भोजीपुरा: नैनीताल हाइवे पर घने कोहरे के बीच आपस में टकराए सात वाहन, दर्जनों छात्र-छात्राएं हुए घायल
Gopalpur Azizpur, Uttar Pradesh:नैनीताल हाइवे पर आज बृहस्पतिवार को प्रातः साढ़े सात बजे कोहरे में एक दूसरे के पीछे सात बड़े वाहन भिड़े गए। जिसमें मेडिकल कालेज बस में बैठे पैरा मेडिकल व नर्सिंग की 26 छात्र / छात्राएं मामूली रूप से जख्मी हो गए। दलपतपुर निवासी युवक प्रशांत व उसकी बहन नर्सिंग की छात्रा मोनिका की हालत गंभीर है। लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं। घायलों में तेरह छात्रों को उपचार के दौरान छुट्टी दे दी गई। शेष तेरह घायलों का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
