Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Muzaffarnagar251002

मुजफ्फरनगर: गंगा नहर पर फायरिंग-मारपीट के बाद 3 आरोपी जेल भेजे

AMAnkit Mittal
Nov 06, 2025 13:15:43
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग गंगनहर पर फायरिंग व मारपीट पर पुलिस एक्शन, पुलिस ने 3 आरोपियों को पढ़ाया कानून का पाठ, दबंगो ने ट्रैक्टर टोली सवार 4 लोगों को पीटा था, नहर पर बूढ़पुर-मोहम्मदपुर के युवकों में हुआ था विवाद, हरिद्वार निवासी हर्षित व विकास और राहुल अरेस्ट, पुलिस को आरोपियों से 3 तमंचे कारतूस भी मिले, कार्रवाई के बाद पैरों से चलने में मोहताज आरोपी, पुलिस ने तीनों वांछित आरोपियों को भेजा जेल, पुरकाजी कोतवाली पुलिस ने की दबंगो पर कार्रवाई。
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
Nov 06, 2025 15:17:14
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର: ଲାଞ୍ଚ ନେଇ ଭିଜିଲାନସ୍ ହାତରେ ଧରାପଡ଼ିଲେ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ସାମାଜିକ ସୁରକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ବିପଳବ କେଶରୀ ସାମନ୍ତରାୟ । ଗୋଟିଏ NGO ନିକଟରୁ ଫୋନ୍ ପେ ଜରିଆରେ ସେ ୨୦ହଜାର ଟଙ୍କା ଲାଞ୍ଚ ନେଇ ଭିଜିଲାନସ୍ ହାତରେ ଧରାପଡ଼ିଛନ୍ତି l ଏହାପରେ ଆୟ ବହିର୍ଭୂତ ସମ୍ପତ୍ତି ଠୁଳ ମାମଲାରେ ତାଙ୍କର ୩ଟି ଠିକଣାରେ ଚଢ଼ାଉ କରିଛି ଭିଜିଲାନସ୍ ବିଭାଗ । ତାଙ୍କର ଭୁବନେଶ୍ଶ୍ବରରେ ୧୦ଟି ଫ୍ଲଟ୍, ଭୁବନେଶ୍ବର ରେ ୩ହଜାର ବର୍ଗଫୁଟ୍ ର ଏକ ୩ମହଲା ଘର, ଭୁବନେଶ୍ୱର ମଦନପୁର ଠାରେ ଅନ୍ୟ ଏକ ଘର, ଭୁବନେଶ୍ୱର ମଦନପୁର ଠାରେ ୩ ଏକର ପରିମିତ ଏକ ଫାର୍ମ ହାଉସ୍ ଠାବ ହୋଇଛି । ସେ ବିଭିନ୍ନ କାମ କରାଇବା ପାଇଁ ବିଭିନ୍ନ NGO ଏବଂ ଲୋକଙ୍କ ଠାରୁ ଫୋନ୍ ପେ ମାଧ୍ୟମରେ ଲାଞ୍ଚ ନେଇଥିବା ଭିଜିଲାନସ୍ ବିଭାଗ ଜାଣିବାକୁ ପାଇଛି ।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Nov 06, 2025 15:16:51
Jaipur, Rajasthan:जयपुर  शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों में अब हर दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ होगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेश के अनुसार 7 नवंबर से यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी, प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करने से पहले सभी कर्मचारी सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन करेंगे, वहीं शाम को राष्ट्रगान जन गण मन के सामूहिक गान के बाद ही कर्मचारी कार्यालय से घर जा सकेंगे।यह निर्णय राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लिया गया है। इस अवसर पर पूरे वर्षभर “वंदे मातरम स्मरणोत्सव” मनाया जाएगा, जो चार चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 7 से 14 नवंबर तक, दूसरा चरण 19 से 26 जनवरी 2026 तक गणतंत्र दिवस के अवसर पर, तीसरा चरण 7 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस पर और अंतिम चरण 1 से 7 नवंबर 2026 तक समापन समारोह के रूप में मनाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने इस संबंध में आदेश जारी कर राज्य, जिला और विद्यालय स्तर पर विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए हैं। इन कार्यक्रमों में वाद-विवाद, निबंध लेखन, देशभक्ति गीत, रैलियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगे। विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में वंदे मातरम गीत के अर्थ, ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका पर चर्चा की जाएगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इस पहल से कर्मचारियों और विद्यार्थियों में देशप्रेम और अनुशासन की भावना मजबूत होगी तथा कार्यस्थलों पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Nov 06, 2025 15:16:36
Katni, Madhya Pradesh:कटनी पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब जिले में पुलिस की तीसरी आंख यानी खुफिया कैमरे हर गतिविधि पर नज़र रखेंगे। इन कैमरों की जानकारी सिर्फ पुलिस विभाग की साइबर टीम और चुनिंदा अधिकारियों तक ही सीमित रखी गई है। इस आधुनिक निगरानी तंत्र का उद्घाटन मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल के हाथों किया गया। कटनी जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने नई तकनीक का सहारा लिया है। एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मी लगातार कार्रवाई में जुटे हैं, लेकिन रात्रिकालीन और सुनसान इलाकों में आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए अब अत्याधुनिक खुफिया कैमरे लगाए गए हैं। जिले में अब तक 85 से अधिक गुप्त कैमरे उन स्थानों पर स्थापित किए गए हैं, जहाँ पहले अपराध की घटनाएँ दर्ज हो चुकी हैं या संदिग्ध गतिविधियाँ पाई जाती हैं। इन कैमरों की मॉनिटरिंग 24 घंटे पुलिस साइबर टीम द्वारा की जाएगी। कैमरे की नज़र में आने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि यह कैमरे विधायक संदीप जायसवाल की सहयोग राशि से लगाए गए हैं। जायसवाल ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस प्रशासन के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कमी और चौक-चौराहों पर कैमरों की अनुपलब्धता के कारण अपराधियों को पकड़ने में कठिनाइयाँ आ रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए, शहर के संवेदनशील इलाकों में कैमरे लगवाए गए हैं ताकि अपराधियों की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नज़र रखी जा सके और अपराध पर अंकुश लगाया जा सके。
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Nov 06, 2025 15:16:07
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- इमरान प्रतापगढ़ी के न आने से भीड़ बेकाबू, मंच पर तोड़फोड़ जनता का ताकत, हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह को ग्रामीणों ने बचाकर निकाला कटिहार में हंगामा: मनिहारी बेरिया फील्ड में देर शाम तक इमरान प्रतापगढ़ी नहीं पहुंचे , कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह को ग्रामीणों ने बचाकर निकाला मनिहारी विधानसभा के बेरिया फील्ड में मचा हंगामा इमरान प्रतापगढ़ी के न आने से भीड़ हुई बेकाबू, मंच पर तोड़फोड़ कटिहार जिला के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बेरिया फील्ड में आयोजित कांग्रेस की जनसभा उस वक्त बेकाबू हो गई , जब मशहूर शायर और कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी तय समय पर नहीं पहुंचे। सभा स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक जुटे थे, लेकिन देर शाम तक उनके न आने से भीड़ भड़क गई और हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने ग़ुस्से में कुर्सियाँ पलट दीं, टेबल तोड़ डालीं और पोस्टर फाड़ दिए। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब कुछ लोग मंच की ओर बढ़े। मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला। इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह के पक्ष में वोट माँगने आने वाले थे, लेकिन देर रात तक न पहुँचने से जनता का सब्र टूट गया। पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में किया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पूरे दिन यह बताया गया कि इमरान प्रतापगढ़ी रास्ते में हैं, लेकिन देर रात तक कोई सूचना नहीं मिली। घटना के बाद से इलाके में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Nov 06, 2025 15:15:33
Jaipur, Rajasthan:जयपुर  शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों में अब हर दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ होगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेश के अनुसार 7 नवंबर से यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी, प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करने से पहले सभी कर्मचारी सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन करेंगे, वहीं शाम को राष्ट्रगान जन गण मन के सामूहिक गान के बाद ही कर्मचारी कार्यालय से घर जा सकेंगे।यह निर्णय राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लिया गया है। इस अवसर पर पूरे वर्षभर “वंदे मातरम स्मरणोत्सव” मनाया जाएगा, जो चार चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 7 से 14 नवंबर तक, दूसरा चरण 19 से 26 जनवरी 2026 तक गणतंत्र दिवस के अवसर पर, तीसरा चरण 7 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस पर और अंतिम चरण 1 से 7 नवंबर 2026 तक समापन समारोह के रूप में मनाया जाएगा。 माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने इस संबंध में आदेश जारी कर राज्य, जिला और विद्यालय स्तर पर विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए हैं। इन कार्यक्रमों में वाद-विवाद, निबंध लेखन, countryभक्ति गीत, रैलियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगे। विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में वंदे मातरम गीत के अर्थ, ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका पर चर्चा की जाएगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इस पहल से कर्मचारियों और विद्यार्थियों में देशप्रेम और अनुशासन की भावना मजबूत होगी तथा कार्यस्थलों पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 06, 2025 15:15:18
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में डीएसटी टीम ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की है। डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह चौधरी के नेतृत्व में, डीएसटी टीम ने कई बजरी से भरे ट्रैक्टरों को पकड़ा है जो अवैध चंबल से भरे हुए थे। यह कार्रवाई बसई डांग थाना पुलिस के साथ मिलकर की गई, जिसमें 10 अवैध चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई के बाद बजरी माफिया में हड़कंप मच गया है। डीएसटी टीम प्रभारी प्रेमसिंह चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिलेभर में बदमाशों अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के साथ अवैध गतिविधियों की रोकथाम व अवैध बजरी परिवहन व अवैध खनन रोकने के लिए अभियान चला रखा है उसी अभियान के अंतर्गत डीएसटी टीम ने बसई डांग थाना पुलिस के साथ मिलकर अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कारवाई करते हुए 10 अवैध चम्बल बजरी भरे ट्रैक्टरों को पकड़ा है धौलपुर पुलिस सख्ती से काम कर रही है और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है
0
comment0
Report
AAASHISH AMBADE
Nov 06, 2025 15:10:06
Chandrapur, Maharashtra:टायटल:-- चंद्रपूर शहरात पत्रकार असल्याचा धाक दाखवून महिलेकडुन एक लाखाची खंडणी वसुल करणाऱ्या टोळीला अटक, पोलीस स्टेशन रामनगरची कारवाई अँकर:-- चंद्रपूर शहरातील एका महिलेला ५-६ लोकांनी पत्रकार असल्याचा धाक दाखवून तिच्या घरी जाऊन ती अवैध काम करत असुन त्याबाबत तिची बातमी प्रसिध्द न करण्यासाठी तिच्याकडून एक लाख रुपयाची मागणी करून पैसे न दिल्यास तिला ठार करण्याची धमकी देऊन तिच्याकडून जुलमाने एक लाख रुपये खंडणी स्विकारल्याची तक्रार रामनगर पोलीसांना प्राप्त झाली. यात भारतीय न्याय संहिता अन्वये गुन्हा नोंदविण्यात आला. तपासा दरम्यान रामनगर पोलीसांनी या पत्रकारांबाबत माहिती घेतली असता ते चंद्रपूर शहरातील वेगवेगळया दैनिक न्युज पेपर, वेबपोर्टल न्युज व न्युज टी.व्ही. चॅनलचे संपादक, जिल्हा व तालुका प्रतिनिधी असल्याची माहिती प्राप्त झाल्याने त्यांची नावे निष्पन्न केली १) सत्यशोधक न्युज, चंद्रपूर (वेबपोर्टल) मुख्य संपादक - राजु नामदेवराव शंभरकर, वय ५७ वर्ष, रा. घर नं. ९८२, लालपेठ कॉलरी नं. १ चंद्रपूर २) इंडिया २४ न्यूज, चंद्रपूर (वेबपोर्टल) चंद्रपूर जिल्हा प्रतिनिधी - कुणाल यशवंत गर्गेलवार, वय ३७ वर्ष, रा. विठ्ठल मंदीर वार्ड मथुरा चौक चंद्रपूर ३) दैनिक विदर्भ कल्याण, उमरेड नागपूर (दैनिक न्यूज पेपर) चंद्रपूर तालुका प्रतिनिधी - अविनाश मनोहर मडावी, वय ३३ वर्ष, रा. इंदिरानगर मुल रोड चंद्रपूर ४) भारत टी.व्ही. न्यूज, आग्रा (टी.व्ही. चॅनल) चंद्रपूर जिल्हा प्रतिनिधी - राजेश नारायण निकम वय ५६ वर्ष रा. जमनजेट्टी पाटील वाडी, लालपेठ वार्ड चंद्रपूर अशी त्यांची नावे आहेत. या सर्व इसमांना ताब्यात घेवुन विचारपुस केली असता त्यांनी या गुन्हयाची कबुली दिली आहे. या गुन्हयातील नमुद आरोपीचे आणखी दोन साथीदार असल्याचे निष्पन्न झाले असुन त्यांचाही शोध घेणे सुरु आहे. आशीष अम्बाडे झी मीडिया चंद्रपूर
0
comment0
Report
KCKhem Chand
Nov 06, 2025 15:09:46
Kot Kapura, Punjab:पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संयुक्त जाँच के दौरान मेडिकल स्टोर से सैकड़ों प्रतिबंधित कैप्सूल जब्त पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संयुक्त जाँच के दौरान मेडिकल स्टोर से सैकड़ों प्रतिबंधित कैप्सूल जब्त — मेडिकल स्टोर से 995 प्रतिबंधित कैप्सूल जब्त — मेडिकल स्टोर को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन 'नशे के विरुद्ध युद्ध' के तहत नशे को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है और नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की टीमों के सहयोग से जिले के अंदर दुकानों के अंदर भी छापेमारी की जा रही है ताकि नशीली दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। इसी कड़ी में, पुलिस अधीक्षक जाँच श्री जोगेश्वर सिंह गोराया के मार्गदर्शन में, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों के सहयोग से मेडिकल स्टोरों की औचक जाँच की गई। इस दौरान न्यूकैसल मेडिकल हॉल से प्रीगैबलिन आईपी 300 मिलीग्राम ब्रांड के 995 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। यह जानकारी जैतो के डीएसपी श्री इकबाल सिंह ने साझा की। कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए जैतो पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर नवप्रीत सिंह ने बताया कि 5 नवंबर को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर श्री हरजिंदर सिंह के साथ मेडिकल स्टोर की जाँच की गई। जाँच के दौरान न्यूकैसल मेडिकल हॉल से लगभग 995 प्रतिबंधित कैप्सूल पाए गए, इसके कारण ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर को जब्त कर सील कर दिया है। इस संबंध में जैतो पुलिस स्टेशन में मुकदमा संख्या 169 के तहत धारा 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सभी मेडिकल स्टोर मालिकों और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि नशीली दवाओं या प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की सूचना मिलने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट इंस्पेक्टर नवप्रीत सिंह जैतो पुलिस स्टेशन
1
comment0
Report
Nov 06, 2025 15:09:30
Madhubani, Bihar:PRIYANKA GANDHI,MADHUBANI. BINDU BHUSHAN THAKUR. मधुबनी में आज खूब गर्जी प्रियंका गांधी। प्रियंका गांधी बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के अरेर स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंची।बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी नलिनी रंजन झा रूपन हैं।प्रियंका गांधी बेनीपट्टी उम्मीदवार नलिनी रंजन झा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित की।चुनावी सभा में प्रियंका को सुनने के लिए हजारों लोग पहुंचे।प्रियंका गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा कि मोदी जी को अपने चुनावी भाषण में सिर्फ बैनर पोस्टर ही दिखते हैं मोदी जी कहते हैं जो कभी राहुल गांधी को पोस्ट में छोटा कर दिया तो कभी तेजस्वी यादव को छोटा कर दिया।उन्हें युवाओं के रोजगार देने या कार्यो से कोई लेनादेना नही है।अपना चेहरा चमकाते रहते हैं
2
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Nov 06, 2025 15:09:08
Chaka, :जब प्रतिष्ठित चिनार के पेड़ों की पत्तियाँ लाल हो जाती हैं, जिससे ज़मीन पर एक अनोखा अग्नि कालीन और कश्मीर के जलाशयों में अद्भुत प्रतिबिंब बनते हैं, तो भारत में लगभग कहीं और न मिलने वाला एक ऐसा नज़ारा पर्यटकों और फ़िल्मकारों को इस स्वर्ग की ओर आकर्षित करता है। शरद ऋतु कश्मीर का "छिपा हुआ रत्न" मौसम है, जो अक्सर लोकप्रिय गर्मी और सर्दी के महीनों के आगे छिप जाता है। इसका अनूठा आकर्षण शानदार दृश्यों और सुहावने मौसम के बेहतरीन मिश्रण में निहित है, जो पर्यटकों के लिए एक शांत और मनोरम अनुभव और फ़िल्म निर्माताओं के लिए एक सिनेमा पृष्ठभूमि प्रदान करता है। जहाँ गर्मी हरियाली और सर्दी बर्फ़ के लिए होती है, वहीं स्थानीय रूप से "हरुद" कहलाने वाली शरद ऋतु घाटी को जीवंत सुनहरे, अंबर और लाल रंग के "चित्रकार के पैलेट" में बदल देती है। प्रतिष्ठित चिनार के पेड़ मुख्य आकर्षण हैं, जिनके पत्ते ज़मीन पर एक अनोखा अग्नि कालीन और झीलों में अद्भुत प्रतिबिंब बनाते हैं, ऐसा नज़ारा भारत में लगभग कहीं और नहीं मिलता। इस मौसम का एक प्रमुख आकर्षण मौसम है, जो ठंडी हवा, धूप वाले दिन और आरामदायक तापमान प्रदान करता है। यह इसे प्रकृति की सैर जैसी बाहरी गतिविधियों के लिए आदर्श बनाता है, जहाँ विशाल चिनार के पेड़ों के नीचे हिमालय की चोटियों का क्रिस्टल-सा दृश्य दिखाई देता है, गर्मी या सर्दी की भीषण ठंड का सामना नहीं करना पड़ता। शरद ऋतु को एक आरामदायक मौसम माना जाता है, जो कश्मीर के मुगल गार्डन, डल झील और पहलगाम जैसे लोकप्रिय स्थलों को और भी स Sukoon देता है। यह कश्मीर में यात्रियों के लिए एक अधिक शांतिपूर्ण, कलात्मक, सुरमय और अंतरंग अनुभव प्रदान करता है। और यह शरद ऋतु कश्मीर के लिए एक वरदान साबित हुई है क्योंकि दुनिया भर के लोग, खासकर भारत के, कश्मीर में आ रहे हैं और लगभग 6 महीने के ठहराव के बाद, इस "छिपे हुए रत्न" मौसम की सुंदरता के कारण कश्मीर फिर से पर्यटकों से गुलजार हो गया है। पर्यटक आरिफ बताते हैं, "हम कश्मीर की खूबसूरती बयां नहीं कर सकते। भारत में कश्मीर जितनी खूबसूरत कोई जगह नहीं है। कल हम जीरो पॉइंट गए थे। यह बिल्कुल स्विट्जरलैंड जैसा है। कश्मीर जितना खूबसूरत कुछ नहीं है। हम इस बगीचे में हैं, हम बाहर नहीं जाना चाहते, हम घर नहीं जाना चाहते, हम यहीं रहना चाहते हैं। इसे असल में देखकर दिल बहुत खुश होता है, मैं बस यही कह सकता हूँ कि खूबसूरती की पराकाष्ठा है।" एक अन्य पर्यटक अफराज ने कहा, "यह सब हम फिल्मों में देखते थे, आज हम इसे असल में देख रहे हैं। इससे बेहतर कोई जगह नहीं है। अगर कोई कहता है कि स्वर्ग कहाँ है, तो वह कश्मीर है, जहाँ स्वर्ग बहुत खूबसूरत है। यहाँ कोई डर नहीं है, यह बहुत अच्छा है। हमें ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।" नरम, कम कोण वाली सुनहरी धूप और चिनार के पेड़ों की सुनहरी पत्तियों की नाटकीय, रंगीन पृष्ठभूमि, शानदार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के अनगिनत अवसर प्रदान करती है। संक्षेप में, पतझड़ कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि और शांत वातावरण का एक आदर्श संतुलन प्रदान करता है, जो यात्रा को बेहद फायदेमंद बनाता है। नागपुर के केवल ने कहा, "हम नवविवाहिता जोड़े हैं और हमने सोचा कि... कश्मीर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह होगी और अभी पतझड़ का मौसम है, यह बहुत अच्छा होगा और पैसे के हिसाब से यह बिलकुल सही है और एक शानदार अनुभव भी। जब से हम यहाँ आए हैं, हम पतझड़ के मौसम का भरपूर आनंद ले रहे हैं। सुनहरे पत्ते बहुत खूबसूरत हैं, मन को बहुत सुकून मिलता है। सभी को यहाँ आना चाहिए।" उनकी पत्नी अंजलि ने कहा, "हमारी नई-नई शादी हुई है और यह टूर उन्होंने ही फाइनल किया है और यह उनके द्वारा मुझे दिया गया सबसे अच्छा सरप्राइज़ था। हमने सभी मौसमों का आनंद लिया, बर्फ़बारी और पतझड़ का भी। हमने जो रील बनाईं, उनका हमने खूब आनंद लिया। लोग उनके बारे में पूछताछ करते थे, क्योंकि आपके साथ फोटोग्राफर हैं, वे पूछते थे कि यह कौन सी जगह है। हमें बॉलीवुड फ़िल्म "मोहब्बतें" याद आ रही है, हमें लगता है कि यह फ़िल्म चल रही है।" अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर में पर्यटन उद्योग में भारी गिरावट आई और बुकिंग रद्द होने लगीं, लेकिन पतझड़ के मौसम ने न केवल पर्यटकों के लिए, बल्कि फ़िल्म इकाइयों के भी इस क्षेत्र में शूटिंग के लिए लौटने को एक नया आयाम दिया है। घाटी में फिल्म शूटिंग का फिर से शुरू होना हाल ही में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है और स्थानीय पर्यटन एवं मनोरंजन उद्योग के लिए मनोबल बढ़ाने वाला है। फिल्म क्रू ने पहलगाम और कश्मीर के अन्य स्थानों पर शूटिंग शुरू कर दी है। टॉलीवुड इंडस्ट्री के क्रू सदस्यों ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि कश्मीर "100 प्रतिशत सुरक्षित" है और स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के सहयोग की सराहना की है। उनका उद्देश्य अन्य फिल्म निर्माताओं और पर्यटकों को यह संदेश देना है कि सामान्य स्थिति लौट रही है। फिल्म निर्देशक विमल कृष्ण ने कहा, "मैं सभी कश्मीरियों का शुक्रिया अदा करता हूँ। पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, हम पहलगाम में शूटिंग करने वाली पहली यूनिट हैं। मैं कह सकता हूँ कि यह 100% सुरक्षित है। सभी स्थानीय लोग हमें अपने परिवार के सदस्यों की तरह मान रहे हैं। हम यहाँ बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मैं चाहता हूँ कि और भी पर्यटक इस जगह पर आएँ और कश्मीरी सुंदरता की प्रशंसा करें। पहलगाम हमले के बाद हमें बहुत बुरा लगा था। मैं चाहता हूँ कि फिल्म क्रू यहाँ आकर शूटिंग करें।" विशेष रूप से सुंदर शरद ऋतु के दौरान, एक पर्यटक और फिल्म यूनिट की यह वापसी, अधिक यात्रियों और प्रोडक्शन हाउस को आकर्षित करने और क्षेत्र के क्षतिग्रस्त पर्यटन क्षेत्र को एक प्रमुख गंतव्य के रूप में अपना खोया हुआ आकर्षण वापस पाने में मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है। चिनार बाग से WT खालिद हुसैन जी मीडिया कश्मीर
2
comment0
Report
JPJai Pal
Nov 06, 2025 15:08:39
2
comment0
Report
JPJai Pal
Nov 06, 2025 15:08:22
4
comment0
Report
Advertisement
Back to top