Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243402

सनातन पांडेय ने भाजपा के स्वदेशी पर तंज कसा; राजभर-योगी राजनीति में घमासान

MKManoj Kumar Chaturvedi
Oct 12, 2025 12:46:57
Ballia, Uttar Pradesh
एंकर-सपा सांसद सनातन पांडेय ने भाजपा के स्वदेशी अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग और देश के पीएम वही कहते है जो नही करते है। इनलोंगो ने कहा था कि दीपावली में चाइना से आने वाले लाइटों का उपयोग हिन्दुतान में नही किया जाएगा। हकीकत यही है कि आज पूरे देश का बाजार चीन की लाइटों से पटा हुआ है। मुझे भी स्वदेशी की बात पसंद है।_swadeshI_ हम भी अपनाना चाहते हैं। लेकिन भाजपा को देश और स्वदेशी पर विश्वास ही नहीं है। चीन से सटी हमारी सीमाएं कम हुई है। इन्हें बताना चाहिए था कि भारत की सीमाएं क्यों घटी हैं। वही ओमप्रकाश राजभर द्वारा आजमगढ़ की एक सड़क के विकास को मॉडल के रूप में दिखाते हुए योगी सरकार की तारीफ पर कहा कि ओमप्रकाश राजभर का यह बयान बता रहा है कि वह अंदर से डरे हुए हैं। विकास का नाम और विकास की गति जहां से वह विधायक हैं वहां की चर्चा करते। यह बताते कि हमारे सहयोग से जीतने के बाद और भाजपा में मंत्री बनने के बाद जहुराबाद का उन्होंने कितना विकास कराया। जहुराबाद की सभी सड़के समाजवादी पार्टी सरकार के समय की बनाई गई हैं वह अपने विकास को नहीं बता सकते। ओमप्रकाश राजभर राजनीति के दगे हुए कारतूस हैं। ओम प्रकाश राजभर नहीं योगी जी पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। अगर ओमप्रकाश राजभर की यह बात सही है तो वह भी बात सही मानी जानी चाहिए। बहुत दिनों तक विशेष जाति की राजनीति करके राजनीति में टिका नहीं रहा जा सकता। उनके स्वजातीय लोग भी पहचान गए हैं कि ओमप्रकाश राजभर अपने को मंत्री बनाने के लिए राजनीति करते हैं। ना कि अपने स्वजातीय लोगों को अपने साथ अपने बराबरी का दर्जा देना चाहते हैं। अगर ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं और पहले से मांग कर रखा है कि यूपी के राजभरों को अनुसूचित जाति का दर्जा मिलना चाहिए। मैं भी मानता हूं कि उत्तर प्रदेश का राजभर आर्थिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा हुआ। लेकिन 2014 से केंद्र में भाजपा की सरकार है 2017 से प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार है। लगातार मंत्री रहने के बावजूद अपने लोगों की आवश्यकता को पूरी नहीं कर रहा है। तालिबान के विदेश मंत्री के भारत दौरे पर कहां कि हमने सुना है कि हमारे देश के मंत्री और मुख्यमंत्री उनका स्वागत कर रहे हैं। अगर यह बात सच है तो चाहे विधानसभा हो चाहे लोकसभा हो तालिबान पर इन लोगों को बहस नहीं करना चाहिए। एक तरफ नजर भी मिले और मोहब्बत भी ना हो। चाहे केंद्र की हो या फिर यूपी की भाजपा सरकार इन्हें देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए स्कूलों को बंद कर कंपोजिट शराब की दुकान खोलने में लगी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 12, 2025 15:17:38
Bilaspur, Chhattisgarh: बिलासपुर के सरकंडा इलाके में दहशत फैलाने वाले दो आदतन अपराधियों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाकर नेताओं को धमकी देने वाले बदमाशों का पहले शहर में जुलूस निकाल ा गया और फिर उन्हें सीधा जेल भेज दिया गया। सरकंडा पुलिस ने जिस हिस्ट्रीशीटर लुटू पांडेय और उसके साथी शिवम मिश्रा की तलाश रही थी, उन्हें उत्तर प्रदेश के बनारस से पकड़ने के बाद सबसे पहले उनकी दबंगई को सरेआम उजागर किया। पुलिस ने दोनो के सहयोगी आरोपियों को भी हिरासत मे लिया सभी पांचो आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला, जिसमें बदमाशों से पुलिस हमारा बाप है के नारे भी लगवाए गए। हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर धमकियां देने वाले इन अपराधियों को पुलिस ने अब कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया है। जुलूस का ये वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।आरोपी लुटू पांडेय और शिवम मिश्रा इंस्टाग्राम पर खुलेआम पिस्टल लहराते और बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं को जान से मारने की धमकियां देते नजर आए थे। दोनों ने अवैध हथियार सप्लाई करने का दावा करते हुए कई युवाओं को पिस्टल और रिवॉल्वर की तस्वीरें भी भेजी थीं। इसके बाद बिलासपुर के एसपी रजनेश सिंह ने कहा था कि इन बदमाशों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा की किसी भी प्रकार के गैर कानूनी कार्य करने के लिए सौ बार सोचेंगे। बिलासपुर पुलिस के एक्शन के बाद उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में छिपे इन फरार सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की थी। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 12, 2025 15:17:21
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियागढ़ के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में देर शाम कनावनी पुलिया-कांवड़ मार्ग पर पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। मिशन शक्ति अभियान के तहत अपराध रोकथाम व स्नैचिंग घटनाओं की रोकथाम के लिए चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार से भाग निकले। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अमन उर्फ मोंटी निवासी राजीव कॉलोनी, गाजीपुर दिल्ली को दोनों पैर में गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि उसका साथी अभिषेक पुत्र साहब सिंह निवासी राजीव कॉलोनी, दिल्ली ईस्ट गाजीपुर को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में दोनों ने गाजियाबाद व दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल और चैन लूट की कई वारदातें कबूल कीं। अमन पर 5 और अभिषेक पर 1 आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Oct 12, 2025 15:17:09
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सो वर्ष पूर्ण होने पर राजगढ़ में भव्य पथ संचलन निकाला गया जिसका समापन स्टेडियम में हुआ इस अवसर पर सुरेश सोनी अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य ने उद्बोधन दिया。 पथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया。 पथ संचलन के दौरान सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए थे。 बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया。 सुरेश सोनी ने अपने उद्बोधन संगठन के विस्तार पर जोर दिया。 उन्होंने हिंदू संस्कृति और नागरिक समाज के मूल्यों को बनाए रखने पर जोर दिया。 पथ संचलन का उद्देश्य पथ संचलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू संगठन को मजबूत करना है。 यह पथ संचलन समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों को संगठन के उद्देश्य से जोड़ने के लिए निकाला गया था
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 12, 2025 15:16:58
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा पुलिस से मुठभेड़ में 4 बदमाश घायल, 'हर घर जल' योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ मथुरा। 'हर घर जल' योजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन की चोरी करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच रविवार की शाम को मथुरा-सौंख रोड पर मगोर्रा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके तीन साथियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है。 चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर की फायरिंग पुलिस को मथुरा-सौंख रोड पर साहिब बंदगी आश्रम की ओर जाने वाले रास्ते पर 'हर घर जल' योजना के पाइप चोरी करने वाले बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें चार बदमाशों को पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। अपने साथियों को घायल होता देख तीन अन्य बदमाशों ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। गोवर्धन और राजस्थान के बदमाश शामिल मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान गोवर्धन थाना क्षेत्र के दौसेरस गांव निवासी कुर्सेद, सोराव और आरिफ के अलावा राजस्थान के खैरथल निवासी तौफीक के रूप में हुई है। समर्पण करने वालों में दौसेरस का भिक्की, अलवर का मनीष और दिल्ली का यादवेंद्र शामिल है। ये बदमाश गांव-देहात क्षेत्रों में स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए APCO कंपनी द्वारा बिछाई गई भूमिगत पाइपलाइन को चोरी कर सस्ते दामों पर बेच देते थे और रकम आपस में बांट लेते थे。 बरामदगी पुलिस ने बदमाशों के पास से नगला देविया से चोरी किए गए पाइप बेचकर हासिल किए गए ₹3 लाख नकद, 4 तमंचा, 12 कारतूस, एक चोरी की बाइक, और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार बदमाशों को इलाज के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Oct 12, 2025 15:16:44
0
comment0
Report
VKVipan Kumar
Oct 12, 2025 15:16:27
0
comment0
Report
Oct 12, 2025 15:16:01
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Oct 12, 2025 15:15:36
Ayodhya, Uttar Pradesh:ANCHOR - अयोध्या पहुचे रमणरेती वृंदावन के कर्णिक पीठाधीश्वर संत स्वामी गुरूशरणानंद महाराज ने रामलला का किया दर्शन।अपने शिष्यों के साथ रामलला वा रामदरबार किये दर्शन।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने मंदिर निर्माण संबंधित विषय से कराया अवगत।ट्रस्ट कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि भी रहे उपस्थित।स्वामी गुरशरणानंद महाराज ने मंदिर परिसर का किया अवलोकन।कहा यह सनातन का स्वाभिमान है। भगवान की लीला हमें समाजिक समन्वय की प्रेणा देती है। भक्तों को यह भूमि भक्ति त्याग और समर्पण का संदेश देती आई है और सदैव देती रहेगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की निष्ठा और समर्पण से मंदिर की सुंदरता संपूर्ण विश्व को कर रही आकर्षित。
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Oct 12, 2025 15:15:23
Haldwani, Uttarakhand:राजपुरा निवासी एक युवक ने पुलिस की कथित प्रताड़ना और लगातार दबाव से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसकी हालत अब ठीक है, युवक की सास ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि राजपुर चौकी पुलिस ने युवक बबलू को 5 अक्टूबर को चोरी के शक में हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान मारपीट की थी। बाद में उसे छोड़ दिया गया, लेकिन 8 अक्टूबर को फिर से पुलिस ने उसे उठा लिया और दोबारा पीटा, पीड़ित के मुताबिक 10 अक्टूबर को फिर से चौकी बुलाए जाने के फरमान से बबलू मानसिक दबाव में आ गया और इसी तनाव में उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया फिलहाल पुलिस ने सास की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है, हालाकि अभी तक पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नही आया है
0
comment0
Report
Oct 12, 2025 15:12:30
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top