Back
मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी का आह्वान: रमज़ान-होली में दोनों समुदायों का सम्मान और कानून की अहमियत
AKAjay Kashyap
Mar 02, 2026 13:32:27
Bareilly, Uttar Pradesh
रमज़ान और होली अमन व शांति के साथ मनाये, कानून को अपने हाथ मे ना ले, आपसी भाईचारा कायम करना बेहद जरूरी।
बरेली: होली और रमज़ान के साथ होने से गम्भीरता को देखते हुए आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने प्रेस को जारी करते हुए बयान मे कहा कि रमज़ान शरीफ़ का महीना सब्र करने की हिदायत देता है। कुरान कहता है कि खुदा सब्र करने वालो के साथ है। और पैगम्बर इस्लाम ने हदीس मे फ़रमाया अच्छा मुसलमान वो है რომლის हाथ से, पैर से, जुबान से किसी इंसान को कोई तकलीफ़ न पहुंचे।
मौलाना ने आम मुसलमानो और हिन्दूओं से अपील करते हुए कहा कि होली वाले दिन मुसलमान सिर्फ 3-4 घंटा रोड़ो और गलीयो पर ना निकले, और अगर कही जरूरी काम से जाना भी है तो उसमें बहुत एहतियात बरतें। अगर कोई बच्चा या ना समझ व्यक्ति रंग डाल देता है तो उससे उलझनें की जरूरत नहीं है घर जाये पानी से धोह डाले, इस तरह के रंगों के पानी से कपड़ा नापाक नही होता है । हिंदू भाइयों से भी मौलाना ने अपील करते हुए कहा कि कोई भी रोजा दार मुसलमान या हिजाब पहनी हुई महिला पर रंग ना डाले, अपने बच्चों को भी इसी तरह समझायें, रमज़ान शरीफ़ का सम्मान करें।
मौलाना ने आगे कहा कि आला हजरत ने अपनी किताब में लिखा है कि कानून को किसी भी सूरत में अपने हाथ मे न ले। हां अगर कोई बात हो जाती है तो फौरन उसकी शिकायत अधिकारियों से करें या अपने बड़ों को जानकारी दें, खुद कानून को हाथ में लेकर निर्णय लेने की कोशिश न करें। मौलाना ने सभी देशवासियों से गुजारिश करते हुए कहा कि दोनों सम्प्रदाय के लोग एक दुसरे के त्योहारो का सम्मान करें, हर सूरत अमन व शांति बनाए रखें, जो शरारती तत्व हिंदू मुस्लिम भाईचारे को खत्म करना चाहते है उनसे होशियार रहें।
बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBhanu Sharma
FollowMar 02, 2026 15:02:160
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 02, 2026 15:01:580
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 02, 2026 15:01:240
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 02, 2026 15:01:110
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 02, 2026 15:00:470
Report
RSRahul shukla
FollowMar 02, 2026 15:00:260
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 02, 2026 14:48:270
Report
IAImran Ajij
FollowMar 02, 2026 14:48:160
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 02, 2026 14:47:590
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 02, 2026 14:47:460
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 02, 2026 14:47:330
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 02, 2026 14:47:140
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 02, 2026 14:47:070
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 02, 2026 14:46:520
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 02, 2026 14:46:06Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश: लखनऊ की एक मशहूर मिठाई की दुकान ने इस #Holi2026 पर दूसरी मिठाइयों के साथ 'शांति के रंग उड़ाओ' और 'वसुधैव कुटुम्बकम' थीम पर खास गुझिया तैयार की है।
0
Report
