272301
Basti: बनकटी में 80 साल पुरानी जलनिकासी समस्या हुई समाप्त
Kalyanpur, Uttar Pradesh:बनकटी नगर पंचायत के दलित बस्ती में 8 दशक से चली आ रही जलनिकासी की समस्या का समाधान हो गया है। वार्ड सभासद शबनम बानो ने पैमाइश कराकर और जेसीबी चलवाकर अस्तित्वहीन सऊर गड्ढे की खुदाई करवाई। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पाल, शबनम बानो और उनके पति मोहम्मद वसीम को इस समस्या के समाधान के लिए धन्यवाद दिया। तालाब खुदाई के दौरान कई स्थानीय निवासी मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिलासपुर के मल्हार में पुरानी रंजिश: सरपंच पति पर हमला, FIR दर्ज
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सरपंच पति को गाली देने से रोकना पड़ा भारी, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट।पुरानी रंजिश में सरपंच पति और भतीजे पर लाठी से हमला, तीन लोगों को आई चोटें। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का लगाया आरोप, दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज। गांव में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद किस तरह हिंसक रूप ले सकता है, इसकी एक तस्वीर बिलासपुर जिले के मल्हार क्षेत्र से सामने आई है। यहां सरपंच पति को गाली देने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। देखते ही देखते विवाद लाठी-डंडों से हमले में बदल गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। अब पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुटी है।पूरा मामला मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम सरसेनी का है। जानकारी के मुताबिक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सरपंच पति नारायण सोल्डे और पड़ोस में रहने वाले ललित सोल्डे के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान नारायण सोल्डे के भतीजे राजकुमार ने जब गाली-गलौज करने से मना किया तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि ललित सोल्डे, आर्यन सोल्डे और तितरी बाई सोल्डे ने राजकुमार पर लाठियों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे रामायण सोल्डे और नारायण सोल्डे के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में तीनों को चोटें आईं, जिन्होंने सिर पर गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है।वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दर्ज कराई है। तितरी बाई सोल्डे का आरोप है कि उसके पति ललित सोल्डे रोजगार गारंटी योजना के तहत किए गए चार सप्ताह के काम की मजदूरी मांगने सरपंच पति के घर के पास पहुंचे थे। इसी बात पर नारायण सोल्डे, रामायण सोल्डे और राजकुमार सोल्डे ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची तितरी बाई, उसके बेटे आर्यन और बेटी अंतरा के साथ भी मारपीट की गई। दोनों पक्षों की शिकायत पर मल्हार पुलिस ने अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे विवाद और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।0
0
Report
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएएफ कमांडरों के सम्मेलन की अध्यक्षता की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायु भवन में भारतीय वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन की अध्यक्षता की।0
0
Report
वाराणसी: राजातालाब के संगम तालाब में गंदगी और जलकुंभी, स्थानीय लोगों ने जिर्णोद्धार की मांग की
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। राजातालाब क्षेत्र में पंचकोसी परिक्रमा पथ पर स्थित संगम तालाब की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि तालाब में गंदगी, प्लास्टिक, पॉलीथीन, पानी के पाउच और डिस्पोजल जमा हो रहे हैं। तालाब के कुछ हिस्सों में पानी कम होने से खरपतवार और जलकुंभी भी फैल गई है। कचनार गांव के पास स्थित इस तालाब का उपयोग परिक्रमा पथ से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों द्वारा किया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब में कचरा फेंके जाने से पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जिससे निस्तारी में भी दिक्कत हो रही है। सरकार और प्रशासन की ओर से जल संरक्षण और तालाबों के संरक्षण के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि संगम तालाब के सुंदरीकरण और नियमित साफ-सफाई की जरूरत है। लोगों का कहना है कि पहले भी इस पर खर्च होने की बात सामने आई थी, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तालाब की साफ-सफाई, जलकुंभी हटाने, कचरा रोकने और जिर्णोद्धार की मांग की है, ताकि बरसात के समय जल संचयन हो सके और तालाब का संरक्षण किया जा सके। हाल ही में रोहनिया थाना क्षेत्र के बछाँव में तालाब के कटान से जुड़ी घटना सामने आने के बाद लोगों ने तालाबों के किनारों की सुरक्षा और निगरानी पर भी ध्यान देने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
सतना के कोलगवां में रात दहशत: ढाबे पर दबंगों का आतंक, CCTV में कैद
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा रोड स्थित कारगिल ढाबा में देर रात दबंगों ने जमकर आतंक मचाया। सिगरेट देने से मना करने पर नाराज अमित, अंकित पाल और उनके दर्जन भर साथियों ने रात करीब 3 बजे ढाबे पर धावा बोल दिया। हथियारबंद बदमाशों ने ढाबे के करीब आधा दर्जन कर्मचारियों पर तलवार, लाठी-डंडे, बेसबॉल बैट और बेल्ट से जानलेवा हमला किया। हमले के साथ ही आरोपियों ने पूरे ढाबे में जमकर तोड़फोड़ भी की। हाथों में तलवार लहराते और कर्मचारियों को पीटते हुए दबंगों की यह पूरी करतूत ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
रावला में गोलीबारी, युवक प्रवीण कुमार की मौत मौके पर
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर के रावला से खबर रावला में गोली चलने से युवक की हुई दर्दनाक मौत रावला इलाके के गांव 365 हेड के 2 केएलडी क्षेत्र की घटना घटना में प्रवीण कुमार पुत्र संतोष कुमार सांवक की हुई मौके पर मौत प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के सीने में लगी गोली कमरे में देसी पिस्टल से गोली चलने की जानकारी आई सामने रावला पुलिस पंहुची मौके पर , घटनास्थल का किया मौका मुआयना0
0
Report
ताजमहल के रेड ज़ोन में दो पर्यटक ऊपर चले गए, CISF ने तुरंत कार्रवाई की
Noida, Uttar Pradesh:आगरा, यूपी: ACP ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर ने कहा, "आज सोशल मीडिया पर एक खबर प्रसारित हुई थी, जिसमें बताया गया था कि ताजमहल के अंदर रेड ज़ोन में मस्जिद के बगल वाली बिल्डिंग में दो पर्यटक ऊपर चले गए थे। इस संबंध में जानकारी की गई। जानकारी करने पर CISF द्वारा बताया गया कि दो पर्यटक जानकारी के अभाव में मस्जिद के बगल वाली सीढ़ियों से ऊपर चले गए थे, जिन्हें तुरंत ही नीचे उतार दिया गया था। ये सारी घटनाएं जानकारी के अभाव में हुई थीं। किसी के द्वारा जानबूझकर इस तरह का कोई भी कृत्य नहीं किया गया।"0
0
Report
Advertisement
मधेपुरा के गम्हरिया में किसान की गोली मारकर हत्या, पुराने जमीन विवाद से जुड़ा शक
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात घर के बरामदे में सो रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने वार्ड आठ निवासी बिंदेश्वरी मंडल (55) को निशाना बनाया। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के पीछे पुराने जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। मृतक के बेटे ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान पिपराही वार्ड Eight निवासी स्व. शिबू मंडल के बेटे बिंदेश्वरी मंडल के रूप में हुई है। मृतक के बेटे कुंदन मंडल ने बताया कि बुधवार की रात उनके पिता घर के बरामदे में सोए हुए थे। उनके पिता के बगल में ही कुंदन का 10 वर्षीय बेटा भी सो रहा था। रात करीब 12 बजे पड़ोस के कुछ लोगों ने उनके पिता को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे तो बिंदेश्वरी मंडल घायल अवस्था में पड़े थे। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया。 कुंदन मंडल ने बताया कि गांव के ही खट्टर मंडल और मानिक मंडल के साथ उनके परिवार का पुराना जमीन विवाद चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद के कारण उनके पिता की गोली मारकर हत्या की गई है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद गम्हरिया और सिंहेश्वर थाने की पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर गम्हरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। गुरुवार की सुबह पुलिस ने अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों के मुताबिक, बिंदेश्वरी मंडल के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस जमीन विवाद सहित अन्य संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि और घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए पुलिस की छानबीन जारी है। बाइट कुंदन मंडल,मृतक का पुत्र0
0
Report
उदयपुर के आदिवासी इलाके में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बेहोश कर लूट की
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के आदिवासी इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस के खौफ से बेख़ौफ़ बदमाशों ने बीती रात लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लूट की यह वारदात पहाड़ थाना क्षेत्र के आडीवली गांव में हुई। जहां कुछ बदमाश एक मकान में घुसे। जहां उन्होंने पहले 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला सेना देवी को नशीला पदार्थ सूंगाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखी तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के सोने और चांदी के जेवर लूट कर फरार हो गए। बदमाशो अलमारी और पेटी में रखी नकदी भी चुरा ली। सुबह जब घटना के बारे में ग्रामीणों को पता चला तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस के सामने रोष जताया और क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को पुख्ता करने की मांग की। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बाइट- पीड़ित0
0
Report
करौली के भीकमपुरा घेर वाले हनुमान मंदिर में अन्नकूट उत्सव, भारी भीड़
Karauli, Rajasthan:भीकमपुरा के घेर वाले हनुमान मंदिर में अन्नकूट का हुआ आयोजन, करौली। करौली-मंडरायल रोड स्थित भीकमपुरा गांव के चमत्कारिक घेर वाले हनुमान मंदिर पर अन्नकूट का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए और पंगत में बैठकर अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की।0
0
Report
Advertisement
हिंडौन सिटी: सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को सांत्वना और सहायता वितरित
Karauli, Rajasthan:दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर बांटी सहायता सामग्री, हिंडौन सिटी। ग्राम रेवई में कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र गारूवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने परिवार को कंबल एवं मिठाई वितरित कर सहयोग प्रदान किया।0
0
Report
ससुराल वालों ने पिता-पुत्र समेत तीन पर किया हमला,सभी घायल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर अचानक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना आज सुबह करीब 9 बजे थाना इकदिल क्षेत्र के सराय जलाल ओवरब्रिज के पास की है। बताया जा रहा है कि महानेपुर निवासी 29 वर्षीय अमित, उसके भाई 31 वर्षीय अनिकेत और पिता 58 वर्षीय दारा सिंह अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान अमित के ससुराल पक्ष के करीब आठ से 10 लोगों ने रास्ते में रोककर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक मामले में चार लोगों के नाम सामने आए हैं, जबकि चार अन्य आरोपी अज्ञात बताए जा रहे हैं। पीड़ित का कहना कि बार पुलिस से शिकायत की थी लेकिन सुनवाई नही की,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही कर रही है ।0
0
Report
हिण्डौन सिटी: विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज
Karauli, Rajasthan:विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज, हिण्डौन सिटी। हिण्डौन कोतवाली थाना क्षेत्र के पीलू वाली मस्जिद के पास एक 20 वर्षीय विवाहिता कशीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कशीश की शादी करीब छह महीने पहले ही हुई थी। पड़ोसी ने फोन कर पिता को सूचना दी कि कशीश फंदे पर झूल रही है। सूचना मिलते ही परिजन जयपुर से हिण्डौन पहुंचे। पीहर पक्ष को जिला अस्पताल की मोर्चरी में विवाहिता का शव मिला।पुलिस ने जयपुर से आए पीहर पक्ष की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया।पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
Brijbhushan Singh targets dairy firms over milk prices, warns about fake milk
Noida, Uttar Pradesh:गोंडा, उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने डेयरी कंपनियों द्वारा दूध के दामों में बढ़ोतरी किए जाने पर कहा, "देखिए, गाय या भैंस का दूध पैदा करने में लागत लगभग ₹100-₹125 प्रति किलो आएगी।अब उसके बाद भी ये कंपनियाँ ₹72 में बेच रही हैं, ₹74 में बेच रही हैं, तो हमारा मानना है कि इनका दूध भी शुद्ध नहीं है। कहीं न कहीं कोई खेल है। जो लोग असली दूध पीना चाहते हैं, उन्हें जब 100 रुपये से ऊपर कीमत चुकानी पड़ेगी, तभी शायद उन्हें असली दूध मिल पाएगा। नहीं तो उन्हें नकली दूध मिलेगा।"0
0
Report
साक्षी महाराज ने पुलिस इंस्पेक्टर पर फटकार लगाई; उन्नाव में जांच की मांग
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने पुलिस इंस्पेक्टर को जमकर लगाई फटकार। साक्षी महाराज ने इंस्पेक्टर से कहा तुम दलाली करते रहते हो。 पुलिस इंस्पेक्टर को फटकार लगाते साक्षी महाराज का वायरल हो रहा वीडियो。 इंस्पेक्टर से पूछा नाम, फिर कहा काहे के कुमार बहादुर हो तुम - साक्षी कुमार बहादुर होते तो तुम्हारे राज में ये होता- साक्षी मैंने कभी तुम्हें फोन किया तुम दलाली कराते रहते हो- साक्षी आधा दर्जन से ज्यादा लोग चुटहल हैं, 32 टांके लगे हैं तुमने लीपा पोती कर दी - साक्षी ऐसी पुलिस मैं कहीं नहीं देखी- साक्षी मौरावा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में हुई थी मारपीट एक की हो गई थी मौत। मृतक के परिजनों से मिलने गए थे उन्नाव सांसद साक्षी महाराज।0
0
Report
जालौन में तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी जोरदार टक्कर,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, टक्कर मारकर कार सवार मौके से फरार, सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई में कराया गया भर्ती, पुलिस ने म्रतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कोंच कोतवाली क्षेत्र के उरई-कोंच रोड पर मनोरी गांव के पास का हादसा।0
0
Report
Advertisement
