भोजीपुरा में गोकशी, गन्ने के खेत में मिले अवशेष
Pipalsana Chaudhari, Uttar Pradesh:गोकशी के अवशेष गांव मझौआ गंगापुर के जंगल में एक गन्ने के खेत में मिले हैं। हिंदूवादी संगठनों के नेता मौके पर पहुंचे। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मझौआ गंगापुर के जंगल में जानकी प्रसाद के गन्ने के खेत में इण्डियन ईंट भठ्ठे के पीछे एक संरक्षित पशु की हत्या करके मांस तस्कर मांस ले गए। आज शाम चार बजे मझौआ गंगापुर के किसी व्यक्ति ने हिंदू युवा वाहिनी के नेता भरत पटेल को जानकी प्रसाद के गन्ने के खेत में अवशेष पड़े होने की सूचना दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
