Back
देहरादून के विकासनगर में दबंगों ने कार से लोगों को कुचला; चार गिरफ्तार
MMMohammad Muzammil
Mar 23, 2026 05:48:29
Dehradun, Uttarakhand
देहरादून के विकासनगर से कानून को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है। ये खौफनाक तस्वीरें धर्मावाला चौक पर पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी की हैं...जहाँ देर रात कुछ रसूखदार हुडदंगियों ने जमकर जानलेवा हुड़दंग मचाया... एक मामूली झगड़े से शुरू हुआ ये विवाद इतना बढ़ा की लग्जरी कार में सवार दबंगों ने पहले तो बीच-बचाव करने आए युवकों के साथ मारपीट की और फिर उन्हें अपनी कार से कुचलने की कोशिश की। आप भी देखिए नशे में धुत ये दबंग कैसे अपनी कार से दूसरी गाड़ियों को टक्कर मार रहे हैं और कार के आगे या पीछे आने वाले लोगों की जान की परवाह किए बिना उन्हें रोधने से भी परहेज नहीं कर रहे... मौके पर कई गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ भी की गई.... इस खौफनाक मंजर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला पुलिस चौकी के पास बल्लूबुर पाउंटा साहिब नेशनल हाईवे का है। जानकारी के मुताबिक एक पूर्व बीडीसी सदस्य किसी बात को लेकर एक बच्चे की पिटाई कर रहा था। वहां मौजूद कुछ स्थानीय युवकों ने जब बच्चे को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी दबंग और उसके साथी बचाव करने वाले इस युवक पर ही टूट पड़े...आरोप है कि मारपीट से जब मन नहीं भरा तो आरोपी ने अपनी कार को हथियार बनाया और युवकों को कुचलने का कोशिश की... वायरल वीडियो में भी आप साफ देख सकते हैं कि एक कार सवार कुछ लोगों को कुचलने का प्रयास कर रहा है, और वहीं कुछ लोग एक युवक को बेरहमी से पीट भी रहे हैं... पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हुड़दंग करने वाले इन चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया...
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRajkumar Singh
FollowMar 23, 2026 07:06:200
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowMar 23, 2026 07:05:420
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 23, 2026 07:05:250
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 23, 2026 07:05:090
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 23, 2026 07:04:59Noida, Uttar Pradesh:अरुण गोविल बीजेपी पीएम के रिकॉर्ड बनाने पर कहा ये उनकी क्षमता दिखाता है
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 23, 2026 07:04:460
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 23, 2026 07:03:540
Report
BMBiswajit Mitra
FollowMar 23, 2026 07:01:550
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 23, 2026 07:01:090
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 23, 2026 07:00:440
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 23, 2026 07:00:31Noida, Uttar Pradesh:रवि किशन बीजेपी सांसद बाइट पीएम के कार्यकाल के रिकॉर्ड बनाने पर , हिंदी और भोजपुरी में बाइट है, अद्भुतास है
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 23, 2026 07:00:130
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 23, 2026 06:50:33586
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 23, 2026 06:50:10699
Report