243003
बरेली में यातायात जागरूकता अभियान, नेताजी की जयंती पर मानव श्रृंखला
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में जनवरी माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर स्पोर्ट स्टेडियम में मंडल आयुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर संजय सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
साहिबगंज राजमहल के स्कूल में प्रिंसिपल पर नाबालिग से छेड़छाड़, POCSO मामला दर्ज
Sahibganj, Jharkhand:Sahibganj ke Rajmahal block ke sarkari school Yogi Chak Jayarampur High School, Sarkanda me nabalig chhatra se ched-chad ka gambhir mamla samne aaya hai. Chhatra ki maa ki likhit shikayat par police ne school ke principal Rupesh Chaurasia ke khilaf POCSO Act ke tahat mamla darj kar jaanch shuru kar di hai. Shikayat ke anusar, principal ne special class ke naam par chhatra ko akela kaksha me bulaya. Arop hai ki is dauran unhone chhatra ke saath apattijanak vyavhar karte hue pyaar ka izhaar kiya aur uske sharir ko chhune ki koshish ki. Chhatra ne is ka virodh kiya aur wahan se bhag kar ghar pahunchi. Ghar pahunchne ke baad usne parijanon ko poori ghatna ki jankari di. Mamla ki jankari milne ke baad parijans school pahunchhe, jahan graminon ki bheed jut gai aur virodh jataaya gaya. Iske baad chhatra ki maa ne SC-ST thana me likhit shikayat dekar karyavahi aur nyay ki maang ki. Mamla samne aane ke baad aaropi principal farar hai. Wahin police ne mamle ko gambhirta se lete hue prathamikI darj kar aaropi princial ki giraftaari ke liye sambhavit thikano par chhapemari shuru kar di hai. Wahin, kuch anya chhatron ke saath bhi isi tarah ke vyavhar ke aarop samne aane ki baat kahi ja rahi hai. Police in aaropon ki bhi janch kar rahi hai. Peedit parivar ne police-prashasan se nishpaksh janch aur nyay ki maang ki.0
0
Report
बैतूल के मिशन स्कूल परिसर में अस्थाई चर्च के खिलाफ हिंदू संगठन का हंगामा
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल में मिशन स्कूल के अंदर कथित तौर पर अस्थाई चर्च बनाकर प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो स्कूल परिसर के अंदर प्रार्थना सभा चलती मिली। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और दो पादरी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। मामला बैतूल के सदर इलाके का है,जहां एक मिशन स्कूल परिसर में कथित तौर पर अस्थाई चर्च बनाकर प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उस समय अंदर 100 से ज्यादा लोग प्रार्थना सभा में शामिल थे,जबकि दो पादरी सभा को संबोधित कर रहे थे। अंदर का नजारा देखकर हिंदू संगठन के लोगों ने आपत्ति जताई और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और प्रार्थना सभा करा रहे दो पादरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर प्रार्थना सभा के आयोजन को लेकर अनुमति से संबंधित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं हिंदू संगठन ने स्कूल की जमीन पर अस्थाई चर्च बनाकर प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन की ओर से स्कूल की मान्यता की जांच करने और स्कूल को शासन के अधीन करने की मांग भी उठाई गई है। इधर स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस स्थान पर पहले भी प्रार्थना सभाएं आयोजित होती रही हैं और तेज आवाज में होने वाली गतिविधियों को लेकर उनके द्वारा शिकायतें की गई थीं। स्थानीय लोगों ने अस्थाई चर्च को हटाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पादरियों को हिरासत में लिया है और प्रार्थना सभा के आयोजन,अनुमति तथा अन्य आरोपों से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आयोजन को लेकर नियमों का उल्लंघन हुआ था या नहीं।0
0
Report
मन की बात: ODOP से ग्रामीण महिला समूहों की आय बढ़ी, आंवला उत्पादों ने चमक दिखाई
Noida, Uttar Pradesh:मन की बात के 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज, प्रतापगढ़ में आंवला प्रोसेसिंग से जुड़ी लगभग 100 यूनिट चल रही हैं, जिसमें सेल्फ-हेल्प ग्रुप की महिलाएं इस सेक्टर में अहम भूमिका निभा रही हैं। ऐसा ही एक ग्रुप देवगढ़ कमासी गांव का है—सावित्री फुले सेल्फ-हेल्प ग्रुप। इससे जुड़ी महिलाएं आंवला कैंडी, मुरब्बा और जूस बना रही हैं। ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) स्कीम के तहत नए मार्केट तक बेहतर पहुंच की वजह से उनकी इनकम बढ़ी है।" "वह आगे कहते हैं, "इसी तरह, एक और गांव में विंध्यवासिनी सेल्फ-हेल्प ग्रुप है। इस ग्रुप की महिलाएं आंवला अचार और डाइजेस्टिव पाउडर जैसे कई प्रोडक्ट बना रही हैं। इन महिलाओं को प्रोसेसिंग के लिए मशीनरी और लोन की सुविधा मिली। उन्हें लोकल ट्रेड फेयर में हिस्सा लेने का मौका भी मिला और जल्द ही उनकी इनकम में काफी बढ़ोतरी हुई..."" "लखनऊ: जय मां विंध्यवासिनी सेल्फ हेल्प ग्रुप की नीतू मिश्रा कहती हैं, "हमने COVID पीरियड में ग्रुप शुरू किया था, जब हम सब घर लौट आए थे, तो करने को कुछ नहीं था, इसलिए हमने 2021 में यह ग्रुप बनाया। हमारे साथ दस और महिलाएं काम करती हैं। हमारा मकसद सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि अपने गांव की सभी महिलाओं को अच्छे रोजगार के मौके देना था। हम आंवला जूस, 'आंवला अमृत' और मसालेदार आंवला कैंडी जैसे प्रोडक्ट बनाते हैं। हमने शुगर-फ्री आंवला प्रोडक्ट बनाना शुरू किया। आज, सब कुछ, चाहे वह आंवला मुरब्बा हो या कैंडी, बिना चीनी के बनता है। हम इसकी जगह स्टीविया की पत्तियों का इस्तेमाल करते हैं। प्रधानमंत्री से हमारे ग्रुप की तारीफ सुनकर बहुत अच्छा लगा। मैं बहुत खुश था। हमें लगा कि हमारी सालों की मेहनत आखिरकार रंग लाई। अगर हमें भारत सरकार से ऐसा ही सपोर्ट मिलता रहा, तो मुझे विश्वास है कि एक दिन हम न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन करेंगे..."0
0
Report
Advertisement
दल्लीराजहरा पुल का ऊपरी हिस्सा धसने से यातायात रुकवा, बड़ा खतरा बना
Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद जिले के दल्लीराजहरा नगर के पुराना बाजार में दल्लीराजहरा माईनस रोड पर रावघाट रेल्वे लाइन के पुल क्रमांक 02 का ऊपर वाला हिस्सा लगातार धसने लगा है ,पुल के ऊपर वाला हिस्सा लगतार धसने से वार्ड वासी काफी चिंतित है कि कभी भी पुल टूट न जाए ,पुल के ऊपर से रोज सैकड़ो गाड़िया माईनस का लोहा लेकर गुजरती है साथ ही इस रोड के ऊपर से लोग आते जाते है वही इस सड़क के नीचे से रोजाना रेल गुजरती है जिससे बड़ा हादसा होने की चिंता बनी हुई है , मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन, पुलिस, रेलवे, नगर पालिका, बीएसपी प्रबंधन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सड़क पर हुए गड्ढे और दरारों को देखते हुए बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए वीर नारायण सिंह चौक और दुर्गा कैंप रोड चौक के पास बैरिकेटिंग की जाएगी। वहीं धंसे हिस्से को खोदकर मुरूम-मिट्टी से भराव और मरम्मत की जाएगी। इसके बाद बीएसपी प्रबंधन द्वारा सीमेंटीकरण या डामरीकरण कराया जाएगा ,0
0
Report
जोedithपुर एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, मरीजों को राहत की उम्मीद
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर एम्स में पिछले कई दिनों से चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयासों के बाद डॉक्टरों और एम्स प्रशासन के बीच मांगों को लेकर सहमति बनी है। शेखावत ने एम्स पहुंचकर हड़ताल कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों से बातचीत की और उनकी मांगों के समाधान का भरोसा दिलाया। वार्ता के दौरान डॉक्टरों की मांगों को स्वीकार किए जाने और उन पर गंभीरता से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त होने का फैसला किया। हड़ताल समाप्त होने से एम्स में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसी बीच एम्स जोधपुर के निदेशक प्रो. गोवर्धन दत्त पुरी को पद से हटाने का निर्णय भी सामने आया है। जम्मू एम्स के निदेशक डॉ. सिन्हा को जोधपुर एम्स का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने की जानकारी दी गई है। दरअसल, डॉक्टर राज नरेश यादव की मौत के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू की थी। डॉक्टरों ने कार्य परिस्थितियों, ड्यूटी व्यवस्था और चिकित्सकों की सुरक्षा एवं गरिमा से जुड़े मुद्दे उठाए थे। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने डॉक्टरों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों के समाधान को लेकर केंद्र सरकार और एम्स प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि एम्स जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में डॉक्टरों की गरिमा, सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करना जरूरी है। अब हड़ताल समाप्त होने के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों के काम पर लौटने से एम्स में चिकित्सा सेवाओं के सामान्य होने की उम्मीद है।0
0
Report
महराजगंज में तेज बारिश-आंधी, चार मौतें; डीएम ने राहत का भरोसा दिया
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज में तेज बारिश और आंधी का तांडव, अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की हुई मौत,डीएम ने पीड़ित परिवारों को राज्य आपदा निधि से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही महाराजगंज जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने तबाही मचा रखी है। जनपद की अलग-अलग तहसीलों से आई दर्दनाक हादसों में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। पहला हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक विशालकाय पेड़ गिरने से दबकर पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा हादसा फरेंदा तहसील का है जहां बारिश के कारण कच्चा मकान ढहने से 59 वर्षीय महिला की दबकर मौत हो गई। वहीं तीसरा हादसा निचलौल तहसील के सिसवा का है, जहां पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत घटनास्थलों का जायजा लेने और नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित परिवारों को राज्य आपदा निधि से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
25 करोड़ रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:राजधानी में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि शोएब ढेबर ने व्हाट्सऐप कॉल के जरिए आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी. शिकायत के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया है. शोएब ढेबर पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा और अनवर ढेबर का बेटा है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और रंगदारी मांगने के पीछे की वजह और पूरे मामले की कड़ियों की जांच की जा रही है.0
0
Report
ग्रामीण क्षेत्र में डॉक्टर ऑन ड्यूटी मशीन से 10 मिनट में 75 टेस्ट
Greater Noida, Uttar Pradesh:अस्पतालों के बाहर मरीजों की लंबी कतार और छोटे चेकअप के लिए घंटों का इंतजार रहता है. यूपी स्टार्टअप ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में डॉक्टर ऑन ड्यूटी (DOD) मशीन पेश की. यह फुल बॉडी टेस्ट 10 मिनट में 75 से अधिक टेस्ट कर सकता है. ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के स्टॉल पर डॉ श्रेय श्रीवास्तव ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कम दामों में स्वास्थ्य जाँच और डॉक्टर से संवाद संभव होगा. इस मशीन से वेट, बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, ईसीजी, नाड़ी टेस्ट आदि संभव हैं; 25 से अधिक लंग्स फंक्शन टेस्ट भी किया जा सकता है. नाड़ी पल्स डिवाइस आयुर्वेद के अनुसार पित्त वाहित बता सकती है. टेस्ट के बाद एआई भविष्य में बीमारी का संकेत देता है और खान-पान/रूटीन में बदलाव की सलाह भी देता है; चाहें तो डॉक्टर से कंसल्ट भी किया जा सकता है. कीमत 3 लाख से 3.5 लाख रुपए के आसपास है और टेस्ट की कीमत 25 से 400 रुपए तक है. ऐसी मशीन अस्पतालों की भीड़ कम कर सकती है और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति ला सकती है.0
0
Report
यादव समाज पर विवादित बयान: राजद ने भाजपा-NDA न्याय कमजोर करने का आरोप लगाया
Patna, Bihar:मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के यादव समाज को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद राजद की ओर से पलटवार किया गया है, पूर्व मंत्री और RJD विधायक आलोक मेहता ने मंत्री के बयान को समाज में विभाजन पैदा करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक जाति पर आधारित बयान नहीं है, बल्कि पिछड़े और दलित समाज की एकजुटता को तोड़ने की कोशिश है। आलोक मेहता ने BJP और NDA पर सामाजिक न्याय की ताकतों को कमजोर करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि मंत्री का बयान संविधान की शपथ की भावना के विपरीत है। आलोक मेहता ने राज्यपाल से मंत्री के बयान का संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
किशनगंज में गरीब चौपाल यात्रा: आरक्षण के लाभ को लेकर मंथन शुरू
Kishanganj, Bihar:किशनगंज के सम्राट अशोक भवन में हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (से.) की ओर से गरीब चौपाल यात्रा का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। हालांकि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी अनुपस्थित रहें। कार्यक्रम स्थल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहीं लोगों ने जमीन, शिक्षा, रोजगार, आवास, पेंशन, सड़क, नाली, राशन सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन मंत्री को सौंपा। अपने संबोधन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था इस देश मे लागू हुई, लेकिन आज भी गरीब इसलिए गरीब है क्योंकि उन्हें आरक्षण का भरपूर लाभ सही से नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से मंथन भी किया जा रहा है कि कैसे गरीबों को आरक्षण का लाभ मिले ताकि इनके बच्चें भी पढ़ लिख कर IAS IPS, सीओ और बीडीओ बनें। इसके लिए अलग से विचार करना होगा। चाहे आरक्षण की सीमा बढ़ाई जाय, अलग से वर्गीकरण किया जाय। उन्होंने कहा कि गरीबों के विकास के लिए आरक्षण व्यवस्था को रोटेशन पर लागू करने की जरूरत है। इससे आरक्षण की दौड़ में पीछे छूटे वंचित लोगों को भी आगे आने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा नेता पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने सीएम काल के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण और उर्दू भाषा को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठाए थे। उन्होंने घोषणा की थी कि बिहार के हर सरकारी स्कूल में कम से कम एक उर्दू शिक्षक और हर थाने में एक उर्दू अनुवादक हो और गया में हज कमिटी के लिए जमीन भी दिया।0
0
Report
पहूर हादसा: पिता-पुत्र की कार से टक्कर, पिता की मौत, पुत्र गंभीर
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,पहूर\n\nजळगाव जिल्ह्यातील जामनेर तालुक्यात पोलिसात तक्रार देण्यासाठी दुचाकीने जाणाऱ्या पिता-पुत्राला कारने उडविले\n\nया घटनेत पिता ठार तर मुलगा गंभीर असून त्याच्यावर जळगावातील खाजगी रुग्णालयात उपचार सुरू आहेत\n\nज्ञानेश्वर उत्तम मोरे असे मयत ४५ वर्षीय पित्याचे नाव असून तर यश मोरे असे गंभीर जखमी २२ वर्षीय मुलाचे नाव आहे\n\nयाप्रकरणी पहूर पोलिस ठाण्यात बाळू जोशी, शांताराम जोशी आणि अजय जोशी या तिघांविरुद्ध खुनाचा गुन्हा दाखल झाला असून बाळू जोशी या एकाला अटक\n\nकुंभारी गावात घराजवळील बाकडे उचलण्यावरून झालेल्या वादातून तिघांकडून मारहाण झाल्याने पिता पुत्र दुचाकीवरून तक्रार देण्यासाठी पहूर पोलीस ठाण्यात जात होते.\n\nयादरम्यान पहूरजवळ तिघांनी कारने पिता पुत्राच्या दुचाकीला मागून धडक दिली,यात पित्याचा मृत्यू तर मुलगा गंभीर जखमी झाला.0
0
Report
NH-56 अमेठी में गड्ढे दुर्घटना का खतरा बन गए
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी NH-56 बना गड्ढों का रास्ता, जाफरगंज के पास सड़क हुई बदहाल, अमेठी में राष्ट्रीय राजमार्ग 56 की बदहाली सामने आई है, जाफरगंज के पास सड़क का बड़ा हिस्सा गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है, गड्ढों में गिरकर वाहन चालक चोटिल होने की बात सामने आ रही है, दोपहिया वाहन चालकों के लिए बढ़ा खतरा, सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों के बीच सड़क—समझना मुश्किल, तेज रफ्तार वाहनों के बीच गड्ढे बन रहे हादसे की बड़ी वजह, जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल, क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा सड़क विभाग? आखिर कब होगी NH-56 की मरम्मत, स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना यह है कि आए दिन इस सड़क पर लोग चोटिल होते हैं सड़क पर पूरी तरीके से जगह-जगह हुए हैं गड्ढे बारिश के महीने में सड़क पर हो जाता है गड्ढे में जल भराव राहगीरों का कहना ,भारी दिक्कतों का करना पड़ता है,सामना0
0
Report
Advertisement
महाराजगंज के बाढ़ग्रस्त निचलौल के गांवों में राहत बचाव अभियान तेज, हजारों लोग प्रभावित
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- जी मीडिया की टीम महाराजगंज के बाढ़ ग्रस्त गांव पहुंच कर लोगों से हालचाल पूछी है। एंकर - नेपाल के पहाड़ों में भारी बारिश के चलते नेपाल से निकलने वाली कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर चल रही हैं, वहीं वाल्मीकि बैराज में साढ़े चार लाख से अधिक क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के चलते निचलौल तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है, जिससे लगभग 5 हजार के करीब लोग प्रभावित हुए हैं। जी मीडिया की टीम सबसे पहले निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम गेडहंवा बलुआ टोले पहुँची जहां करीब 100 से अधिक घरों में पानी घुस गया। इस दौरान जी मीडिया की टीम ने बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचकर लोगों से बातचीत किया है। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि देर रात करीब 10:00 बजे बाढ़ का पानी उनके घरों में घुस गया और उन्होंने राशन और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बाढ़ से प्रभावित लोगों ने बताया अब तक करीब 50 से अधिक घरों में पानी घुसने के चलते पीड़ित परिवार ऊंचे स्थान पर शरण ले चुके हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित विस्थापित लोगों के लिए राहत शिविर और मेडिकल कैंप लगा दिया है, राहत एवं बचाव दल अलर्ट पर है।0
0
Report
लापता विवान कुमार सुरक्षित बरामद, धनबाद-तीनपहाड़ समेत गिरफ्तारियां
Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro :- रांची रेलवे स्टेशन के बाहर 24 सितम्बर को लापता हुए छत्तीसगढ़ निवासी चार वर्षीय बच्चा विवान कुमार को 27 सितम्बर की सुबह साहिबगंज जिले के बाबूपाड़ा क्षेत्र से सकुशल बरामदम कर लिया गया। रांची पुलिस ने धनबाद, जामताड़ा और साहिबगंज पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए बच्चा को बरामद किया। मामले में धनबाद से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि साहिबगंज के तीनपहाड़ से करीब चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, बच्चे की मां दिलमेत राजवाड़े आंध्र प्रदेश के सलेम में काम करने के बाद अपने बच्चों के साथ छत्तीसगढ़ लौट रही थीं। वह चार वर्षीय विवान कुमार और छह वर्षीय बेटी प्रिंसी कुमारी के साथ 24 सितम्बर को रांची पहुंची थीं। रेलवे स्टेशन के बाहर मां ऑटो चालकों से अम्बिकापुर जाने वाले बस स्टैंड की जानकारी ले रही थीं। इसी दौरान विवान अचानक वहां से लापता हो गया। वहीं काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता नहीं चलने पर मां ने चुटिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद रांची पुलिस ने स्टेशन और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने धनबाद से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर जांच तीनपहाड़ थाना तक पहुंची। चुटिया थाना इंस्पेक्टर पूनम कुजूर के नेतृत्व में रांची पुलिस की टीम तीनपहाड़ पहुंची और स्थानीय तीनपहाड़ थाना पुलिस के सहयोग से बाबूपुर में कार्रवाई कर बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चा रांची से तीनपहाड़ कैसे पहुंचा और पूरे मामले में कितने लोगों की भूमिका है।0
0
Report
कंधरपुर में गला रेतकर हत्या: चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, इलाके में सनसनी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की गला रेतकर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए चार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सघन जांच शुरू कर दी है। मामला गांव कंधरपुर का है, जहां शनिवार 26 सितंबर को 28 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र बद्री प्रसाद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। बताया जा रहा है कि युवक के गले पर धारदार हथियार से चोट के गहरे के निशान थे। सूचना मिलते ही आँवला कोतवाल बीनू सिंह पुलिस बल सहित मौक़े पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया की मृतक श्याम सिंह खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे और उनके तीन बच्चे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक काफ़ी समय से गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मृतक श्याम सिंह के भाई मुन्नालाल पुत्र बद्री प्रसाद ने आरोप लगाते हुए पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 -7 साल पहले उसके पिता बद्री प्रसाद ने मोर सिंह पुत्र काशीराम को मिट्टी के तेल की कालाबाजारी करते हुए पकड़वा दिया था जिस कारण वह पूरे परिवार से रंजिश मानते हैं जिसके चलते मेरे भाई श्याम सिंह की मोहर सिंह सिंह, गजराम पुत्रगण काशीराम, रूम सिंह पुत्र गनेशी, भूपराम पुत्र ओंमकार निवासी ग्राम कंदरपुर ने श्याम सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है पुलिस ने मुन्नालाल द्वारा दिए तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, एसपी साऊथ अंशिका वर्मा ने घटना स्थल का निरिक्षण किया औऱ मृतक के परिजनों से बातचीत की, गांव के ही चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है इसके अलाबा घटना के औऱ भी बिंदुओं पर जांच की जा रही है शीघ्र ही मामला का खुलासा कर दिया जायेगा। बाइट अंशिका वर्मा, एसपी साउथ0
0
Report
Advertisement
