Back
हाफिजगंज हादसे: ओवरलोड ट्रक पलटने से कार दबे नौशाद हुसैन जीवित बच गए
AKAjay Kashyap
Feb 07, 2026 01:31:21
Bareilly, Uttar Pradesh
जाको राखे साइयां मार सके न कोई, इस कहावत को लोगों ने हाफिजगंज में शुक्रवार को अपनी आंखों के सामने सच होते देखा। कार में दबे दीवान नौशाद हुसैन ने भी घंटे भर में कई बार अल्लाह को याद किया, हालांकि घबराने की बजाय उन्होंने जीवित रहने का हर जतन किया और उसमें कामयाब रहे।
बरेली के हाफिजगंज में पीलीभीत हाईवे के बाइपास पर शुक्रवार शाम पांच बजे गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक एक कार पर पलट गया। इससे कार ट्रक और गन्ने के नीचे दब गई। घंटेभर चले बचाव अभियान के बाद जब ट्रक व गन्ना हटाया गया तो कार सवार हेड कांस्टेबल नौशाद सुरक्षित निकल आए। उनके हाफिजगंज और बदायूं स्थित घरों में जश्न का माहौल है।
बदायूं शहर में कटरा ब्राह्मपुर निवासी 50 वर्षीय नौशाद अहमद पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। उनकी तैनाती बिजनौर के सिवाया कलां थाने में है। रिठौरा में तैनाती के दौरान नौशाद ने हाफिजगंज में बाइपास पर मकान बना लिया है और परिवार के कुछ सदस्य यहां रहते हैं। नौशाद ने बताया कि शाम पांच बजे वह कार से नवाबगंज जा रहे थे। बाइपास पर वह पुलिया के पास पहुंचे तो नवाबगंज की ओर से आ रहा गन्ना भरा ओवरलोड ट्रक उनकी कार पर पलट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार पूरी तरह से ट्रक के नीचे दब गई। उसके ऊपर गन्ने का अंबार भी था। बाहर से सिर्फ कार के पहिये दिख रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीण खुद भी गन्ना हटाने में जुट गए। हाईवे पर काम कर रही कंपनी की क्रेन व जेसीबी मंगाई गई। दो क्रेन व जेसीबी की मदद से घंटेभर बाद ट्रक को उठाया गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। क्रेन की मदद से कार को खींचा गया। उसमें फंसे नौशाद को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 07, 2026 03:15:440
Report
0
Report
27
Report
0
Report
0
Report
GPM जिले के अमरकंटक बॉर्डर पर अवैध रेत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, माफियाओं ने वनकर्मियों क
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 07, 2026 03:06:090
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 07, 2026 03:05:090
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 07, 2026 03:04:120
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 07, 2026 03:03:100
Report
Tilpai Digsa, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव तिर्वा गंज में टूर्नामेंट का किया उद्घाटन और बीजेपी पर सदा निशान
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 07, 2026 03:01:450
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 07, 2026 03:01:230
Report
BMBiswajit Mitra
FollowFeb 07, 2026 03:00:480
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 02:47:500
Report