272301
Basti - राख लदा डंफर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल- बाल बचा चालक
Kalyanpur, Uttar Pradesh:लालगंज थाना क्षेत्र के बैसिया चौराहे के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। डंपर टांडा से राख लाद कर गोरखपुर जा रहा था। सोमवार की रात लगभग 11 बजे राजेश कुमार डंपर पर टांडा से राख लाद कर गोरखपुर की तरफ जा रहे थे ,जैसे ही वह राम जानकी मार्ग पर बैसिया चौराहे के पास पहुंचे कि अचानक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। पीछे से आ रहे अन्य गाड़ियों के चालकों ने राजेश को डंपर से किसी तरह बाहर निकाला। राजेश को हल्की-फुल्की चोटें आई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागपत के मेरठ रोड पर बाइक सवार की मौत, दो घायल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के मेरठ रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे और अपने परिवार के साथ जा रहे थे। हादसे में रिजवान नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद अन्य दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया।0
0
Report
खूँटी में गलत ब्लड ग्रुप से मौत, परिवार ने न्याय और मुआवजे की मांग
Khunti, Jharkhand:खूँटी में गलत ग्रुप का खून चढ़ाने के मामले पर परिवार के लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। जहाँ खूँटी जिले के बगड़ू गाँव स्थित जनजातीय किसान की पत्नी बुधन देवी की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग भी शोकाकुल हैं। वहीं परिवार से मिलने के लिए राजनीति पार्टी के लोग पहुँच रहे हैं। वहीं घर के लोगों का कहना है कि गरीब है और आदिवासी हैं इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है अगर यही घटना किसी रईसजादों के घर होता तो प्रशासन और सरकार उसके साथ खड़ा रहती। आज घर सूनसान हो गया। पैसा भी गया और जान भी चला गया। और अब कुछ कार्रवाई भी नहीं हुई और न ही मुआवजा मिला। हमलोग यही जानते हैं कि बुधन देवी का ओ पॉजिटिव खून था और ए पॉज़िटिव खून चढ़ाने से उसकी मौत हो गई। हमें न्याय चाहिए। कांग्रेस पार्टी के एआईसीसी सदस्य युथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण सांगा ने कहा कि खूँटी के बगड़ू गाँव की एक जनजातीय महिला की मौत गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से हुई है। इसे मुआवजा तो मिलना ही चाहिए, साथ ही कार्रवाई भी हो ताकि आगे ऐसा काम कोई और न करे। मृतका बुधन देवी का देवर जीतवाहन मुंडा ने कहा कि हमें न्याय चाहिए और मुआवजा मिलना चाहिए। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है।0
0
Report
प्रधानाचार्य स्थानांतरण के विरोध में सुरायता के राजकीय विद्यालय में धरना
Pali, Rajasthan:सुरायता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में principal के स्थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठे, प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह मीणा को यथावत रखने की मांग को लेकर नारेबाजी, ग्रामीणों ने बेहतर परीक्षा परिणाम और विकास कार्यों का हवाला दिया, 8 माह में भामाशाहों के सहयोग से लाखों रुपये की मिली स्वीकृतियां, क्षेत्रीय विधायक शोभा चौहान और शिक्षा अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता की आश्वासन के बाद धरना हुआ समाप्त, हालांकि ग्रामीण और छात्र-छात्राएं स्थानांतरण निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में ऊर्जा आत्मनिर्भरता: महंगी बिजली पर निर्भरता घटाने की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रहा राजस्थान। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। डिस्कॉम्स की वित्तीय स्थिति होगी और मजबूत। ऋण पुनर्गठन से ब्याज खर्च में होगी बड़ी बचत। शेष ऋणों की री-प्राइसिंग के दिए निर्देश। बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम पर सरकार का फोकस। पीक आवर्स में महंगी बिजली खरीद पर घटेगी निर्भरता। ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-II की प्रगति की समीक्षा। पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर। स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा की दिशा में राजस्थान का बड़ा कदम। नवीकरणीय ऊर्जा ढांचे को मजबूत बनाने पर सरकार का फोकस। ऊर्जा क्षेत्र में सुधारों से उपभोक्ताओं को मिलेगा दीर्घकालिक लाभ। एनर्जी सेकेट्री आरती डोगरा भी रही बैठक में मौजूद。0
0
Report
दिल्ली में पति ने पत्नी की हत्या कर दी, दहेज प्रताड़ना के आरोप
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना इलाके में दिल्ली पुलिस में तैनात कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी आरोपी फरार बताया जा रहा है परिवार का आरोप है कि प्रियंका को शादी के समय से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था जिसकी वजह से मनीष ने उनकी बेटी की हत्या कर दी दर्शन सोमवार सुबह 3:30 बजे कल्याणपुरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पास एक महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी वहां से गुजर रहे डिलीवरी बॉय ने महिला को दिखा तो कुछ लोगों की मदद से पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने महिला को अमृत घोषित कर दिया इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ दर्शन प्रियंका को दो गोली मारी गई थी और इस वारदात को उसके ही पति मनीष भाटी ने अंजाम दिया था मनीष भाटी इस समय पूर्वी जिले के एटीएस में तैनात था परिवार का आरोप है कि शादी के समय से ही मनीष भाटी प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था परिवार ने कुछ दिन पहले ही महिला सेल में मनीष भाटी की शिकायत की थी इसके बाद आप सी समझौता हुआ और प्रियंका अपने ससुराल आ गई उसके बाद से भी उसको लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था रविवार को ही प्रियंका का जन्मदिन था जिस दिन उसे गोली मारकर हत्या कर प्रियंका पेशे से टीचर थी 31 वर्ष0
0
Report
राजस्थान में ऊर्जा सुधार से महंगी बिजली घटेगी, उपभोक्ताओं को दीर्घकालिक लाभ
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 राजस्थान ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ा। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। डिस्कॉम्स की वित्तीय स्थिति होगी और मजबूत। ऋण पुनर्गठन से ब्याज खर्च में होगी बड़ी बचत। शेष ऋणों की री-प्राइसिंग के दिए निर्देश। बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम पर सरकार का फोकस। पीक आवर्स में महंगी बिजली खरीद पर घटेगी निर्भरता। ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-II की प्रगति की समीक्षा। पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर। स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा की दिशा में राजस्थान का बड़ा कदम। नवीकरणीय ऊर्जा ढांचे को मजबूत बनाने पर सरकार का फोकस। ऊर्जा क्षेत्र में सुधारों से उपभोक्ताओं को मिलेगा दीर्घकालिक लाभ। एनर्जी सेकेट्री आरती डोगरा भी रही बैठक में मौजूद।0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ के महेशपुर में सांप रेस्क्यू, वन कर्मियों ने सुरक्षित जंगल छोड़ा
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के महेशपुर स्थित स्थानीय राजबाड़ी निवासी हादू बाबू के घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक सांप घुसकर फंस गया...बताया जा रहा है कि यह सांप बीते रात से ही घर में फंसा हुआ था... जिसकी वजह से हादू बाबू और उनके पूरे परिवार के सदस्य अत्यधिक भयभीत थे...रात भर घर में डर का माहौल बना रहा...सूचना मिलते ही वन कर्मी असराफुल शेख उसके घर पहुंचे और तुरंत कार्रवाई करते हुए सांप को बेहद सूझबूझ और सावधानी के साथ सुरक्षित रेस्क्यू किया...रेस्क्यू किए गए सांप की पहचान 'कॉमन वुल्फ स्नेक' (Common Wolf Snake) के रूप में हुई है...जिसे स्थानीय भाषा में 'भड़िया सांप' कहा जाता है...सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है...वनकर्मी ने वन्यजीवों को सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग का सहयोग करने की अपील की...साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है... उन्होंने जोर देकर कहा कि साफ-सफाई बनाए रखने से ऐसे खतरे कम हो सकते हैं...0
0
Report
AlpSankhyak chhatron ki scholarship yojana me ₹144 crore fraud, SIT-CBI jaanch chal rahi
Dehradun, Uttarakhand:एंकर - केंद्र सरकार की "अल्पसंख्यक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना" में फर्जीवाड़ा हुआ था । इस योजना का मकसद मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के गरीब छात्रों को पढ़ाई के लिए मदद देना है। लेकिन अब इसमें गड़बड़ी पाई गई है ... जिसमें एसआईटी जांच चल रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाइट _ डॉ पराग मधुकर धकाते, विशेष सचिव, उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण विभाग **ग्राफिक्स** *1. फर्जी संस्थान और फर्जी छात्र* - कई स्कूलों-मदरसों ने खुद को अल्पसंख्यक संस्थान दिखाकर रजिस्ट्रेशन कराया। जैसे उत्तराखंड में सरस्वती शिशु मंदिर को "मदरसा" बताकर रजिस्ट्रेशन कराया गया, जबकि वहां ऐसे छात्र थे ही नहीं। - मध्य प्रदेश में 8वीं-10वीं तक मान्यता वाले 20 स्कूल और 20 मदरसों ने 11वीं-12वीं के 972 फर्जी छात्रों के नाम पर ₹57.78 लाख निकाल लिए। - राजस्थान में फर्जी INO बनाकर फर्जी छात्रों के नाम चढ़ाए गए। कई को ऐसे हॉस्टल में दिखाया गया जो स्कूल में थे ही नहीं । *2. बिना पात्रता के पैसे निकालना* - CAG की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में 998 प्री-मैट्रिक और 327 पोस्ट-मैट्रिक छात्रों को बिना आय प्रमाण पत्र जांचे स्कॉलरशिप दे दी गई। - 91 छात्रों ने बिना स्कूल में एडमिशन लिए ही स्कॉलरशिप ले ली। *3. बड़े पैमाने का घोटाला* - केंद्र की जांच में 2017-18 से 2021-22 के बीच ₹144.33 करोड़ का घोटाला सामने आया। 21 राज्यों के 830 संस्थान फर्जी पाए गए, जहां कोई छात्र नहीं था लेकिन पैसा जा रहा था। - उत्तर प्रदेश के बस्ती में 1832 फर्जी विद्यार्थियों के नाम पर ₹1.46 करोड़ का घोटाला हुआ। 75 लोगों पर FIR दर्ज हुई। *कैसे पकड़ा गया?* 2022 में केंद्र सरकार को शक हुआ तो राज्यवार जांच टीमें बनीं। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल ने 1572 संस्थानों को "Red Flag" किया, जांच में 830 फर्जी निकले। इसके बाद CBI जांच भी शुरू हुई। *असर क्या हुआ?* घोटाले के बाद केंद्र सरकार ने 3 साल पहले मुख्य अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप योजनाओं को रोक दिया था। इसकी वजह से असली जरूरतमंद अल्पसंख्यक छात्रों को भी छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। फर्जी स्कूल-मदरसे, फर्जी INO, और फर्जी छात्र बनाकर सीधे DBT के जरिए सरकारी पैसा निकाल लिया गया। अब कई राज्यों में FIR, SIT और CBI जांच चल रही है।0
0
Report
शराबी दरोगा की गोली से आर्मी जवान बाल-बाल बचा, पुलिस हिरासत में
Hajipur, Bihar:हाजीपुर- वर्दी का रौब और शराब के नशे में धुत एक दरोगा ने मदद करने आए एक आर्मी जवान पर फायरिंग कर जिसमें आर्मी जवान बाल बाल बच गया, हालांकि आर्मी जवान की आंख बारूद लगने से चोटिल हो गया। दरअसल यह पूरा मामला हाजीपुर– मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर अहले सुबह की है, जहाँ बांथू गांव के पास पुलिस का स्टिकर लगा एक गाड़ी सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो कर फंस गई, जिसके बाद गाड़ी में सवार एक व्यक्ति ने मदद के लिए सड़क किनारे स्थित एक घर का दरवाजा खटखٹाया। घर वालों ने मदद की, लेकिन उसके बाद नशे में धुत व्यक्ति खुद दरोगा बताते हुए गाली-गलौज करने लगा। उसका विरोध जब आर्मी जवान ने किया, तब नशे में धुत दरोगा ने आर्मी जवान पर नजदीक से गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी भगवानपुर थाने की पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी से दरोगा की सर्विस राइफल और शराब की एक बोतल भी बरामद कर के आरोपी दरोगा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालाँकि अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन बताया जा रहा है कि दीपक कुमार दरोगा हैं, जो फारबिसगंज में पदस्थापित थे और संभवतः अपनी गाड़ी से वापस लौट रहे थे। ऐसे में बड़ा सवाल है कि शराबबंदी वाले बिहार में शराबबंदी कानून की रक्षा करना जिस पुलिस का कर्तव्य है, वही अपनी हरकतों से शराबबंदी कानून का मजाक उड़ा रहे हैं और पुलिस की वर्दी को शर्मसार कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
BJP विधायक Ratna Debnath ने TMC प्रत्याशी Tirthankar Ghosh गिरफ्तारी पर सरकार दिशानिर्देश बताए
Noida, Uttar Pradesh:NORTH 24 PARGANAS (WEST BENGAL) RATNA DEBNATH (BJP MLA, PANIHATI) ON ARREST OF TMC CANDIDATE TIRTHANKAR GHOSH/BARUIPUR CASE/STATE GOVERNMENT'S GUIDELINES ON DOCTORS' PRIVATE PRACTICE0
0
Report
दमोह कांग्रेस राम मंदिर चढ़ावा चोरी से किसान-युवा रोजगार मांगों पर प्रदर्शन
Damoh, Madhya Pradesh:कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी से लेकर किसानों की समस्या और युवाओं को रोजगार देने की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन. दमोह में कांग्रेस ने प्रदेश के दो पूर्व मंत्रियों राजा पटेरिया और हर्ष यादव के नेतृत्व में एक साथ कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया और केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा. जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में जमा हुए कांग्रेसियों ने एक रैली निकाल कर कलेक्टर दफ्तर पर समापन किया और फिर अपनी मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा. पूर्वमंत्री राजा पटेरिया ने प्रदेश के सरकारों विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की मांग की तो पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने अयोध्या राम मंदिर पर सरकार को जमकर घेरा और वास्तविक दोषियों पर कार्यवाही की मांग की. दमोह के जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने आरएसएस और भाजपा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए है और उन्होंने कहा है कि रामजी के नाम पर हुए चंदे से आरएसएस के कार्यालय बने है और चंदे के पैसे की बड़ी रकम भाजपा के एकाउंट में गई है जिसकी जांच होना चाहिए.0
0
Report
फैसाल खान की जमानत: कोर्ट में आज पुलिस के बयान और विपक्षी दलीलें
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): ARVIND KUMAR MAWWAR (ADVOCATE) ON FAISAL KHAN BAIL/ COURT PROCEEDINGS/ POLICE SUBMISSION/ OPPOSITION TO BAIL0
0
Report
Advertisement
अनूपपुर में पालतू बैल ने 45 वर्षीय व्यक्ति पर हमला, पेट फट गया
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर पालतू बैल ने 45 वर्षीय व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, व्यक्ति के पेट की आंत बाहर आ गई अनूपपुर जिला चिकित्सालय में रविवार की रात करीब 11 बजे घर के ही पालतू बैल ने मालिक के ऊपर हमला कर दिया जिसमें बहादुर सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड 3 ग्राम पंचायत गौरेला का पेट फट गया पेट के अंदर की आंत बाहर आ गई परिजनों ने तुरंत घायल को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लेकर पहुंचे जहाँ उनका तुरंत इलाज शुरू हुआ सर्जरी की गई जिससे मरीज की जान बच सकी0
0
Report
बेलगाम ट्रक ने मवेशियों को कुचला, चार घायल; ड्राइवर फरार
Damoh, Madhya Pradesh:बेलगाम ट्रक मवेशियों को कुचला.. एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जब तेज रफ्तार बेलगाम हाईवा ने सड़क पर बैठी गायों को कुचल डाला। स्टेट हाइवे पर बसी नोहटा बस्ती में 22 चक्का वाले हाईवा अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क पर बैठी गायों के ऊपर चढ़ गया जिसमें 4 मवेशी घायल हुए है जिनमें दो की हालत नाजुक है जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। गायों को कुचलने के बाद ट्रक का ड्राइवर भाग गया है जिसे पुलिस तलाश कर रही है।0
0
Report
पुरी रथयात्रा की तैयारी: भक्त व्यवस्था और वर्षा से सुरक्षा
Noida, Uttar Pradesh:BHUBANESWAR (ODISHA): USHA PADHEE (ADDITIONAL CHIEF SECRETARY, HOUSING & URBAN DEVELOPMENT) ON PURI RATH YATRA PREPAREDNESS/ DEVOTEE ARRANGEMENTS/ CIVIC AMENITIES/ RAIN READINESS0
0
Report
Advertisement
