Back
ख्वाजा कुतुब में कूड़े के विवाद के बाद गोलीबारी, बॉबी रस्तोगी पर तमंचा चला
AKAjay Kashyap
Nov 06, 2025 11:11:19
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र के ख्वाजा कुतुब इलाके में कूड़े को लेकर हुआ झगड़ा गोलीबारी तक पहुंच गया। भाजपा नेता नीरज रस्तोगी के बड़े भाई संजीव उर्फ बॉबी रस्तोगी ने सर्राफा व्यापारी रजत रस्तोगी पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली बीच बचाव करने आए स्थानीय निवासी राजीव रस्तोगी के हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वीओ 01 ख्वाजा कुतुब का यह इलाका शहर का पौष एरिया माना जाता है। दिनदहाड़े फायरिंग की आवाज सुनते ही लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की बारीकी से जांच कराई।
गोलियों की आवाज सुनकर पास ही रहने वाले राजीव रस्तोगी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तभी चली गोली उनके बाएं हाथ में लगी और आर-पार निकल गई। घायल राजीव को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। वीडियो में आरोपी बॉबी रस्तोगी को तमंचे के साथ देखा गया है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
9
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSundram Kumar
FollowNov 06, 2025 13:18:390
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 06, 2025 13:18:060
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 06, 2025 13:17:510
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 06, 2025 13:17:390
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowNov 06, 2025 13:17:220
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowNov 06, 2025 13:17:040
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 06, 2025 13:16:490
Report
MCManish Chaudary
FollowNov 06, 2025 13:16:300
Report
SSSUNIL SINGH
FollowNov 06, 2025 13:16:100
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 06, 2025 13:15:430
Report
PGPARAS GOYAL
FollowNov 06, 2025 13:15:250
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowNov 06, 2025 13:15:090
Report
SKSumit Kumar
FollowNov 06, 2025 13:14:430
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 06, 2025 13:14:320
Report