बरेलीः पुलिस मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार, 20 दिसंबर को लूट के बाद की थी युवक की हत्या
Aonla, Uttar Pradesh:शेरगढ़ थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद लूट और हत्या के मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। आरोपियों से लूट की वारदात में प्रयोग की गई दो बाइक, दो तमंचे, तीन कारतूस और तीन जिंदा कारतूस, तीन चाकू और 800 रुपये की नगदी बरामद की गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
