262406
Bareilly - पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई
Nawabganj, Uttar Pradesh:नवाबगंज विकासखंड के विश्वनोहरपुर गांव मे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक आवास पर लगा लोगो का तांता . लोग दे रहे है , अपने लोकप्रिय नेता को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं . इस दौरान उनके बडे बेटे विधायक प्रतीक भूषण तरबगंज भाजपा विधायक श्री प्रेमनरायन पांडेय सहित हजारों लोग उनके आवास पर पहुंचे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मनियर की पानी की टंकी पर चढ़े जाटव परिवार, जमीन विवाद के बीच तनाव
Shivpuri, Madhya Pradesh:पवन जाटव, रचना जाटव, राम श्री जाटव मॉ और चार साल बेटे इसान जाटव सहित मनियर स्थित पानी की टंकी पर चढे। बताया जा रहा है कि व्यक्ति जा रहा है किसी धाकड नाम के व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा है।0
0
Report
खराब सड़क के कारण 2500 वोटर ने उपचुनाव बहिष्कार का लिया फैसला
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिला मुख्यालय की ग्राम पंचायत सूंड सालेरा और मऊ पथरई के लगभग 2500 से अधिक मतदाताओं ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर 3 में कल होने वाले उपचुनाव का बहिष्कार कर दिया है. ग्रामीणों की मांग है कि विगत कई सालों से जिला मुख्यालय से लगभग 60 गांव को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से उखड़ी पड़ी है पर इसके बावजूद सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि हमने इसकी शिकायत तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर, मुख्यमंत्री, और प्रधानमंत्री तक को पत्र लिख दिए, उसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है. इस कारण ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का फैसला लिया है. ग्रामीण बताते हैं कि 2023 में यह सड़क स्वीकृत हो गई थी उसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है. इस कारण दोनों पंचायतों के लगभग 2500 से अधिक मतदाताओं ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर 3 में कल होने वाले उपचुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है.0
0
Report
समस्तीपुर में 75 लीटर शराब बरामदगी के बाद नेहा झा को जमानत मिली
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में करीब 75 लीटर शराब बरामद होने के बाद सोशल मीडिया प्रभावी नेहा झा को 28 सितंबर को अदालत ने जमानत दे दी। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास H-1 कोच से शराब बरामदगी के कारण नेहा झा सुर्खियों में आई थीं। 3 सितंबर को ट्रेन संख्या 12562 से शराब तस्करी का मामला सामने आया। GRP और CIB की टीम ने H-1 कोच के कूपे नंबर-7 की तलाशी में सूटकेस से 100 बोतल, करीब 75 लीटर शराब बरामद की। पूछताछ में नेहा ने कहा कि शराब शादी समारोह के लिए ले जानी जा रही थी। टिकट के बारे में भी पूछताछ हुई और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अदालत में सुनवाई के बाद 28 सितंबर को नेहा को जमानत मिल गई। अधिवक्ता चंदन कुमार सिंह के अनुसार अदालत ने बेल दी। अब नेहा झा के जीजा की जमानत याचिका दायर है, आशा है कि उसका भी बेल जल्द मिल जाएगा।0
0
Report
Advertisement
पूर्वांचल से यूपी 2027: NDA बनाम विपक्ष की सियासी जंग
Varanasi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल अभी से बज चुका है, और इसका सबसे बड़ा सियासी केंद्र बना है पूर्वांचल! बिहार में NDA के सहयोगी—JDU और चिराग पासवान की LJP—अब यूपी के सियासी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। 25 अक्टूबर को रोहनिया में एक बड़ी जनसभा से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार यूपी में JDU का शंखनाद करने जा रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ सीटों की दावेदारी है या फिर NDA के भीतर दबाव बनाने का कोई बड़ा सियासी गणित? पूर्वांचल की धरती से 2027 के महामुकाबले की बिसात बिछने लगी है। वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 25 अक्टूबर को कुर्मी वोट बैंक को लामबंद करने के लिए JDU का एक विशाल सम्मेलन होने जा रहा है। इस मंच से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार यूपी की राजनीति में अपनी सीधी एंट्री करेंगे। JDU प्रदेश की करीब 40 से 60 सीटों पर अपना दावा ठोक रही है। कुर्मी वोट बैंक: यूपी की 128 सीटों पर प्रभाव, 50 सीटों पर सीधे निर्णायक। पासी समाज: अवध और मध्य यूपी की सीटों पर मजबूत पकड़। निषाद/मल्लाह: गंगा-यमुना तटीय और पूर्वांचल के जिलों में बड़ा सियासी जनाधार। लेकिन सिर्फ JDU ही नहीं, चिराग पासवान की LJP (रामविलास) और मुकेश सहनी की VIP पार्टी भी पूर्वांचल के पासी और निषाद वोटरों को साधने के लिए सक्रिय हो चुकी हैं। उधर, बीजेपी के पुराने सहयोगी—अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर—भी सीटों के बंटवारे पर अभी से मोल-भाव में जुट गए हैं। बिटे - अमित सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनितिक विश्लेषक का बयान: विज्ञापन के हवाले से, बिहार के नेताओं का यूपी में आना दरअसल भाजपा पर सीट-शेयरिंग के लिए दबाव बनाने का एक बड़ा जरिया है। कुर्मी, पासी और निषाद जैसे अति-पिछड़े वोट बैंक पर हर किसी की नजर है, जो पूर्वांचल की 100 से अधिक सीटों के नतीजे तय करते हैं। एक तरफ जहां NDA के घटक दलों में 'प्रेशर पॉलिटिक्स' चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल—सपा और कांग्रेस—बेरोजगारी, भर्तियों में पारदर्शिता और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरने में लगे हैं।0
0
Report
रुद्रपुर में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका रिपोर्टर- स्थान- रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर एंकर- उधम सिंह नगर जिले में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका है. उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका है। कांग्रेस कार्यकर्ता सिटी क्लब पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालते हुए डीडी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और एडीएम कौस्तुभ मिश्रा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं और इसी वजह से करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। बाइट- यशपाल आर्या, नेता प्रतिपक्ष बाइट- भुवन कापड़ी, उप नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
ललितपुर के धोबनखेरी में युवक का शव पानी भरे खेत में मिलने से हड़कम्प
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से भरे खेत में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया , परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है । घटना बार थाना क्षेत्र अन्तर्गत धोबनखेरी ग्राम की है । बताया जा रहा है कि बार थाना क्षेत्र अन्तर्गत धोबनखेरी ग्राम निवासी 35 वर्षीय दीपक कल अपने माता पिता को ललितपुर रेलवे स्टेशन गया हुआ था । जहाँ से वह वापस नहीं लौटा , आज सुबह दीपक का संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से भरे एक खेत में पड़ हुआ मिला , जिसके बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया । परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया है । मौके पर पहुँची फॉरेंसिक टीम और पुलिस टीम ने जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।0
0
Report
Advertisement
तिलक नगर सड़क विवाद में मंत्री के थप्पड़ का वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:तिलक नगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान हुए विवाद में दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा AAP विधायक जरनैल सिंह की टीम के सदस्य साहेब सिंह को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं इस मामले को लेकर शाम 4:30 बजे तिलक नगर जा रहा हूं। वहां (दिल्ली सरकार द्वारा) बनाई गई सड़क पहले ही टूट-फूट रही थी और खराब हो रही थी, जैसा कि कल सभी ने वीडियो में देखा। इसी बीच, उनके एक मंत्री ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। एक तरफ प्रधानमंत्री 'जेन ज़ी' (Gen Z) को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, रील्स बना रहे हैं और 'भजन क्लबिंग' इवेंट्स में शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके ही मंत्री किसी को थप्पड़ मारते हैं और प्रधानमंत्री कोई कार्रवाई नहीं करते। 'जेन ज़ी' इस तरह उनका साथ नहीं देगी। मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि वे इस मंत्री और उस सड़क को बनाने के लिए ज़िम्मेदार सभी इंजीनियरों को गिरफ़्तार करें। उन्हें रील्स बनाने या 'भजन क्लबिंग' इवेंट्स में जाने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी 'जेन ज़ी' अपने आप उनके साथ जुड़ जाएगी।0
0
Report
विभूतिपुर में पेड़ गिरने से तीन छात्राओं की मौत; प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा दिया
Patna, Bihar:उजियारपुर लोकसभा अंतर्गत विभूतिपुर विधानसभा के चकबिदुलिया गाँव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बड़ा सूखा पेड़ गिरने से तीन स्कूली छात्राओं की मौत अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। आज शोकाकुल परिवारों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं और आश्वस्त किया कि इस घटना में जिनकी भी लापरवाही होगी, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ईश्वर दिवंगत बच्चियों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।0
0
Report
तमिलिसाई का TVK गोल्ड रिंग योजना पर बयान, स्वास्थ्य विभाग से रिंग खरीदी
Noida, Uttar Pradesh:Chennai (Tamil Nadu): Tamilisai Soundararajan (BJP) on TVK Gold Ring scheme for newborns; procurement of gold rings through Health Department; Tamil Nadu by-election campaign; Gem Veeramani case.0
0
Report
Advertisement
महोबा में कांग्रेस का प्रदर्शन: इस्तीफे की मांग के साथ चुनाव आयोग के विरुद्ध नारेबाजी
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी, कांग्रेसियों के पुतला फूंकने की कोशिश पुलिस ने की नाकाम, प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का मांगा इस्तीफा, गेट बंद क़र प्रशासन ने रोका कांग्रेसियों का कलेक्ट्रेट में प्रवेश, मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर का मामला।0
0
Report
जालौन में 16 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस-परिजन की तलाश तेज
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली किशोरी हुई लापता, बाजार से कपड़े खरीदने की बात कहकर बीते कल घर से निकली थी 16 वर्षीय किशोरी करीना, शाम तक वापस घर न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर की तलाश, किशोरी का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, किशोरी के परिजनों ने पुलिस को दी गुमशुदगी दर्ज करने की तहरीर, परिजनों की शिकायत के आधार पर किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर का मामला।0
0
Report
आजमगढ़ में झाड़ियों से अज्ञात शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Azamgarh, Uttar Pradesh:झाड़ी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मची क्षेत्र में सनसनी, चेहरा रक्तरंजित मिलने से हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी। जनपद आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर (सियरहा) स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से सेहदा की ओर करीब एक किलोमीटर आगे पूर्वांचل एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 238.6 पर आज झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष बताई जा रही है। शव का चेहरा रक्तरंजित होने के कारण घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक आज सोमवार को एक राहगीर की नजर सर्विस लेन के नीचे झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। उसने आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल सीमा क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण बिलरियागंज और कंधरापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का चेहरा रक्तरंजित मिलने के कारण ग्रामीणों के बीच हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका को लेकर चर्चा रही। हालांकि पुलिस अभी घटना के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं बताया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाये। पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक की मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी हाउस में डेड बॉडी को भेजवा दिया है。0
0
Report
Advertisement
कानपुर में पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, कई इलाके जलमग्न; 16 परिवार सुरक्षित निकाले गए
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बाढ़ से हजारों घरों में घुसा पानी उफनाई पांडु नदी लोगों ने घर छोड़ा - साउथ के बिहारी पुरवा, मेहरबान सिंह का पुरवा, गोपाल पुरवा सहित कई इलाक़े प्रभावित - NDRF टीम ने 16 परिवारों को सुरक्षित निकाला कानपुर बर्रा स्थित गोपालपुरम, बिहारी पुरवा, मेहरबान सिंह का पुरवा सहित इलाकों का अचानक पांडु नदी का पानी घुसने से हड़कंप मच गया. कुछ ही घंटों में जलस्तर करीब 5 से 7 फीट हो गया. जिससे कई लोग अपने ही घरों में कैद हो गए पानी भरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी. जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी काफी तेजी से बढ़ा था. ऐसे में किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला. निचले तल के कमरों तक में पानी घुसने से स्थिति बिगड़ गई. घर में रखा सामान और गृहस्थी निकालने का भी मौका नहीं मिला. किसी तरह छतों और ऊपरी मंजिलों पर जाकर जान बचानी पड़ी. वहीं सूचना मिलने पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने नाव की मदद से पानी में फंसे 16 से अधिक परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला.0
0
Report
राहुल ने गोरखपुर से इनपुट मांगा
Uska Khurd, Uttar Pradesh:राहुल द्वारा गोरखपुर से मांगा गया इनपुट0
0
Report
डीडवाना में बालिका नेटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ
Didwana, Rajasthan:एंकर डीडवाना के पूजा इंटरनेशनल अकादमी में 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 17 और 19 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रदेश के 41 जिलों से 82 टीमें और एक हजार से ज्यादा बालिका खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं。 खास बात यह है कि सभी खिलाड़ियों के रहने, खाने, अभ्यास और मैच की व्यवस्थाएं पूजा इंटरनेशनल अकादमी परिसर में ही की गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी के अनुसार खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप की गई हैं。 प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की प्रतिभा पर राज्य政府 द्वारा नियुक्त सिलेक्शन कमेटी के 30 सदस्य नजर रखेंगे। वहीं मैचों को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए 40 से ज्यादा रेफरी तथा खिलाड़ियों की सहायता और अन्य व्यवस्थाओं के लिए करीब 40 से ज्यादा सपोर्टिंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं。 प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और निष्ठा की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा, राजस्थान बास्केटबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजीत सिंह सहित विभिन्न खेल अधिकारी मौजूद रहे। झंडारोहण के साथ प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया गया。 पूजा इंटरनेशनल अकादमी के डायरेक्टर डॉ. बजरंग सिंह और इंजीनियर रणजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से आयोजन का मौका मिलना उनके लिए खुशी की बात है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है。 दोनों आयु वर्गों में विजेता रहने वाली टीमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। डीडवाना को खेल नगरी के रूप में मिली पहचान को आगे बढ़ाते हुए आयोजकों का प्रयास है कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली हर खिलाड़ी यहां से अच्छी याद लेकर जाए।0
0
Report
Advertisement
