272123
Basti - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 98 जोड़ें का विवाह हुआ सम्पन
Mahadewa, Uttar Pradesh:विकासखंड बनकटी के बोकनार मैरिज हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 98 जोड़ें। जिसमें कार्यक्रम को संबोधित वीडियो भवानी प्रसाद शुक्ला सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुशल पूर्वक 98 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैथून पुलिस ने 1.75 लाख की ऑनलाइन ठगी के लोकेश नईया को गिरफ्तार किया
Kota, Rajasthan:जिला कोटा विधानसभा लाडपुरा कैथून पुलिस का साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, पुलिस ने 1 लाख 75 हजार की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश ऑनलाइन ठगी के शातिर अपराधी को गिरफ्तार हरियाणा निवासी साइबर ठग लोकेश कुमार नईया गिरफ्तार कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन पर कैथून सीआई मनोज सिकरवार ने कार्रवाई की0
0
Report
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद
New Delhi, Delhi:उत्तरी के वजीराबाद थाना इलाके के जगतपुर मेट्रो स्टेशन के पास बाईपास नाले में मिला अज्ञात शव। शव पर चोट के निशान तो नहीं लेकिन लगभग उम्र 15 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। राहगीरों ने सुबह के वक्त नाले में तैरता हुआ शव देखा जिसकी सूचना वज़ीराबाद थाना पुलिस को दी. बोट क्लब के गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला. वजीराबाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को इतला की जा रही है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि नाले में मिले शव को किसी ने हत्या कर नाले में डंप किया या फिर नहाते वक्त हादसा हुआ. फिलहाल वजीराबाद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच गंभीरता से कर रही है।0
0
Report
रामनगर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान आग, कई घर जलकर राख
Bagaha, Bihar:इस वक़्त की बड़ी ख़बर पश्चिम चंपारण ज़िला से आ रही है जहाँ रामनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शहर के त्रिवेणी चौक से सबुनी रोड के बीच कई घर आग की चपेट में आ गए। आरोप है कि अतिक्रमणकारियों ने खुद ही आग लगा दी। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल रामनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान का आज तीसरा दिन है लिहाजा प्रशासन की ओर से पहले ही अतिक्रमणकारियों को सरकारी जमीन खाली करने की सूचना औऱ नोटिस दी गई थी लेकिन अभियान का कल से ही विरोध प्रदर्शन जारी है इसी बीच आज त्रिवेणी चौक से सबुनी रोड के बीच अचानक आग लग गई औऱ देखते ही देखते कई घर धू-धू कर जलने लगे यहीं वज़ह है की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन का कहना है कि कुछ अतिक्रमणकारियों ने खुद ही आग लगाई है वहीं, घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इधर पुलिस ने कुछ असामाजिक तत्वों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रामनगर के सीओ वेद प्रकाश ने घटना की पुष्टि की है. फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच और दोषियों की पहचान समेत आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
दो माह से मानदेय नहीं: रोजगार सेवकों ने कौशांबी में किया प्रदर्शन
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:दो माह से मानदेय नहीं मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को सिराथू ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवक संघ के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर बकाया मानदेय के जल्द भुगतान की मांग की। खास बात यह है कि सिराथू उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का गृह नगर है, बावजूद इसके यहां रोजगार सेवक दो महीने से मानदेय का इंतजार कर रहे हैं। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र ने कहा कि लगातार जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। त्योहार नजदीक है और मानदेय नहीं मिलने से परिवार की जरूरतों के साथ दीपावली की तैयारी पर भी असर पड़ रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि त्योहार से पहले उनका बकाया भुगतान कराया जाए।0
0
Report
नरसिंहपुर में पराली नियंत्रण: बिना एसएमएस कटर हार्वेस्टर पर FIR
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में पराली प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन और कृषि विभाग सख्त रुख अपनाए हुए हैं। प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बिना सुपर एसएमएस (SMS) कटर के हार्वेस्टर चलाकर खेतों में पराली के अवशेष छोड़ने वाले हार्वेस्टर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। चीचली ब्लॉक में नियमों की अनदेखी करने पर तीन हार्वेस्टर संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, शासन और कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार फसल कटाई के दौरान हार्वेस्टर में एसएमएस (SMS) कटर लगाना अनिवार्य किया गया है, ताकि अवशेष बारीक होकर मिट्टी में मिल जाएं और किसान पराली जलाने को मजबूर न हों। साथ ही जो हार्वेस्टर बेलर का उपयोग नहीं कर रहे हैं, उन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए जिला स्तर से लेकर फील्ड स्तर तक टास्क फोर्स और कंट्रोल रूम गठित किया गया है। चिचली ब्लॉक के मौ एवं आसपास के गांवों में निरीक्षण के दौरान बिना एसएमएस कटर के संचालित पाए गए तीन हार्वेस्टर संचालकों के विरुद्ध गाडरवारा SDM, तहसीलदार, पुलिस प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने एफआईआर दर्ज कराई है।0
0
Report
सोमकमला आम्बा बाँध से रबी के लिए चार चरणों में पानी, 18 नवम्बर
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में उदयपुर संभाग के दूसरे बड़े सोम कमला आम्बा बाँध परियोजना की रबी फसल के लिए जल वितरण समिति की बैठक जिला परिषद सभागार में उदयपुर संभागीय आयुक्त खजान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में रबी फसल के लिए किसानो को 18 नवम्बर से 30 मार्च तक चार चरणों में कुल 112 दिनों तक पानी दिए जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला कलेक्टर देशलदान, जल वितरण समिति के सदस्य, किसान और सिंचाई व जल दाय विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. किसानों ने सोम कमला आम्बा बाँध परियोजना की नहरों की सफाई नहीं होने व सीपेज की समस्या से टेल तक पानी नहीं पहुँचने की समस्या से अवगत करवाते हुए उनके समाधान की मांग रखी. संभागीय आयुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहरों में पानी छोड़ने से पहले किसानो की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए. इधर बैठक में 18 नवम्बर से चार चरणों में नहरों में पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया. जिसमे पहला चरण 18 नवम्बर से 17 दिसम्बर 2026, दूसरा चरण 25 दिसम्बर से 2026 से 19 जनवरी 2027 तक, तीसरा चरण 27 जनवरी से 21 फरवरी और चौथा चरण में 1 मार्च से 30 मार्च तक नहरों में पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया. इस वर्ष भले ही मानसून के दौरान वर्षा थोड़ी कम रही हो, फिर भी बांध में आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त पानी उपलब्ध है। इसके तहत किसानों द्वारा बोई गई प्रमुख फसलें जैसे गेहूं, सरसों व अन्य फसलों के लिए निर्धारित 50% सिंचित क्षेत्र को नियमानुसार पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा। सिंचाई के साथ-साथ आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल के लिए भी पर्याप्त पानी आरक्षित रखा गया है। इधर बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बांध प्रबंधन द्वारा पेट्रोलिंग (गश्त), नहरों की मरम्मत और टेल अंतिम छोर तक पानी पहुँचाने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। बाईट-1 रघुनाथ सिंह अध्यक्ष जल वितरण समिति, बाईट-2 खजान सिंह संभागीय आयुक्त उदयपुर0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव पर हाईअलर्ट: हनुमानगढ़ में 3400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
Hanumangarh, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर हनुमानगढ़ पुलिस अलर्ट, जिलेभर में 3400 से अधिक पुलिसकर्मी करवा रहे मतदान, अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस का पहरा, लगातार गश्त और चेकिंग जारी, एएसपी अरविंद बिश्नोई के नेतृत्व में क्षेत्र में पुलिस की निगरानी, मतदान केंद्रों के 200 मीटर दायरे के नियमों की पालना करवा रही पुलिस, समूह में जुटी भीड़ को हटाया, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान करवाना पुलिस का उद्देश्य, संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था, सीआई परमेश्वर सुथार भी रहे साथ0
0
Report
दीपावली से पहले शहर-सीमांत में सुरक्षा कड़ी, पुलिस अलर्ट मोड में
Barmer, Rajasthan:दीपावली से पहले पुलिस अलर्ट, शहर से सरहद तक सुरक्षा का पहरा बाड़मेर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए जिले में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी कर दी हैं। बाजारों में बढ़ती चहल-पहल, खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ और त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी चूना राम जाट के निर्देशन में जिला पुलिस शहर से लेकर सीमावर्ती इलाकों तक सक्रिय नजर आ रही है। प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। वहीं, सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। त्योहारी सीजन में चोरी, जेबतराशी, वाहन चोरी, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस विशेष ध्यान दे रही है। बाजारों में पुलिस गश्त के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि दीपावली का त्योहार आमजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मना सकें। इसके लिए थाना स्तर पर भी पुलिसकर्मियों को सक्रिय रहने और आमजन से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। शहर की गलियों से लेकर सरहद के संवेदनशील इलाकों तक पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य साफ है त्योहार की खुशियों में खलल डालने वालों के लिए कोई जगह नहीं। सुरक्षा का पहरा सख्त, ताकि दीपावली मनाएं लोग बेफिक्र।0
0
Report
लखीमपुर पलिया में दर्दनाक सड़क हादसा
Lakhimpur, Uttar Pradesh:संपूर्णनगर रोड पर शारदा पेट्रोल पंप के निकट हुआ हादसा, टक्कर मारने के बाद ट्रक लेकर ट्रांसपोर्ट पहुंचा चालक; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया पलिया कलां। नगर के संपूर्णनगर रोड पर शारदा पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार दोपहर करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 52 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रघुनाथ पुत्र मनभरम, निवासी आंबेडकर नगर, पटीहन, पलिया कलां के रूप में हुई है। वह अपनी बुलेट बाइक संख्या UP31 AP 0765 से पलिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक संख्या UP31 AT 3535, जिस पर जिया जी ट्रांसपोर्ट, पलिया कलां लिखा हुआ था, ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रघुनाथ सड़क पर गिर गए और ट्रक के नीचे कुचल जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से चला गया और लैंडमार्क होटल स्थित अपने ट्रांसपोर्ट पर ट्रक खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है। दिनदहाड़े हुए इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
प्रबोधक संघ की मांग: द्वितीय ACP स्वीकृति आदेश जारी कराने को लेकर ज्ञापन
Karauli, Rajasthan:द्वितीय एसीपी स्वीकृति आदेश जारी करने की मांग, प्रबोधक संघ ने सौंपा ज्ञापन, राजस्थान प्रबोधक संघ पदाधिकारियों ने प्रबोधकों के द्वितीय एसीपी स्वीकृति आदेश जारी करने की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारम्भिक शिक्षा मुनेश कुमार मीना को ज्ञापन सौंपा। संघ के संयोजक गंगाराम प्रजापत ने बताया कि अक्टूबर 2008 में नियुक्त प्रबोधकों की 18 वर्ष की सेवा अक्टूबर 2026 में पूर्ण हो चुकी है। ऐसे में उन्हें द्वितीय एसीपी का लाभ मिलना है। प्रबोधक शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही नौ वर्ष की एसीआर भी कार्यालय में जमा करा चुके हैं, लेकिन अभी तक स्वीकृति आदेश जारी नहीं हुए हैं। जबकि अन्य जिलों में आदेश जारी किए जा चुके हैं। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि चुनावी कार्यों में कार्मिकों की व्यस्तता के चलते प्रक्रिया लंबित है। संबंधित अनुभाग प्रभारी और लेखाकार से ऑनलाइन आवेदनों की जांच करवाकर 20 नवंबर के बाद एसीपी स्वीकृति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के संयोजक गंगाराम प्रजापत, जिलाध्यक्ष रतन चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री कांतिकिशोर लवानिया, उपाध्यक्ष विंजयराम मीना और प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतलाल छाबड़ा शामिल रहे।0
0
Report
जालौन में सिल्ट सफाई के नाम पर पानी घोटाला, किसान परेशान
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सिल्ट सफाई के नाम पर नहर विभाग में हो रहा भ्रष्टाचार, پरेशان किसानों को टेल तक नहीं मिल रहा खेतों के लिए पानी, हर साल नहर खुदाई के नाम पर होता है लाखों का भ्रष्टाचार, जिले के अधिकारियों की सह पर ठेकेदार करते पैसे बंदरबाट, अन्नदाताओं को भी नही बख्श रहे भ्रष्टाचार में लिप्त ठेकेदार, मीडिया के सामने किसानों ने बताई अपनी पीड़ा, जालौन के कुठौंद ब्लॉक क्षेत्र के कुठौंद विजुवाहा नहर का मामला।0
0
Report
महराजगंज में अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी जखीरा बरामद
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर : दीपावली पर्व से पहले महाराजगंज जनपद में पुलिस प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए सोनौली और श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में छापा मारकर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बेंचे जा रहे पटाखे बरामद किए हैं । पुलिस के इस कार्यवाही से अवैध रूप से पटाखा कारोबार में जुटे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है । इस बड़ी कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया आने वाले दिनों में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा इस संदर्भ में अवैध पटाखे की बिक्री और भंडारण के खिलाफ कार्यवाही की गई है । इसी के तहत श्यामदेउरवा में एक व्यक्ति को अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 20 बोरी एक झोला और एक कार्टन बरामद किया गया है साथ ही साथ सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया गया है जिसमें एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही भी की गई है । पुलिस के द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि जनपद में कहीं से अवैध पटाखों का कारोबार और भंडारण किया जाता है और लोगों के जान माल के साथ खिलवाड़ किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर भक्तों ने पुतला दहन विरोध के बीच ज्ञापन दिया; FIR की मांग
Chhatarpur, Madhya Pradesh:बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के पुतला दहन के विरोध में आज बागेश्वर के भक्त श्रीकृष्ण के भजनों और जय श्री राधे के जयकारों के साथ निकले और प्रशासन को बाबा के समर्थन मे ज्ञापन दिया। छत्रसाल चौराहे पर पुतला जलाने والوں पर FIR की मांग की गई है, बागेश्वर धाम के भक्त श्रीकृष्ण के भजन गाते हुए और जय श्री राधे का जयकारा लगाते हुए प्रशासन के पास पहुंचे। समर्थकों का कहना है कि गुरुदेव ने कथा के दौरान भक्तों को रिझाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण के नाम का उल्लेख किया था। इसी को लेकर विरोधियों ने पुतला दहन किया और सोशल मीडिया पर अपशब्द कहे। शिष्य मंडल का कहना है कि बाबा बागेश्वर सनातन धर्म का प्रचार, बेटियों का विवाह, कैंसर हॉस्पिटल और अन्नपूर्णा के माध्यम से समाज की सेवा कर रहे हैं। ऐसे संत के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। शिष्य मंडल ने कहा कि जिन लोगों ने छत्रसाल चौराहे पर विगत दिनों पुतला जलाया है उन पर FIR हो। सोशल मीडिया पर सनातन धर्म के विरुद्ध, पूज्य संतों के विरुद्ध समाज को तोड़ने का प्रयास करने वालों पर भी FIR होनी चाहिए। हम सदैव महाराज श्री के साथ थे, हैं और रहेंगे। वहीं CSप ने कहा कि शिष्य मंडल एवं अनुयायियों द्वारा एक ज्ञापन इस विषय का दिया गया था कि टिप्पणी के विषय में सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया है उसको लीगल अटेंड किया जाए, वो प्राप्त किया गया है。0
0
Report
दिल्ली के महापौर प्रवेश भाई घटना स्थल पर पहुंचे, राहत बचाव की ताजा जानकारी
New Delhi, Delhi:दिल्ली के महापौर प्रवेश भाई घटना स्थल पर पहुंचे राहत बचाव कार्य की जानकारी दिल्ली के महापौर प्रवेश भाई ने तत्काल प्रभाव से येही और यही को किया सस्पेंड0
0
Report
सोनभद्र पुलिस ने दिवाली पर CEIR से 151 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने दीपावली के त्योहार पर 151 परिवारों को खुशियों का खास तोहफा दिया है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से करीब 27 लाख रुपये कीमत के 151 खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सितंबर 2026 से अब तक चलाए गए विशेष अभियान में सर्विलांस सेल, एसओजी और जिले के सभी थानों की संयुक्त टीम ने यह कामयाबी हासिल की है। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सोनभद्र पुलिस का आभार जताया। बरामद मोबाइल फोन को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द किए। दीपावली के मौके पर खोए हुए मोबाइल वापस मिलने से लोगों की खुशियां दोगुनी हो गईं। वहीं सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल या नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि मोबाइल की जल्द बरामदगी के लिए कार्रवाई की सके।0
0
Report
Advertisement
