Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sikar332001

खाटूश्यामजी मंदिर में आस्था का सैलाब, मेले के बाद भक्तों की भीड़ और होली

ASAshok Singh Shekhawat
Mar 02, 2026 14:47:59
Sikar, Rajasthan
सीकर जिले के खाटूश्यामजी मंदिर में वार्षिक मेले के समापन के बाद भी बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से आए भक्त बाबा श्याम के दर्शन कर मनोकामनाएं मांग रहे हैं। मंदिर परिसर में 14 लाइनों में श्रद्धालुओं का रैला देखने को मिला। भक्त धीरे-धीरे कदम बढ़ाते हुए श्याम दरबार तक पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन किए। मंदिर के तोरणद्वार पर श्याम भक्तों ने खेली होली। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर चेहरों को रंगों से सराबोर कर दिया। ढोल और डीजे की धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए और होली की मस्ती में झूमते रहे। पूरा परिसर भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा दिखाई दिया। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए मंदिर कमेटी के गार्ड और पुलिस जाप्ता तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन किए और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSandeep Mishra
Mar 02, 2026 16:17:32
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर डिंडोरी नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने समय पर वेतन भुगतान न होने की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और आक्रोश प्रदर्शित किया है। सफाई कर्मियों का कहना है कि विगत लंबे समय से अनियमित वेतन भुगतान की समस्या से जूझ रहे हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई कर्मियों ने अपनी बात एसडीएम भारती मरावी के सामने भी रखी। एसडीएम ने सफाई कर्मियों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए नगर परिषद को वेतन भुगतान करने के लिए निर्देशित किया है वहीं सफाई कर्मी आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं उनका कहना है कि तत्काल वेतन का भुगतान किया जाए क्योंकि आज होली का त्यौहार है और उनका परिवार अपनी जरूरत को पूरा करने में असमर्थ है। इसी बीच नगर परिषद सीएमओ अमित तिवारी और नगर परिषद का स्टाफ कलेक्ट परिसर पहुंचा जहां नगर परिषद की सफाई कर्मियों से मुलाकात की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही भुगतान किया जाएगा। वहीं कांग्रेस विधायक और स्थानीय पार्षद भी सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान कराने कलेक्ट्रेट पहुंच गए हैं।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 02, 2026 16:17:21
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में कोतवाली पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामला 28 February 2026 का है, जहां वीवीएम कॉलेज के पास सदर क्षेत्र में दोपहर करीब 4:30 बजे आरोपी ने फरियादी मोहित पिता मिट्ठुराव अतुलकर के साथ गाली-गलौच कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल मोहित अतुलकर को पुलिस ने तत्काल जिला चिकित्सालय बैतूल में भर्ती कराया,जहां उसका उपचार जारी है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप पिता इंद्रपाल सलूजा निवासी बेल बाजार सदर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया,जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 02, 2026 16:16:46
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ में शाही परंपरा की जीवंत झलक: ढोला-मारू की सवारी में गुलाल, घोड़े-बैंड बाजों संग उमड़ा जनसैलाब राजगढ़ (Alwar) होली पर्व के अवसर पर राजगढ़ कस्बे में राजा-महाराजाओं के समय से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा ढोला-मारू की सवारी पूरे शाही ठाठ-बाठ के साथ निकाली गई। बैंड-बाजों, सजी-धजी घोड़ियों और गुलाल उड़ाते मस्तानों की टोलियों के साथ निकली यह सवारी कस्बे का प्रमुख आकर्षण बनी। विगत अनेक वर्षों से चली आ रही इस परंपरा का एक बार फिर भव्य तरीके से निर्वहन किया गया। बारलाबास नवयुवक मंडल के अध्यक्ष शंकर सिंह राजपूत ने बताया कि रियासत काल से होली की संध्या पर ढोला-मारू और विभिन्न प्रकार के स्वांगों का जुलूस निकालने की परंपरा रही है, जिसे आज भी पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निभाया जा रहा है। ढोला-मारू की सवारी देखने के लिए कस्बे की सड़कों, छतों और गलियों में महिला-पुरुषों व बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सवारी बारलाबास से शुरू होकर गोविंद जी देव बाजार, चौपड़ बाजार और गोल सर्किल होते हुए पुनः बारलाबास पहुंची। एक सजी हुई बग्गी पर सवार ढोला-मारू की बारात में होली के रंगों में रंगे युवक नाचते-गाते चलते नजर आए। भाईचारे और सौहार्द का संदेश देती इस बारात का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया。
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 02, 2026 16:16:32
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिला मुख्यालय के रथ मेला मैदान में Holika Dahan कार्यक्रम का आयोजन किया गया...इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए... सत्य सनातन संस्था की ओर से मैदान के बीच में एक मुख्य पंडाल बनाया गया था, जिसके सामने Holika और भक्त प्रहलाद की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं... शुभ मुहूर्त पर, उपस्थित अतिथियों की मौजूदगी में पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया... विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद Holika Dahan संपन्न हुआ... Holika Dahan होते ही लोगों में भारी उत्साह देखा गया... उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया तथा अग्नि की परिक्रमा की... इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को Holi की शुभकामनाएं भी दीं... सत्य सनातन संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बताया कि कई वर्षों से Holika Dahan का आयोजन कर रही है... उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देते हैं और Holi आपसी भाईचारे का प्रतीक है... उन्होंने जोर दिया कि यह त्योहार हमें जाति-समुदाय से ऊपर उठकर एक रंग में रंगने का संदेश देता है... कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे... Holika Dahan से पहले जलपान की भी व्यवस्था की गई थी, जिसमें लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों और ठंडाई का आनंद लिया... इस अवसर पर सत्य सनातन संस्था के कई सदस्य मौजूद थे... Holika Dahan के साथ ही Holi पर्व का औपचारिक आगाज हो गया, जिसके चलते बाजारों में उत्साह देखा गया और कई स्थानों पर होली मिलन समारोह भी आयोजित किए गए...
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Mar 02, 2026 16:16:05
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 02, 2026 16:16:00
Alwar, Rajasthan:अलवर वैशाली नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए मिंत्रा, फ्लिपकार्ट और ब्लू डार्ट के माध्यम से प्रीपेड शिपमेंट मंगवाकर धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है। इस गिरोह में शिपिंग कंपनी Blue Dart Express Limited के दो पूर्व डिलीवरी मैन भी शामिल बताए जा रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने बताया कि जिले में ऑनलाइन ठगी, सेक्सटोर्शन, ओएलएक्स फ्राड, म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम आदि के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में परिवादी योगेश कुमार शर्मा (सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑपरेशन, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड) की रिपोर्ट पर वैशाली नगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि गिरोह Myntra और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों से उच्च मूल्य के प्रीपेड ऑर्डर (गोल्ड कॉइन आदि) करता था। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच गिरोह बार-बार ऑर्डर देता और जैसे ही ब्लू डार्ट के डिलीवरी एक्जीक्यूटिव डिलीवरी के लिए निकलते, ऑर्डर कैंसिल कर देता ताकि रिफंड प्रक्रिया शुरू हो जाए। रिफंड मिलने के तुरंत बाद आरोपी असली ओटीपी दिखाकर संबंधित ब्लू डार्ट डिलीवरी केंद्रों से पार्सल हासिल कर लेते थे。 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवराज पुत्र अमीलाल निवासी फतेहपुरा कलां (थाना सरुण्ड), दर्शन उर्फ कालू पुत्र कैलाश निवासी फतेहपुरा (थाना सरुण्ड), अंकित यादव पुत्र राजेश कुमार निवासी तहनोली (थाना किशनगढ़ बास) और अमित चौधरी पुत्र दादूराम निवासी गूथी (थाना सदर बहरोड़) को गिरफ्तार किया है。 आरोपियों के कब्जे से 2 आईफोन, 4 एंड्रॉयड मोबाइल, 1 सोने की चेन, 1 सोने के पेंडल युक्त नेकलेश, 1 सोने का पेंडल और 1 थार गाड़ी बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है。
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 02, 2026 16:07:47
Kota, Rajasthan:कोटड़ी गांव में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, पुलिस ने जब्त की जेसीबी और 2 ट्रैक्टर एंकर - सांगोद क्षेत्र के कोटड़ी गांव में रविवार रात अवैध मिट्टी खनन आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कड़ा रुख अपनाया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को मामले की जानकारी दे दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात कोटड़ी गांव के समीप कुछ लोग जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी की खुदाई कर रहे थे और उसे ट्रैक्टरों के जरिए ले जाया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिट्टी का परिवहन कर रहे दोनों ट्रैक्टरों और खुदाई कर रही जेसीबी मशीन को रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के आसपास पिछले कई दिनों से कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था, जिससे गांव वाले परेशान थे। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत सांगोद पुलिस को मामले की सूचना दी। अवैध खनन की सूचना मिलते ही सांगोद थाना पुलिस का जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद दोनों ट्रैक्टरों और एक जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस सभी वाहनों को जब्त कर सांगोद थाने ले आई है। इस पूरे घटनाक्रम पर सांगोद थाना सीआई अनिल गौतम ने बताया कि कोटड़ी गांव के ग्रामीणों की ओर से अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस जाब्ता मौके पर भेजा गया था। मौके से मिट्टी परिवहन में लगे दो ट्रैक्टरों और एक जेसीबी मशीन को जब्त कर थाने लाया गया है। सीआई गौतम ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है। अब खनन विभाग की टीम द्वारा इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 02, 2026 16:07:33
Alwar, Rajasthan:नौगावा (अलवर)। होली के पावन पर्व पर नौगावा में बाबा लालदास युवा मंडल के तत्वावधान में मेवात के महान संत बाबा लालदास महाराज की भव्य पालकी यात्रा एवं विशाल झांकियों का आयोजन किया गया। बाबा लालदास महाराज की पालकी बैंड-बाजों और डीजे के साथ बाबा लालदास मंदिर से रवाना होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई शेरपुर धाम पहुँची। पालकी यात्रा में हजारों श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते साथ चले। रामगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से पदयात्राएं भी शेरपुर धाम पहुँचीं। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित दूर-दराज से आए हजारों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया。 शेरपुर धाम में बाबा के दरबार में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। रात्रि में बाबा का स्नान एवं पाद प्रक्षालन विधि-विधान से किया गया। इसके बाद विशाल जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा की महिमा का गुणगान कर भक्ति-रस में डूबकर रातभर आराधना की।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 02, 2026 16:07:11
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ रंगों के पावन पर्व होली से एक दिन पूर्व शहर में धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ होलिका दहन का आयोजन किया गया। शुभ मुहूर्त में शहर के मुख्य गांधी चौराहे पर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और परंपरागत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन के दौरान महिलाओं ने परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की, वहीं बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। शहर की विभिन्न कॉलोनियों और गलियों में भी स्थानीय लोगों द्वारा सामूहिक रूप से होलिका दहन किया गया। कानी कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने मिल-जुलकर इस परंपरा को निभाया और सामाजिक एकता का संदेश दिया। होलिका दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश भी दिया गया। शहरवासियों ने परंपरा के अनुसार नई फसल की बालियों को अग्नि में अर्पित कर समृद्धि की कामना की। होलिका दहन के सफल आयोजन के बाद अब प्रतापगढ़ शहर में धुलंडी को लेकर भी उत्साह चरम पर है, जहां लोग रंग-गुलाल के साथ होली का जश्न मनाएंगे। गौरतला है कि धुलंडी का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Mar 02, 2026 16:06:42
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के नाटास गांव में काटली नदी के बहाव क्षेत्र से सोमवार को एक महिला का कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कंकाल करीब 8-10 दिन पुराना बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कंकाल मिट्टी में दबा हुआ था, जिसे श्वानों ने नोचकर बाहर निकाल दिया। मौके से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की। कंकाल के कानों में बालियां मिलने से आशंका जताई जा रही है कि यह किसी युवती या महिला का हो सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच के बाद ही होगी। मामला और रहस्यमय तब हो गया जब कंकाल के आसपास खुदाई के दौरान मिट्टी में दबे मोटरसाइकिल के पुर्जे भी बरामद हुए। किसी अन्य शव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने जेसीबी से क्षेत्र में गहन खुदाई करवाई। एफएसएल टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है, वहीं पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की फाइलें खंगाल रही है। कंकाल और मोटरसाइकिल के पुर्जों का आपस में क्या संबंध है, यह अब जांच का अहम बिंदु बन गया है। घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top