बस्ती के ऑर्थोपेडिक सेंटर पर इलाज के दौरान गई एक मरीज की जान
Gandhinagar, Uttar Pradesh:बस्ती के जिला अस्पताल के पास स्थित सूर्या ऑर्थोपेडिक सेंटर पर इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। आपको बता दें कि परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं CMO ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया। परिजनों का कहना है कि गलत इलाज की वजह से मरीज की मौत हुई। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि ऑपरेशन के बाद मरीज को अटैक आया और उसकी मौत हो गई। साथ ही प्रशासन मामले की जांच में जुटी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
