Back
बरेली में एसआईआर पुनरीक्षण से मतदाता संख्या में बड़ा बदलाव; ड्राफ्ट सूची प्रकाशित
AKAjay Kashyap
Jan 07, 2026 08:16:33
Bareilly, Uttar Pradesh
एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) अभियान में बरेली जिले में 7.16 लाख वोटरों की कमी आई है। पूर्व में 34.05 लाख वोटर थे और एसआईआर के बाद वोटरों की संख्या 26.91 लाख शेष बची है। पुनरीक्षित मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन मंगलवार को जिला प्रशासन ने किया है।
एसआईआर के दौरान बीएलओ ने घर-घर जाकर सर्वे किया। ड्रॉफ्ट के प्रकाशन के दौरान सभी बूथों पर बीएलओ ने लोगों को मतदाता सूची पढ़कर सुनाई। सदर तहसील में चस्पा की गई कैंट क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नाम देखने वालों की भीड़ रहा। अब छह फरवरी तक दावा-आपत्ति लिए जाएंगे। फिर छह मार्च को विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जिले में चार नवंबर से एसआईआर अभियान शुरू हुआ था। उस दौरान मतदाता सूची में वोटरों की संख्या 34.05 लाख थी। 26 दिसंबर को एसआईआर के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हुआ और फिर ड्राॅफ्ट मतदाता सूची तैयार की गई, जिसका प्रकाशन हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची में 26.91 लाख वोटर हैं। 14.82 लाख पुरुष और 12.08 लाख महिला मतदाता हैं। 53 थर्ड जेंडर वोटर हैं।
2.20 वोटरों को भेजे जाएंगे नोटिस नो-मैपिंग वाले वोटरों की संख्या 2.20 लाख है। इन्हें 27 फरवरी तक नोटिस जारी करके निस्तारण किया जाना है। ड्रॉफ्ट मतदाता सूची मतदान केंद्र और निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) और जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध है। कोई भी देख सकता है। बीएलओ के पास भी मतदाता सूची है।
1. बहेड़ी (118):
कुल वोटर: 3,16,121 (पुरुष: 1,75,443, महिलाः 1,40,676, थर्ड जेंडर: 2) कटे नाम: 59,233
2. मीरगंज (119):
कुल वोटर: 3,04,042 (पुरुष: 1,68,100, महिलाः 1,35,938, थर्ड जेंडर: 4) कटे नाम: 47,579
3. भोजीपुरा (120):
कुल वोटर: 3,30,606 (पुरुष: 1,82,442, महिलाः 1,48,160, थर्ड जेंडर: 4) कटे नाम: 65,143
4. नवाबगंज (121):
कुल वोटर: 2,97,855 (पुरुष: 1,65,132, महिलाः 1,32,713, थर्ड जेंडर: 10) कटे नाम: 48,892
5. फरीदपुर (122):
कुल वोटर: 2,75,369 (पुरुष: 1,54,109, महिलाः 1,21,258, थर्ड जेंडर: 2) कटे नाम: 69,502
6. बिथरी चैनपुर (123):
कुल वोटर: 3,38,473 (पुरुष: 1,87,110, महिलाः 1,51,358, थर्ड जेंडर: 5) कटे नाम: 77,670
7. बरेली शहर (124):
कुल वोटर: 3,03,507 (पुरुष: 1,64,876, महिलाः 1,38,619, थर्ड जेंडर: 12) कटे नाम: 1,65,685
8. बरेली कैंट (125):
कुल वोटर: 2,48,558 (पुरुष: 1,32,821, महिलाः 1,15,728, थर्ड जेंडर: 9) कटे नाम: 1,34,933
9. आंवला (126):
कुल वोटर: 2,76,536 (पुरुष: 1,52,513, महिलाः 1,24,018, थर्ड जेंडर: 5) | कटे नाम: 47,872
बाइट अविनाश सिंह, जिलाधिकारी बरेली
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowJan 08, 2026 11:15:020
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowJan 08, 2026 11:14:410
Report
STSumit Tharan
FollowJan 08, 2026 11:14:270
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 08, 2026 11:12:56Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी विधायक सुरेश पासी का विवादित बयान.. ना कभी मस्जिद गया, ना कभी जाऊंगा.. मुसलमानों के घर वोट मांगने नहीं जाता
0
Report
ASArvind Singh
FollowJan 08, 2026 11:12:370
Report
HBHemang Barua
FollowJan 08, 2026 11:12:170
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowJan 08, 2026 11:12:030
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 08, 2026 11:11:240
Report
SGSatpal Garg
FollowJan 08, 2026 11:10:400
Report
RSRajendra sharma
FollowJan 08, 2026 11:09:160
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 08, 2026 11:08:270
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 08, 2026 11:07:56Noida, Uttar Pradesh:सीताराम दास महंत अयोध्या इन्द्रेश कौशिक हिन्दू धर्मगुरु
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 08, 2026 11:07:310
Report
JPJitendra Panwar
FollowJan 08, 2026 11:07:200
Report