Back
Manrega का नाम जीरामजी: विपक्ष के सवालों पर रामचन्द्र जांगड़ा की साफ सफाई
STSumit Tharan
Jan 08, 2026 11:14:27
Jhajjar, Haryana
मनरेगा का नाम जीरामजी किए जाने को लेकर उठ रहे विपक्ष के सवालों पर राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प विकसित भारत का है और इसी सोच के तहत मनरेगा का नाम जीरामजी किया गया है। जांगड़ा इस मुद्दे पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे हमलों का जवाब दे रहे थे। रामचन्द्र जांगड़ा ने कहा कि सरकार के हर अच्छे कार्य पर विपक्षी दलों को आपत्ति होती है और वे जनता को केवल भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह नाम परिवर्तन जैसे विषयों पर बेवजह राजनीति कर रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान जांगड़ा सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी वंदे मातरम और जन-गण-मन की दो पंक्तियां तक नहीं गा सकते। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर राष्ट्रभक्ति को लेकर सवाल खड़े किए। जांगड़ा ने स्वीकार किया कि देश में कई संस्थानों, सड़कों और भवनों के नाम बदले गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आक्रांताओं और अंग्रेजों के नाम पर रखे गए नामों को समाप्त करने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अंग्रेजी शासन के दौरान बने करीब 1500 कानूनों को बदलने का काम भी केंद्र सरकार ने किया है। भारतीय दंड संहिता की जगह अब भारतीय न्याय संहिता लागू की गई है, जिसमें हत्या जैसे गंभीर अपराधों पर त्वरित संज्ञान और जल्द फैसला सुनाने का प्रावधान किया गया है। असम में कांग्रेस द्वारा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से 50 हजार रुपये वसूलने की प्रक्रिया से जुड़े सवाल पर भी जांगड़ा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद ही यह कहते रहे हैं कि उनकी पार्टी में राज्यसभा भेजने के लिए सौ करोड़ रुपये तक लिए जाते हैं। भाजपा को लेकर जांगड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी में सेवा और पुरुषार्थ का मूल्य है और इसी का परिणाम है कि उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में जिम्मेदारी मिली। इस मौके पर उनके साथ कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, प्रदेश प्रवक्ता प्रिय दर्शनी सिंह, जिला प्रभारी कैप्टन भूपेन्द्र भी मौजूद थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 09, 2026 07:33:00Noida, Uttar Pradesh:परिवार जनों से बात की है .. 10 से अधिक पुलिस की टीमें लगी हुई है ...हमारी प्रमुखता है आरोपी को जल्दी से जल्द गिरफ्तार करना
0
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 09, 2026 07:32:430
Report
JPJai Prakash
FollowJan 09, 2026 07:32:340
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 09, 2026 07:31:540
Report
AKAshok Kumar1
FollowJan 09, 2026 07:31:070
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 09, 2026 07:30:54Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BJP LEADERS HOLD PROTEST AGAINST AAP / VISUALS
0
Report
KSKamaldeep Singh
FollowJan 09, 2026 07:30:470
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 09, 2026 07:30:300
Report
0
Report
0
Report
AKAMAR KANE
FollowJan 09, 2026 07:26:170
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowJan 09, 2026 07:25:590
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 09, 2026 07:25:260
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 09, 2026 07:25:130
Report