icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

हरियाणा बीजेपी की प्रभारी स्मृति ईरानी: तीन महीनों में बूथ समिति गठन पर जोर

DRDivya RaniJust now
Panchkula, Haryana:PANCHKULA BREAKING UPDATE BJP STATE PRESIDENT DR ARCHANA GUPTA BAYAN. स्मृति ईरानी के कार्यक्रम को लेकर हरियाणा बीजेपी की अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी जानकारी. हरियाणा भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभार_Dा डॉ भोला सिंह ने संगठनात्मक बैठकों में मार्गदर्शन दिया है. हरियाणा बीजेपी की प्रभारी स्मृति ईरानी ने दोपहर तक तीन बैठक संगठन के पदाधिकारियों के साथ की है. प्रदेश अध्यक्ष और चार प्रदेश महामंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारीयों और जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ हुईं संगठनात्मक बैठक हुई है. इन बैठकों में अगले 3 महीने में हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति का गठन पूरा करने का लक्ष्य रखा है. बैठक में हर बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर रहेगा. भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और जिला प्रभारी हर जिले में करेंगे प्रवास, रात्रि प्रवास के जरिए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे — डॉ अर्चना गुप्ता. वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाने और हर कार्यकर्ता को संगठनात्मक जिम्मेदारी देने पर मंथन हुआ है. प्रभारी स्मृति ईरानी ने बैठक में कहा है केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी — डॉ अर्चना गुप्ता. डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा आज दोपहर बाद तीन कार्यकाल तक प्रदेश पदाधिकारी रहे नेताओं, पूर्व मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों और बोर्ड-निगमों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के साथ भी बैठकें होगी. कांग्रेस और इंडी गठबंधन के वोट चोरी पर किए जा रहे प्रदर्शन पर बोली डॉ अर्चना गुप्ता. कांग्रेस और विपक्षी दल चुनावी प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रामक नैरेटिव फैला रहे हैं. कांग्रेस और अन्य दल जो चुनाव जीतते हैं, वहां ईवीएम ठीक है और हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाते हैं. डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस की सरकार के 1975 के समय के आपातकाल समेत तमाम सवाल खड़े किए. बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर डॉ. अर्चना गुप्ता का बयान. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील, किसी कर्मचारी को नहीं हटाने का आश्वासन दिया गया है. बिजली कंपनियों को जो काम दिया गया है HERC का फैसला है. सरकार बिजली कर्मचारियों के मामले में गंभीर है उनके साथ है — डॉ अर्चना गुप्ता. डॉ अर्चना गुप्ता ने पंजाब में नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. डॉ. अर्चना गुप्ता का आरो पंजाब में नशे की समस्या से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. पंजाब में नशे के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अभियान के से पंजाब सरकार में बौखला रही है. डॉ अर्चना गुप्ता ने पंजाब में नशे से मुक्ति के लिए मदद मांगने वाले पिता के साथ कथित व्यवहार को लेकर पंजाब सरकार पर उठाए सवाल.
0
0
Report

पानीपत दौरे के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का भव्य कार्यक्रम, सुरक्षा तैयारी तेज

Panipat, Haryana:1 नवंबर को पानीपत आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ज्ञान मानसरोवर में होगा भव्य समारोह 26 अक्टूबर तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक और चिकित्सा व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट पानीपत, हरियाणा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोकदी मुर्मू के प्रस्तावित पानीपत दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति 1 नवंबर को थिराना स्थित ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है。 उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी तैयारियां 26 अक्टूबर तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए हेलीपैड तैयार करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही एंबुलेंस और दमकल विभाग को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी。 ब्रह्माकुमारीज की गोल्डन जुबली पर होगा आयोजन ज्ञान मानसरोवर के निदेशक भारत भूषण के अनुसार, ब्रह्माकुमारीज की ईश्वरीय सेवा के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल पीस ऑडिटोरियम में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय 'विकसित भारत का संकल्प – ग्राम उत्थान से राष्ट्र उत्थान' रखा गया है。 इस अवसर पर ग्राम उत्थान से जुड़े राष्ट्रीय प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य गांवों को नशामुक्त बनाना, स्वच्छता को बढ़ावा देना, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना और लोगों में दैवीय गुणों का विकास कर आपसी विवादों को दूर करना है। आयोजकों के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में इस प्रोजेक्ट से जुड़े चार भाइयों और चार बहनों को सम्मानित करने का भी अनुरोध किया गया है。 कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के शामिल होने की भी संभावना है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है और उम्मीद है कि यह एक भव्य एवं सफल आयोजन होगा。 बाइट डॉ हरीश वशिष्ठ उपायुक्त बाइट भारत भूषण निदेशक ज्ञान मानसरोवर
0
0
Report
Advertisement

कपूरथला में 12-13 साल के बच्चे के नशे वीडियो पर पुलिस एक्शन

Kapurthala, Punjab:कपूरथला में 12-13 साल के बच्चे के नशा सेवन का वीडियो वायरल, पुलिस प्रशासन हरकत में नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाए गए बच्चे, प्राथमिक उपचार के बाद होंगे टेस्ट कमी उम्र में बच्चों तक नशा पहुंचने को लेकर उठे सवाल, नशे के खिलाफ कार्रवाई और जागरूकता की जरूरत पर फिर छिड़ी चर्चा कपूरथला: पंजाब में नशे की समस्या के बीच कपूरथला के एक निजी इलाके से एक छोटे बच्चे के कथित तौर पर नशे का सेवन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वीडियो में दिखाई दे रहा बच्चा उम्र में काफी छोटा नजर आ रहा है। उसकी उम्र करीब 12 से 13 साल बताई जा रही है। हालांकि, बच्चे की सही उम्र और वीडियो से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया पुलिस प्रशासन पुलिस प्रशासन का दावा है कि संबंधित बच्चों को उपचार के लिए नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया गया है। इस कार्रवाई के बाद अब बच्चों की स्थिति और नशे के सेवन से जुड़े पहलुओं की जांच पर ध्यान दिया जा रहा है। मेडिकल जांच से पता चलेगी नशे के सेवन की अवधि डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनके जरूरी टेस्ट करवाए जाएंगे। जांच के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि बच्चे किसी नशीले पदार्थ के संपर्क में कब से हैं और उनके स्वास्थ्य पर इसका कितना असर पड़ा है। मेडिकल जांच के नतीजों से आगे के उपचार की दिशा तय करने में भी मदद मिलेगी। इतनी कम उम्र में नशे की गिरफ्त में कैसे पहुंचे बच्चे? इस घटना ने एक बार फिर पंजाब में नशे की समस्या और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी कम उम्र में बच्चे कथित तौर पर नशे के सेवन तक कैसे पहुंचे? क्या किसी ने उन्हें नशे की ओर धकेला या उन्हें नशीले पदार्थ उपलब्ध करवाए जा रहे हैं? ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब तलाशने की जरूरत महसूस की जा रही है। नशे की सप्लाई करने वालों तक पहुंचना बड़ी चुनौती इस मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि आखिर बच्चों तक नशा पहुंचाने के पीछे कौन लोग हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के जरिए यह पता लगाना जरूरी होगा कि बच्चों को नशीले पदार्थ कहां से मिले और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है। हालांकि, इस संबंध में किसी व्यक्ति या गिरोह की भूमिका अभी प्रमाणित नहीं हुई है। पंजाब में नशे के मुद्दे पर फिर तेज हुई चर्चा कपूरथला से सामने आए इस वीडियो ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम और बच्चों को नशे से बचाने के प्रयासों पर फिर से बहस छेड़ दी है। यह घटना इस बात की जरूरत को रेखांकित करती है कि पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ परिवारों, स्कूलों, स्वास्थ्य विभाग और समाज को भी बच्चों की सुरक्षा तथा नशे के प्रति जागरूकता के लिए मिलकर काम करना होगा। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि बच्चों के उपचार के साथ-साथ मामले की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और बच्चों तक नशा पहुंचने के स्रोत का पता लगाने के लिए प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।
0
0
Report

मोहाली पुलिस ने न्यू चंडीगढ़ चोरी मामले का पर्दाफाश कर महिला को गिरफ्तार किया; लाखों नकद-गहने बरामद

Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਿਊ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾਉਂਦਿਆਂ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਡੇਢ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਕਦ ਅਤੇ ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਐੱਸਐੱਸਪੀ ਵਰੁਣ ਸ਼ਰਮਾ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ, ਐੱਸਪੀ ਦਿਹਾਤੀ ਜਸਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਅਤੇ ਡੀਐੱਸਪੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਗਰੀਬਦਾਸ ਹਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਤਾਬਕ, 11 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਮਨੋਹਰ ਇਨਕਲੇਵ, ਨਿਊ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਜਗਰੂਪ ਕੌਰ ਦੇ ਘਰੋਂ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਗਹਿਣੇ ਚੋਰੀ ਹੋਏ ਸਨ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਥਾਣਾ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਗਰੀਬਦਾਸ ਵਿੱਚ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ。 ਤਫ਼ਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੀਮਾ ਉਰਫ਼ ਜੁਮਪਾ ਦਾਸ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਹ ਪਾਸੋਂ ਡੇਢ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਕਦ, ਕਰੀਬ 13 ਤੋਲੇ ਸੋਨੇ ਅਤੇ ਸਵਾ ਦੋ ਤੋਲੇ ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ。
0
0
Report

रेणुका बांध विस्थापितों के लिए राहत: हाउसलेस परिवारों को कल चेक वितरित, विकास कार्यों पर भी चर्चा

Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) पूरी हुई बांध विस्थापितों की माँग, कल हॉउसलैस परिवारों को चेक किए जाएंगे वितरित, रेणुका बांध विस्थापित समिति ने जताया आभार, बांध विस्थापितों की अन्य मांगों पर भी होगा मंथन, स्थानीय विधायक विनय कुमार भी रहेंगे मौजूद, प्रभावित पंचायतों में बंद विकास कार्यों को लेकर भी बांध प्रबंधन से होगी चर्चा, नाहन में मीडिया से रूबरू हुए समिति के महासचिव योगी ठाकुर रेणुका बांध विस्थापितों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बांध विस्थापितों की मांग पूरी होने के बाद कल हाउसलेस 10 परिवारों को चेक वितरित किए जाएंगे। रेणुका बांध विस्थापित समिति ने इस फैसले के लिए आभार जताया है। समिति के महासचिव योगी ठाकुर नाहन में मीडिया से रूबरू हुए। योगी ठाकुर ने बताया कि कल रेणुका जी मे बांध प्रबंधन द्वारा हाउसलेस 10 परिवारों को चेक वितरित किए जाएंगे। इस दौरान स्थानीय विधायक विनय कुमार भी मौजूद रहें वही समिति ने मांग पूरी होने पर स्थानीय विधायक विनय कुमार का भी आभार जताया और कहा कि उनके सहयोग से विस्थापितों की है मांग पूरी हो पाई है। उन्होंने बताया कि कल बांध विस्थापितों की अन्य लंबित मांगों पर भी विस्तार से मंथन किया जाएगा ताकि लंबित मांगे भी जल्द पूरी हो। बाईट: योगी ठाकुर: महासचिव रेणुका बांध विस्थापित समिति रेणुका बांध विस्थापित समिति की ओर से कहा गया कि अब प्रभावित पंचायतों में बंद पड़े विकास कार्यों का मुद्दा भी बांध प्रबंधन के समक्ष उठाया जाएगा। इस दौरान प्रभावित करीब 22 पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रभावित होने वाली पंचायतों में डूब क्षेत्र का हवाला देकर विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं ऐसे में मांग उठाई जाएगी कि जब तक बाँध निर्माण शुरू नहीं होता है तब तक यहाँ विकास कार्य को न रोका जाए।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त, मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष मतदान की तैयारी

Naya Chak, Bihar:एंकर- बिहार में कल एमएलसी का चुनाव होगा। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं चुनाव पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने को कहा गया है। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव से संबंधित तैयारियों और मतदान को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भागलपुर जिले में कुल 24 हजार 514 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 17 हजार 838 पुरुष, 6 हजार 674 महिला और दो अन्य मतदाता शामिल हैं。 मतदान के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। नारायणपुर और बिहपुर प्रखंड कार्यालय भवन में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, सुल्तानगंज, शाहकुंड, नाथनगर और जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय भवन में भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा सबौर प्रखंड कार्यालय भवन में मतदान की व्यवस्था की गई है। भागलपुर शहरी क्षेत्र में नगर भवन स्थित टाउन हॉल और जिला कृषि कार्यालय भवन में मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं, नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के अंतर्गत खरीक, नवगछिया, गोपालपुर और रंगरा चौक प्रखंड कार्यालय भवन में मतदान होगा। पीरपैंती प्रखंड कार्यालय भवन, कहलगांव प्रखंड कार्यालय भवन और कहलगांव प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन के साथ सन्हौला प्रखंड कार्यालय भवन में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और चुनाव पर्यवेक्षकों को चुनाव के दौरान अपने-अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने को कहा गया है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी तरह की गड़बड़ी पर त्वरित कार्रवाई करने और चुनाव प्रक्रिया पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कल होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। अब प्रशासन के सामने शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने और सभी मतदाताओं को निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है।
0
0
Report

बालू माफिया के विवाद में युवक पर चाकू हमला, अस्पताल में भर्ती

Nawada, Bihar:नवादा जिले में बालू के अवैध कारोबार को लेकर विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुरुषोत्तम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर पांच स्थानों पर चाकू से वार किए जाने की बात सामने आई है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिंटू उर्फ वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार की देखरेख में टीम गठित की गई थी। नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि महेश प्रसाद सिंह के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार पर जानलेवा हमला किए जाने की शिकायत मिली थी। आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। और चाकू मारने वाली युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल पुरुषोत्तम कुमार के अनुसार, वह अपना ई-रिक्शा लगाकर खड़े थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर वहां से गुजर रहा था। ट्रैक्टर को रास्ता देने के लिए ई-रिक्शा हटाने के क्रम में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज हुई और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इसी बीच चाकू निकालकर उनके शरीर पर कई वार कर दिए गए. युवक का आरोप है कि हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में उन्होंने अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। घायल ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित इलाके में बालू के अवैध कारोबार के कारण विवाद की स्थिति बनी रहती है और कार्रवाई नहीं होने से ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ रहा है। घटना ने इलाके में बालू के अवैध कारोबार और उससे जुड़े विवादों को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report

दहेज हत्या: पति, सास, देवर समेत पांच गिरफ्तार

Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल हेडिंग - दहेज हत्या में पति, सास और देवर सहित पांच लोग गिरफ्तार मोहनिया डीएसपी ने की पुष्टि, तीन आरोपितों को भेजा गया जेल; कार व पांच लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप。 वियो - कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान भभुआ वार्ड संख्या 18 निवासी दीपक कुमार की पुत्री सिम्भी कुमारी के रूप में हुई है। मामले में मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि मृतका के परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी पति विपिन जायसवाल, सास सरस्वती देवी और देवर संदीप जायसवाल को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। वहीं, हिरासत में लिए गए अन्य दो लोगों की संलिप्तता को लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है। घटना के संबंध में मृतका के भाई रिशु कुमार ने रामगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सिम्भी कुमारी का विवाह 9 फरवरी 2022 को रामगढ़ निवासी गोपाल प्रसाद जायसवाल के पुत्र विपिन जायसवाल के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के उपहार व सामान दिए थे। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, सास, ससुर व देवर समेत ससुराल वाले लगातार चार चक्का गाड़ी और पांच लाख रुपये नकद की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर उसके साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों के अनुसार, 20 अक्टूबर को पीड़िता ने फोन कर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे कमरे में बंद कर जान से मारने की तैयारी कर रहे हैं। मायके वाले जब तक पहुंचे, तब तक उसकी हत्या कर दी गई थी। रामगढ़ थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर बीएनएस की धारा 80(2) और 61(2)(a) के तहत कांड संख्या 316/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है。 बाइट - गोपाल कृष्ण, मोहनिया डीएसपी
0
0
Report
Advertisement

धमतरी: एक युवक की मौत, साथी घायल, पुरानी रंजिश पर जांच

Dhamtari, Chhattisgarh:मुजगहन में देर रात हुई चाकूबाजी, एक युवक की मौत, साथी घायल धमतरी जिले के गुंडरदेही रोड स्थित मुजगहन गांव में देर रात हुई चाकूबाजी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. साहाड़ा चौक के पास दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. घटना में दीपांशु साहू की मौत हो गई, जबकि उसका साथी विकास साहू गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है. बताया गया है हमले में दीपांशु साहू और विकास साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां इलाज के दौरान दीपांशु ने दम तोड़ दिया. वहीं विकास साहू का उपचार जारी है. इस वारदात को मुजगहन में पूर्व में हुए एक हत्याकांड और उससे जुड़ी पुरानी रंजिश की आशंका से भी जोड़कर देखा जा रहा है. बताया जा रहा है पुराने हत्या के मामले में दीपांशु साहू और विकास साहू पर आरोप लगे थे. हालांकि, मौजूदा चाकूबाजी उसी रंजिश का नतीजा है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी. घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस हरकत में आई और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. वारदात में अन्य लोगों की भूमिका और हमले की असल वजह का भी पता लगाया जा रहा है. वही पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है. मृतक दीपांशु साहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. और फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही वारदात की असल वजह और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी
0
0
Report

अमरावती शिक्षक चुनाव पर शेखर भोयर का बड़ा दावा: विपक्षी नेताओं का समर्थन

Amravati, Maharashtra:भाजपचे बंडखोर उमेदवार शेखर भोयर यांचा खळबळजनक दावा; माझ्यासोबत भाजप, शिवसेना आणि काँग्रेसचेही पदाधिकारी-कार्यकर्ते भाजपचे बंडखोर व अपक्ष उमेदवार शेखर भोायर यांनी अमरावती विभाग शिक्षक निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर एक मोठा आणि खळबळजनक दावा केला आहे. भाजप, शिवसेना तसेच काँग्रेस पक्षातील अनेक प्रमुख नेते, पदाधिकारी आणि कार्यकर्ते उघडपणे व आतून आपल्या पाठीशी उभे असल्याचे त्यांनी सांगितले आहे. गेल्या १८ वर्षांपासून संघटनात्मक पातळीवर केलेल्या सामाजिक व राजकीय कामाची पावती म्हणून सर्वपक्षीय जनता आपल्याला भरघोस पाठिंबा देत असल्याचा दावा त्यांनी केला. काही नेते त्यांच्यासोबत काम करत आहे कौटुंबिक व जिव्हाळ्याचे संबंध सर्वपक्षीय लोकांशी असल्यामुळे आपल्याला सर्व स्तरातून मदत मिळत असल्याचा विश्वास त्यांनी व्यक्त केला. विद्यमान आमदार पराभवाच्या धास्तीने प्रचंड घाबरले असून निवडणुकीत मोठ्या प्रमाणात पैशाचा वापर करत असल्याचा गंभीर आरोप भोयर यांनी केला. घरोघरी आणि गावोगावी पैसे वाटले जात असल्याचा दावा त्यांनी केला असला तरी सुजाण मतदार या पैशांना बळी पडणार नाहीत आणि अशा प्रवृत्तीला धडा शिकवतील असे ते म्हणाले.
0
0
Report

भूपेश बघेल ने धान खरीदी, महतारी वंदन और BTI पर सवाल उठाए

Raipur, Chhattisgarh:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग की. 1 नवंबर से खरीदी नहीं होने पर बघेल ने किसानों को एडवांस में पैसा देने की मांग की. कहा कि अगर 1 नवंबर से धान सरकार नहीं खरीदती है तो दिवाली सहित अन्य त्योहार को देखते हुए एडवांस में किसानों को पैसे दे महतारी वंदन योजना को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- महतारी वंदन में महिलाओं से पैसा वसूलने का काम सरकार कर रही है. मनसुख मांडविया ने कहा था कि भूपेश बघेल की पत्नी को भी महतारी वंदन देंगे, मनसुख मांडविया को पता है कि भूपेश बघेल इनकम टैक्स पेई है, अब तक लेकिन महतारी वंदन का पैसा नहीं आया. पहली बार पोर्टल खुला तो 70 लाख महिलाओं का पंजीयन हुआ, 2 साल में जनसंख्या बढ़ रही है, मगर महतारी वंदन में संख्या घट रही है, 70 लाख से घटकर 68 लाख हो गया है महिलाओं का आंकड़ा, महतारी वंदन का पोर्टल बंद कर रखे हैं. सरकार महिलाओं का नाम काटते जा रही है BTI ग्राउंड में कमर्शियल रेजिडेंस बनाने के प्रस्ताव को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कसा तंज, कहा- सरकार रायपुर के लोगों को प्रताड़ित करना शुरू कर चुकी है. राजधानी में सघन बसाहट है, रास्ते में ट्रैफिक जाम है, मंत्रियों ने दो दो बंगले रखे है, मंत्रियों की वजह से रास्ते जाम हो रहे हैं. BTI ग्राउंड को कमर्शियल रेजिडेंट डिस्ट्रिक्ट बना रहे हैं, सप्रे मैदान में बड़ी बड़ी रैलियां होती थी, अब आमसभा के लायक वह जगह नहीं बची. बहुत से ग्राउंड को भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया, सार्वजनिक जगह में भी कमर्शियल रेजिडेंस बना रहे हैं जो सही नहीं है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top