icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नाहन के सड़कों और मेडिकल कॉलेज की बदहाली पर भाजपा अध्यक्ष ने सरकार को घेरा

Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन(सिरमौर) सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर हमलावर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले प्रदेश भर में सड़कों की दयनीय स्थिति बनी परेशानी, बोले मेडिकल कॉलेज नाहन में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, कॉलेज में विभिन्न विभागों में खाली पद और जगह का अभाव, मेडिकल कॉलेज नाहन के संचालन के लिए गंभीर नहीं सरकार, बिंदल बोले कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर आ रही सामने, हाशिये पर हिमाचल में वीरभद्र सिंह समर्थक: राजीव बिंदल नाहन में मीडिया से रूबरू हुए BJP अध्यक्ष राजीव बिंदल。 एंकर: हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश भर में सड़कों की दयनीय हालत लोगों के लिए परेशानी बना हुई है और सरकार समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। वीओ:1 नाहन में मीडिया से बात करते हुए हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में सड़कों की दयनीय हालत लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की स्थिति पर भी चिंता जताई और सरकार से व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों में सड़कों के सुधार की दिशा में कोई भी कदम सरकार ने नहीं उठाया जिसका खामियाजा जनता को भुक्तना पड़ रहा है। बाईट: डॉ राजीव बिंदल: BJP प्रदेश अध्यक्ष वीओ:2  स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राजीव बिंदल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विभागों में पद खाली है जिससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है  लोगों को इन दिनों यहां रेडियोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन सेवाएं नहीं मिल पा रही है जिससे उन्हें निजी अस्पतालों में भारी भरकम पैसा खर्च करना पड़ रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है।  बाईट: डॉ राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वीओ: 3 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर भी निशाना साधा है बिंदल ने कहा कि कांग्रेस में आपसी खींचतान अब खुलकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के समर्थकों को पार्टी में हाशिये पर धकेला जा रहा है और पार्टी में खींचतान चली हुई है। बाईट: डॉ राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
0
0
Report

दिल्ली में कांग्रेस प्रदर्शन पर ब्रिजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान

Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस के प्रदर्शन पर बृजमोहन अग्रवाल का बयान दिल्ली में कांग्रेस आज फिर बड़ा प्रदर्शन करने वाली है.. वोट से तो वह जीत नहीं पाए, देश की जनता ने तीन-तीन बार इंडी गठबंधन को नकार दिया है.. जनता द्वारा नकारे जाने के बाद अब पीछे के रास्ते से आगे आना चाहते हैं.. ढाई साल बाद चुनाव है, ढाई साल इंतजार करिए.. अभी से इतनी मेहनत करेंगे तो चुनाव आते-आते थक जाएंगे.. छत्तीसगढ़ के भी तमाम बड़े नेता प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली गए- विपक्षी दल के नेता हैं.. उनका काम विरोध करना है, वे विरोध करें.. छत्तीसगढ़ में बिजली की खपत और आपूर्ति पर बयान- छत्तीसगढ़ में लगातार बिजली की खपत बढ़ रही है.. एक तरफ आत्मनिर्भरता की बात होती है.. छत्तीसगढ़ बिजली के मामले में सरप्लस स्टेट है.. हालांकि, छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और घरेलू जरूरतों को पूरा करना जरूरी है.. इन आवश्यकताओं की पूर्ति जरूर करनी होगी.. बाइट- बृजमोहन अग्रवाल, सांसद, रायपुर
0
0
Report

नशा मुक्त भारत के लिए जम्मू-कश्मीर-लद्दाख पुलिस की गुजरात तक मोटरसाइकिल रैली

Chaka, जम्मू-कश्मीर पुलिस "नशा मुक्त देश" अभियान में शामिल हुई। "नशा मुक्त भारत" अभियान के तहत, जम्मू-कश्मीर पुलिस के 10 और लद्दाख पुलिस के 5 मोटरसाइकिल सवारों ने कश्मीर से गुजरात तक एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया। क Kashmir से गुजरात तक कई जगहों पर रुककर, रैली में शामिल मोटरसाइकिल सवार नशीले पदार्थों के खिलाफ़ प्रचार करेंगे और आम लोगों व स्कूली बच्चों को नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के बुरे असर के बारे में जागरूक करेंगे। वे बताएंगे कि कैसे यह देश के भविष्य को अंधेरे में धकेलता है। रैली को जम्मू-कश्मीर पुलिस के DGP ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शामिल लोगों ने कहा कि वे इस मिशन के लिए चुने जाने पर खुश हैं और रास्ते में "नशीले पदार्थों को ना कहें" (No To Drugs) का संदेश फैलाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

सासाराम में बाइक चोरी, CCTV में चोर का चेहरा साफ—पकड़ने की तैयारी

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सासाराम में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाएं आम हो गई है। सीसीटीवी में बाइक चोर की तस्वीर भी सामने आ जा रही है। इसके बावजूद भी बाइक चोर पकड़े नहीं जा रहे हैं। ताजा मामला आज दिन के 12 बजे के पास की है। सासाराम के रिहायशी इलाका कंपनी सराय में एक बिजली मिस्त्री का बाइक कुछ सेकेंडो में ही चोरी कर लिया गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जाता है कि नवर्नगंज का युसूफ अली कंपनी सराय मोहल्ला के पंकज कुमार के यहां बिजली ठीक करने पहुंचा था। दरवाजे पर बाइक लगा कर वो घर से अंदर बिजली ठीक कर रहा था। जब वह काम कर बाहर लौटा तो उसकी बाइक गायब मिला। दरवाजे पर लगा सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो पता चला कि पीला टी-शर्ट पहने हुए एक युवक आराम से उसकी बाइक स्टार्ट कर चला गया है। यह घटना दिन के 12:14 बजे के आसपास की है। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा स्पष्ट है। देखना है कि चोर पकड़ा जाता है या नहीं? इस संबंध में पीड़ित ने नगर थाना को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही सीसीटीवी का वीडियो फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया है。
0
0
Report

चकेरी में चांदी फैक्ट्री से 18 किलो चांदी चोरी, कीमत 45 लाख

Kanpur, Uttar Pradesh:चकेरी थानाक्षेत्र के पोखरपुर में सोमवार तड़के एक चांदी प्रोसेसिंग कारखाने में एक चोर घुसा। वह 18 किलो चांदी लेकर फरार हो गया। इसकी बाजार में कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी पाकर एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। साथ ही फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मूलरूप से महाराष्ट्र निवासी नितिन टोपे की नयागंज में दुकान है, वह नौबस्ता संजय गांधी नगर में रहते है। इसके अलावा उनका पोखरपुर स्थित पवन दाल मिल कंपाउंड में चांदी प्रोसेसिंग का कारखाना है। जिसमें वह बाजार से चांदी लाकर प्रोसेसिंग करने का काम कारखाने में कराते है। वह शुक्रवार को चांदी लेकर आए थे। इसका प्रोसेसिंग कर कारखाने में रखी थी। सोमवार तड़के छत से रस्सी के सहारे एक चोर आया और 18 किलो चांदी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी पर कारखाना मालिक पहुंचे। एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में टीमें लगी हुई है।
0
0
Report

केशव मौर्य ने इंडी गठबंधन को मुद्दा विहीन बताकर विपक्ष पर निशाना साधा

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा इंडी गठबंधन ऐसे मुद्दों को उठा रहा है जो असल मे मुद्दा है नहीं, डिप्टी सीएम ने कहा विपक्ष के आंदोलन को जनता ने नकार दिया है, इंडी गठबंधन देश की जनता का समर्थन और भरोसा खो चुका है, डिप्टी सीएम ने कांग्रेस और सपा के आंदोलन को बताया नौटंकीबाजी। प्रयागराज पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दोनों दल मुद्दा विहीन है। डिप्टी सीएम ने कहा इंडी गठबंधन ऐसे मुद्दे को उठाना चाहता है जो मुद्दा है ही नहीं। डिप्टी सीएम ने कहा अगर किसी मतदाता की मृत्यु हो गई है तो उसका नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए, किसी मतदाता का दो जगह अगर मतदाता सूची में नाम है तो उसे एक ही जगह होना चाहिए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष जो आंदोलन कर रहा है वह पूरी तरह से फ्लॉप हो गया है।देश की जनता का भरोसा इंडी गठबंधन खो चुका है, इन्हें देश की जनता का समर्थन नहीं प्राप्त है। डिप्टी सीएम ने कहा कि देश जो विकास कर रहा है वह विपक्ष को सहन नहीं है। विपक्ष देश के विकास और गरीब के बेटे का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना पच नहीं रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आगामी दिनों में यूपी समेत अन्य राज्यों में चुनाव होना है, इस लिए गैर जरूरी मुद्दों को उठाकर चर्चा में बने रहने के लिए ऐसे मुद्दों को उठाया जा रहा है। लेकिन इनके मुद्दों की हवा निकल चुकी है और जनता इन्हें नकार चुकी है。 डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता के हितों के लिए काम करने के बजाय बेबुनियाद मुद्दों लो हवा देना कांग्रेस, सपा और आप के अलावा टीएमसी का चरित्र हो चुका है, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले चुनाव आयोग फिर सरकार और अब सर्वोच्च न्यायालय को बेबुनियाद मुद्दों में घसीटने का इंडी गठबंधन का यह घटिया रवैया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि ये तय है कि कांग्रेस, सपा, आप और टीएमसी आने वाले दिनों में भी हारते रहेंगे और बीजेपी जीतती रहेगी। क्योंकि जनता की सेवा कर रही है और विपक्ष गैर जरूरी प्रोपेगेंडा फैला रहा है। डिप्टी सीएम ने विपक्ष के आंदोलन को नौटंकी बाजी करार दिया, उन्होंने कहा कि देश की जनता इनकी नौटंकी बाजी को कत्तई स्वीकार नहीं करेगा।
0
0
Report
Advertisement

खेडा: बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध, मणिपुर सांसद पर आरोप

Kheda, Gujarat:ખેડા બ્રેકિંગ . ખેડા જિલ્લા ભાજપ મહિલા મોરચા ના કોંગ્રેસ કાર્યાલય બહાર દેખાવો મણિપુર ના કોંગી સાંસદ ડો . અંગોમચા પર લાગેલ વિધાર્થીનીઓની જાતીય સતામણી ના આરોપ મામલે ભાજપ લાલઘૂમ કોંગ્રેસ સાંસદ ના કાંડ પર કોંગ્રેસ કેમ ચુપ.? ભાજપ મહિલા મોરચા ના દેખાવો ખેડા જિલ્લા ભાજપ પ્રમુખ નયનાબેન પટેલે કહ્યું.. કોંગ્રેસ ના સાંસદ પ્રોફેસર હોવા છતાં 11વિધાર્થિનીઓ એ તેમના પર આક્ષેપ કર્યા ગંભીર આક્ષેપો છતાં મહિલાઓ ની સુરક્ષા અને ಆತ્મ સન્માન ની બાબત માં કોંગ્રેસ ચુપ કેમ? મહિલાઓ ને ન્યાય મળે તે માટે ભાજપ નો મહિલા મોરચો તેમની સાથે.. સમગ્ર મામલે કોંગ્રેસ ચુપકીદી સાંધી बचવાનો પ્રયાસ કરી રહી છે, ત્યારે ભાજપ ની મહિલા પાંખ આ મામલે લડી લેવાના મૂડ માં.. બાઈટ / નયનાબેન પટેલ, પ્રમુખ, ખેડા ભાજપ
0
0
Report

दूज पर रामदेवरा में लाखों भक्तों का उत्साहभरा दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Jaisalmer, Rajasthan:दूज पर दर्शन करने के लिए उमडा भारी जन सेलाब देर रात से ही दर्शन करने के लिए लगे भक्त कतार में समाधि समिति की तरफ से सभी व्यवस्थाएं की गई दुरुस्त रामदेवरा, जैसलमेर शुक्ल पक्ष की दूज के पावन अवसर पर बाबा की समाधि के दर्शन करने के लिए देश के अलग-अलग स्थान से लाखों की संख्या में भक्तगण रामदेवरा पहुंचे। दूज की पूर्व संध्या पर ही लोग यहां पर पहुंच चुके थे रात्रि 10 बजे के बाद से ही समाधि स्थल के सामने लंबी-लंबी कतारे लगनी शुरू हुई जो पूरे दिन लगी रही।भीड़ को देखते हुए रामदेवरा पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े व माकूल प्रबंध किए गए वहीं समाधि समिति की तरफ से सभी भक्तों को सुग़मतापूर्वक दर्शन हो उसके लिए लोहे की मजबूत ब्रैकेटिंग लगाई गई और समाधि के दोनों तरफ से सुगमतापूर्वक दर्शन करवा कर रामसरोवर तालाब की तरफ से बाहर निकला जा रहा हे भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के मेला मैदान में आने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया बाबा रामदेव समाधि के दर्शन करने के पश्चात मेला मैदान में लगी दुकानों पर भक्तगण लगातार जमकर खरीदारी कर रहे हैं वहीं अन्य दर्शनीय स्थान पर भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है इन दिनों शारदीय नवरात्रि चल रहा है ऐसे में देश के अलग-अलग स्थान से सभी लोग सह परिवार देवी मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थान पर पहुंचकर दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे हैं जिससे सभी मंदिर में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
0
0
Report
Advertisement

मकराना के खान विवाद में प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां चोसेरा रेंज स्थित खान संख्या 158 को लेकर विवाद गहरاتا जा रहा है। खान मालिक ने मकराना नगर परिषद के नवनियुक्त सभापति रियाज गौड़, उनके साथी उमर और स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वीओ - पीड़ित का दावा है कि उसके पास खान के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज, खनन विभाग के आवश्यक लाइसेंस और अन्य मंजूरियां मौजूद हैं। इतना ही नहीं, खान मालिक ने कोर्ट का आदेश होने की बात भी कही है। इसके बावजूद उसे अपनी ही खान में खनन कार्य करने और पत्थर निकालने से रोका जा रहा है। खान मालिक के आरोपों के मुताबिक, जब भी वह खान में खनन कार्य शुरू करता है, तब सभापति रियाज गौड़ और उनके साथी उमर कथित रूप से अपने लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर काम रुकवा देते हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में पुलिसकी भूमिका भी सवालों के घेरे में है। उसका कहना है कि पुलिसकर्मी बार-बार खान पर पहुंचकर उन्हें धमकाते हैं और काम नहीं करने देते। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस के पास पहुंचा, तो उसकी सुनवाई करने के बजाय उसे कथित रूप से धमकाकर वापस भेज दिया गया। मामले में खान मालिक का दावा है कि उसने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ डीडवाना-कुचामन के पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर तक अपनी शिकायत पहुंचाई है, लेकिन अब तक उसे राहत नहीं मिली है। पीड़ित ने सभापति और उनके साथी पर राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल करने तथा पुलिस से मिलीभगत कर परेशान करने के आरोप भी लगाए हैं। इस मामले में खान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए हैं जिनमें पुलिस की गाड़ियां रेगुलर खान पर आते और निरीक्षण करते नजर आ रही है। जो पुलिस की दखल को साफ साफ दर्शाता है। इस मामले में खनन विभाग के अधिकारीयों के अनुसार सलीम गजधर के पास खनन के सभी अधिकार लीगल है और खनन विभाग द्वारा इसकी जांच कई बार की गई है। कोई तीसरा पक्ष अगर खनन में बाधा डाल रहा है तो यह हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इस मामले में हमने स्थानीय पुलिस अधिकारीयों से जब जानकारी चाही तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि खान मालिक के पास वैध खनन दस्तावेज और न्यायालय का आदेश मौजूद है, तो उसे खनन कार्य करने से किस आधार पर रोका जा रहा है? बाईट - फरीन गजधर (सह लीजधारक ) वीओ एफ - फिलहाल, इस मामले ने मकराना में खनन व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर पीड़ित को राहत दिलाते हैं या नहीं।
0
0
Report

खूंटी में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव, महिलाओं के सम्मान पर चर्चा

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग‌ - भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव । एंकर - खूँटी में भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले महिला मोर्चा और भ जपा कार्यकर्ताओं ने आज घेराव किया। जिसमें महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पूर्व विधायक कोचे मुण्डा, जिला महामंत्री निखिल कण्डुलना समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर जम कर नारेबाजी की गयी और जेएनयू में महिला छात्रा के साथ हुए बलात्कार और दुर्व्यवहार के कथित आरोप कपर कांग्रेस का आरोपी को बचाव करने पर आपत्ति जताई । वहीं उन्होंने बलात्कार करनेवाले को बचाने और पक्ष लेने पर चार चरित्र और चेहरा का मामला उठाया। वहीं लोगों ने मुर्दाबाद और हाय हाय जैसे नारे बुलंद किये । मौके पर पूर्व विधायक कोचे मुण्डा ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान करना भूल गयी है। बलात्कारियों का सहयोग करती है उसे शर्म आनी चाहिए और अपने चरित्र को देखना चाहिए कि महिराओ के साथ हो रहे घिनौनी हरकत पर वो कहां खड़ी‌ है। सरस्वती देवी ने बताई कि जिस प्रकार से कांग्रेस कर रही है अब दुर्गा और काली बना करके महिलाओं को आगे आना होगा और महिलाओं की शक्ति को पहचानना होगा। इस दौरान सरस्वती देवी ने बताई कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार उत्पीड़न कांग्रेस करती रही है और यह पक्ष लेकर अच्छा नहीं किया है। हमारा सम्मान करना नहीं जानती है इसलिए उन्हें भुगतना पड़ेगा।
0
0
Report

धनबाद कोर्ट परिसर में अधिवक्ता-आरपीएफ विवाद, हिरासत पर तनाव

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोर्ट परिसर में सोमवार को उस वक्त जमकर हंगामा हुआ, जब एक आरोपी को हिरासत में लेने को लेकर अधिवक्ता और आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। अधिवक्ता संतोष सिंह का आरोप है कि वह एक आरोपी को सरेंडर कराने के लिए कोर्ट लेकर जा रहे थे, तभी खुद को आरपीएफ का जवान बताने वाले व्यक्ति ने आरोपी को हिरासत में लेने पर जोर दिया। इसके बाद मामला बिगड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही बैंक मोड़, धनबाद, सरायढेला,धनसार और भूली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित आरपीएफ कर्मी को धनबाद थाना ले गई। वहीं घटना को लेकर धनबाद बार एसोसिएशन ने नाराजगी जताते हुए संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा कार्यालय में कई नेताओं ने पार्टी में सदस्यता ग्रहण कर संगठन मजबूत किया

Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में विभिन्न दलों को छोड़कर कई नेताओं और नेत्रियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की ओर से आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में इन नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबूलाल मरांडी ने इस सभी नेताओं का स्वागत किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सरायकेला, हजारीबाग, बोकारो एवं जमशेदपुर जिला के विभिन्न दलों के कई वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी शामिल हैं। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले कई नेता जनसंघ और भाजपा से जुड़े परिवारों की पृष्ठभूमि से आते हैं। इसलिए ये कोई नए सदस्य नहीं, बल्कि अपने परिवार में वापस आए सदस्य हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इनके जुड़ने से संगठन मजबूत होगा और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
0
0
Report

दिल्ली के जाफरपुर पीएम श्री विद्यालय कैंपस में करोड़ों के आभूषण चोरी

New Delhi, Delhi:दिल्ली के जाफरपुर स्थित पीएम श्री विद्यालय के कैंपस में करोड़ों रुपये के चोरी का मामला सामने आया है। कैंपस में रहने वाली शिक्षिका ममता यादव के घर से करोड़ों रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी होने की बात सामने आई है। शिक्षिका के मुताबिक, चोरी हुए सामान में 160 तोला सोना, करीब 8 किलो चांदी और अन्य कीमती सामान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने एक ही रात में कैंपस के तीन घरों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर को शिक्षिका ममता यादव अपनी बहन के घर गई थीं। दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के चलते मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बाधित होने के कारण वह समय पर अपने घर नहीं लौट सकीं। इसके बाद 11 अक्टूबर को स्कूल की ओर से उन्हें फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी गई। ममता यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि चोरी हुआ सामान उनकी जिंदगी भर की कमाई थी। इसमें उनके बेटे और बहू को उपहार में मिले सोने के आभूषण भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि चोरी हुए आभूषणों में से करीब 90 प्रतिशत के कागजात उनके पास मौजूद हैं। इसके अलावा, घर से जरूरी दस्तावेज भी चोरी होने की आशंका है। मामले की जांच के लिए पुलिस और विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

नवरात्रि पर मिशन शक्ति: चंदौली में जागरूकता रैली से महिलाओं को सुरक्षा का संदेश

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - नवरात्रि पर मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण में तहत निकाली गयी संयुक्त जागरूकता रैली - पुलिस, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों ने लिया हिस्सा - महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक करना उद्देश्य - महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर - सुरक्षा को खतरा होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील - नवरात्रि के आगामी दिनों में भी विभिन्न विभागों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित - डीडीयू नगर स्थित महिला थाना से जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top