icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243003
Shashank RathoreShashank RathoreFollow14 Mar 2025, 04:03 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमुई रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट से जवान गोविंद प्रसाद यादव की मौत

Jamui, Bihar:जमुई:- जमुई जिले के गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर देर रात जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से गृह रक्षक जवान गोविंद प्रसाद यादव की मौत हो गई। मृतक मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर के निवासी थे। घटना के बाद रेल पुलिस ने कागजि प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर hospital भेज दिया। मृतक के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि उनके पिता झाझा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत थे। कुछ दिन पहले ही उनकी नियुक्ति गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर हुई थी। ड्यूटी के दौरान यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े कार्य के क्रम में वह रेल पटरी पार कर रहे थे, तभी जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, घटना की सूचना रेल पुलिस ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report

गोबर क्राफ्ट से सतगांवां की महिलाएं आर्थिक सशक्त, दीपावली पर इकोफ्रेंडली उत्पाद

Koderma, Jharkhand:कोडरमा के सतगावां प्रखंड में महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और गौवंश की रक्षा के संकल्पों को गोबर क्राफ्ट के जरिए आगे बढ़ाया जा रहा है। भखरा स्थित पहलवान आश्रम में राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के तत्वावधान में दीपावली के मद्देनजर ग्रामीण महिलाएं गोबर से आकर्षक उत्पाद बना रही हैं। गोबर क्राफ्ट के तहत सतगावां के इस भखरा आश्रम में दीये, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, लार्ड गणेश, द्वार झालर, शुभ-लाभ, स्वास्तिक चिह्न, गुग्गुल कप धूप और “शुभ दीपावली” तथा “जय छठी मैया” लिखी नेम प्लेट बनाये जा रहे हैं। गोबर और लकड़ी के बुरादे से बनी इन वस्तुओं को धूप में सुखाकर रंगों से सजाया जाता है। संस्थान के लोगो ने गुजरात के भुज से यह तकनीक सीखी और गांव की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। अब दर्जनों महिलाएं इस हुनर से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। राजधानी रांची में आईएएस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित दीपावली मेले में इन उत्पादो के दो स्टाल लगे थे। संस्था के सचिव मनोज दांगी ने बताया कि गाय, गोबर और मिट्टी से जुड़ी पुरानी सोच को फिर जीवंत करने के साथ गौवंश की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह छोटा प्रयास है। गोबर और मिट्टी की उपयोगिता पहचानने वाले लोग इन उत्पादों का इस्तेमाल कर रहे हैं। दीपावली को देखते हुए सतगावां में गोबर क्राफ्ट का काम तेज हो गया है। महिलाएं इको-फ्रेंडली दीये, मूर्तियां और सजावटी सामान तैयार कर रही हैं। ये दीये प्राकृतिक सामग्री से बनते हैं और इस्तेमाल के बाद मिट्टी में मिल जाते हैं। इस काम का दुसरा सबसे सुखद पहलू यह है कि महिलाएं घर बैठे आमदनी कर रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। गोबर क्राफ्ट से बनाए गए उत्पाद पूरी तरह से इको फ्रेंडली होते हैं, जो इस्तेमाल के साथ इस्तेमाल के बाद भी यह प्रकृति को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाते बल्कि इसके इस्तेमाल से रेडिएशन काफी हद तक कम हो जाता है। इन खासियत के साथ महिलाओं को गांव में ही रोजगार मिल पा रहा है और महिलाएं हुनरमंद बन रही हैं।
0
0
Report

सिग्रीवाल बोले- दिल्ली कांग्रेस रैली फ्लॉप, विपक्ष पर तीखा हमला

Chapra, Bihar:भारतीय जनता पार्टी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली को पूरी तरह फ्लॉप करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं और खुद को प्रधानमंत्री बनाने की कल्पना में मॉक ड्रिल कर रहे हैं। उनके इस राजनीतिक प्रदर्शन का जनता पर कोई खास असर नहीं है। सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि वह संयोगवश कल किसी निजी काम से दिल्ली गए थे। उन्हें कहीं ऐसा नहीं लगा कि दिल्ली में कोई बड़ा आंदोलन या रैली हो रही है। सब कुछ सामान्य था। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के नाम पर दुकानदारों और कारोबारियों को परेशान करने, उन्हें लूटने तथा अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की गई। हालांकि, उन्होंने दिल्ली प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन ने ऐसे गलत प्रयासों को सफल नहीं होने दिया। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपने आप को प्रधानमंत्री घोषित कर देने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता। एक दिन पहले मMock ड्रिल हुई थी और विपक्षी नेताओं की गतिविधियां भी उन्हें इसी तरह की मMock ड्रिल नजर आती हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि ईश्वर से उनकी यही प्रार्थना है कि विपक्षी नेता मMock ड्रिल तक ही सीमित रहें और उन्हें वास्तविक ड्रिल करने का मौका ही नहीं मिले।
0
0
Report
Advertisement

हिरणपुर के महारो क्रशर में नकाबपोशों ने चार घंटे लूटपाट की

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के महारो स्थित बंद पत्थर क्रशर प्लांट में बीते रात आठ से दस की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने बड़ी लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है... अपराधियों ने पहले क्रशर में तैनात गार्ड मोफिजुद्दीन शेख को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट भी की... करीब तीन से चार घंटे तक बेखौफ होकर क्रशर में लगे कीमती सामानों को खोलकर पिकअप वाहन में लादते रहे... इसके बाद सभी सामान लेकर मौके से फरार हो गए... मालूम हो कि महारो स्थित एमएस पीस स्टोन वर्क्स नामक क्रशर के मालिक मोजीबूर रहमान हैं... अपराधियों ने क्रशर में लगे छोटे-बड़े कुल आठ मोटर, क्रशर स्टार्टर, ट्रांसफार्मर के सामान, केबल तार सहित कमरे में रखे अन्य कीमती सामानों को खोलकर अपने कब्जे में ले लिया... इसके बाद सभी सामान पिकअप वाहन में लादकर ले गए... घटना के दौरान गार्ड को बंधक बनाए रखने के कारण वह अपराधियों का विरोध नहीं कर सका... क्रशर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण संचालित नहीं थी... उधर घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ कुमार गौरव एवं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे... पुलिस अधिकारियों ने गार्ड से पूछताछ की और पूरे क्रशर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया... वहीं पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर उनका सुराग लगाया जा सके... बंद पत्थर क्रशर में आठ से दस अपराधियों द्वारा करीब चार घंटे तक इस तरह डकैती की वारदात को अंजाम देना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है... अपराधियों ने जिस तरह गार्ड को बंधक बनाकर मारपीट कर भारी मात्रा में मशीनरी और अन्य सामान खोलकर ले गए, उससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है... फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है... बाइट-1- मुफिजुद्दीन शेख ,नाइट गार्ड.
0
0
Report

योगी सरकार के रोजगार मेले में 1,376 पंजीकृत, 746 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

Greater Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर ने सोमवार को श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, दनकौर में रोजगार मेला लगाया। इसमें 18 कंपनियों ने हिस्सा लिया और 1,376 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। कंपनियों ने शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर 746 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया। चयन की प्रक्रिया देर शाम तक चली। बाइट मनीषा अत्री जिला सेवायोजनअधिकारी बाईट रोजगार मेले में पहुंचे अभियार्थी मेले में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा अति विशिष्ट अतिथि और श्री द्रोण गौशाला समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया और उनकी योग्यता व कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर दिए। श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज के सचिव और प्रबंधक रजनीकांत मित्तल तथा जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। जिला सेवायोजन अधिकारी मनीष अत्री ने कहा कि अभ्यर्थियों में रोजगार मेले को लेकर उत्साह था और कंपनियां भी इसमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स, रोजगार मेला समन्वयक डॉ. रश्मि गुप्ता और जिला सेवायोजन कार्यालय व कॉलेज के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

बारां पुलिस ने नाहरगढ़ के नया गांव में नरेश मीणा की गिरफ्तारी की तैयारी की

Baran, Rajasthan:नाहरगढ़ थाने के मामले में नया गांव पहुंची बारां पुलिस, नहीं मिले नरेश मीणा, 6 नवंबर को गिरफ्तारी देने का ऐलान बारां। नाहरगढ़ थाने में दर्ज मामले को लेकर बारां पुलिस सोमवार को अटरू थाना क्षेत्र के नया गांव पहुंची। एसपी अभिषेक अंदासु के निर्देशन में पुलिस टीम किसान नेता नरेश मीणा को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंची थी। टीम में अटरू सीओ रामानंद यादव, छबड़ा सीआई राजेश खटाना ,मोठपुर थाना सीआई कमल सिंह, बारां सदर सीआई नवलकिशोर मीना और डीएसटी की टीम शामिल थी। पुलिस के गांव पहुंचते ही नरेश मीणा के परिजनों ने विरोध जताया। नरेश मीणा की मां और पिता ने पुलिस के इस तरह घर पहुंचने और तलाशी लेने पर नाराजगी व्यक्त की। परिजनों का कहना था कि पुलिस बिना सूचना के अचानक भारी बल के साथ पहुंची, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। पुलिस ने घर पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन नरेश मीणा गांव में नहीं मिले। इसके बाद टीम बैरंग वापस लौट आई। बता दें कि नाहरगढ़ कस्बे में वनकर्मियों से मारपीट मामले में दर्ज केस में गिरफ्तार करने के लिए टीम पहुंची थी। आरोप है कि चुनावी सभा के दौरान नरेश मीणा अपने हजारों समर्थकों के साथ रेंज कार्यालय में घुस गए थे। इस दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। वनकर्मी की ओर से मारपीट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में नाहरगढ़ पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच नरेश मीणा की ओर से जानकारी दी जा रही है कि वह 6 नवंबर को नाहरगढ़ थाने में पहुंचकर खुद गिरफ्तारी देंगे। समर्थकों के अनुसार नरेश मीणा ने कहा है कि वह कानून का सम्मान करते हैं और तय तारीख को थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण करेंगे। पुलिस के गांव पहुंचने की खबर मिलते ही क्षेत्र में समर्थकों की भीड़ जमा हो गई, हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
0
0
Report

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर बम धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के प्रस्तावित कॉन्सर्ट को लेकर बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। महापौर कार्यालय को भी धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं। मेल में 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर बम धमाके की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड सक्रिय हो गए। स्कूलों में बीडीएस की टीम ने जांच की है, वहीं क्राइम ब्रांच ने ई-मेल को तकनीकी जांच में लिया है। इंदौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को प्रस्तावित कॉन्सर्ट से पहले धमकी भरे ई-मेल मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक महापौर कार्यालय को भी ई-मेल भेजकर बम थ्रेट दिया गया है। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू करदी हैं। वहीं महापौर कार्यालय को मिले ई-मेल को भी गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की सत्यता का पता लगाने में जुटी है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

कसमार में पर्यटन से बदलेगा बोकारो का भाग्य, तीन महीनों में कायाकल्प

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के कसमार बनेगा कश्मीर, पर्यटन की असीम संभावनाएं जहां ऊंचे ऊंचे पर्वतों के साथ जंगल से भरा हरियाली। पिछले दिनों झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी कसमार के सेवाती घाटी का दौरा कर चुके है और इसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की बात कह चुके है वही बोकारो उपायुक्त ने भी कसमार का दौरा किया जो मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर है जहां अब तीन महीने में क्षेत्र की कायाकल्प की बात हो रही है चाहे वो पर्यटन का क्षेत्र हो या फिर कृषि सहित रोजगार उन्मूलन की तो इसके लिए रूपरेखा तैयार किया जा रहा है। इस क्षेत्र में आम बागवानी व मड़ुआ की खेती से लोग हो रहा है आत्मनिर्भर। मनरेगा पार्क के जरिए लोग हो रहे है लाभान्वित जहां बोकारो उपायुक्त ने बोकारो मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सुदूरवर्ती क्षेत्र में विकास का लिया जायजा. पर्यटन के क्षेत्र के बढ़ावा देने को लेकर भी असीम संभावना को देखते हुए क्षेत्र का भ्रमण कर जानकारी ली गई। बताते चले कि मुख्यालय से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास के कार्यों का जायजा लेने के तहत बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कसमार प्रखंड अंतर्गत फार्मटांड स्थित मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कसमार अंचल के संसाधन केंद्र की दीदियों एवं पंचायत की मुखिया से संवाद कर क्षेत्र में संचालित विविध विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उपायुक्त ने पार्क परिसर में आम बागवानी, मड़ुआ एवं अन्य फसलों की खेती का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि गतिविधियों एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़ी योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि तीन महीने के अंदर होगा कायाकल्प। बाइट अजय नाथ झा, बोकारो उपायुक्त।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी से लोकतंत्र का उत्सव

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर. जिले में आज हो रहे पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में लोकतंत्र का असली उत्सव देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं, जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं समूह में, पिकअप ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों में बैठकर मतदान केंद्रों पर पहुंच रही हैं। बुजुर्ग महिलाओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह है। कई केंद्रों पर महिलाएं सज-धज कर वोट डालने आईं। महिलाओं की भागीदारी से मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
0
0
Report

देवरिया में छापेमारी: 30-35 कुंतल पटाखे जब्त, लाइसेंस नहीं मिला

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में आगामी त्यौहारों को देखते हुए प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज भटनी थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया दीक्षित गांव में प्रशासन ने छापेमारी की। जहां एक गोदाम से अवैध रूप से रखे गए भारी मात्रा में पटाखे को बरामद किया गया। इस कार्रवाई में एसडीएम सलेमपुर, सीओ सलेमपुर सहित भटनी थाने की पुलिस मौजूद रही। गोदाम में पटाखों के भंडारण के संबंध में लाइसेंस और अनुमति के संबंध में कोई भी आवश्यक कागजात नहीं मिले और किसी प्रकार का अनुमति और लाइसेंस भी नहीं मिला। नियमानुसार गोदाम में रखें सभी पटाखे जप्त किए गए, जिसमें विभिन्न वैरायटी के कुल 30 से 35 कुंतल पटाखे जप्त किए गए। इस पूरे मामले में विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत के तहत अभियोग दर्ज करते हुए अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है। बाइट.. मनोज कुमार .. सीओ भाटपाररानी
0
0
Report

गाजीपुर में मुठभेड़: 25 हजार के इनामी गैंगस्टर ओसियर बिंद घायल के बाद गिरफ्तार

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोतस्कर ओसियर बिन्द लगी गोली, घायल, तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार-एसपी सिटी नंदगंज पुलिस ने धामपुर घरवा मोड़ के पास मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित ओसियर बिन्द को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्त चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के लखईपुर अवंती गांव का निवासी है अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह थाना शादियाबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गोवध, पशु क्रूरता, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमों में आरोपी का नाम दर्ज है, घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया गाजीपुर के नंदगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त ओसियर बिन्द को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में गिरफ्तार गैंगेस्टर के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। इस बात की पुष्टि एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि धामपुर घरवा मोड़ के पास हुई इस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त चंदौली जिले का रहने वाला है। पकड़ा गया आरोपी थाना शादियाबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ गाजीपुर और चंदौली जनपदों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, नंदगंज थाने में मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में भी मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट- डॉ राकेश कुमार मिश्रा- एसपी सिटी, गाजीपुर
0
0
Report
Advertisement

सनातन श्लोक को गाली बताने पर शिवशंकर यादव के खिलाफ VHP ने निष्कासन की मांग

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. सनातन श्लोकों को गाली बताये जाने पर समाजवादी पार्टी के नेता शिव शंकर यादव पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सत्संग प्रमुख आचार्य ऋतुपर्ण ने भड़कते हुए कहा कि शिव शंकर यादव इन श्लोकों को गाली समझते हैं और उन्हें अपने घर में कुरान का पाठ करवाना चाहिए. विहिप सत्संग प्रमुख ने अखिलेश यादव से शिव शंकर यादव को तुरंत समाजवादी पार्टी से निष्कासन के आदेश देने की मांग की. कहा गया कि शिव शंकर यादव जैसे लोग समाजवादी पार्टी में रहेंगे तो अखिलेश यादव 2027 में भी और 2032 में भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे. नोट: SP नेता शिवशंकर के बयान का वीडियो व्हाट्स एप पर साझा किया गया था, लेकिन अभी अपलोड नहीं हो रहा।
0
0
Report

दौसा के आठ पंचायत समितियों में आज मतदान, सुरक्षा के बीच प्रतिष्ठा दांव पर

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 जिले के आठ पंचायत समिति क्षेत्र आज हो रहा मतदान सिकंदरा, सिकराय, दौसा, लवाण, रामगढ़ पचवारा, लालसोट, श्योशिंगपुरा , नांगल राजावतान क्षेत्र में मतदान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त तीन हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात 142 पंचायत समिति सदस्यों ओर 24 जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान 655698 मतदाताओं के लिए 763 मतदान केंद्र इस चुनाव में जिले के चार नेता और एक IAS अफसर व एक पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी की प्रतिष्ठा भी दाव पर प्रदेश में पंचायत चुनावों के तीसरे चरण के चलते आज दौसा जिले की भी आठ पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान हो रहा है जिसमें दौसा,सिकंदरा, सिकराय, लवाण, नांगल राजावतान , रामगढ़ पचवारा, लालसोट ,श्योशिंगपुरा पंचायत समिति के 142 सदस्य ओर जिला परिषद के 24 सदस्यों के लिए मतदान किया जा रहा है जिसमें 655698 मतदाताओं के लिए 763 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं वहीं 59 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर हथियार बंद जवान तैनात किए गए हैं । तीसरे चरण के पंचायत चुनावों में जिले के चार नेता और एक IAS अफसर और एक पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी है सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी जिला परिषद सदस्य के लिए चुनावी रण में है वही कांग्रेस की पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना ने भी पहली बार राजनीति में कदम रखा है भूपेश ने भी अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत जिला परिषद सदस्य के रूप में की थी ऐसे में बेटी भी उनके ही नक्शे कदम पर है हालांकि यहां देवांगना के सामने एक ओर जहां भाजपा चुनौती दे रही है तो वहीं कांग्रेस से बागी होकर सुल्तान बैरवा ने भी अपनी पत्नी को मैदान में उतारा है जिसके चलते कांग्रेस की मुश्किले भी बढ़ रही है वही दौसा से कांग्रेस से विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा भी चुनावी मैदान में है बीना पूर्व में सरपंच और लवाण पंचायत समिति की प्रधान रह चुकी है तीनों ही प्रत्याशी जिला प्रमुख के भी प्रबल दावेदार माने जा रहे है नांगल राजावतान पंचायत समिति सदस्य के रूप में दो बार के पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल के पुत्र रोहित बंशीवाल भी भाजपा से चुनावी मैदान में है तो वहीं सिकंदरा पंचायत समिति क्षेत्र से पंजाब कैडर के IAS सुमेर सिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर भी भाजपा के टिकट पर राजनीति में पहली बार अपनी किस्मत आजमा रही है वही सिकराय पंचायत समिति क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम मीणा खुद इस चुनावी रण में उतरे हुए हैं और तीनों ही प्रत्याशी प्रधान के भी प्रबल दावेदार माने जा रहे है अब किसकी जीत होगी और किसकी हार इसका फैसला आज क्षेत्र के मतदाता ईवीएम के माध्यम से वोट देकर करेंगे ओर परिणाम आने पर ही यह साफ होगा किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा ऐसे में इस चुनाव में जिले के दो विधायक और एक पूर्व मंत्री व एक पूर्व विधायक और एक IAS एवं एक पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी की भी प्रतिष्ठा दाव पर लगी है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top