Back
यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर: ब्राह्मण विधायक बैठक कर सकते हैं, आरएसएस पर उनका समर्थन
MKManoj Kumar Chaturvedi
Dec 28, 2025 08:33:05
Ballia, Uttar Pradesh
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, ब्राह्मण विधायक भी कर सकते हैं बैठक, दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस पर दिए बयान का किया समर्थन रिपोर- मनोज चतुर्वेदी स्थान- बलिया दिनाँक-28-12-2025 एंकर- सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि आरएसएस धरातल पर काम कर रही है जबकि कांग्रेस पार्टी के लोग दिल्ली में बैठकर काम कर रहे है। इसी वजह से कांग्रेस का पतन हो रहा है। आरएसएस और भाजपा और गठबंधन के सभी साथी धरातल पर काम करते हुए संगठन का विस्तार कर रहे हैं और सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाते हैं। बांग्लादेश में हिन्दुओ की हत्या की घटनाओं पर कहा कि बांग्लादेश में कोई तनाव नहीं है छिटपुट घटनाएं हो रही हैं। पूरा विश्व शांति चाह रहा है। यूपी में ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ब्राह्मण विधायक भी बैठक कर सकते है। स्वाभाविक है कि कोई भी कार्यक्रम होता है तो लोग अपने जातियों को पहले बुलाते हैं हीत नात ही बुलाए जाएंगे । प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ब्राह्मण विधायकों को दी गई चेतावनी की वजह यह है कि उनका मानना है कि पार्टी के चुने हुए जो प्रतिनिधि हैं अगर ऐसी कोई बैठक करनी है तो प्रदेश अध्यक्ष या संगठन मंत्री के संज्ञान में लाकर करें। SIR को लेकर जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वह लोगों का नाम जुड़वाएं। विपक्ष दो मुहे साँप की तरह बोलता है।सड़क पर कह रहे है कि नाम कट रहा है और बूथ पर नाम जोड़वाने मे लगे है। वहीं सपा द्वारा ब्राह्मण विधायकों की नाराजगी के आप पर कहा कि एक ब्राह्मण विधायक बता दीजिए जो पार्टी से नाराज हो। बाईट-ओमप्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री,यूपी सरकार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 28, 2025 10:08:000
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowDec 28, 2025 10:07:240
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 28, 2025 10:07:150
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowDec 28, 2025 10:06:370
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 28, 2025 10:06:250
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 28, 2025 10:05:500
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 28, 2025 10:05:100
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 28, 2025 10:04:47Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर में नोट गिनती का वीडियो लीक, पुलिस जांच शुरू
0
Report
ARAarti Rai
FollowDec 28, 2025 10:04:110
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 28, 2025 10:03:150
Report
NZNaveen Zee
FollowDec 28, 2025 10:03:020
Report
1
Report
VKVijay1 Kumar
FollowDec 28, 2025 10:01:220
Report
MVManish Vani
FollowDec 28, 2025 10:01:120
Report