Back
Ajfhaul Haq Arrest: Hindu-guise rapes and sex-trafficking scandal exposed
RKRAGHVENDRA KUMAR
Feb 03, 2026 09:38:24
Basti, Uttar Pradesh
ऐंकर: राजनीति और रसूख की चादर ओढ़कर घिनौने अपराधों को अंजाम देने वाले AIMIM नेता अजफरुल हक का काला चिट्ठा अब पूरी तरह खुल चुका है। हिंदू बनकर युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने, उनके साथ बलात्कार करने और उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेलने वाले इस शातिर अपराधी को बस्ती पुलिस ने मुंबई के बांद्रा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अजफरुल हक ने अपनी असली पहचान छिपाकर एक युवती से नजदीकी बढ़ाई। खुद को हिंदू बताकर उसने युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता का आरोप है कि जब उसे सच्चाई का पता चला, तो उसे डराया धमकाया गया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए बस्ती कोतवाली में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद इस 'बहरूपिये' नेता के काले कारनामों की परतें खुलती चली गईं।
बाइट: पीड़ित युवती
मामला सिर्फ बलात्कार तक सीमित नहीं है। AIMIM नेता अजफरुल हक पर आरोप है कि वह संगठित तरीके से हिंदू लड़कियों को निशाना बनाता था और उन्हें ब्लैकमेल कर देह व्यापार के धंधे में धकेलता था। यही नहीं, अजफरुल के तार विदेशों में स्थित कुछ संदिग्ध संगठनों से भी जुड़े होने की आशंका जताई गई है, जो जांच का मुख्य विषय है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा धर्मांतरण सिंडिकेट या आतंकी वित्तपोषण का मामला तो नहीं है। विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इस पीरे प्रकरण को लेकर आरोपी के खिलाफ मोर्चा खोला और गिरफ्तारी होने तक पुलिस पर दबाव बनाए रखा, अखिलेश ने मांग की है कि ऐसे जघन्य घटनाओं को अंजाम देने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।
बाइट: अखिलेश सिंह विश्व हिंदू महासंघ
गौरतलब है कि अजफरुल हक कोई साधारण अपराधी नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उस पर गंभीर धाराओं में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। लूट, रंगदारी, धोखाधड़ी और अब बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों ने उसकी कुंडली को दागदार बना दिया है। काफी समय से वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था और अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस की सख्ती और गिरफ्तारी
बस्ती एसपी अभिनंदन के कड़े रुख के बाद जिले की स्वाट टीम और पुलिस सर्विलांस ने जाल बिछाया और अब वह सलाखों के पीछे पहुंच गया है। डीएसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि आरोपी बहुत शातिर है, लेकिन हमारी टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर उसे मुंबई के बांद्रा से धर दबोचा। उसे रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उसके पूरे नेटवर्क और पीड़ितों की सही संख्या का पता लगाया जा सके।
बाइट: डीएसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी
इस मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक मोड़ भी ले लिया है। विश्व हिंदू महासंघ के नेता अखिलेश सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ 'बुलडोजर कार्रवाई' और कठोरतम सजा की मांग की है। हिंदू संगठनों का कहना है कि यह 'लव जिहाद' का एक संगठित स्वरूप है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बस्ती यूपी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YNYogesh Nagarkoti
FollowFeb 03, 2026 10:45:300
Report
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 03, 2026 10:34:510
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 03, 2026 10:34:430
Report
0
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 03, 2026 10:34:190
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 03, 2026 10:33:490
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 03, 2026 10:33:240
Report
Barabanki:फतेहपुर बाईपास भूमि अधिग्रहण पर विधायक ने की बैठकःअधिकारियों को समय पर मुआवजा देने निर्देश
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 03, 2026 10:32:480
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 03, 2026 10:32:350
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 03, 2026 10:32:230
Report
OSONKAR SINGH
FollowFeb 03, 2026 10:32:090
Report