272123
Basti: शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 5 लोग न्यायालय भेजे गए
Mahadewa, Uttar Pradesh:लालगंज थाना क्षेत्र में विभिन्न धाराओं के तहत थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। रामशब्द पुत्र चोलाई, राम भगवान पुत्र महेशलाल, धर्मराज पुत्र रामलौट, प्रभाकर पुत्र छोटेलाल, और बलकेश चौहान पुत्र दिलबहार को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राज्य सरकार ने आशीष कुमार टिकरिया को जनसंपर्क निदेशक नियुक्त किया
Raipur, Chhattisgarh:आशीष कुमार टिकरिया बनाए गए जनसंपर्क के डायरेक्टर राज्य सरकार ने जारी किया आदेश0
0
Report
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने खनन कानून लागू नहीं करने पर विपक्ष पर हमला
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूंड़ी । स्लग -एमएमडीआर के विपक्ष का विरोध पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने लूट-खसोट करने का लगाया आरोप । झारखंड में खान एवं खनिज सम्पदा कानून को लागू नहीं कराने और विरोध की राजनीति पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने आज खूँटी परिसदन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जहाँ उन्होंने पत्रकारों को बताया कि झारखंड न तो देश का विकास चाहती है न झारखंडियोंं का । इस समय कोयला, लौह अयस्क और बॉक्साइट के 32 खदान झारखंड में बंद पड़े हैं और उन्हें चालू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड को सेस राशि झारखंड को हमेशा मिलता रहा है। वहीं झारखंड सरकार एक नम्बर का काम नहीं करना चाहती है। हमेशा लूट-खसोट और जेब भरने का काम करती रही है। इसलिए एमएमडीआर का विरोध करती है। ऐसा तो नहीं कि केवल ये कानून झारखंड में लागू हुआ है ये तो पूरा देश में लागू हुआ है। लेकिन आज लोहा का दाम उड़िसा में कम और झारखंड में ज्यादा रेट कैसे हैं। झारखंड सरकार बता सकती है क्या । ये हमेशा कालाबाजारी करके पॉकेट भरना चाहती रही है। जो किसी से छिपी नहीं है।0
0
Report
आवास सूची से गरीबों के नाम कटे, महुअत के ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे
Khajuria Khurd, Bihar:महुअत पंचायत के पीड़ितों ने समाहरणालय पहुंचकर दिया आवेदन, आवास सहायक व पंचायत सचिव पर गड़बड़ी का आरोप लगा जांच की मांग वी ओ - प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रकाशित सूची से झोपड़ी और कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों के नाम हटाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भभुआ प्रखंड की महुअत पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर भभुआ समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा。 समाहरणालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि आवास सहायक द्वारा पंचायत के लगभग 1,100 पात्र गरीब परिवारों के घरों का दो-दो बार भौतिक सत्यापन और जियो टैगिंग किया गया था। इसके बाद पंचायत सचिव शत्रुघ्न सिंह द्वारा अंतिम जांच की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इस जांच प्रक्रिया के दौरान फर्जीवाड़े और लापरवाही के चलते वास्तविक रूप से जरूरतमंद और गरीब जनता का नाम आवास सूची से काट दिया गया, जिससे वे इस सरकारी योजना के लाभ से वंचित हो गए हैं। पीड़ित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस गंभीर मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर उचित कार्रवाई करने तथा पात्र गरीबों के नाम पुनः आवास सूची में जोड़ने की मांग की है。 इस दौरान रचित कुमार, राधिका देवी, माया देवी, गुड़िया देवी, रिंकी देवी सहित बड़ी संख्या में महुअत पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
राहुल के लिए पीटीसी: क्या संकेत हैं?
Noida, Uttar Pradesh:राहुल के लिए पीटीसी0
0
Report
समस्तीपुर मुसरीघरारी: नाबालिग वीडियो मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर मुसरीघरारी नाबालिग वीडियो वायरल मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार ।पूर्व में दुष्कर्म का आरोपी है युवक । एंकर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नाबालिग से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी लाटवसेपुरा निवासी पूर्व वार्ड सदस्य रविंद्र सहनी, पिता शंकर सहनी है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। इससे पहले लाटवसेपुरा के धर्मेंद्र सहनी और मोरवा डीह के रौशन कुमार मिश्रा उर्फ भगत मिश्रा को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार इस कांड में अब तक चार लोगों की पहचान हुई है। पुलिस ने बताया कि 24 सितंबर को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान यह वीडियो संज्ञान में आया था। तकनीकी जांच में घटनास्थल लाटवसेपुरा से मोरवा डीह जाने वाली सड़क चिह्नित हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुसरीघरारी थाना कांड संख्या 159/26 के तहत बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया।जांच में घटना 14 अगस्त 2025 की होना सामने आया है। पुलिस वीडियो के सोर्स और प्रसार की भी जांच कर रही है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिग से जुड़ा कोई फोटो-वीडियो शेयर न करें, इससे पहचान उजागर होने और जांच प्रभावित होने का खतरा है। पीटीसी: मंटून कुमार रॉय, संवाददाता समस्तीपुर0
0
Report
जमुई यौन उत्पीड़न मामले पर आरजेडी का हाई-लेवल मीटिंग: पॉक्सो कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग
Patna, Bihar:RJD का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप और महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जमुई यौन उत्पीड़न मामले की एक नाबालिग पीड़िता की तस्वीर मुख्यमंत्री द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक, थ्रेड और एक्स पर साझा किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और उनके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख कानूनों और धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही आरजेडी के नेताओं ने कहा कि पॉक्सो अधिनियम, 2012 की धारा 23(2) और 23(4), किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 74(1) और 74(3), भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 72(1) आदि के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई पर जोर दिया गया। इससे जुड़ी बहस में यह भी कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले निपुण सक्सेना बनाम भारत संघ का हवाला देकर बात मजबूत की गई। दोनों आयोगों में प्रमुख प्रतिनिधि शामिल थे। बाल अधिकार संरक्षण आयोग से डॉ. अनवर आलम और डॉ. एज्या यादव के अलावा अन्य सदस्य शामिल थे, जबकि महिला आयोग के समक्ष प्रतिनिधिमंडल में मधु मंजरी, आभा लता, प्रो. गीता यादव, रबिया खातून, सुनीता कुशवाहा, विजय लक्ष्मी आदि ने अपनी बात रखी।0
0
Report
Advertisement
चूरू में देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार; वाहन भी जब्त
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू essential संवाददाता - नवरतन प्रजापत देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार चूरू। डीएसटी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कारवाई करते हुए देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ब्लैक थार गाड़ी भी जब्त की है. सब इंस्पेक्टर हंसराज गुजर ने बताया 27 सितंबर को डीएसटी टीम गश्त पर थी. मुखबिर से सूचना मिली कि ब्लैक थार में कुछ युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं. इस पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध थार को रोका और तलाशी में वार्ड 18 निवासी समीर खान उर्फ चीकू के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस मिले. वार्ड 18 निवासी शाहिद से भी पुलिस को चार जिंदा कारतूस बरामद हुए. बरहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है की आरोपी हथियार और कारतूस कहा से लाए इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है और कहा वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे इसकी जाँच. बरहाल पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश पुलिस रिमांड पर लिया है.0
0
Report
भजनलाल शर्मा का झालावाड़ दौरा: एयरपोर्ट से कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल मंगलवार को झालावाड़ दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा कल दोपहर 2:35 बजे झालावाड़ के कोलाना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और कुछ देर विश्राम के पश्चात दोपहर 2:45 बजे से 4:45 बजे तक एयरपोर्ट पर ही झालावाड़ तथा बाराँ के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के झालावाड़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश मीणा भी सीएम के आगमन को लेकर तैयारी में जुट गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा दोपहर 2:30 बजे हवाई मार्ग से कोटा से झालावाड़ के कोलाना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल में नियमानुसार लोगों की प्रवेश अनुमति रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर चाक चौबंद पुलिस व्यवस्था तैनात रहेगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग की अधीक्षण अभियंता मुकेश मीणा ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। ऐसे में संवाद कार्यक्रम हेतु एक विशाल शामियाना तैयार किया गया है। जिसमें एक बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए भी कुर्सियां लगाई जा रही। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम दोपहर 2:45 से 4:45 बजे तक रहेगा इसके पश्चात शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से किशनगंज एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।0
0
Report
रतनगढ़ के वार्ड 37-38 में पानी की समस्या पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
Churu, Rajasthan:पानी समस्या को लेकर प्रदर्शन कर, सौंपा ज्ञापन रतनगढ़। शहर के वार्ड संख्या 37 व 38 में पिछले कई दिनों से पानी आपूर्ति नहीं होने की समस्या से लोग काफी परेशान है। इस समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को जलदाय विभाग के एक्सईएन महेंद्र कांटीवाल को ज्ञापन दिया, जिस पर उन्होंने शीघ्र ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। वार्ड के लोगों द्वारा दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सोडा बास में पिछले एक महिने से पानी की समस्या चल रही है, लेकिन 10 दिनों से तो पानी बिल्कुल भी नहीं आ रहा है। वार्ड के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए एक्सईएन ने मौके पर अधिकारियों को भेजकर शीघ्र ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पार्षद नरेश भार्गव, मुखत्यार खान, परमेश्वरलाल प्रजापत, कुंदनमल, मुकेश, गोविंद, विकास प्रजापत, रोहित प्रजापत, ओमप्रकाश प्रजापत, प्रेम भार्गव, झूमरमल भार्गव, रिद्धकरण बणसिया सहित कई लोग उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
सुमेरपुर में मदन राठौड़ ने युवाओं से संवाद किया
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर में छात्रों के साथ मदन राठౌड़ का युवा संवाद, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ सोमवार को सुमेरपुर पहुंचे। जवाई बांध रोड स्थित निजी महाविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से संवाद किया。 कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत, पंचायत चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी。 इस दौरान पाली जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील भंडारी, सुमेरपुर नगर पालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा और तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष जय श्री नामा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
नोएडा में तापमान में अचानक गिरावट, गर्मी से राहत के साथ जीवनचर्या बदली
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा। बदलते मौसम के साथ नोएडा में तापमान में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आई ठंडक को लेकर नोएडा में लोगों से खास बातचीत की गई। लोगों ने बताया कि पिछले साल सितंबर के दौरान भीषण गर्मी का असर देखने को मिला था और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। वहीं इस बार सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। लोगों के मुताबिक सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। तापमान में गिरावट के चलते अब रात के समय एसी और कूलर का इस्तेमाल भी काफी कम हो गया है। कई लोगों ने देर रात कूलर और एसी बंद करना शुरू कर दिया है, जबकि पंखे की स्पीड भी धीमी रखी जा रही है। लोगों का कहना है कि रात में तेज पंखा चलाने पर अब ठंड महसूस होने लगी है और चादर या हल्का कंबल ओढ़ने की जरूरत पड़ रही है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं बदलते तापमान को देखते हुए लोग स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क नजर आ रहे हैं।0
0
Report
हांसी में छह महीने की सैलरी मांग, काम बंद
Hansi, Haryana:हांसी में फिर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल लंबी हड़تال के बाद दोबारा काम बंद, नगर परिषद परिसर में दिया धरना छह महीने की लंबित सैलरी, केस वापस लेने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन डीएमसी का घेराव कर कर्मचारियों ने जमकर की नारेबाजी मांगें पूरी होने तक सफाई कार्य बंद रखने का ऐलान हांसी। नगर परिषद हांसी में एक बार फिर सफाई कर्मचारियों का आक्रोश देखने को मिला। लंबी हड़ताल के बाद सोमवार दोपहर सफाई कर्मचारियों ने दोबारा सफाई कार्य बंद कर नगर परिषद परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने दरी बिछाकर धरना दिया और मांगें पूरी होने तक काम नहीं करने का ऐलान किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नगर परिषद के डीएमसी का घेराव किया और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच माहौल गरम नजर आया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया गया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सलवान सारसर ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, जिले में सफाई कार्य बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी कर्मचारी सफाई कार्य नहीं करेगा और कर्मचारी अपने हक के लिए आंदोलन जारी रखेंगे। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हड़ताल के दौरान दर्ज किए गए मामलों को वापस लेना, छह महीने की लंबित सैलरी का भुगतान, तेल-साबुन उपलब्ध करवाना और सफाई कार्य के लिए जरूरी उपकरण मुहैया करवाना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की मुख्यमंत्री की ओर से बात कही गई थी, लेकिन इसके बावजूद मामले वापस नहीं लिए गए हैं। फिलहाल सफाई कर्मचारियों के दोबारा काम बंद करने से हांसी शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। अब निगाहें नगर परिषद प्रशासन और कर्मचारियों के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी हैं कि आखिर इस विवाद का समाधान कब तक निकलता है।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ में बदमाशों ने कैंटर लूटकर चालक समेत तीन को अगवा किया
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहाँ गढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित ब्रजघाट चौकी के पास देर रात कार सवार बेखौफ बदमाशों ने हथियारों के बल पर कपड़ों से लदे एक कैंटर को लूट लिया. बदमाशों ने कैंटर चालक और उसके साथियों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर अगवा किया और फिर अमरोहा जिले के जंगलों में फेंककर गाड़ी समेत फरार हो गए. लूटे गए कैंटर और उसमें भरे माल की कीमत करीब 40 से 50 लाख रुपये बताई जा रही है. इस बड़ी वारदात के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार कैंटर गाड़ी संख्या UP 23 एटी 2786 दिल्ली के शास्त्री पार्क/गांधी नगर से माल लादकर अमरोहा में नौगांवा/धनौरा की तरफ जा रही थी. कैंटर में लेदर की जैकेट बनाने का कपड़ा, चेन, बटन और पैकिंग सामग्री जैसी चीजें भरी हुई थीं. देर रात करीब 2:55 बजे टोल टैक्स बचाने के चक्कर में चालक मुख्य हाईवे छोड़कर सालारपुर-पलवाड़ा मार्ग से होते हुए बलवापुर की तरफ से गाड़ी निकाल रहा था. इसी दौरान ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में बलवापुर के पास पहले से घात लगाए कार सवार 7 से 8 बदमाशों ने कैंटर के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया. बदमाशों ने असलहों के बल पर मारपीट करते हुए चालक शकील और उसके साथियों को बंधक बना लिया. बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन और करीब 5 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली. इसके बाद वे पीड़ितों को अपनी कार में डालकर ले गए और अमरोहा जनपद के रहरा थाना/हसनपुर क्षेत्र के जंगलों में फेंककर कैंटर लेकर रफूचक्कर हो गए. जंगल में छूटने के बाद पीड़ितों ने किसी तरह खुद को संभालते हुए स्थानीय ग्रामीणों की मदद ली और फोन से गाड़ी मालिक व पुलिस को घटना की सूचना दी. पीड़ित कैंटर चालक शकील ने बताया कि वह दिल्ली से आ रहा था, तभी पलवाड़े रोड पर पीछे से गाड़ी आई और उसके कैंटर के आगे लगा दी. कार में 7 से 8 लोग सवार थे, जिन्होंने उन्हें मारपीट करते हुए बंधक बना लिया और अपनी गाड़ी में डालकर ले गए. बदमाशों ने उन्हें अमरोहा जिले के रहरा थाने के जंगलों में छोड़ा. शकील ने बताया कि गाड़ी में कपड़ा था. बदमाशों ने उन्हें बहुत मारा और फोन भी छीन लिया तथा 5000 रुपये भी छीनकर ले गए. वहीं, पीड़ित मोहम्मद अशरफ ने बताया कि कैंटर में हम तीन लोग थे, जो दिल्ली से अमरोहा जा रहे थे. बीच रास्ते में बदमाशों ने कान पर तमंचा रख दिया और गाड़ी में डालकर ले गए. बाद में रहरा थाने के पास जंगलों में फेंक दिया. वहीं, इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो सूचना मिलते ही हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक और गढ़ कोतवाली पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची. वारदात की जांच के लिए हाईवे और आसपास के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. सीसीटीवी फुटेज में बाबा फार्म हाउस के पास अर्टिगा कार सवार बदमाश कैंटर को ले जाते हुए नजर आए. अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीमों का गठन कर दिया गया है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और लूटा गया माल व कैंटर बरामद कर लिया जाएगा. बाइट - शकील, पीड़ित कैंटर चालक बाइट - अशरफ, कैंटर सवार0
0
Report
सीतापुर में चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन में भारी हंगामा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ...कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया...जिसके बाद कांग्रेसियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की शुरू हो गई। कलेक्ट्रेट तक पहुंचने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी और उन्हें रोकती पुलिस...यानी प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने से शुरू हुआ... लेकिन कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने की कोशिश के दौरान तस्वीरें टकराव तक पहुंच गई.0
0
Report
NPS से OPS की ओर एक ओर सफलता - NCRES
Jhansi, Uttar Pradesh:आज नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ के मंडल कार्यालय शुक्ल सदन मे मंडलीय परिषद सभा का आयोजन कियामंडल उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र परिहार जी की अध्यक्षता मे किया गया । इस सभा मे NCRES के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री वी जी गौतम जी मुख्य अतिथि के रूप मे एवं केन्दीय उपाध्यक्ष श्री इंद्रविजय सिंह जी भी उपस्थित रहे ।इस दौरान मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2004 के बाद दयाधार नियुक्ति पर आये ऐसे कर्मचारियों जिनकी लिखित परीक्षा वर्ष 2003 मे हो गई थी तथा प्राशसनिक देरी के कारण उनको ओ.पी.एस का लाभ नही मिल पा रहा था ऐसे कर्मचारियों के लिये NCRES की माॅग पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये गये है । NCRES के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री वी जी गौतम जी ने बताया कि 8th वे पे कमीशन के NFIR के कोषाध्यक्ष ओर NCRES के महामंत्री जी ने सभी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन ओर भत्तों को बढ़ाने के लिए फिटमेंट फैक्टर को 2.86 से बढ़ाकर 3.83 गुना रखने की मांग की हैं इसलिए सभी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18000/- से बढ़ाकर 69000/- किया जाए । इसी क्रम में HRA को 30% तक बढ़ाया जाए । श्री वी जी गौतम जी बताया कि महामंत्री श्री आर पी सिंह जी सभी वर्ग के कर्मचारियों को मिलने वाले रिस्क अलाउंस को 30% तथा पटरियों ओर यार्डों की सफाई जैसे कठिन कार्यों के लिए बेसिक वेतन का 15% को बढ़ाए जाने की मांग की । श्री वी जी गौतम जी ने यह भी बताया कि पूरे भारतीय रेलवे मे ऐसे कई कर्मचारी थे जिनकी लिखित परीक्षा तो वर्ष 2003 मे पूरी हो गई थी लेकिन प्राशसनिक देरी के कारण उनके नियुक्ति आदेश वर्ष 2004 के बाद जारी किये गये थे । पूरे भारतीय रेलवे मे ऐसे कई कर्मचारी ओ.पी.एस के लिये परेशान हो रहे थे । ऐसे कर्मचारियों की समस्या को NFIR के कोषाध्यक्ष एवं NCRES के महामंत्री श्री आर पी सिंह जी ने दिनांक 06/07 मई 2025 को रेलवे बोर्ड की पी.एन.एम मे चेयरमेन रेलवे बोर्ड के समक्ष बहुत ही मजबूती से रखा और रेलवे बोर्ड द्वारा इसपर सहमति प्रदान कर प्रस्ताव को डी.ओ.पी.टी भेजा दिया गया। केंद्रीय महासचिव श्री इंद्रविजय सिंह ने OPS के बारे में विस्तार से बताया कि डी.ओ.पी.टी के द्वारा NCRES के महामंत्री श्री आर पी सिंह जी की माॅग को स्वीकार करते हुये दिनांक 22.06.26 को पत्र जारी कर दिया गया सभी कर्मचारियों ने NCRES के महामंत्री श्री आर पी सिंह जी को धन्यवाद अर्पित किया । इस सभा मे मुख्य वक्ता के रूप मे श्री महेन्द्र सेन, श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, श्री इमरान बेग, श्रीमती प्रिसी सिंह तोमर, श्री गौरव श्रीवस्तव, श्री नरेन्द्र त्रिपाठी, श्री राघवेन्द्र तिवारी, श्री के एस शुक्ला, श्री अनुप अग्रवाल, श्री अंशुमण चव्हाण, श्री सुधीर सक्सैना, श्री संजय सोनकर, श्री कामता साहू, श्री सुरेश मीना, श्री ए के चिश्ती, श्री चेतन शर्मा, श्री प्रफुल खरे आदि ने अपने विचार रखे । इस दौरान पूरे झांसी मंडल से लगभग 300 पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने इस सभा मे भाग लिया । अध्यक्षता कर रहे श्री राजेन्द्र परिहार जे ने सभी को इस नियम की विस्तृत जानकारी देते हुये धन्यवाद अर्पित किया । इस सभा का संचालन श्री संजीव नायक एवं श्री मधुर पांडे ने किया एवं अंत मे NCRES के मंडलीय मीडिया प्रभारी मो शाहनवाज ने सभी का आभार व्यक्त किया ।0
0
Report
Advertisement
