243003
BAREILLY-महाकुम्भ-2025 थीम पर आधारित रोड शो का हुआ आयोजन
Bareilly, Uttar Pradesh:दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम प्रयागराज महाकुम्भ-2025 के प्रति आमजन में जनजागरूकता लाने तथा अधिकाधिक लोगों द्वारा प्रतिभाग कराये जाने के उद्देश्य से बरेली में आज त्रिवटी नाथ मन्दिर स्थल से आदिनाथ चौराहा (डेलापीर) तक महाकुम्भ-2025 थीम पर आधारित रोड शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर त्रिवटी नाथ मंदिर के प्रांगण में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत समुद्र मंथन आदि धार्मिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमृतसर में भड़काऊ नारों के आरोप: विदेश-आधारित कनेक्शन के साथ दो गिरफ्तार
Amritsar, Punjab:विदेश-आधारित निर्देश के अनुसार अमृतसर के कमिश्नरेट पुलिस ने दीवारों पर भड़काऊ और आपत्तिजनक नारों के मामले में तत्परता से कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम मंगल सिंह (26) और अर्शदीप सिंह (23) हैं, जो वरयाम सिंह कॉलोनी, अमृतसर के निवासी हैं. जांच में सामने आया कि अर्शदीप सिंह का विदेश-आधारित हैंडलर से संपर्क था. एफआईआर संख्या 142/26-09-2026 धारा 196(1), 197(2), 61(2) बीएनएस के अनुसार थाना ए-डिवीजन अमृतसर में दर्ज की गई. जांच जारी है और नारे में 'WELCOME AMBASSADOR GOR — BUT PUNJAB IS NOT INDIA', 'TRUMP–AMERICA — KHALISTAN ZINDABAD', 'PUNJAB HUL KHALISTAN' आदि शामिल थे. डीजीपी पंजाब के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई तेज हुई.0
0
Report
भारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से 130 लोग निकाले गए, अंधेरे के कारण कार्य स्थगित
Raipur, Chhattisgarh:Bhatagaon बाढ़ प्रभावित स्थान से करीब 130 लोगो को निकाला जा चुका है, अंधेरे के कारण वर्तमान में कार्य स्थगित किया गया है। प्रातः 6.30 बजे पुनः प्रारंभ किया जाएगा0
0
Report
गोरखपुर में बारिश के बीच रवि किशन का जलभराव रोकथाम का पैनी एक्शन
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बारिश के बीच सांसद रवि किशन ने जलभराव वाले इलाकों में पहुंचकर निरीक्षण किया। गोरखपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में जलभराव की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन एक्टिव मोड में नजर आए। सांसद ने महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन समेत नगर निगम के अधिकारियों और पार्षदों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों का मौके पर निरीक्षण किया गया और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं जानी गईं। सांसद ने अधिकारियों को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने और जरूरत वाले स्थानों पर पंप लगाकर पानी निकालने के निर्देश दिए। गोरखपुर में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में शनिवार को सांसद रवि किशन ने महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन के साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने जलभराव वाले स्थानों की स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को तत्काल प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि लगातार बारिश को देखते हुए नगर निगम को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहना होगा। जिन इलाकों में जलभराव की समस्या ज्यादा है, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और जरूरत के मुताबिक पंप लगाकर तत्काल पानी की निकासी कराई जाए। सांसद ने नालों और जल निकासी के रास्तों की सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि बारिश का पानी जल्द से जल्द निकल सके। साथ ही पार्षदों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर वार्ड स्तर पर जलभराव की शिकायतों की लगातार निगरानी और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। सांसद रवि किशन ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और नगर निगम की टीमें लगातार सक्रिय रहें। खासकर निचले और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन, विभिन्न पार्षद, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन माधव कॉलेज में हाई वोल्टेज ड्रामा: गणेश प्रतिमा गायब, धरना
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ । जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 11 दिनों तक गणेशजी की पूजा-अर्चना के बाद महाआरती और विसर्जन को लेकर एनएसयूआई पदाधिकारी और कॉलेज प्रशासन के बीच तनातनी बढ़ गई । इस दौरान कॉलेज परिसर में घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा ।दरअसल इस पूरे मामले में छात्रों का कहना है कि कॉलेज परिसर में स्थापित गणपति की 11 दिनों तक छात्रों ने सेवा-पूजा की । अनंत चतुर्दशी पर महाआरती के दौराण ढोल-डीजे की अनुमति मांगी तो प्राचार्या ने कलेक्टर के आदेश का हवाला देकर अनुमति देने से इनकार कर दिया । परिसर में किसी भी बाहरी नेता या संगठन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई । एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला का आरोप है कि मीटिंग का बहाना बनाकर बाहर रोक दिया गया और एबीवीपी के पदाधिकारीयों को बुलवाकर गणेश जी की आरती करवा दी गई । जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है । इस कृत्य से आक्रोशित एनएसयूआई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ने विरोध में धरना दिया और विरोध स्वरूप प्राचार्या डॉ. कल्पना सिंह को लड्डू का भोग लगाकर उनकी प्रतीकात्मक आरती उतार दी । कॉलेज प्रशासन से नाराज छात्र और एनएसयूआई कार्यकर्ता परिसर में ही धरने पर बैठ गए । इसी बीच छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने आनन-फानन में गणेश प्रतिमा को मौके से गायब कर चुपचाप विसर्जन भी करवा दिया । सूचना मिलने पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और कॉलेज प्रशासन से जवाब मांगना चाहा । लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया । यहां छात्र नेता अखिलेश अस्तेय और रोहित लश्करी सहित कार्यकर्ताओं ने प्राचार्या की टेबल पर लड्डू से भरी ट्रे रख भोग लगाकर आरती की और ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की । जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने देश में एकता और आजादी की भावना जगाने के लिए गणेशोत्सव की शुरुआत की थी । लेकिन कॉलेज प्रशासन तानाशाही और गुलामी की मानसिकता दिखाते हुए छात्रों की धार्मिक भावनाओं के साथ अन्याय कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं करेंगे । वहीं इस पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से कहा गया कि अनुशासन समिति इस पूरे मामले की जांच करेगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी ।0
0
Report
रायपुर से बलौदाबाजार जा रही यात्री बस कोल्हान नाला के पास पलटी, रेस्क्यू जारी
Begun, Rajasthan:रायपुर बिग ब्रेकिंग राजधानी रायपुर से जुड़ी बड़ी खबर रायपुर से बलौदाबाजार जा रही यात्री बस बही सारागांव के पास कोल्हान नाला में बही यात्री बस बस में करीब 70 यात्री थे सवार मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा रेस्क्यू विधानसभा थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
उंडासा तालाब में डूबने से युवक की मौत, विसर्जन के बाद मित्र पर सवाल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। गणपति विसर्जन के दौरान शुक्रवार शाम मक्सी रोड पंचक्रोशी मार्ग स्थित उंडासा तालाब में हादसा हो गया। गणपति प्रतिमा विसर्जन के बाद नहाने के लिए तालाब में उतरे 32 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गोलू उर्फ सागर पिता रमेशचंद्र कटारिया, निवासी सत्संग गली, पंवासा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोलू अपने दोस्त अनमोल और महिला मित्र के साथ गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए उंडासा तालाब पहुंचा था। पुलिस-प्रशासन द्वारा प्रतिमा विसर्जन के लिए स्थान निर्धारित किया गया था, लेकिन गोलू महिला मित्र के साथ तालाब के दूसरे हिस्से में चला गया। प्रतिमा विसर्जन के बाद अनमोल वहां से चला गया। इसके बाद गोलू ने महिला मित्र से कहा कि उसे तैरना आता है और वह नहाकर आता है। वह तालाब में उतर गया, जबकि महिला मित्र मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगी। महिला मित्र के अनुसार गोलू से उसने कहा, "तुम्हारा वीडियो बन रहा है, अब आ जाओ।" इसके बाद गोलू तैरने लगा, लेकिन एक ही स्थान पर हाथ-पैर चलाता रहा। महिला मित्र ने उसे आगे बढ़ने के लिए कहा, लेकिन कुछ ही देर में वह पानी में डूब गया। पहले महिला मित्र को लगा कि वह पानी में तैर रहा है, लेकिन जब गोलू आंखों से ओझल हो गया तो उसने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू की। रेस्क्यू के बाद गोलू को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि युवक निर्धारित विसर्जन स्थल के बजाय तालाब के अन्य स्थान पर गया था। तैरने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। एसडीईआरएफ टीम की मदद से शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि गोलू बापूनगर क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर महिला मित्र के साथ रह रहा था।0
0
Report
Advertisement
लगातार बरसात से हुसैनाबाद गेट का भाग गिरा, लखनऊ में यातायात रोक
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लगातार बारिश के कारण ऐतिहासिक हुसैनाबाद गेट का एक हिस्सा गिर गया; यातायात पर रोक लगा दी गई।0
0
Report
फर्जी फेसबुक आईडी से डिप्टी स्पीकर के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Jhanj Kalan, Haryana:हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना कर रुपये मांगने पर शहर थाने पुलिस ने डिप्टी स्पीकर के मीडिया कार्डिनेटर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डा. कृष्ण मिड्ढा के मीडिया कोर्डिनेटर सन्नी मग्गू ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डा. कृष्ण लाल मिड्ढा विदेश दौरे पर गए थे। गत 22 सितंबर को उनके जानकार के पास डा. कृष्ण लाल की फेसबुक से एक लाख 15 हजार रुपये मांगने का मैसेज आया। आरोपित ने खुद को सीआरपीएफ का अधिकारी बताया। साथ ही डिप्टी स्पीकर द्वारा उसका नंबर दिए जाने का मैसेज भी दिया गया। मैसेज में रुपयों के बदले घरेलू सामान ले जाने की बात कही है। पेमेंट गूगल पे नंबर पर करने के लिए कहा है। जब उन्होंने फेसबुक ID को देखा तो वह फर्जी बनाई गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल की फेसबुक आईडी बना कर लोगों को ठगने की कोशिश की गई है। शहर थाना पुलिस ने सन्नी मग्गू की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की कोशिश करने, IT Act समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को जानकारी देते हुए शहर थाना के जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि डिप्टी स्पीकर के मीडिया कोर्डिनेटर ने फर्जी फेसबुक आईडी बना दुरूपयोग की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बरमनिया नदी घाट पर डूबे आजाद पासवान की मौत; शव 15 घंटे बाद मिला
Jamui, Bihar:जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरमनिया गांव स्थित भौंड़ी नदी घाट में पैर फिसलने के बाद गिरकर श्रवण पासवान के 16 वर्षीय पुत्र आजाद कुमार पासवान डूब गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से करीब 15 घंटे बाद छात्र के शव को निकल गया और शनिवार की दोपहर 1:00बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया है। छात्र की मौत के बाद परिजन में कोहराम मच गया।परिजन के अनुसार आजाद दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें भी हैं। उसके पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं। आजाद इंटर की पढ़ाई कर चुका था। मृतक के चाचा मुंद्रिका पासवान ने बताया कि शुक्रवार की शाम आजाद गांव के ही एक अन्य लड़के के साथ शौच करने के लिए भौड़ी नदी घाट गया था। शौच के बाद पानी लेने के दौरान नदी किनारे आजाद का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। इसके साथ मौजूद दूसरा लड़का डरकर गांव पहुंचा और लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम से ही नदी में आजाद की तलाश शुरू कर दी। अंधेरा होने तक खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह फिर ग्रामीण दोबारा नदी में उतरे और खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान करीब एक किलोमीटर दूर आजाद का शव मिला। ग्रामीणों ने बताया कि शव को नदी से निकलने के लिए किसी विशेष बचाव दल की मदद नहीं मिली। जिस वजह से गांव के ही लोगों ने मिलकर करीब 15 घंटे की कड़ी मोशाकत के बाद आजाद के शव को ढूंढ कर बाहर निकाला।0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में निर्माणाधीन मकान की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत: करंट का हादसा
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में निर्माणाधीन मकान की बिजली चपेट में आकर पति पत्नी की मौत हो गई। घटना आज शनिवार देर शाम नगर थाना क्षेत्र के बंजारी के समीप वार्ड 12 की है। बताया गया है कि पति निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था; इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। पत्नी मौके पर पहुंची, लेकिन वह भी बिजली के करंट से आ गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को ऑटो से मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची।0
0
Report
उन्नाव मुठभेड़: हत्या के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:उन्नाव: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी बदमाश गिरफ्तार। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी ने पुरानी रंजिश में पड़ोसी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। उन्नाव, उत्तर प्रदेश: CO सिटी विनी सिंह ने बताया, "आज दिनांक 26/09/2026 को समय करीब पौने नौ बजे मुखबिर के जरिए यह सूचना प्राप्त ہوئی कि नांदाखेड़ा आम के बाग में ग्राम सिकंदरपुर में कल रात में जो घटना हुई थी, उससे संबंधित अभियुक्त इस बाग में मौजूद है। अगर जल्दी की जाए तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया..."0
0
Report
टोंक में DST के बाद 12 गोदामों में यूरिया-डीएपी अवैध भंडारण सीज
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले में यूरिया और डीएपी के अवैध भंडारण के बारे में DST टीम की कार्रवाई के बाद कृषि विभाग ने भी अवैध भंडारण की पुष्टि की है। जांच के दौरान व्यापारियों के गोदामों में पाए गए यूरिया और डीएपी के कट्टों को अवैध भंडारण से संबंधित माना गया। इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने DST टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 12 गोदाम सीज कर दिए। कार्रवाई के बाद जिले में खाद के अवैध भंडारण और व्यापार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।0
0
Report
Advertisement
कांकेर में गणेश विसर्जन के दौरान भारी भीड़, पुलिस चौकसी सख्त
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर कांकेर मे गणेश विषर्जन को लेकर जबरदस्त माहौल देखने को मिला. लोग भगवान गणेश की प्रतिमा की ग्यारह दिनों तक पूजा और स्तुति कर आज विषर्जन के लिए निकले. कांकेर मे हजारों की संख्या मे लोगों ने भगवान गणेश की प्रतिमा अपने अपने घरों मे और सार्वजनिक स्थलों मे स्थापित की थीं. आज विसर्जन के दिवस पर अनोखी छटा देखने को मिली. जन समुदाय उमड़ पड़ा अपने ईष्ट देव की आराधना के बाद विसर्जन के लिए. किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका को देखते हुए कांकेर पुलिस पूरी तरह से चाक चौबंध रही...0
0
Report
भूपेंद्र यादव: अलवर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बाद जनता को धन्यवाद
Alwar, Rajasthan:अलवर केंद्रीय मंत्री अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने निकाय चुनाव में अलवर लोकसभा क्षेत्र में हुई बंपर जीत पर मतदाताओं का आभार जताया उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार के कराए कामों पर जनता ने मोहर लगाई है साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए फिर विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा मैने पहले भी कहा था सजन रे झूठ मत बोलो ..पता नहीं कहा जाएंगे ये लोग , साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव के बाद आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनावों में भी जीत का दावा किया । मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया अलवर लोकसभा क्षेत्र में 20 निकायों में से 16 निकायों में भाजपा का बोर्ड बना है । यह खुशी की बात है । उन्होंने अपने ढाई साल के कार्यकाल पर बताया उन्हें विश्वास था जो हमने अलवर जिले के लिए काम किया है लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखा है उसका जनता ने आशीर्वाद दिया है । इससे हमें प्रेरणा मिलती है हम और विकास और मजबूती के साथ अलवर के लिए काम करे । इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता , महासिंह चौधरी , पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव आदि मौजूद रहे । इस दौरान भिवाड़ी ,तिजारा , किशनगढ़बास, मुंडावर और बहरोड़ से आए नव निर्वाचित पार्षदों और निकाय अध्यक्षों ने भूपेंद्र यादव से मुलाकात की ।0
0
Report
बीजापुर में नाबालिग से छेड़छाड़: कंप्यूटर शिक्षक गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर भोपालपटनम में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार बीजापुर। रूद्रारम स्थित स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र कुमार दहिया को राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार किया है。 पीड़िता की मां की शिकायत पर 12 सितंबर को थाना भोपालपटनम में BNS और POCSO एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए SIT की दो टीमें राजस्थान और हरियाणा भेजी गई थीं। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया और ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है。0
0
Report
Advertisement
