243502
बरेली में सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी ड्राइवर की गई जान
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई। पीडब्ल्यूडी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत कैलाश चंद्र साहू की सड़क हादसे में जान चली गई। मंगलवार को ड्यूटी से लौटते समय रामगंगा तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए कैलाश को मेधांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बड़रई कुयां के निवासी कैलाश की मौत से परिजनों में शोक की लहर है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोपालगंज में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह शुरू, पोषण जागरूकता रैली
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में 9 वाँ पोषण माह मनाया जा रहा है पोषण जागरूकता को लेकर जिसको लेकर पोषण माह रैली रवाना किया गया आज बुधवार को समाहरणालय परिसर से पोषण रैली को डीएम समीर सौरभ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कुपोषण मुक्त भारत हम सबका संकल्प के संदेश के साथ आज 9 वा राष्ट्रीय पोषण माह का आरम्भ किया गया जिसमें रैली के माध्यम से जागरूक किया जायेगा वही आंगनवाडी के माध्यम से महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य पर जोर दिया जायेगा गोपालगंज डीएम समीर सौरभ ने बताया कि आज 9 वॉ राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है जिसमें 5 थीम है कैसे आँगनवाड़ी के माध्यम से महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य पर कैसे जोर दिया जायेगा इसकी विस्तृत जानकारी दी गई है वही विभिन्न गतिविधियां हम लोग पूरे महीने भर चलायेंगे आंगनवाडी केंद्रों में उत्सव के तरह मनायेंगे सभी लोगों से आग्रह है इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लें व सफल बनायें0
0
Report
साहिबगंज में बाढ़: एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम राहत कार्य में जुटी
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज जिले में आई बाढ़ ने कहर बरपाया है, जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई है. राज्य सरकार ने साहिबगंज में 30 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम तैनात कर दी है, जो आज से कार्य शुरू करेगी. टीम कमांडेड हरेंद्र पाल सिंह कंडारी के नेतृत्व में क्षेत्र का आकलन कर रही है, जिसे जिला प्रशासन की ओर से एसडीओ की सहायता मिलेगी. पानी से घिरे लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य जारी है. दियारा व शहरी क्षेत्र के कई मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं और सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. राहत सामग्री वितरण और पशुपालकों के बीच चारे का प्रबंध किया जा रहा है. जिलाधिकारी और प्रशासन के अन्य अधिकारी बाढ़ पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं. बाढ़ के कारण नगर के हबीबपुर, हरि नगर, अली नगर, बायसी स्थान, बिजली घाट के सामने नया टोला, भरतिया कॉलोनी, पुरूषोत्तम गली, दहला दुर्गा स्थान रोड, गुल्लीभट्ठा, रसुलपुर दहला आदि मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं और लोगों को अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण लेनी पड़ रही है.0
0
Report
अयोध्या: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के CEO का राम मंदिर निर्माण कार्यशाला दौरा
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UTTAR PRADESH): SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST CEO JITENDRA MISHRA VISITS SHRI RAM JANMABHOOMI TEMPLE CONSTRUCTION WORKSHOP /VISUALS0
0
Report
Advertisement
सिंहस्थ 2028 के बीच खड़े हनुमान मंदिर पर आस्था बनाम विकास का टकराव
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन खड़े हनुमान के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब, अब हिंदू संगठनों ने संभाला मोर्चा, भक्तों ने बांटे हनुमान जी के सोठे सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा मंदिर, देशभर से दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु; सुंदरकांड और महाआरती से गूंजा परिसर सिंहस्थ 2028 के लिए कंठाल से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आया मंदिर, प्रतिमा हटाने के प्रयास लगातार नाकाम उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसी चौड़ीकरण की जद में आया उज्जैन का प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर अब सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर मंदिर से जुड़े वीडियो और रील लगातार वायरल हो रहे हैं और दूर-दराज से श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं। प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने के लिए प्रशासन की ओर से कई प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हट पाई। इसी के बाद श्रद्धालुओं के बीच यह चर्चा और तेज हो गई है कि “शायद बाबा खुद यहां से नहीं जाना चाहते।” यह भक्तों की आस्था से जुड़ी मान्यता है, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब हिंदू संगठन भी मैदान में मंगलवार को मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी पहुंचे। यहाँ सुंदरकांड का पाठ और महाआरती भी की गई। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर धार्मिक स्थलों और उनसे जुड़ी जनभावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए。 विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि आगे संतों, समाज के प्रमुख लोगों और हिंदू संगठनों से चर्चा की जाएगी। इसके बाद प्रशासन से भी बातचीत की जाएगी और आगे की रणनीति तय होगी。 संगठन बोला- विकास चाहिए, लेकिन आस्था की कीमत पर नहीं संगठन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण शहर के लिए जरूरी है और वे विकास का विरोध नहीं कर रहे हैं। उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि विकास कार्य करते समय धार्मिक स्थलों और लोगों की भावनाओं का भी ध्यान रखा जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि जो भी फैसला होगा, वह संतों और समाज की राय लेकर किया जाएगा। उनका कहना है कि अगर बाबा की प्रतिमा यहां से नहीं हट पाती है तो प्रशासन को भी इस स्थिति पर पुनर्विचार करना चाहिए。 श्रद्धालुओं का लगातार बढ़ रहा तांता खड़े हनुमान मंदिर के बाहर इन दिनों सुबह से रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। मंदिर समिति और स्थानीय लोगों के मुताबिक उज्जैन के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां पहुंच रहे हैं。 कई श्रद्धालु मंदिर के मौजूदा स्थान पर ही बाबा को विराजमान रखने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक खड़े हनुमान जी को लंबे समय से “उज्जैन का एम्स” भी कहा जाता है। यहाँ बच्चों और परिवारों को लेकर आने की भी पुरानी मान्यता है। यही वजह है कि सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के बीच मंदिर को लेकर लोगों की भावनाएं और ज्यादा मजबूत होती दिखाई दे रही हैं。 170 साल पुरानी प्रतिमा होने का दावा मंदिर से जुड़े लोगों के मुताबिक खड़े हनुमान मंदिर और प्रतिमा का इतिहास करीब 170 साल पुराना है और वर्ष 1857 से जुड़े दस्तावेज होने का दावा किया जा रहा है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने इसे इससे भी प्राचीन, यहां तक कि परमारकालीन होने की बात कही है। हालांकि प्रतिमा की वास्तविक उम्र और ऐतिहासिक काल को लेकर विशेषज्ञों की वैज्ञानिक जांच ही अंतिम आधार होगी。 मौजूदा विवाद में सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्राचीन प्रतिमा को बिना नुकसान पहुंचाए कैसे स्थानांतरित किया जाए。 प्रशासन का क्या कहना है? वहीं नगर निगम की ओर से पहले स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल प्रतिमा और पूरे मामले का तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी और सभी पक्षों की सहमति को ध्यान में रखा जाएगा。 ताजा घटनाक्रम में प्रशासन और विशेषज्ञों की ओर से प्रतिमा की संरचना और जमीन के अंदर उसकी स्थिति को समझने पर जोर दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों में विशेषज्ञ जांच और स्कैनिंग की तैयारी की भी जानकारी सामने आई है。 अब मामला सिर्फ सड़क चौड़ीकरण का नहीं खड़े हनुमान मंदिर को लेकर अब मामला सिर्फ एक मंदिर को दूसरी जगह ले जाने तक सीमित नहीं रह गया है। एक तरफ सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण और शहर के विकास की जरूरत है, तो दूसरी तरफ श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। अब हिंदू संगठन भी सक्रिय हो गए हैं और संतों, समाज के प्रमुख लोगों तथा प्रशासन के साथ बातचीत की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि तकनीकी रिपोर्ट क्या कहती है और प्रशासन श्रद्धालुओं की भावनाओं और विकास की जरूरत के बीच क्या रास्ता निकालता है。 फिलहाल बाबा के दरबार में भक्तों का तांता लगा है और लोगों की एक ही मांग सुनाई दे रही है—“विकास हो, लेकिन बाबा का स्थान भी सुरक्षित रहे。” wkt- मंदिर से लोगों से बातचीत बाइट - चैक शर्ट..शिवेंद्र तिवारी..पार्षद बाइट -महेश तिवारी... प्रांत धर्माचार्य संपर्क अधिकारी व्हाइट शर्ट में बाइट -दर्शन परमार विश्व हिंदू परिषद बाइट -विशाल खटीक भक्त, सोठे बाटने वाला आम भक्त0
0
Report
UP SP स्टूडेंट विंग की नई नीली यूनिफॉर्म, प्रमुख मुद्दों की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): AJAY RAI (STATE PRESIDENT, UTTAR PRADESH / INC) ON SP STUDENT WING’S NEW BLUE UNIFORM / ALLAHABAD HIGH COURT REJECTING MAULANA TAUQEER RAZA KHAN’S BAIL PLEA IN BAREILLY VIOLENCE CASE / SAHARANPUR MOSQUE DEMOLITION AND ASI SURVEY OF WELL / CONTROVERSY OVER ‘SHUDHIKARAN’ AFTER MALLIKARJUN KHARGE’S HALDWANI VISIT / PM MODI’S REMARKS ON MODERN RAIL COACHES AND DEVELOPMENT / BJP’S PROPOSED RESPONSE TO SAHARANPUR ISSUE AND MUZAFFARNAGAR RIOTS ANNIVERSARY0
0
Report
बाढ़ ने डुबो दिया ग्रामीणों का घर, बेटी की शादी के सपने पानी में
Danapur, Bihar:बाढ़ पीड़ितों ने तिनका तिनका जोड़कर बेटी की शादी और नए घर का सपना सजाया था, लेकिन गंगा के बढ़ते पानी ने सब कुछ पल में बहा दिया. आंखों के सामने बाढ़ ने मिनटों में सब कुछ बहा दिया. दानापुर दियारा की तस्वीरें बाढ़ की तबाही की नहीं, बल्कि उन सपनों के डूबने की तस्वीरें हैं जिन्हें ग्रामीणों ने सालों की मेहनत से संजोया था. किसी ने बेटी की शादी के लिए तिनका-तिनका जोड़कर सामान जमा किया था, तो किसी ने अपने नए आशियाने का सपना देखा था. अब हालात ऐसे हैं कि लोग अपना घर छोड़कर बाढ़ राहत कैंप में शरण लिए हैं. लोग अपने जीने का सहारा खो चुके हैं, अब गांव से भाग कर दानापुर राहत कैंप में समय गुजार रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
लखनऊ पश्चिम में जमीनी मुद्दे ही चुनाव परिणाम तय करेंगे
Lucknow, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय प्रोग्राम लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से। यहाँ की आबादी मिली जुली है हिंदू मुस्लिम बराबर संख्या में है यही वजह है कि 2012 में सपा का विधायक रहा 2017 में बीजेपी का विधायक और अब 2022 में फिर से सपा का विधायक है लोगों का कहना है हम यहां पर जमीनी स्तर पर होने वाले कामों के हिसाब से वोट देते हैं जाति धर्म पार्टी और पैसा नहीं देखते पुराना लखनऊ है पहले भी जर्जर स्थिति में था आज भी वही हालत है।0
0
Report
पटवार भवन में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन, महापंचायत का संकेत
Sirsa, Haryana:पटवार भवन में आज विभिन्न कर्मचारी संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज 35वें दिन में प्रवेश कर गई है। इस दौरान सफाई कर्मचारी नेता मनोज अटवाल ने बताया कि सरकार कर्मचारियों को तोड़ने के लिए झूठी अफवाहें फैला रही है, लेकिन कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटा है। उन्होंने कहा कि सरकार लाठी-गोली चलाकर, केस दर्ज करके और कर्मचारियों को निलंबित करके आंदोलन को दबाना चाहती है, जो सफल नहीं होगा। बैठक में जनसंगठनों, राज्य संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, सोशल वर्कर्स और सर्वकर्मचारी संघ ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले 2 महीनों से तनख्वाह नहीं मिली है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सरकार लगातार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। नेताओं ने कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए मांग की कि पक्के काम के लिए अस्थाई कर्मचारी नहीं रखे जा सकते। सरकार को 2 साल और 5 साल की पक्की पॉलिसी बनाकर मानी गई मांगों का आधिकारिक पत्र जारी करना चाहिए। आंदोलन को तेज करने के लिए 10, 11 और 12 सितंबर को प्रदेशभर में निमंत्रण दिए जाएंगे, जिसके बाद 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में विशाल 'कर्मचारी महापंचायत' का आयोजन किया जाएगा।0
0
Report
उन्नाव पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान CEIR पोर्टल से 120 मोबाइल ल 25 लाख कीमत के मोबाइल बरामद
Unnao, Uttar Pradesh:Unnao: उन्नाव पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए है। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। गुम हुए मोबाइल को पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगो ने उन्नाव पुलिस की प्रशंसा की। वर्ष 2025 में 525 मोबाइल बरामद किए गए जिनकी कीमत 1.15 करोड़ थी। वर्ष 2026 में अब तक 608 मोबाइल बरामद कीमत करीब 1.26 करोड़ के मोबाइल बरामद किए गए। कार्यवाही में सर्विलांस सेल की टीम के साथ जिले के विभिन्न थानों की CEIR टीमों ने सहयोग किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए थानों और सर्विलांस टीम को लगातार निर्देश दिए जा रहे है।0
0
Report
Advertisement
नागौर नगरपरिषद चुनाव: खत्रीपुरा में फर्जी मतदान को लेकर तनाव, पुलिस मौके पर
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर नगरपरिषद चुनाव फर्जी मतदान को लेकर खत्रीपुरा में तनातनी, पुलिस पहुंची मौके पर, खत्रीपुरा के वार्ड नंबर 51 में हुई नोंक-झोंक, पुलिस ने मतदान बूथ के बाहर हंगामा कर रहे लोगों को लिया हिरासत, मौके पर पुलिस का भारी जाब्ता किया गया तैनात0
0
Report
झुंझुनूं जिले के 9 निकायों में मतदान, कतारें और तकनीकी खामियों के बाद पुनः सुचारू
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले की 9 निकायों में मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह 274 वार्डों में 1194 प्रत्याशी के लिए डाले जा रहे वोट नवलगढ़, बगड़ और झुंझुनूं के कुछ बूथों पर EVM में आई तकनीकी खामी तकनीकी खराबी के चलते कुछ समय प्रभावित रहा मतदान निर्वाचन अधिकारियों ने खामी दूर कर दोबारा सुचारू कराया मतदान झुंझुनूं जिले की 9 निकायों में बुधवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। झुंझुनूं नगर परिषद सहित जिले की 9 नगरीय निकायों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है और कई मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। जिले की 9 निकायों के 274 वार्डों में मतदान हो रहा है, जहां कुल 1194 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदाता अपने क्षेत्र की शहरी सरकार चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान के दौरान नवलगढ़, बगड़ और झुंझुनूं के कुछ मतदान केंद्रों पर EVM में तकनीकी खामी सामने आई। इसके चलते संबंधित मतदान केंद्रों पर कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। निर्वाचन अधिकारियों और तकनीकी टीमों ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत खामी को दूर किया, जिसके बाद मतदान दोबारा सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया।0
0
Report
ओखला फेस-1 गैस सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौत, 5-6 घायल; जांच जारी
New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के ओखला फेस 1 इलाके में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं इस हादसे में 5 से 6 लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही मौके पर दिल्ली पुलिस के वरीय अधिकारी के साथ ही फायर विभाग की टीम पहुंची हुई है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल दिल्ली पुलिस हादसे में घायल और मृतकों की पहचान करने में लगी है. वही इस हादसे के वक्त मौके पर मौजूद साउद बताते हैं कि सुबह 10:30 का समय था हम लोग यहां पर बैठकर चाय पी रहे थे तभी पास के ही बिल्डिंग में सिलेंडर गैस का उतारा जा रहा था तभी अचानक से ब्लॉट हो जाता है ब्लास्ट की आवाज इतना तेज था कि यहां आस-पास 100 मीटर के दायरे में कई कंपनी के काँच टूट गए हैं वही इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई क्योंकि उसके बॉडी का चिथरा उड़ गया था. वहीं चश्मेदीद खुर्शीद आलम बताते हैं कि हम लोग तो यहीं बैठकर चाय पी रहे थे तभी इतना जोरदार आवाज हुआ कि हम लोग कुछ देर तक सन्न रह गए देखा कि एक व्यक्ति का बॉडी का चिथड़ा उड़ा हुआ है तब पता चला कि बगल में ट्रक से सिलेंडर उतर जा रहा था तभी सिलेंडर ब्लास्ट कर जाता है जिसमें चार से पांच लोग घायल है जिनका इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है हालांकि थोड़ी देर में ही पुलिस की टीम और फायर की टीम मौके पर पहुंची हुई है. जैसे_saud_ और खुर्शीद आलम की बात. वही फायर विभाग से फायर अधिकारी मनीष शेरावत ने जानकारी देते हुए बताया है कि देखिए फायर विभाग को 10:45 पर सूचना मिली थी जिसके बाद फायर की टीम सुबह 10:50 पर पहुंची तो देखा कि नाइट्रोजन भरने वाला सिलेंडर फटा हुआ है जिसमें 5 से 6 लोग घायल है एक व्यक्ति की मौत हो गई है. फिलहाल जांच जारी है.0
0
Report
Advertisement
बनभूलपुरा मामले पर सरकार अदालत के आदेश के अनुसार करेगी आगे की कार्रवाई
Dehradun, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बनभूलपुरा मामले में माननीय न्यायालय का जो भी आदेश होगा, हमारी सरकार उसका पूर्ण सम्मान करते हुए उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई करेगी। कानून और न्यायिक प्रक्रिया का पालन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है。 पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड0
0
Report
हरियाणा-ऑस्ट्रेलिया: शिक्षा-स्किल, इनोवेशन और निवेश में व्यापक साझेदारी की दिशा
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात हरियाणा के युवाओं के लिए वैश्विक स्किल और रोजगार के नए द्वार खोलने की दिशा में ऑस्ट्रेलिया के साथ साझेदारी पर जोर हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन, कृषि, ग्रीन एनर्जी, खेल, टूरिज्म, निवेश तथा युवाओं को वैश्विक अवसर उपलब्ध करवाने को लेकर हुई चर्चा हरियाणा की यूनिवर्सिटीज और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं रिसर्च संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, कृषि, इंजीनियरिंग, क्लीन एनर्जी और पब्लिक पॉलिसी जैसे क्षेत्रों में संयुक्त रिसर्च, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज तथा संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई ग्रीन हाइड्रोजन और क्लीन एनर्जी में एक दूसरे का सहयोग करेंगी दोनों सरकारें विदेश व्यापार सहयोग विभाग के सौजन्य से हुई मुलाकात0
0
Report
गौतमबुद्धनगर में अवैध पटाखों के गोदाम पर छापेमारी, तीन लाख के पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:बिसरख में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, तीन लाख के पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार आगामी त्योहारों के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर पुलिस अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। इसी क्रम में थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात शाहबेरी में अवैध पटाखों के एक गोदाम पर छापेमारी कर करीब तीन लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है。 पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात्रि कोको थाना बिसरख पुलिस को लोकल इंटेलिजेन्स और गोपनीय सूचना के आधार पर क्षेत्र में अवैध पटाखों के भंडारण की जानकारी मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने नागौरी-1, बालाजी एन्क्लेव, शाहबेरी स्थित अवैध पटाखों के गोदाम पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नितिन गर्ग पुत्र मुकेश कुमार गर्ग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की उम्र 39 वर्ष बताई गई है और वह नागौरी-1, बालाजी एन्क्लेव, शाहबेरी का निवासी है। आरोपी मूल रूप से कस्बा जहांगीराबाद, बुलंदशहर का रहने वाला बताया गया है। इस मामले में थाना बिसरख में विस्फोटक अधिनयम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है。 पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.0
0
Report
Advertisement
