग-नागिन के इस समर्पण को देखकर वहीं उनका अंतिम संस्कार किया और उनकी याद में एक छोटा सा मंदिर स्थापित कर दिया। धीरे-धीरे यह जगह आस्था का प्रमुख केंद्र बन गई। अब मंदिर का विस्तार कर उसे भव्य रूप दे दिया गया है। मान्यता है कि सच्चे दिल से यहां मन्नत मांगने पर भक्तों की इच्छाएं पूरी होती हैं। नाग पंचमी के मौके पर मंदिर को फूलों, तिरंगे और दीयों से सजाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं और भक्त दूध, प्रसाद, बेलपत्र और फूल लेकर दर्शन करने पहुंचे। पुजारियों ने नाग-नागिन की कथा सुनाकर विशेष पूजन कराया। इस मंदिर को लोग केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि प्रेम और बलिदान का प्रतीक भी मानते हैं。0
0
Report
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत पत्र सौंपा, उल्टा झंडा वायरल के मामले की जांच की मांग
New Delhi, Delhi:दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा का 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त श्री देवेश श्रीवास्तव से मिला और उनको एक शिकायत पत्र सौंप कर भाजपा अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के हाथ में उल्टा झंड़ा दिखाती तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के प्रयास की विस्तृत जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है राज्य दर राज्य सत्ता खोता हारा हताश विपक्ष लगातार सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके देश का वातावरण बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है पर भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष के कुप्रयासाओं को कभी सफल नही होने देंगे0
0
Report
मां-प्रेमी ने छह साल की सृष्टि हत्या कर शव कुएं में फेंका: बड़ा खुलासा
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-जिस मां की गोद में सृष्टि को मिलनी थी ममता,उसी मां ने थाम लिए बेटी के हाथ,प्रेमी ने दबाया गला, कुएं में फेंक दी 6 साल की मासूम,पुलिस ने मासूम के अंधे कत्ल का किया खुलासा,प्रेमी संग मां गिरफ्तार। एंकर-भिंड के लहार में करीब दो महीने पहले कुएं से मिली छह साल की मासूम सृष्टि की मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि मासूम की अपनी मां ज्योति और उसके कथित प्रेमी रामशंकर शर्मा उर्फ पल्लू ने की। मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी मां और रामशंकर के रिश्ते की सच्चाई परिवार को बताने की बात कह रही थी। आरोप है कि इसी डर में दोनों ने मिलकर सृष्टि की हत्या कर दी। अवैध रिश्ते की शुरुआत कहानी करीब आठ-नौ साल पहले शुरू हुई थी, लहार था इलाके के मेंहरी गांव की ज्योति की शादी अटेर क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह से हुई। दो बच्चों के साथ उसकी गृहस्थी चल रही थी। पति गुजरात के वडोदरा में पेंटिंग का काम करता था और वहीं मेहरा गांव का रहने बाला रामशंकर भी उसके साथ काम करता था। पति के पास मोबाइल फोन नहीं था। घरवालों से बात करने के लिए वह रामशंकर का फोन इस्तेमाल करता था। इसी दौरान ज्योति और रामशंकर की बातचीत शुरू हुई,बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। -घर टूटा, रिश्ता बढ़ा, पुलिस के मुताबिक, ज्योति ने बताया कि पति शराब पीता था और घर का खर्च ठीक से नहीं चला पाता था। दूसरी तरफ रामशंकर उसकी आर्थिक मदद करने लगा। धीरे-धीरे दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। पति को जब दोनों के संबंधों की जानकारी हुई तो वह गांव लौट आया। अप्रैल में ज्योति पति को छोड़कर रामशंकर के साथ चली गई। वह अपनी छह साल की बेटी सृष्टि को भी साथ ले गई। लेकिन परिवार को जानकारी लगी तो ज्योति को समझाकर वापस बुला लिया गया। मगर रिश्ते की डोर नहीं टूटी। दूसरी बार घर से निकली मां-बेटी 27 मई को ज्योति एक बार फिर बेटी को लेकर रामशंकर के साथ निकल गई। जालौन, ग्वालियर और फिर सेवढ़ा होते हुए दोनों कई जगह भटकते रहे। पैसे खत्म हुए तो रामशंकर ने अपना मोबाइल तक बेच दिया। इसके बाद दोनों मेहरा गांव के आसपास पहुंचे। और यहीं से शुरू हुई छह साल की सृष्टि की जिंदगी की आखिरी रात। मासूम की आखरी रात मेहरा गांव के खेतों में बनी झोपड़ी में दोनों के साथ में रुके थे। इसी दौरान सृष्टि ने नाना-नानी के घर जाने की जिद की। मासूम शायद अपने घरवालों से मिलना चाहती थी,शायद उसे अपनी मां के साथ चल रही जिंदगी समझ नहीं आ रही थी। दोनों को डर था कि कहीं उनके बीच अवैध संबंधों का खुलासा ना कर दे। पुलिस के मुताबिक, उसने इतना जरूर कह दिया कि अगर उसे नाना-नानी के घर नहीं ले जाया गया, तो वह पूरी बात परिवार को बता देगी। यही बात आरोपियों के लिए डर बन गई। -ममता पर भारी पड़ा बदनामी का डर, पुलिस के मुताबिक, ज्योति को डर था कि बेटी ने परिवार को उसके और रामशंकर के रिश्ते के बारे में बता दिया तो उसे दोबारा पति के पास भेज दिया जाएगा। आरोप है कि इसी डर में दोनों ने सृष्टि को रास्ते से हटाने का फैसला किया। मां ने कथित तौर पर बेटी के दोनों हाथ पकड़ लिए… और रामशंकर ने उसका गला दबा दिया। कुछ ही देर में सृष्टि की सांसें थम गईं। इसके बाद मासूम के शव को खेत में बने कुएं में फेंक दिया गया। 15 जून की सुबह जब कुएं में बच्ची का शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआत में बच्ची की पहचान तक नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराया और आसपास के इलाकों में बच्ची की पहचान के प्रयास शुरू किए। बाद में नाना पक्ष के परिवार ने शव की पहचान छह साल की सृष्टि के रूप में की। इसके बाद पुलिस की जांच का सबसे बड़ा सवाल था कि सृष्टि की मां कहां है? ज्योति भी गायब थी। और उसका संपर्क रामशंकर से होने की जानकारी पुलिस को मिली। -दो महीने बाद गिरफ्तारी, पुलिस लगातार दोनों की तलाश करती रही। इसी बीच सूचना मिली कि ज्योति और रामशंकर ग्वालियर पहुंचे हैं। लहार पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, ज्योति ने हत्या की पूरी कहानी बताई। आरोपियों की निशानदेही और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ना शुरू किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। -सोशल मीडिया पर रीलों में दिखता रिश्ता। जांच के दौरान पुलिस को ज्योति के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े वीडियो भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि ज्योति को रील बनाने का शौक था और रामशंकर के साथ उसके वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस अब इन वीडियो और तकनीकी रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, ताकि हत्या से पहले और बाद की दोनों की गतिविधियों की पुष्टि हो सके। सृष्टि अब इस दुनिया में नहीं है,लेकिन उसकी कहानी कई सवाल छोड़ गई है। जिस मां की उंगली पकड़कर उसे जिंदगी के रास्ते पर चलना था, उसी मां पर उसकी हत्या में शामिल होने का आरोप है। जिस बच्ची ने नाना-नानी के घर जाने की जिद की थी, शायद वह आखिरी बार अपने अपनों तक पहुंचना चाहती थी,लेकिन उसकी आवाज कुएं की गहराई में हमेशा के लिए दब गई। छह साल की सृष्टि अब लौटकर नहीं आएगी,मगर उसकी मौत ने अवैध रिश्तों के नाम पर छिपे उस अंधेरे को जरूर उजागर कर दिया है, जहां ममता से ज्यादा बदनामी का डर बड़ा हो गया। बाइट-रवीन्द्र वास्कले,एसडीओपी,भिण्ड0
0
Report
Advertisement
आरक्षण लॉटरी के बाद श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ में वार्ड चुनावी समीकरण साफ
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर श्रीमाधोपुर नगरपालिका में 35 वार्डों की तस्वीर साफ,चार एससीओपन,दो एससी महिला,पांच ओबीसी ओपन,दो ओबीसी महिला,एसटी एक,सामान्य 14 तथा सामान्य महिला के लिए सात वार्ड हुए आरक्षित,अध्यक्ष ओबीसी ओपन के आरक्षित,कुल 35 वार्डों के लिए कुल 37 मतदान केन्द्रों पर 29384 मतदाता करनेगें मतदान. एंकर नगर निकाय चुनाव को लेकर आज को हुई आरक्षण लॉटरी के बाद श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ नगरपालिका में वार्डों की तस्वीर साफ हो गई है। आरक्षण तय होते ही संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है और दोनों निकायों में चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। श्रीमाधोपुर नगरपालिका के 35 वार्डों में 4 एससी ओपन, 2 एससी महिला, 5 ओबीसी ओपन, 2 ओबीसी महिला, 1 एसटी, 14 सामान्य ओपन और 7 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष का पद ओबीसी ओपन के लिए आरक्षित किया गया है। 35 वार्डों के लिए 37 मतदान केन्द्रों पर 29,384 मतदाता मतदान करेंगे। इसी तरह अजीतगढ़ नगरपालिका के 25 वार्डों में 2 एससी ओपन, 1 एससी महिला, 3 ओबीसी ओपन, 2 ओबीसी महिला, 12 सामान्य ओपन और 5 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। यहाँ भी अध्यक्ष पद ओबीसी ओपन के लिए आरक्षित हुआ है। 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्रों पर 15,414 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों निकायों में अध्यक्ष पद ओबीसी ओपन होने से इस वर्ग के संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। श्रीमाधोपुर में पिछले चुनाव में हरिनारायण महंत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते थे और बाद में भाजपा में शामिल होकर भाजपा का बोर्ड बना था। वहीं अजीतगढ़ ग्राम पंचायत को मई 2022 में पहली बार नगरपालिका का दर्जा मिला था। इसके बाद सरपंच संतोष देवी अग्रवाल नगरपालिका अध्यक्ष बनी थीं। आरक्षण की तस्वीर साफ होने के साथ अब दोनों शहरों में दावेदार अपने-अपने वार्डों में समीकरण साधने और राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटेंगे।0
0
Report
सीकर के बजाज रोड पर स्पा सेंटर पर पुलिस कार्रवाई, चार महिलाएं हिरासत में
Sikar, Rajasthan:सीकर बजाज रोड की गली में स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई चार महिलाओं को पुलिस ने किया डिटेन पिछले कई दिनों से अनैतिक गतिविधियों की आ रही थी शिकायत अनैतिक गतिविधियां शहर में बर्दाश्त नहीं करेंगे:शहर कोतवाल सुनील कुमार जांगिड़ सीकर के बजाज रोड इलाके में एक गली में संचालित हो रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को पिछले दो-तीन दिनों से सूचना मिल रही थी कि यहां स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर से चार महिलाओं को डिटेन किया। पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर हाल ही में शुरू किया गया था। यहां महिलाओं के साथ शहर और बाहर से आने वाले युवाओं के पहुंचने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस का कहना है कि ऐसी गतिविधियों से क्षेत्र का माहौल खराब होता है और इन्हें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डिटेन की गई महिलाओं की फिलहाल काउंसलिंग करवाई जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में जहां भी स्पा सेंटर को लेकर इस तरह की शिकायत या सूचना मिलेगी, वहां जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अनैतिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में चलने नहीं दिया जाएगा और सूचना मिलने पर संबंधित स्थान को खाली करवाने की कार्रवाई भी की जाएगी। शहर कोतवाल सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि पिछले दो तीन दिन से सूचना मिल रही थी कि बजाज रोड पर एक गली में और अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। इस संबंध में मालूमात लिया तो पता चला कि एक स्पा चल रहा था। अभी शुरू किया था और स्पा में महिलाएं और शहर के या बाहर के जो बच्चे जा रहे थे, उससे उस क्षेत्र विशेष का माहौल खराब हो रहा था। अनैतिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं है इसलिए कार्रवाई करते हुए वहां स्पा से चार महिलाओं को डिटेन किया है जिनकी काउंसलिंग करवाई जा रही है जो भी इलाके में स्पा होता है वहां कार्रवाई करते हैं। इसमें पहले की थी वो नहीं है। यह मकान उसने दुकान मालिक ने दूसरे को दिया होगा। लेकिन यह दूसरा है और हमें सूचना मिलती है तो हम खाली करवा देते हैं। चलने भी नहीं देते हैं, चलने भी नहीं देंगे। अनैतिक गतिविधियों से माहौल खराब होता है और समाज में एक इस तरह से यह चीजें ठीक नहीं है।0
0
Report
योगी सरकार माफिया विजय मिश्रा की जमीन पर डिजिटल लाइब्रेरी से युवाओं का भविष्य उजागर
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में योगी सरकार ने माफिया के अवैध साम्राज्य को शिक्षा के केंद्र में बदलने की तैयारी शुरू कर दी है... माफिया विजय मिश्रा के कब्जे वाली जमीन पर अब प्रतियोगी छात्रों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी... लेकिन अब उस माफिया के पुराने रसूख वाली जमीन पर किताबें और कंप्यूटर, छात्रों के भविष्य की नई इबारत लिखेंगे...माफिया के कब्जे से निकली जमीन... अब युवाओं के सपनों की उड़ान का ठिकाना बनेगी...0
0
Report
Advertisement
घुवारा में नाबालिगों से शराब मंगवाने के आरोप में शिक्षक के खिलाफ बवाल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के घुवारा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रों से शराब मंगवाने का आरोप लगा है। मामला बमनौर संकुल अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला हैदराबाद का है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक भगवानदास अहिरवार शराब के नशे में स्कूल आते हैं और पढ़ाई की जगह नाबालिग छात्रों से शराब मंगवाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि स्कूल के पास स्थित शराब ठेके से नाबालिग बच्चों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है। परिजनों ने शिक्षा विभाग से तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
इटावा के चन्देठी गांव में माँ-बेटी की हत्या की खबर से सनसनी, जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:इटावा के चन्देठी गांव में घर के अंदर मां और बेटी का शव मिलने से सनसनी फैल गई... दोनों की हत्या की आशंका जताई जा रही है... हालांकि हत्या की असली वजह और वारदात को अंजाम देने वालों का खुलासा जांच के बाद ही होगा...0
0
Report
भोपाल में 15 दिन से डटे शिक्षक अभ्यर्थी मांगों के लिए धरना जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल की सड़कों पर शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर 15 दिन से भोपाल में डटे हैं। कुछ दिनों पहले DPI कार्यालय के बाहर उनका प्रदर्शन किया गया था। शिक्षक अभ्यर्थियों को धरना प्रदर्शन करने की मंजूरी नहीं मिल रही। चिनार पार्क के पास सड़कों पर बैठे हैं。0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ के नए पालकमंत्री भरत शेठ गोगावले की नियुक्ति
Mumbai, Maharashtra:आदरणीय संपादक आणि माझ्या पत्रकार बंधू भगिनींनो आपल्यासाठी बाईट आणि पॉइंटर शिवसेना महाराष्ट्र राज्य प्रवक्ते अरुण सावंत विषय : रायगडचे पालकमंत्री भरत शेठ गोगावले यांची अखेर नेमणूक मुख्यमंत्री आणि दोन्ही उपमुख्यमंत्री यांनी योग्य निर्णय घेतलेला आहे आता विरोधकांची तोंडे बंद झालेली आहेत आता खऱ्या अर्थाने रायगडच्या विकासाचे नवीन पर्व सुरू झालेले आहे जे इच्छुक होते त्यांनी आता रायगडच्या विकासासाठी साथ दिली पाहिजे तिकडे नाशिक मध्ये गिरीश महाजन पालकमंत्री झालेले आहेत त्यांचे सुद्धा आम्ही अभिनंदन करतो0
0
Report
ट्विशा केस: CBI की 636 पेज चार्जशीट में जज सहित दो आरोपी
Bhopal, Madhya Pradesh:ट्विशा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट चार्जशीट में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को आरोपी बनाया गया दोनों पर दहेज हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया CBI ने जांच के दौरान करीब 150 गवाहों से पूछताछ की0
0
Report
महाकालेश्वर मंदिर से सनातन जागरण शिव यात्रा का शुभारंभ, लोगों ने किया स्वागत
Dholpur, Rajasthan:महाकालेश्वर मंदिर से सनातन हिंदू जागरण शिव यात्रा का हुआ शुभारंभ , लोगों ने किया स्वागत सम्मान सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा में सोमवार को सनातन धर्म हिंदू जागरण शिव यात्रा का शुभारंभ प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से किया गया । यात्रा सनातन धर्म और हिंदू जागरण के संदेश को लेकर निकाली जा रही हैं। यात्रा के दौरान भगवान शिव के जयकारों और धार्मिक नारों से सरमथुरा का माहौल गूंज उठा। यात्रा महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर सत्ती चौक, अग्रवाल धर्मशाला, सुनार गली, फोदा का चौक, पुराना बस स्टैंड, करौली बस स्टैंड और बाड़ी बस स्टैंड होते हुए बाड़ी के लिए आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और आमजन ने इसका स्वागत किया। इसमें बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल हुए। कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ का स्वरूप धारण कर नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा संयोजक राजू गिरी महाराज ने बताया कि शिव यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म की रक्षा, भारतीय संस्कृति का संवर्धन और हिंदू समाज में जागरण के साथ समाज को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं और संस्कारों को मजबूत करने तथा युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। यात्रा के दौरान सनातन धर्मावलंबी, युवा, श्रद्धालु और साधु-संत मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
