icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झांसी रेलवे के पॉइंट्समैन कर्मचारियों को लेवल-5 तक पदोन्नति का तोहफा, NCRES का जताया आभार।

ASAbdul SattarFollowJust now
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी रेल मंडल के पॉइंट्समैन वर्ग के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने लेवल-5 यानी ग्रेड पे 2800 तक पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। आज कर्मचारियों ने NCRES कार्यालय पहुंचकर संघ का धन्यवाद किया। कर्मचारियों का कहना है कि अब तक ग्रेड पे 1800 और 1900 से ऊपर पदोन्नति का अवसर नहीं था। केवल एमएसीपी से ही वित्तीय लाभ मिलता था। NCRES के महामंत्री गौरव श्रीवास्तव और NFIR के कोषाध्यक्ष श्री आर पी सिंह जी ने इस मुद्दे को रेलवे बोर्ड में PNM आइटम संख्या 32/2012 के जरिए मजबूती से उठाया। रेलवे बोर्ड की सहमति के बाद वित्त मंत्रालय से भी मंजूरी मिल गई। अब लेवल-5 जीपी 2800 तक पदोन्नति के आदेश जारी हो गए हैं। झांसी मंडल कार्यालय पर पुष्प गुच्छ भेंट कर खुशी जाहिर की है, इस अवसर पर मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रिंसी सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष महेंद्र सेन के अलावा राघवेंद्र तिवारी, बृजेश तिवारी, सुनीता झा, नीलम सिंह, दीपा सिंह, शाहिद खान, गौरव उपाध्याय मौजूद रहे।
0
0
Report

एंटी करप्शन ने शाहजहांपुर में रिश्वतखोर लेखपाल को गिरफ्तार किया

SKSHIV KUMARJust now
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एंटी करप्शन की टीम ने राजस्व विभाग के लेखपाल को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लेखपाल का नाम योगेश कुमार तिवारी है जो खेत की नाप करने के नाम पर एक किसान से 10 हजार रिश्वत ले रहा था। फिलहाल एंटी करप्शन की टीम ने थाना सदर बाजार में रिश्वत लेते पकड़े गए लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल एंटी करप्शन की टीम को शिकायत मिली थी कि सदर तहसील में तैनात लेखपाल योगेश कुमार तिवारी एक किसान से खेत की नाप करने के नाम पर दस हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। जिसकी शिकायत बरेली एंटी करप्शन टीम को दी गई थी। आज जैसे ही लेखपाल ने बाईपास किसान शाकिर अली से रिश्वत की रकम हाथ में पकड़ी वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। एंटी करप्शन की टीम रिश्वतखोर लेखपाल को कटरा थाने ले गई जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निभाना अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल लेखपाल के रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन की कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मचा रहा।
0
0
Report
Advertisement

गोपालनगर लघु उद्योग संघ ने चोरी रोकथाम और सुरक्षा 강화 के लिए ज्ञापन सौंपा

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ के गोपालनगर रीको औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गोपालनगर लघु उद्योग संस्थान के पदाधिकारी जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। संस्थान की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने, चोरी हुए सामान की बरामदगी तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने का आग्रह भी किया गया, ताकि उद्यमियों को सुरक्षित माहौल मिल सके। ज्ञापन गोपालनगर लघु उद्योग संस्थान के अध्यक्ष खुमान सिंह राणावत के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया。
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री से मुलाकात: झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल की भेंट

Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री सचिवालय मुख्यमंत्री से मिला फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राज्य में उद्योग, व्यापार और निवेश के वर्तमान परिदृश्य पर मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा की।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज द्वारा शीघ्र ही एक राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, व्यापारी एवं उद्यमी भाग लेंगे।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सोरेन से उक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का आग्रह किया।प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मलहोत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, क्षेत्र उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा, उदयशंकर, रमेश कुमार चिनी, विनय अग्रवाल, पलामू चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर, कार्यकारिणी सदस्य फिराजुद्दीन, गुमला चेम्बर के सदस्य अमर प्रदीप शामिल थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जबलपुर प्लेटफार्म 2 पर ट्रेन चढ़ने की कोशिश में महिला की मौत: जीआरपी ने जांच शुरू की

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश — प्लेटफार्म नंबर 2 पर दोपहर में एक महिला की मौत हो गई. एंकर: जबलपुर के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई. बताया जाता है कि दरभंगा ट्रेन से कुछ महिलाएं सामग्री लेने के लिए नीचे उतनी थी, उसी दौरान ट्रेन चल पड़ी जिसमें परमशिला नाम की महिला चढ़ने की कोशिश में चपेट में आ गई और गंभीर चोटें आईं. डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया; शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. महिला मुंबई से बिहार की यात्रा कर रही थी, सहयात्रियों के साथ प्लेटफार्म पर सामग्री लेने लिए उतरी थी. ट्रेन चलते ही वह चढ़ नहीं पाई और चोट लग गई. जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बाइट संजीवनी राजपूत, थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर
0
0
Report

दिल्ली की EV नीति के बाद द्वारका में खरीद-प्रोत्साहन और चार्जिंग नेटवर्क पर उम्मीदें बढ़ीं

New Delhi, Delhi:दिल्ली में 1 जुलाई 2026 से नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) नीति लागू होने के बाद द्वारका के लोगों नेgovernment के फैसले का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100 प्रतिशत छूट के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाले इंसेंटिव से अधिक लोग ईवी खरीदने के लिए प्रेरित होंगे। उनका मानना है कि इससे पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम होगी और दिल्ली के प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। द्वारका के लोगों ने कहा कि सरकार का यह कदम सराहनीय है, लेकिन इसके साथ सबसे जरूरी काम चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से विकसित करना है। उनका कहना है कि यदि इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी और चार्जिंग पॉइंट पर्याप्त नहीं हुए, तो लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार ने 31 मार्च 2027 तक 30 हजार से अधिक चार्जिंग पॉइंट बनाने का लक्ष्य रखा है। यदि यह लक्ष्य समय पर पूरा हो जाता है, तो दिल्ली में ईवी अपनाने की रफ्तार और तेज होगी तथा लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा। उनका मानना है कि टैक्स छूट और इंसेंटिव के साथ मजबूत चार्जिंग नेटवर्क ही नई ईवी नीति की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी साबित होगा।
0
0
Report

नायब सिंह सैनी ने नूंह के अमृत सरोवर और अस्पताल का ऑनलाइन लोकार्पण किया

Nuh, Haryana:Story :- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह के 16 अमृत सरोवरों व जिला अस्पताल के नवीनीकरण का ऑनलाइन लोकार्पण किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को प्रदेशभर के विकसित 325 अमृत सरोवरों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। वहीं नूंह जिले के 16 अमृत सरोवरों व जिला अस्पताल के नवीनीकरण का ऑनलाइन लोकार्पण किया। नूंह जिला सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें फिरोजपुर झिरका से पूर्व विधायक एवं प्रदेश मंत्री भाजपा नसीम अहमद ने लोकार्पण किया। भाजपा प्रदेश मंत्री नसीम अहमद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा नारायणगढ़ में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा नूंह जिले में लगभग 8 करोड़ 72 लाख 78 हजार रुपये की लागत से विकसित 16 अमृत सरोवरों का भी ऑनलाइन लोकार्पण किया गया। नसीम अहमद ने बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत जल संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन सरोवरों का विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजना जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों का संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिलेगी। वही उन्होंने कहा कि नूंह के जिला नागरिक अस्पताल के नवीनीकरण उपरांत उसका भी ऑनलाइन लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के आधिकारिक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे。 Byte :- नसीम अहमद भाजपा प्रदेश मंत्री।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top