243003
बरेली में अवैध कॉलोनियों पर BDA का बुलडोजर, भवन जमींदोज
Bareilly, Uttar Pradesh:बदायूं रोड स्थित अवैध कॉलोनियों पर बरेली विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाया। बिना मानचित्र पास कराए बनाई जा रही इन कॉलोनियों के संचालकों को पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। थाना सुभाषनगर क्षेत्र की इन कॉलोनियों में बने कई अवैध भवनों को जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हुड्डा के मुताबिक गेस्ट टीचर्स के पक्के होने से हरियाणा की शिक्षा में बड़ा सुधार
Chandigarh, Chandigarh:बिना देरी के गेस्ट टीचर्स को नियमित कर्मचारियों वाले लाभ दे सरकार- हुड्डा चंडीगढ़, 28 मई । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाई कोर्ट द्वारा सुनाए गए गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण वाले फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट भी कांग्रेस की नियमितीकरण वाली नीति पर मुहर लगा चुका है। अब उसी नीति के तहत गेस्ट टीचर्स के पक्का होने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में सरकार को बिना देरी के कोर्ट के फैसले को लागू करना चाहिए। हुड्डा ने गेस्ट टीचर्स को बधाई देते हुए खुशी जताई कि हाई कोर्ट के फैसले ने बीजेपी सरकार के झूट का पर्दाफाश कर दिया है। बीजेपी द्वारा बार-बार झूठ फैलाया गया कि इन टीचर्स की नियुक्ति नियमों के विरुद्ध हुई थी। जबकि कांग्रेस सरकार ने उस समय स्कूलों की जरूरतों को पूरा करने, शिक्षा के स्तर को सुधारने व सभी स्कूलों में पर्याप्त टीचर्स मुहैया करवाने के लिए यह कदम उठाया था। इसके लिए उचित प्रकिया और मानदंडों की पालना की गई थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सरकार द्वारा 16 जून 2014 और 18 जून 2014 को बनाई गई नियमितीकरण (Regularization) नीतियों को पूरी तरह उचित ठहराते हुए, इसके तहत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का रास्ता खोल दिया था। उसी फैसले व नीति के आधार पर गेस्ट टीचर्स को यह लाभ मिलने जा रहा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2014 में कच्चे कर्मचारियों के हित में यह बड़ा फैसला लिया था। लेकिन सत्ताधारी बीजेपी ने बार-बार इस नीति पर सवाल उठाए और कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ की कोशिश करी। लेकिन कोर्ट के फैसले से हरियाणा के हजारों कच्चे कर्मचारियों की नौकरी अब पूरी तरह सुरक्षित हो गई है। लंबे समय से चली आ रही अनिश्चितता और असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा अब टल गया है। हुड्डा ने कहा कि एकतरफ जहां कांग्रेस सरकार की नीति को अदालत ने उचित करार दिया है, वहीं बीजेपी सरकार द्वारा लागू की गई कोई भी नीति अदालत में ठहर नहीं पाई। ना तो ये सरकार पक्की नौकरियां दे पा रही है और ना ही कौशल निगम के तरत भर्ती किए जा रहे कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित कर पा रही है। जबकि बीजेपी ने चुनाव में झूठा वादा करके 1.25 कrawce कच्चे कर्मचारियों के परिवारों से वोट लिया था। हुड्डा ने कहा कि पहले सुप्रीम कोर्ट और अब हाई कोर्ट का फैसला हरियाणा के प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये ना केवल कच्चे कर्मचारियों के हजारों परिवारों के लिए राहत की सांस है, बल्कि न्याय की जीत भी है。0
0
Report
पीड़ित पक्ष ने एसपी दफ्तर में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
Hathras, Uttar Pradesh:इलाके के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव करके मामला शांत करवाया जिसके बाद पीड़ित पक्ष एसपी दफ्तर पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की0
0
Report
अयोध्या में राम मंदिर परिसर में ध्वजारोहण: 3000 से अधिक मातृशक्ति के साथ इतिहास
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में 29 मई को राम मंदिर परिसर में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित होगा। राम मंदिर के परकोटे में बने मां भगवती मंदिर के शिखर पर राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी प्रमुख संत साध्वी ऋतंभरा और साध्वी निराजन ज्योति ध्वज फहराएंगी। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहली बार राम मंदिर परिसर में 3000 से अधिक मातृ शक्तियों का एक साथ समागम होने जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं समारोह में शामिल होंगी। सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से हाईटेक बनाया गया है। सभी आमंत्रित मेहमानों को क्यूआर कोड युक्त प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं और स्कैनिंग के बाद ही मंदिर परिसर में प्रवेश मिलेगा। शाम 6 बजे मां भगवती मंदिर के शिखर पर साध्वी ऋतंभरा और साध्वी निरंजन ज्योति ध्वजारोहण करेंगी। इसके बाद शेषावतार मंदिर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम शेष रहेगा। इस मंदिर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम को लेकर रामनगरी में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर गैरिज कब्जाने का आरोप, पारिवारिक विवाद बढ़ा
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में पारिवारिक विवाद अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। यहां रहने वाली सरोज वर्मा ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनके नाम दर्ज गैरिज पर परिवार के ही लोगों ने कब्जा कर लिया है और अब उसे खाली करने से इनकार किया जा रहा है। वहीं पुलिस से शिकायत करने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई सुनवाई न करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता के मुताबिक, उक्त गैरिज 13 सितंबर 2023 से विधिवत उनके स्वामित्व में दर्ज है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक संबंधों और भरोसे के आधार पर अपनी जिठानी रेखा वर्मा और उनके पुत्र हर्षवर्धन वर्मा को कुछ समय के लिए गैरिज इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी। सरोज वर्मा का कहना है कि बेटी की शादी और वाहन खड़ा करने की समस्या बताकर अस्थायी तौर पर गैरिज मांगा गया था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उसे खाली नहीं किया गया। आरोप है कि जब उन्होंने और उनके बेटे ने गैरिज वापस करने की बात कही तो उन्हें धमकियां दी गईं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि रेखा वर्मा स्वयं को भाजपा की जिला उपाध्यक्ष बताकर प्रशासनिक प्रभाव का हवाला देती हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हर्षवर्धन वर्मा ने गाली-गलौज करते हुए गैरिज खाली न करने की बात कही और कोर्ट में मामला ले जाने की धमकी दी। महिला का कहना है कि उनके छोटे बेटे की शादी निकट है, जिससे मेहमानों और वाहनों की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।0
0
Report
लखीमपुर खीरी: सिंबा कुत्ता पकड़ने से मोहल्ले में राहत
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली इलाके में काशी नगर मोहल्ले में दहशत का पर्याय बना कुत्ता (सिंबा) को नगर पालिका की टीम ने पकड़ लिया है। यह कुत्ता अक्सर लोगों पर झपट पड़ता था और उन्हें काट लेता था अब तक किसी कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुका था। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों में काफी नाराजगी थी। कुत्ते के पकड़े के जाने के बाद इलाकाई लोगों ने राहत की सांस ली है।0
0
Report
लखीमपुर खीरी में ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड: चार साइबर ठग गिरफ्तार
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पढुवा थाना इलाके में ऑनलाइन गेमिंग से ठगी करने वाले चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन, एटीएम, चेक बुक, बाइक और कार बरामद हुईं। इन अभियुक्तों ने वन गेमिंग एप, नाइट वन क्लब, एविएटर, कलर ट्रेड, बीट जीबी आदि का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को आकर्षित कर लाखों रुपए कमाने का लालच दिया। लोगों से इन्वेस्टमेंट करवा कर फ्रॉड के जरिए ओटीपी प्राप्त कर उनके खातों से पैसे निकाल लिए जाते थे; आरोपियों को 15% कमीशन मिलता था। इनके द्वारा थर्ड पार्टी बैंक खातों में यूपीआई गेटवे का उपयोग फ्रॉड के पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया गया।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसान अनुमानित
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आंकलन करने में जुटा है और आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
हरियाणा के चानौत में पानी संकट पर महापंचायत, गुरनाम चढूनी ने केंद्र सरकार को चुनौती
Hisar, Haryana:हरियाणा के हांसी स्थित चानौत गांव में पीने के पानी के गंभीर संकट को लेकर पिछले 13 दिनों से चल रहे धरने पर आयोजित महापंचायत में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मौजूदा राजनीति और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। गुरनाम सिंह चढूनी ने ज़ी मीडिया के साथ विशेष बातचीत में कहा कि वह कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करते हैं, लेकिन उन्होंने उसको जॉइन नहीं किया है। वैसे भी वह कोई राजनीतिक दल नहीं है। महापंचायत में पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चांदूनी ने आज किसानों के धरने को समर्थन देते हुए कहा कि वह आज की महापंचायत के तमाम फैसलों के साथ हैं गुरनाम सिंह ने सरकार को चेतावनी दी सरकार ने अगर उनकी बात नहीं सुनी तो पूरे हरियाणा से लोग इस धरने में शामिल होंगे।0
0
Report
दिल्ली के स्कूलों में साफ शौचालय, मेनस्ट्रुएशन कॉर्नर और टोल-फ्री फीडबैक का बड़ा ऐलान
New Delhi, Delhi:मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा महत्वपूर्ण घोषणा * दिल्ली के सभी स्कूलों में स्वच्छ और सुव्यवस्थित शौचालय, नियमित हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम तथा लड़के-लड़कियों दोनों के लिए मासिक धर्म जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। * सभी स्कूलों में मेडिकल रूम और “मेनस्ट्रुएशन कॉर्नर” स्थापित किए जाएंगे, जहाँ सैनिटरी नैपकिन, इनरवियर एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध होगी। साथ ही सभी स्कूलों के वॉशरूम में वेंडिंग मशीनें लगाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी。 * एचपीवी वैक्सीनेशन का स्कूलवार डेटा एकत्र किया जाएगा तथा सरकारी स्कूलों के बच्चों की “हौसलों की उड़ान” कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी。 * बच्चों और अभिभावकों की शिकायत एवं सुझाव सीधे सरकार तक पहुँचाने के लिए जल्द ही एक टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जिसे स्कूलों की दीवारों और गेट पर प्रदर्शित किया जाएगा。 * दिल्ली सरकार द्वारा सभी स्कूलों में आरओ वाटर कूलर लगाए जाएंगे तथा 5 जून से अगस्त तक बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्कूलों में सफेदी और आधारभूत सुविधाओं के सुधार पर भी कार्य किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
Ramkumar Toppo पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप, सूबे में बढ़ा राजनीतिक तनाव
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र राजापुर उपतहसील के नायब तहसीलदार के साथ भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और विधायक के समर्थकों के द्वारा मारपीट के मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि सीतापुर क्षेत्र में जब से नायब तहसीलदार पदस्थ हैं तब से जनता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की शिकायत थी। जिसकी शिकायत प्रशासनिक स्तर पर भी शिकायत की गई थी। बावजूद इसके विधायक की बहन 14 मई से लंबित प्रकरण को लेकर गई हुई थी। विधायक का आरोप है कि नायब तहसीलदार के द्वारा बदतमीजी की गई। इसको लेकर वहां के कार्यकर्ता और जनता इकट्ठा हुए थे, और जनता आक्रोशित थे। इस दौरान नायब तहसीलदार और एसडीएम मौके पर पहुँच गए। जिसके बाद जो घटना हुई हैं वह आपके सामने हैं जिस तरह से मेरे ऊपर मारपीट का आरोप लगाया गया हैं। जिसकी जांच पुलिस कर रही हैं। जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी。0
0
Report
चरखी दादरी में अचानक बदले मौसम: बारिश और ओलावृष्टि से तापमान घटा
Charkhi, Haryana:जिला चरखी दादरी में 4:00 बजे के बाद बदले मौसम से अचानक बारिश शुरू हो गई; तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने 28 और 29 मई को तेज बारिश या ओलावृष्टि की संभावना जताई है। चरखी दादरी का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस था; बारिश और ओलावृष्टि से तापमान गिरने की संभावना है। आम जनता को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 25 मई से 2 जून तक नौतपा की परंपरा है, लेकिन आज बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान नीचे आएगा।0
0
Report
बेगूसराय में इंटर के छात्र की अपहरण के बाद हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में इंटर के छात्र रामउदय यादव के पुत्र विकास कुमार का अपहरण कर उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास कुमार और उसके दोस्त मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने हत्या की बात कबूल करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और जेल भेजे जाने की खुन्नस बताई जा रही है। दरअसल मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव का है, जहां रामउदय यादव के पुत्र और इंटर के छात्र विकास कुमार का 26 मई को अपहरण कर लिया गया था। परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन के बाद 28 मई को खगड़िया जिले के बलदौर बहियार से छात्र का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में आक्रोश का माहौल बन गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी विकास कुमार ने अपने साथी मोहित कुमार के साथ मिलकर छात्र को घर से बुलाया था। आरोपी मोहित कुमार ने बताया कि विकास कुमार ने उसे पैसे लेने के बहाने बलिया बुलाया था। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि हत्या की साजिश रची गई है। विकास मेरा दोस्त था। उसने कहा था कि पैसा लेना है, इसलिए बुलाया था। मुझे नहीं पता था कि हत्या करेगा। वहां पहुंचने के बाद उसने विकास की हत्या कर दी। वहीं मुख्य आरोपी विकास कुमार ने पुलिस के सामने कबूल किया कि मृतक के पिता द्वारा लगातार केस और जेल भेजने की धमकी से वह परेशान था। आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने मृतक के भाई के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर अश्लील तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसके बाद साइबर थाना में केस दर्ज हुआ था और उसे जेल जाना पड़ा था। इसी रंजिश में उसने पहले मृतक के पिता की हत्या की योजना बनाई, लेकिन मौका नहीं मिलने पर उसके बेटे को निशाना बना लिया। मृतक के पिता मुझे बार-बार परेशान करते थे और जेल भेजने की धमकी देते थे। इसी कारण गुस्से में यह कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार छात्र की गला दबाकर हत्या की गई और शव को खगड़िया जिले के बलदौर बहियार में फेंक दिया गया था। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है और लोग पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठा रहे हैं। बेगूसराय में छात्र की अपहरण के बाद हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पुलिस ने भले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन इस घटना के बाद इलाके में दहशत और गुस्सा दोनों का माहौल बना हुआ0
0
Report
Advertisement
गोलियों की गूंज से थर्राया मथुरा, शहर में दहशत और सुरक्षा अलर्ट
Amethi, Uttar Pradesh:गोलियों की गूंज से थर्राया मथुरा0
0
Report
सरदारशहर में भीषण लू से मरीजों की संख्या बढ़ी, अस्पताल मेंewarड तैयार
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। विधानसभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर स्थानीय-संवाददाता- चूरू सरदारशहर में गर्मी से बेहाल लोग, राजकीय उपजिला अस्पताल में बढ़ी हीटवेव से जुड़े मरीजों की संख्या, अस्पताल में गर्मी से जुड़े मरीजों के लिए किए अलग से वार्ड तैयार सरदारशहर में भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। नौतपा के दौरान पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शहर का तापमान लगातार 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिसके चलते लोग हीट वेव की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बड़ी संख्या में लोग उल्टी, चक्कर, बुखार, डिहाइड्रेशन और कमजोरी जैसी समस्याओं के साथ राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राजकीय उप जिला hospital प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। अस्पताल में हीट वेव और गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए अलग से बेड तैयार किए गए हैं, ताकि मरीजों को तुरंत उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। अस्पताल स्टाफ को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी से जुड़े मरीजों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज किया जाए। अस्पताल प्रभारी डॉक्टर चंद्रभान जांगिड़ ने बताया कि इन दिनों अत्यधिक गर्मी और लू के कारण मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी, शिकंजी, छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। राजकीय उप जिला अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रिया शेखावत ने बताया कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को गर्मी से सबसे ज्यादा खतरा रहता है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को तेज चक्कर आना, उल्टी होना, अधिक पसीना आना, सांस लेने में तकलीफ या बेहोशी जैसी समस्या महसूस हो तो तुरंत अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।0
0
Report
उदयपुर के रेती स्टैंड पार्किंग में स्विफ्ट कार में आग, दमकल ने काबू पाया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के रेती स्टैंड स्थित पार्किंग में खड़ी स्विफ्ट कार में अचानक लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया। पास में बिल्डिंग में मौजूद फायर ट्रैक से आग बुझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन सफलता नही मिली। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि पास में खड़े अन्य वाहनो को समय रहते सुरक्षित हटा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।0
0
Report
Advertisement
