Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
नुसु के मस्जिद के पास जल जमाव से सार्वजनिक चिंता बढ़ी
SHShahzad Hussain Bhat
Mar 23, 2026 05:47:36
Waterlogging Near Masjid at Nusu Sparks Public Concern Residents of Nusu Bandipora are facing severe inconvenience due to a persistent leakage in water pipes that have remained unresolved for over six months. The continuous leakage has resulted in significant waterlogging along the pathway leading to a local masjid and nearby homes. Local residents report that the accumulation of water has made it extremely difficult for them to access the masjid and even commute to and from their residences. "The pathway is almost unusable. We are struggling daily, especially during prayers," said one of the affected residents. According to locals, the issue has been repeatedly brought to the attention of the Jal Shakti Department. While officials have reportedly assured action on multiple occasions, no concrete steps have been taken on the ground so far. Frustrated by the prolonged inaction, residents have now appealed to the Deputy Commissioner (DC) Bandipora to personally intervene in the matter. They have urged the administration to take immediate steps to repair the damaged pipeline and restore normalcy in the area. The situation highlights growing concerns over delayed response to civic issues and the need for timely intervention to address basic infrastructure problems affecting daily life.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRajkumar Singh
Mar 23, 2026 07:06:20
Hajipur, Bihar:वैशाली में पिछले दो दिनों से मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की कमर तोड़ दी है। आंधी पानी के साथ हुए ओलावृष्टि से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। आंधी पानी के कारण गेहूं, सरसो और मक्का की खेती के साथ साथ कैश क्रॉप के रूप में जाना जाने वाले तंबाकू की फसल भी बर्बाद हो गया है जिससे किसानों को लाखों की क्षति हुई है। तस्वीर वैशाली जिले के गोरौल सहित अन्य जगहों की है जहाँ देख सकते है कि किस तरह फसलों की भारी क्षति हुई है। तंबाकू की फसल जहाँ पानी के कारण खेत मे सड़ने लगा है वहीं गेहूं और मक्का की फसल भी बर्बाद हो गया है। किसान बताते है कि तंबाकू काट कर खेत मे ही सुखाया जा रहा था लेकिन अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण तंबाकू की फसल सड़ गया है जिससे इलाके के दर्जनों किसानों के करोड़ो का तंबाकू बर्बाद हो गया है वहीं गेहूं के साथ साथ मक्का और सरसों की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में किसान अब सरकार की तरफ देख रहे है ताकि सरकार उन्हें कुछ कुछ मुआवजा दे ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 23, 2026 07:04:46
Jaipur, Rajasthan:PHED का बिलिंग इंजन सेंट्रलाइज होगा, पेयजल उपभोक्ताओं को हर महीने वक्त पर आएगा पानी का बिल जयपुर- प्रदेश में जल्द ही पेयजल का गड़बड़ाया हुआ बिलिंग सिस्टम पटरी पर आएगा. क्योंकि अब बिलिंग सिस्टम सेंट्रलाइज होगा. जिसके बाद जलदाय विभाग ने साफ्टवेयर को डवलव किया है. जिसका जल्द ही पोर्टल जारी होगा. आखिरकार बिलिंग सिस्टम से पेयजल उपभोक्ताओं का कैसे राहत मिलेगी. देखे इस खास रिपोर्ट में! बिलिंग सिस्टम का सेट्रलाइज होगा- PHED में बिलिंग इंजन सेंट्रलाइज होगा. अब एक बिलिंग के लिए एक ही एजेंसी होगी. जिसके प्रदेशभर के पेयजल उपभोक्ताओं का डेटा एक ही सॉफ्टवेयर से अपडेट होगा. इससे पहले हर जिले में अलग अलग सॉफ्टवेयर के जरिए पानी के बिल जनरेट हो रहे है. जिससे उपभोक्ताओं के डेटा में गड़बड़ी होती है. अब जल्द ही पीएचईडी बिलिंग इंजन पोर्टल लॉन्च करेगा. इसके लिए चीफ इंजीनियर तकनीकी संदीप शर्मा ने आदेश जारी किए है. जिसमें उन्होंने चीफ इंजीनियर शहरी देवराज सोलंकी से सभी अधीक्षण अभियंता दफ्तर से बिलिंग एजेंसियों और उपभोक्ता की प्रोफाइल के साथ-साथ डेटा मांगा है. एक अप्रैल से ये पोर्टल सक्रिय होगा. जिसके दो से तीन महीने बाद इस पोर्टल को जल मित्र पोर्टल से जोड़ा जाएगा, ताकि पेयजल उपभोक्ताओं को एक ही पोर्टल से सभी जानकारी मिल सके. बिलिंग इंजन सेंट्रलाइज होने के क्या फायदे? बिलिंग इंजन सेंट्रलाइज होने से पेयजल उपभोक्ताओं का बिल समय से आ पाएंगे. फिलहाल छह महीने में भी उपभोक्ताओं को बिल नहीं बंट पा रहे है. हर जिले में बिलिंग सॉफ्टवेयर अलग अलग होने से खर्चा ज्यादा हो रहा है, लेकिन डाटा सेंट्रलाईज़ होगा तो बिलिंग सिस्टम में खर्चा कम होगा. क्योंकि जिलों की एजेंसियां होगी, उसे केंद्रीकृत एजेंसी द्धारा बनाया गए साफ्टवेयर का ही उपयोग करना होगा. जिलों की एजेंसियों को केवल बिल छापना और बांटना होगा. पेयजल उपभोक्ता इस पोर्टल से ही बिल जमा करवा सकता है. इस से पहले पिछली सरकार में राजनीर पोर्टल लागू किया गया था, जिसे PPP मोड पर जयपुर से शुरू किया गया था, जिसके बाद प्रदेशभर में इस पोर्टल के जरिए काम होना था. लेकिन ये राजनीर पोर्टल फेल हुआ. उसके बाद जल मित्र लाया गया है. अब इस पोर्टल को डवलव किया जा रहा है, ताकि एक ही पोर्टल से उपभोक्ताओं का का काम आसान हो सके.
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Mar 23, 2026 07:03:54
Sheikhpura, Bihar:केंद्र सरकार का पीएमएफएमई योजना सुदूर गांव की महिलाएं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।महिलाएं योजना का लाभ लेकर ना सिर्फ आत्मनिर्भर बन रही है बल्कि दूसरे को रोजगार दे रही है।योजना का लाभ लेकर गाँव की मोना कैसे आत्मनिर्भर की कहानी लिख रहे हैं देखिए यह खास रिपोर्ट में। VO1- शेखपुरा में पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर महिलाएं पुरुष प्रधान समाज में मिशन पेश कर रही है।कभी पति द्वारा उपजाए हल्दी मिर्च और धनिया को कम कीमत पर बेचने की मजबूरी थी लेकिन पत्नी के रोजगार के लिए पैकेज यूनिट स्थापित कर महिला उद्यमी मोना रोजगार को नई दिशा दिया है।अपने गांव बरबीघा प्रखंड के काशीविघा में ऑटोमैटिक मसाला पैकेजिंग यूनिट की स्थापना की जिसने आधा दर्जन महिलाओं को घर में रोजगार भी दे रहे है।महिला ने बताया कि पति के खेती से घर चलना मुश्किल था।जिसके बाद पीएमएफएमई योजना से छः लाख 90 हजार का लोन मिला और यूनिट की स्थापना की।आज घर में उपयोग वाले मसाला को पैकेजिंग कर बेच रहे है।जिससे खेती को रोजगार मिला साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने की बात कही है वाईट - मोना कुमारी - महिला उद्यमी VO 2 - इस मौके पर महिला के देवर ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का यह सोच महिलाओं को आगे बढ़ाने बाला है। दिवाकर बताते है कि घर की महिलाएं को लाभ मिलने से घर की माली हालत में सुधार के साथ महिलाएं आत्मनिर्भर की दिशा में बेहतर कर रही है। यहां के पैकेजिंग मसालों को बाजार पहुंचाते है जिससे रोजगार बढ़ रहा है।जबकि मिलावट मुक्त शुद्ध मसाला की डिमांड भी बढ़ी है। वाईट - दिवाकर कुमार - मोना के देवर VO 3- जबकि इस संबंध में जिला उद्योग महाप्रबंधक सुजात ने कहा कि 6 लाख 90 हजार का पीएमएफएमई योजना का लाभ देकर ऑटोमेटिक पैकिंग यूनिट की स्थापना कराई गई है उन्होंने कहा कि उनके पति जैविक खेती मसाला की करते है।लेकिन खेती से उपजा फसल बाजार में औने पैने दामों में बेचने की मजबूरी थी।लेकिन योजना का लाभ से यूनिट की स्थापना के बाद खेत का उपजा मसाला की प्रोसेसिंग कर मसाला बनकर आज अच्छी कमाई कर रही है。 वाईट - सुजात - उद्योग महाप्रबंधक शेखपुरा F/VO - गौरतलब है की महिला उद्यमी मोना कुमारी उन महिलाओं के लिए आज प्रेरणा से कम नहीं है जो समाज के ताना बाना को पीछे छोड़ अपने मुकाम की ओर रुख कर अपनी मेहनत से इतिहार बदल रही है।जबकि मोना के प्रयास में उनके पति विनोद भी खूब साथ दे रहे हैं ताकि महिलाएं घर के दहलीज को पार कर समाज में आगे आए और समाज का आइना बन सके।
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Mar 23, 2026 07:01:55
Ranaghat, West Bengal:নদীয়া জেলার কল্যাণী শিল্প নগরীর শিল্পাঞ্চলে পশ্চিমবঙ্গ সরকারের প্রাণিসম্পদ বিভাগের আন্ডারটেকিং কল্যাণী ফিট প্ল্যান্টে আন্দোলন শ্রমিকদের। ন্যূনতম ১৫ হাজার টাকা বেতন, কনট্যাক্টরি আন্ডারে থাকা শ্রমিকদের কন্ট্রাকচুয়াল করা সহ একাধিক দাবি নিয়ে কারখানা বন্ধ রেখে কারখানার মূল ফটকের সামনে বসে সোমবার সকাল ছয়টা থেকে আন্দোলনে শ্রমিকেরা। এ আন্দোলনের সামিন হয়েছে এই কারখানার প্রায় ১৫০ জন শ্রমিক। তাদের অভিযোগ তাদের দাবি গুলো জানিয়ে কারখোনা কর্তৃপক্ষ সঙ্গে একাধিকবার বসা হয়েছে। মিলেছে প্রতিশ্রুতি। কিন্তু তাদের দাবিগুলোর প্রতিশ্রুতি মিললেও কার্যকরী হয়নি। ফলে বাধ্য হয়েই তারাই আন্দোলনে বস They've। প্রয়োজনে বৃহত্তর আন্দোলনে যাবেন বলে হুঁশিয়ারি দিয়েছেন আন্দোলনরত শ্রমিকেরা。
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 23, 2026 07:01:09
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने शहर के सिद्धू कान्हू पार्क के समीप से दो युवकों को एक देसी कट्टा और एक गोली के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। एसडीपीओ दयानंद आज़ाद ने नगर थाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ईद के मौके पर पार्क के पास हथियारों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता सह दलबल मौके पर पहुंचे। पार्क के पास भीड़ देखकर पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे जिन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान मनीरामपुर गांव निवासी सेल्फी शेख और अंजना के रहने वाले सागीर शेख के रूप में हुई है। सागीर शेख ट्रांसजेंडर हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं कि देसी कट्टा किससे प्राप्त हुआ था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही और खुलासे होने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 23, 2026 06:50:33
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा भवानी पूजन के साथ शुरू हुआ लालसोट का हेला ख्याल दंगल बूढ़ी गणगौर की रात्रि से अनवरत चलता 36 घंटे तक जहां लोक गायन शैली में दी जाती अलग अलग प्रस्तुतियां धार्मिक,सामाजिक के साथ राजनीतिक प्रस्तुतियां भी देते गायक अपनी गायन शैली में करते व्यंग्यात्मक कटाक्ष जिसे सुनने ओर देखने जुटते हजारों लोग करीब 275 सालों से लगातार हो रहा परम्परा का निर्वहन लालसोट में पिछले 275 सालों से गणगौर के मौके पर आयोजित होने वाले हेला ख्याल दंगल की परंपरा का आज भी निर्वहन किया जा रहा है यह दंगल गणगौर से शुरू होकर अनवरत 36 घंटे तक चलता है जिसमें कलाकारों द्वारा लोक गायन शैली में अलग-अलग प्रस्तुतियां दी जाती हैं जिनमें धार्मिक , संस्कार्तिक , सामाजिक और राजनीतिक व्यंगात्मक प्रस्तुतियां शामिल हैं इसे सुनने और देखने के लिए स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि दूर दराज से हजारों की तादात में लोग पहुंचते हैं पूर्व में यह आयोजन झण्डा चौक में होता था लेकिन भीड़ को देखते हुए अब इसे परशुराम सर्किल पर शिफ्ट कर दिया गया । यह ऐतिहासिक दंगल आज भी अपनी पुरानी विरासत को संजोए हुए हैं रियासत काल से चले आ रहे इस दंगल में पूर्व में तेल की मसाल रोशनी में आयोजित किया जाता था लेकिन अब समय बदलने से अन्य संसाधनों से इस आयोजन को चार चांद लगाए जाते हैं आज भले ही आधुनिकता ने पैर पसार लिए हो और मनोरंजन के कई तरह के साधन विकसित कर लिए हो लेकिन प्राचीन काल में मनोरंजन के ऐसे आयोजन सबसे बड़े साधन हुआ करते थे । इन आयोजनों के माध्यम से एक और जहां सामाजिक परंपराओं का निर्वहन किया जाता रहा है तो वहीं आपसी प्यार प्रेम भाईचारा और सौहार्द बनाने का भी बड़ा माध्यम रहा है इसमें सभी जाति समाजों के लोग शामिल होकर भाईचारे का संदेश देते रहे हैं वही लोक गायको द्वारा भी पौराणिक कथाओं का बखान स्थानीय शैली में किया जाता है जिसके माध्यम से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियां लोगों तक पहुंचाते हैं साथ ही वर्तमान में देश में चल रहे राजनीतिक हालातो पर भी व्यंग्यात्मक कटाक्ष करते हुए लोक गायक अपनी प्रस्तुतियां देते हैं जिसे सुनने के लिए राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंचते हैं इस आयोजन की सबसे बड़ी खास बात है कि लोक गायको द्वारा दी जाने वाली व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियों का कोई बुरा भी नहीं मानता है ।
586
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 23, 2026 06:50:10
Udaipur, Rajasthan:नवरात्रि के पावन पर्व के मौके पर उदयपुर के माली कॉलोनी स्थित राडा जी बावजी मंदिर में खीर महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। महोत्सव में बावजी को 15 क्विंटल खीर का भोग धराया गया। जिसे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी और पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। आयोजन के तहत राडा जी बावजी का विशेष शृंगार किया गया, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं मंदिर को आर्कषक फूलों से सजाया गया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान शाम को भव्य आतिशबाजी भी की गई। शाम को मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। भक्तगणों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं।
699
comment0
Report
Advertisement
Back to top