272151
बस्तीः महाकुंभ में हुई भगदड़ की टिप्पणी पर युवक ने जताया एतराज, दबंगों ने की पिटाई
Rudhauli, Uttar Pradesh:रूधौली थाना क्षेत्र के भुसुडा हनुमानगंज बाजार में कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित नीतीश जयसवाल बाजार में किसी काम से गया था और वहां पर कुछ लोगों द्वारा महाकुंभ में भगदड़ को लेकर टिप्पणी की जा रही थी जिस पर युवक ने एतराज जताया। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी और मारपीट को लेकर थाने में तहरीर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुलिस तहरीर बदलने का दबाव बना रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, आरोपी फरार
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा गजरौला मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी 55 वर्षीय मुकेश सैनी अपने 25 वर्षीय बेटे कौशल सैनी के साथ कैटरिंग का काम करते थे। मंगलवार रात दोनों गजरौला के बैंक्विट हॉल में शादी समारोह में खाना बनाने का काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे तहसील के पास कोल्ड स्टोर के नजदीक चांदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार कब्जे में ले ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है。0
0
Report
अमरोहा में चाकूबाजी: CCTV फुटेज में डीजे विवाद के बाद हमला
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा में चाकूबाजी कांड का CCTV फुटेज सामने आया है। शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। CCTV फुटेज में कई लोग दोनों भाइयों के साथ मारपीट करते और उन पर चाकू से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले में चार नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश में कार्रवाई जारी है।0
0
Report
11 जोड़ों का सामूहिक विवाह 18 नवंबर को शाहपुरा गांधी वाटिका में
Noida, Uttar Pradesh:शाहपुरा ,भीलवाड़ा 18 नवंबर को गांधी वाटिका शाहपुरा में होगा 11 जोड़ो का कायमखानी समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन.... शाहपुरा में कायमखानी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 नवंबर को गांधी वाटिका में होगा। कायमखानी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 11 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.... सम्मेलन में निकाह की रस्म असर की नमाज के बीच अदा की जाएगी। समिति ने समाजबंधुओं से अनुरोध किया है कि वे दोपहर 3 बजे तक निकाह स्थल पर पहुंचें, ताकि सभी व्यवस्थाएं समय पर संपन्न हो सकें.... समिति पदाधिकारियों ने समाज के सभी सरदारों, गणमान्य व्यक्तियों, पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं से अपील की है कि इस पवित्र अवसर पर निकाह करने वाले सभी जोड़ों को अपनी दुआओं से नवाजें। समिति ने समय का ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में पधारने और सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है....0
0
Report
Advertisement
प पंचकुला नागरिक अस्पताल में MO-6 नर्सिंग अधिकारी सस्पेंड, दो घंटे की हड़ताल
Panchkula, Haryana:पंचकुला सरकारी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर सस्पेंड हार्ट अटैक से मरीज की मौत के मामले में हुई कार्रवाई आज नर्सिंग स्टाफ ने की दो घंटे की हड़ताल पंचकुला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीज की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमओ-6 नर्सिंग ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया है यह मामला हार्ट अटैक से पीड़ित मरीज की मौत से जुड़ा है मामले में नर्सिंग ऑफिसर पर हुई कार्रवाई के बाद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ में नाराजगी देखने को मिल रही है इसके विरोध में आज नर्सिंग ऑफिसर दो घंटे की हड़ताल पर रहे नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल के चलते अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई वहीं, इस कार्रवाई को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों में रोष है0
0
Report
योगी- मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिर सरकार बनाएगी, सपा पर हमला
Khajuria Khurd, Bihar:मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा, योगी सरकार में हर वर्ग सुरक्षित है, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना। उत्तर प्रदेश के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है. बिहार के कैमूर जिले स्थित भभुआ में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को अपनी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया. विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश की सभी विधानसभाओं में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिनकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. उनके अनुसार, भाजपा आगामी चुनाव सुशासन, विकास और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ लड़ेगी. कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि योगी सरकार के शासन में व्यापारी समाज, गरीब, जरूरतमंद और समाज का हर वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है तथा व्यापारी निर्भीक होकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं. सीटों के अनुमान से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि विभिन्न एजेंसियां अपने स्तर पर आकलन कर रही हैं, लेकिन एक जनप्रतिनिधि और संगठन के कार्यकर्ता के रूप में उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी. इस दौरान उन्होंने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला. जायसवाल ने आरोप लगाया कि सपा अभी चुनावी मैदान में ठीक से उतरी भी नहीं है, लेकिन उसके नेताओं की भाषा में अराजकता झलक रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि विपक्ष के सत्ता में आने से गुंडाराज, माफियाओं का वर्चस्व और जमीन पर अवैध कब्जे जैसी समस्याएं फिर लौट सकती हैं, इसलिए जनता पुनः भाजपा पर ही विश्वास जताएगी。0
0
Report
अररिया में ज्वेलरी दुकान से 1 करोड़ की चोरी, गैस कटर से ताला काटा गया
Forbesganj, Bihar:अररिया में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान में करीब 1 करोड़ की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अररिया बस स्टैंड के समीप स्थित शगुन ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने गैस कटर से ताला का शटर लॉक काटकर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गैस कटर और अन्य सामान छोड़ दिया है और गहने पैसे लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना सदर पर एसडीपीओ सुशील कुमार नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक व डीआईयू टीम जांच में जुट गई है। इसके पहले में भी कुछ साल पहले वही बैंक ऑफ इंडिया डकैती की घटना और गहना ज्वैल्स में चोरी वारदात हो चुकी है।0
0
Report
Advertisement
भिलवाड़ा में खाद के कट्टों में पत्थर, किसान उराई नहीं कर पा रहे
Noida, Uttar Pradesh:Bhilwara रायपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति से खरीदे गए खाद के कट्टे में निकल रहे हैं पत्थर, किसान परेशान सहकारी समिति से खरीदे गए खाद के कट्टे में भी पत्थर निकालने के कारण किसान अपने फसलों की उराई भी नहीं कर पा रहे हैं मशीन में पत्थर ए जाने के कारण खेतों में उराई का कार्य भी संभव नहीं हो पा रहा है जहां एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को हर संभव राहत देने का पयास कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सरकार के द्वारा निर्धारित सहकारी समिति से खाद खरीदने पर किसानों को राहत की जगह दर्द और आर्थिक नुकसान हो रहा है0
0
Report
हमीरपुर में बुजुर्ग के साथ युवक की मारपीट, वीडियो वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- मामूली विवाद में युवक ने बुजुर्ग के साथ की जमकर मारपीट, महज 5 सेकंड में बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ बरसाए कई थप्पड़, बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी युवक ने की गाली-गलौज, किसी बात को लेकर बुजुर्ग और युवक के बीच हुआ था विवाद, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सदर कोतवाली क्षेत्र में जिला पंचायत कार्यालय के सामने का मामला।0
0
Report
उत्तरकाशी के पोखरी में 3 किलोमीटर दूरी पर सड़क नहीं, मरीज अस्पताल पहुंचा
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर पोखरी गांव में सड़क नहीं है. सड़क के अभाव में आज सुबह श्रीमती नत्थी देवी (उम्र 67 वर्ष), हार्ट अटैक आने पर सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों द्वारा डंडी-कंडी के सहारे गांव से सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया. यह सिर्फ एक मरीज नहीं बल्कि वर्षों से चली आ रही गांव में सड़क नहीं होने की विफलता और पहाड़ के ग्रामीणों की पीड़ा की तस्वीर है. उत्तरकाशी जिले के पोखरी गांव के लोग अब भी बीमार बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इसी तरह डंडी-कंडी से सड़क तक पहुंचाते हैं. कब तक पोखरी के ग्रामीण ऐसी जिंदगी जीना almost मजबूर होंगे? क्या सड़क जैसी बुनियादी सुविधा पाना उनका अधिकार नहीं है. ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ग्राम पोखरी के लिए सड़क निर्माण की मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की.0
0
Report
Advertisement
अलवर: तेज कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर, दो गंभीर, चालक फरार
Alwar, Rajasthan:**अलवर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर, चालक फरार** अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के सामोला चौक पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीसरे युवक को अंदरूनी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया。 जानकारी के अनुसार, चेतराम, यशवंत और छोटेलाल हनुमान चौराहे के पास स्थित एक मैरिज होम में आयोजित लग्न समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने गांव मोतीवाड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान सामोला चौक पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चेतराम और यशवंत को गंभीर चोटें आईं, जबकि छोटेलाल को अंदरूनी चोटें लगी हैं। टक्कर से बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई。 हादसे के बाद तीनों युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से तीनों को अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, दुर्घटना के बाद कार चालक के मौके से फरार होने से लोगों में नाराजगी है। पुलिस अब फरार चालक की तलाश और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है。0
0
Report
कवर्धा के गांगचुवा में गन्ने की फसल में आग, किसानों के नुकसान की आशंका
Kawardha, Chhattisgarh:ब्रेकिंग | कवर्धा कवर्धा थाना क्षेत्र के ग्राम गांगचुवा में गन्ने की फसल में लगी भीषण आग。 आग की चपेट में आकर किसानों की गन्ने की फसल जलकर हुई खाक。 फसल जलने से किसानों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका。 आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात, प्रभावित किसान आर्थिक नुकसान से परेशान。0
0
Report
झाझा में रंजिश पर तलवार हमला: युवक गंभीर घायल, नदी में फेंके जाने का आरोप—हड़कंप
Jamui, Bihar:जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में चितोचक गांव निवासी विशाल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल विशाल ने धीरेंद्र यादव, दीपक यादव समेत सात अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।विशाल ने बताया कि वह मंगलवार शाम झाझा बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बरमसिया गांव के समीप आरोपितों ने उसे घेर लिया और तलवार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि आरोपितों ने घायल अवस्था में ही उसे बरमसिया नदी में फेंक दिया। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर घटना की सूचना स्वजनों को दी गई। इसके बाद स्वजन उसे रेफरल अस्पताल झाझा ले गए।विशाल के अनुसार कुछ महीने पहले बाइक से धक्का मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।और एक बार फिर उसके द्वारा मारपीट की गई है ।अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डा. शादाब ने बताया कि युवक के हाथ, पैर, कान समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर एसआई दीपक कुमार, अमरजीत कुमार और राजेश कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल व उसके स्वजन से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। वहीं झाझा थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह ने कहा कि मारपीट हुई है दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद चल रहा है। आवेदन अभी लिख रहा है उसका परिवार के लोग आया हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर ट्रैफिक ने स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, गाड़ी सीज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर स्टंटबाजी करने वालों को यातायात पुलिस के चेतावनी सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट और तेज गति से वाहन चलाने पर वाहन को किया जाएगा जब्त ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन सहित सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी 7 नवंबर की रात सड़क पर एसयूवी से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो हुआ था वायरल यातायात पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान कर की कार्रवाई गाड़ी को किया गया सीज0
0
Report
अज्ञात वाहन टक्कर से युवक की मौत, मासूम पर पिता का साया उठा
Alwar, Rajasthan:अज्ञात वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत, पांच महीने के मासूम के सिर से उठा पिता का साया; घर का इकलौता चिराग बुझा अलवर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के मन्नाका रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस दुर्घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में जान गंवाने वाला युवक घर का इकलौता बेटा था और महज पांच महीने पहले ही पिता बना था। अब पीछे पत्नी और पांच महीने का मासूम बेटा रह गया है। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, बागड़ तिराहा थाना क्षेत्र के साड़ोली गांव निवासी दिनेश प्रजापति अलवर मंडी में प्याज बेचने के बाद 200 फीट रोड से पैदल अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान वैशाली नगर थाना क्षेत्र के मन्नाका रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बाइट:परिजन एक ओर जहां परिवार ने अपना इकलौता बेटा खो दिया, वहीं पांच महीने के मासूम के सिर से पिता का साया भी उठ गया। जिस घर में कुछ महीने पहले बच्चे के जन्म की खुशियां गूंज रही थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। दिनेश की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।0
0
Report
अलवर में ट्रक से साइकिल सवार छात्रा को टक्कर, भीड़ ने चालक पिटाई कर दी
Alwar, Rajasthan:अलवर में ट्रक ने साइकिल सवार 12वीं की छात्रा को मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर; गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटा, लगाया जाम अलवर। शहर के जेल चौराहे स्थित क्रॉस प्वाइंट मॉल के सामने बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रही 12वीं कक्षा की छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा के पैर में फ्रैक्चर हो गया। घायल छात्रा को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी और सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार, हसन खां मेवात नगर निवासी घनश्याम राजपूत की बेटी वंदना बुधवार सुबह साइकिल से अंबेडकर सर्किल के पास स्थित अपने निजी स्कूल जा रही थी। इसी दौरान क्रॉस प्वाइंट मॉल के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वंदना सड़क पर गिरकर घायल हो गई। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने ट्रक चालक टिंकू को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर सबसे पहले कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में आने की जानकारी मिलने पर वहां की पुलिस को बुलाया गया। बाइट्स शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से समझाइश की और जाम खुलवाया। इसके बाद चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर ट्रक सहित थाने ले जाया गया। वहीं, घायल छात्रा वंदना को तत्काल प्रगति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।0
0
Report
Advertisement
