icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243003
Shashank RathoreShashank RathoreFollow22 Jan 2025, 03:09 pm

बरेलीः मुठभेड़ में हरीश कटियार अपहरण कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:

भोजीपुरा और देवरनिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हरीश कटियार अपहरण कांड के फरार दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। उनके कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और हरीश से छीनी गई चेन और अंगूठी बरामद हुई है। पुलिस को बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी भोजीपुरा और देवरनिया क्षेत्र के आसपास छिपे हुए हैं। पुलिस ने सेमीखेड़ा फाटक और भोपतपुर मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top