icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243003
Shashank RathoreShashank RathoreFollow23 Jan 2025, 02:00 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अयोध्या में वशिष्ठ सम्मान समारोह: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में वशिष्ठ सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। 8 अक्टूबर को अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और राम मंदिर दर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिन समाजवादियों की सरकार में राम भक्तों और कारसेवकों पर गोलियां चली थीं, उनमें रामलला के दर्शन करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग राम मंदिर में दर्शन कैसे कर सकते हैं, क्योंकि इससे उनका मुस्लिम वोट बैंक नाराज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को राम भक्तों और कारसेवकों से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, 8 अक्टूबर को अखिलेश यादव पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक पवन पांडे के आवास पर आयोजित राम कथा कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या आएंगे। वहीं भदोही का नाम संत रविदास नगर किए जाने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सरकार ने जिले का नाम बदला था, जिसे भाजपा सरकार ने दोबारा संत रविदास नगर कर दिया। दीपोत्सव को लेकर उन्होंने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्षों से भी बेहतर आयोजन किया जाएगा。
0
0
Report

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस टैंकर से टकराई, देवरिया के 3 की मौत

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया एंकर..... पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर जनपद में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में देवरिया जनपद के रुद्रपुर के 3 लोगों की मौत हो गई... जानकारी के अनुसार गहिल दुधैला गांव के रहने वाले सत्यवान सिंह आर्मी में सूबेदार मेजर थे। और अपने किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए चंडीगढ गए थे जहां पर उनकी मौत हो गई.... उनके शव को परिजन एंबुलेंस से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते रुद्रपुर ला रहे थे कि तभी सुल्तानपुर के आसपास एंबुलेंस ने टैंकर में सीधी टक्कर मार दी .... जिससे एंबुलेंस में सवार ड्राइवर और 3 लोगों की मौत हो गई मरने वालों में सत्यवान सिंह के भाई और उनका बेटा और रुद्रपुर का राजन चौधरी है.. जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया... और घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.... मृतक व्यक्तियों का शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात घर पहुंचने की संभावना है.... वही गांव पर जाकर जनपद के डीएम और एसपी ने परिवार से मुलाकात की
0
0
Report

NH 719 पर ट्रक पलटा, राहगीरों ने बोरिया बटोरकर मदद की जगह लूट मचाई

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-ग्वालियर-इटावा-भिण्ड नेशनल हाईवे 719 पर हादसा,पशु आहार से भरा अनियंत्रित ट्रक खंती में पलटा,मदद छोड़ बोरियां लूटने भागे लोग! एंकर-हादसे के बाद मदद के लिए हाथ आगे बढ़ते हैं... लेकिन मध्यप्रदेश के भिंड में जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है。 मामला ग्वालियर-भिंड नेशनल हाईवे 719 का है। मेहगांव थाना क्षेत्र के ज्ञानेंद्रपुरा के पास, पशु आहार से लदा एक अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार के कारण सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गया। ट्रक पलटते ही उस पर लदी सैकड़ों पशु आहार की बोरियां सड़क और खंती में बिखर गईं। लेकिन इसके बाद जो हुआ... वो हैरान करने वाला था! हादसा देखकर रुकने वाले राहगीरों ने ड्राइवर का हाल पूछना तो दूर, फैली बोरियों पर झपटना शुरू कर दिया। जिसे जो मौका मिला, वह माल समेटकर रफूचक्कर होने लगा! कोई अपनी बाइक पर बोरियां लादकर भागा... तो कोई सिर पर बोरी रखकर दौड़ पड़ा! सड़क पर सरेआम डकैती जैसा नजारा बन चुका था। खबर मिलते ही जब तक मेहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां पटकाकर लोगों को खदेड़ा... तब तक मौकापरस्त राहगीर सैकड़ों बोरियां साफ कर चुके थे! अब सवाल यह कि हादसे के वक्त मदद की जगह ऐसी लूट मचाना, किस मानसिकता को दर्शाता है。 प्रदीप शर्मा,जी मीडिया,भिण्ड
0
0
Report
Advertisement

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने हनुमानगढ़ के भटनेर दुर्ग विरासत और मजबूती पर चर्चा की

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan)\n\n(Dist. Stringer - Kuldeep Sharma)\n\nभटनेर दुर्ग की मजबूती और ऐतिहासिक विरासत की तारीफ, केंद्रीय पर्यटन मंत्री पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के घर\n\n———\nएंकर विजुअल —\nहनुमानगढ़ में केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने हनुमानगढ़ दौरे के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रामप्रताप के निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। यहाँ पहुंचने पर डॉ. रामप्रताप और परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों को लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने हनुमानगढ़ के ऐतिहासिक भटनेर दुर्ग का उल्लेख करते हुए इसकी मजबूती और ऐतिहासिक महत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि भटनेर दुर्ग राजस्थान की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सदियों पुराना यह दुर्ग अपनी मजबूत स्थापत्य संरचना और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के कारण विशेष पहचान रखता है। उन्होंने दुर्ग की मजबूती की प्रशंसा करते हुए इसे पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। मुलाकात के दौरान हनुमानगढ़ में पर्यटन की संभावनाओं और ऐतिहासिक स्थलों के विकास को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। डॉ. रामप्रताप ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए हनुमानगढ़ की ऐतिहासिक विरासत से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
0
0
Report

तमंचे से लूट: कुरुक्षेत्र होटल युवक से नकदी- मोबाइल छीन, आरोपी गिरफ्तार

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में तमंचे के बल पर युवक से लूटपाट, आरोपी गिरफ्तार कुरुक्षेत्र में होटल में काम करने वाले एक युवक को दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर निशाना बनाया और उससे नकदी व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। होटल में काम करने वाला एक युवक अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे रोड पर दो युवकों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर उससे नकदी और मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज किया गया। कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन, आईपीएस के निर्देश पर मामले की जांच सीआईए 2 टीम को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल शंकर नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी विशाल की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी को वारदात में छीना गया मोबाइल, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए लेकर पहुंची थी इसी दौरान आरोपी ने पुलिस की पकड़ से भागने के प्रयास में ऊंचाई से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस के मुताबिक आरोपी शंकर शोरगिर बस्ती का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और वारदात में शामिल दूसरे आरोपी विशाल की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच के दौरान लूटे गए सामान की बरामदगी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी पीड़ित का बयान रेलवे रोड पर युवक से मोबाइल और 10 हजार रुपये की छीना-झपटी, पुलिस ने बरामद किया फोन कुरुक्षेत्र के रेलवे रोड पर देर रात मोबाइल और नकदी छीनने की वारदात सामने आई है। बी-टू मॉल के सामने खड़े एक युवक से बदमाश मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी पीड़ित ने कुरुक्षेत्र पुलिस की कार्यशैली और सहयोग की जमकर सराहना की है पीड़ित राजा के मुताबिक, 2 अक्टूबर की रात करीब साढ़े दस बजे वह कुरुक्षेत्र के रेलवे रोड पर बी-टू मॉल के सामने खड़ा था। इसी दौरान एक व्यक्ति उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। मोबाइल के कवर में करीब 10 हजार रुपये की नकदी भी रखी हुई थी, जो आरोपी अपने साथ ले गया राजा ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भागने में सफल रहा। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। मोबाइल वापस मिलने के बाद राजा ने पुलिस का आभार जताया और कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट है खास बात यह है कि पीड़ित राजा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है और कुरुक्षेत्र में उसका कोई स्थानीय संपर्क नहीं है। इसके बावजूद पुलिस ने उसे पूरा सहयोग दिया, जिसकी उसने खुले दिल से प्रशंसा की राजू का कहना है रेलवे रोड पर बी-टू मॉल के सामने खड़ा था, तभी मेरा फोन छीनकर आरोपी भाग गए। फोन के कवर में करीब 10 हजार रुपये भी रखे हुए थे। मैंने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले। मैं थाने गया और पुलिस ने पूरा सहयोग दिया। मेरा फोन वापस मिल गया है और मैं पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हूं। मैं यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला हूं, इसके باوجود यहां पुलिस ने मुझे बहुत अच्छा सहयोग दिया पीड़ित की संतुष्टि और पुलिस के सहयोग की यह कहानी एक बार फिर साबित करती है कि समय पर की गई पुलिस कार्रवाई आमजन का भरोसा मजबूत करती है। हालांकि, वारदात में छीनी गई नकदी की बरामदगी को लेकर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर भी नजर रहेगी बायट: मनदीप cia 2 इंचार्ज कुरूक्षेत्र बायट: राजा, पीड़ित (मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश)
0
0
Report

बहादुरगढ़ में नहर के पुल के पास महिला-पुरुष शव, पुलिस जांच जारी

Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एनसीआर माइनर में एक महिला और पुरुष के शव मिले. दोनों शव नहर में तैरते हुए मिले और कई दिन पुराने लग रहे हैं. शव बहादुरगढ़ के गांव जसौरखेड़ी से भैंसरू जाने वाली सड़क पर नहर पर बने पुल के पास पाए गए. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्थ के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है और मौत की वजह जैसे कि आत्महत्या, हत्या या हादसा, इन सभी पहलुओं पर जांच तेज कर रही है. महिला ने सूट पहना हुआ है और पुरुष टीशर्ट और अंडरवियर में पाया गया. मामले की आगे की तफ्तीश के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

बांदा में जान से मारने की नीयत से आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में पड़ोसी व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगाकर गम्भीर रूप से घायल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पड़ोस के एक व्यक्ति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया था। पीड़ित की हालत गंभीर है जिसका इलाज चल रहा है। थाना अतर्रा पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 21.09.2026 को नरैनी क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर के रामप्रकाश ने सूचना दी कि थाना अतर्रा क्षेत्र के रहने वाले पूर्व परिचित व्यक्ति ने आपसी विवाद के कारण जान से मारने की नीयत से पेट्रोल से आग लगाकर गंभीर रूप से घायल किया था। सूचना मिलने पर धारा 109/124(1) बीएनएस के अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी हेतु टीम्स का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त ग्राम बल्लान, थाना अतर्रा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है。
0
0
Report

धनबाद के MNSR आउटसोर्सिंग साइट पर गैस रिसाव से दहशत, ग्रामीणों ने विरोध किया

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा प्रोजेक्ट के MNSR आउटसोर्सिंग कंपनी में कोयला उत्खनन के दौरान गोधर काली और बस्ती पियोर धनसार के पास जहरीली गैस के रिसाव और लगातार धुएं का गुबार उठने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद BCCL प्रबंधन धुआं निकलने वाले स्थल की भराई कराने में लापरवाही बरत रहा है. इसको लेकर पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने BCCL प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती से महज कुछ दूरी पर गैस का रिसाव हो रहा है, जिससे सैकड़ों परिवारों की जान पर खतरा मंडरा रहा है. आरोप है कि आउटसोर्सिंग प्रबंधन द्वारा गर्म ओबी गिराए जाने के बाद से लगातार धुएं का गुबार उठ रहा है. पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ने कहा कि स्थानीय लोग लंबे समय से BCCL प्रबंधन से सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. ग्रामीणों ने मांग की है कि पानी और ओबी से प्रभावित स्थल की तत्काल भराई कराई जाए तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि BCCL प्रबंधन जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो वे आंदोलन तेज करते हुए आउटसोर्सिंग कंपनी का काम बंद कराने को मजबूर होंगे.
0
0
Report
Advertisement

प्रशांत किशोर का दावा: जन सुराज बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगा, गठबंधन की जरूरत नहीं

Nalanda, Bihar:जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा के विधायक प्रशांत किशोर ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिक्षा संवाद समागम कार्यक्रम में पहुंचे प्रशांत किशोर ने मतदाताओं से जन सुराज के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने NDए और महागठबंधन के नेताओं पर जमकर चुटकी ली। वही जेडीयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार के बीच चल रहे सियासी घमासान पर प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर अनंत सिंह जन सुराज का समर्थन कर रहे हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जन सुराज में शामिल करना जरूरी नहीं है। भविष्य में परिस्थितियां बदलीं और पार्टी ने कोई फैसला लिया तो उस पर चर्चा की जाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज बिहार में बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर चुनाव लड़ रहा है। बिहार के समर्थन और बदलाव के लिए जो भी खड़ा होगा, जन सुराज उसका स्वागत करेगा। उन्होंने बीजेपी और जेडीयू नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह और दिव्या के लिए जन सुराज जिम्मेवार हैं, दूसरे दल के नेता क्या करते हैं इससे जन सुराज का कोई लेना-देना नहीं है। अगर बीजेपी या जेडीयू का कोई नेता समर्थन करता है तो उसे करने दीजिए, इससे जन सुराज को कोई नुकसान नहीं है।
0
0
Report

धनबाद के बरवाअड्डा में सब्जी मंडी जलकर राख, सांसद ढुलू महतो राहत के निर्देश

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में शनिवार की देर रात बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा जमुआ स्थित मंदाकिनी उच्च विद्यालय मैदान में सब्जी मंडी की दर्जनों झोपड़ियों में भीषण आग से जलने की सूचना पर धनबाद सांसद ढुलू महतो मौके पर पहुंचे। सांसद ढुलू महतो ने पीड़ित दुकानदारों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ हैं। पीड़ित दुकानदारों ने सांसद को बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने से पवन गुप्ता, राजन गुप्ता, बिनोद साव, फुलचंद महतो, राजु साव आदि दुकानदारों का झोपड़ियां और उसमें रखी सारी सब्जियां जलकर राख हो गई हैं, जिसे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। सांसद ने बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार से बात कर दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने प्रशासन से पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा व सहायता दिलाने की बात कही।
0
0
Report

अकलेरा में 83.84 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 16.8 लाख

Jhalawar, Rajasthan:अकलेरा (झालावाड़) झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख 80 हजार रुपए मूल्य की मादक पदार्थ स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपी रिछपाल जाट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 83.84 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की。 मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि नशा माफिया के खिलाफ झालावाड़ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी के तहत अकलेरा थाना पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई थी। जिसके द्वारा थाने के सामने नेशनल हाईवे 52 से रेलवे स्टेशन मार्ग पर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को संदेह होने पर रोककर तलाशी ली। जिसके पास से 83.84 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी रिछपाल जाट निवासी जिला नागौर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है, कि यह मादक पदार्थ वह कहां से लाया था और किसको सप्लाई करने जा रहा था। नशा तस्करों के खिलाफ अकलेरा पुलिस द्वारा इसे एक बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का भव्य अभिनंदन

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का श्रीखुशाल दास विश्वविद्यालय में हुआ भव्य अभिनंदन हनुमानगढ़ में भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एक दिवसीय दौरे पर रविवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। इस दौरान श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा के नेतृत्व में किया गया। केंद्रीय मंत्री के विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने पर गुड डे डिफेन्स सैनिक स्कूल के NCC, व NSS के विद्यार्थियों ने बैंड की मधुर धुन पर अनुशासित परेड प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों के अनुशासन, प्रस्तुति और उत्साह की सराहना की। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शिक्षा के क्षेत्र में संस्थानों की भूमिका, युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा क्षेत्र के विकास में शिक्षण संस्थानों के योगदान पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में शराबबंदी के तहत 8,545 लीटर शराब विनष्ट, बुलडोजर चला

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में शराबबंदी कानून के तहत जब्त की गई करीब एक करोड़ के देसी और विदेशी जप्त शराब पर बुलडोजर चलाया गया. जप्त शराब को छाता चौक स्थित मद्यनिषेध थाना परिसर में मजिस्ट्रेट की निगरानी में कुल 8,545 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया और यह पूरी कार्रवाई सरकारी कमरे की निगरानी में की गई है. बताया गया है कि यह शराब शराबबंदी से जुड़े 45 अलग-अलग मामलों में पुलिस और मद्यनिषेध विभाग द्वारा जब्त की गई थी. जिसे मध्य निषेध थाना में नष्ट किया गया. कार्रवाई के दौरान एएसपी नगर सुरेश कुमार, उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार और मुशहरी सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला सहित मद्यनिषेध विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. पूरी कार्रवाई की निगरानी वीडियोग्राफी के जरिए की गई, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे. उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार के मुताबिक जब्त शराब को निर्धारित नियमों के तहत 8845 लीटर शराब नष्ट किया गया है, जिससे इसका दोबारा इस्तेमाल या अवैध कारोबार में उपयोग न हो सके. मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून के तहत जब्त सामग्री के निस्तारण की प्रक्रिया नियमानुसार जारी रहेगी.
0
0
Report

नरैनी में चाकू हमला करने वाले शातिर अपराधी की पुलिस ने गिरफ्तारी

Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस द्वारा व्यक्ति को चाकू से हमला कर गम्भीर रुप से घायल करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसपर हत्या का प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर समेत कई अभियोग पंजीकृत हैं. नरैनी कोतवाली पुलिस द्वारा व्यक्ति को चाकू से हमला कर गम्भीर रुप से घायल करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. गौरतलब हो कि दिनांक 29.06.2026 को थाना नरैनी क्षेत्र के कस्बा नरैनी के रहने वाले राहुल द्वारा सूचना दी गई कि थाना नरैनी क्षेत्र के ही रहने वाले रवि द्वारा घर में घुसकर चाकू मारकर दिनांक 26.06.2026 को गंभीर रुप से घायल कर दिया था. सूचना प्राप्त होते ही थाना नरैनी पर धारा 109(1)/333/352/351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया. इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को कच्ची सडक तिराहा थाना नरैनी से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय मे पेश किया जा रहा है. बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसे पूर्व में गैंगस्टर समेत कई अभियोग पंजीकृत हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top