Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
BareillyBareilly

Bareilly में रमजान अलविदा नमाज के लिए हाई अलर्ट, फ्लैग मार्च से सुरक्षा पुख्ता

AKAjay Kashyap
Mar 13, 2026 07:49:56
Bareilly, Uttar Pradesh
आज रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा की नमाज को लेकर बरेली जनपद में 'हाई अलर्ट' घोषित किया गया है। शहर के सबसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर न मार सके। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। प्रशासन की प्राथमिकता नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की है। वही एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि अलविदा की नमाज सड़कों पर नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ ही कोई भी गैर परम्परा नहीं पड़ने दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और उपद्रवियों को कड़ा संदेश देने के लिए एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में कोतवाली से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम, कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेंद्र चंद्र गौतम समेत कई थानों की पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स भारी शामिल रही। फ्लैग मार्च के जरिए आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। बाइट अनुराग आर्य , एसएसपी बरेली
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASASHISH SHRIVAS
Mar 13, 2026 08:46:32
Raebareli, Uttar Pradesh:पिछले कुछ दिनों से जिले में रसोई गैस (LPG) की कमी को लेकर फैल रही भ्रांतियों पर विराम लगाते हुए जिला प्रशासन और गैस एजेंसी संचालकों ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि जिले में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की कतई आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर कार्यालय और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से नागरिकों से अपील की है कि वे गैस की किल्लत से जुड़ी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। गैस एजेंसीयां अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रही हैं और सिलेंडरों की होम डिलीवरी सुचारू रूप से जारी है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आपूर्ति बाधित होने की गलत जानकारी फैलाई जा रही है, जो पूरी तरह निराधार है। अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर प्राप्त करते समय अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी देना अनिवार्य होगा। बिना ओटीपी के डिलीवरी मान्य नहीं होगी। सभी उपभोक्ताओं को अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करने के लिए है कि योजना का लाभ वास्तविक उपभोक्ताओं तक ही पहुँचे। गैस एजेंसी संचालक अनुराग मिश्रा और गैस एजेंसी संघ ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि गोदामों में स्टॉक की कोई कमी नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर की “पैनिक बुकिंग” न करें। उपभोक्ता अपनी बारी का इंतजार करें और वितरण कर्मचारी के आने पर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें; प्रशासन ने चेतावनी भी दी है कि यदि कोई एजेंसी या बिचौलिया गैस की कृत्रिम कमी पैदा करने या अधिक दाम वसूलने की कोशिश करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 13, 2026 08:46:10
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिले के ग्राम सुन्दरसी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर सुन्दरसी थाना पुलिस जिला अस्पताल में व्यक्ति का शव पीएम के लिए लेकर आई, पीएम के पश्चात शव पुलिस को सौंपा गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 9 बजे के लगभग रामप्रसाद बाली सीएम राईस स्कूल के आगे अकोदिया रोड सुन्दरसी के यहां से निकल रहे थे, इसी दौरान देखा कि भुपेंद्र सिंह फौजी के खेत पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास एक बाइक एच एफ डीलक्स काले कलर की एमपी-42 MQ-9058 भी रखी हुई है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है । पीएम रिपोर्ट आने के पश्चात मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतक जींस ग्रे कलर की और जरकीन काले कलर की पहने हुए था, इसके अलावा गले में गमछा डला हुआ मिला। बाइक के आधार पर मृतक की शिनाख्त की जा रही है।
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Mar 13, 2026 08:45:39
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 08:41:44
Mathura, Uttar Pradesh:धर्म नगरी वृंदावन में दक्षिणात्य शैली के श्री रंगनाथ मंदिर में चल रहे दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव में शुक्रवार को भगवान गोदारंगमन्नार ने चंदन की लकड़ी से निर्मित विशालकाय रथ पर विराजमान हो अपने भक्तों को दर्शन देकर कृतार्थ किया। उत्तर भारत के प्रसिद्ध रथ का मेला के नाम से विख्यात इस दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव में जहां भगवान गोदारंगमन्नार प्रतिदिन सुबह शाम सोने-चांदी के दिव्य वाहनों पर विराजमान होकर मंदिर से रंगजी के बड़े बगीचा तक भ्रमण कर रहे हैं।वहीं ब्रह्मोत्सव के सातवें दिन ठाकुरजी ने चंदन की लकड़ी से बने विशाल रथ पर विराजमान होकर भ्रमण किया। प्रातःकाल मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य विधिविधान से पूजा अर्चना कर ठाकुरजी को रथ में विराजमान किया। करीब 15 फुट चौड़े, 20 फुट लंबे और 50 फुट ऊंचे रथ की छवि देखते ही बन रही थी। उच्चश्रेवा नामक चार श्वेत घोड़ों की लगाम थामे पार्षद, मुख्य पार्षद जय विजय, दिग्पाल, विश्वकसेन जी आदि देवताओं से सुसज्जित रथ पर सजी रंगबिरंगी पताकाएं, देशी विदेशी सुगन्धित पुष्प, केलि के तने, हरे पत्ते आदि से सुसज्जित रथ का आकर्षण अपनी दिव्यता से भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। बैंडबाजे एवं दक्षिण शैली के वाद्य यंत्रों की धार्मिक धुनों के मध्य मंदिर से शुरू हुई रथ की सवारी सवारी बड़े बगीचा पहुंची। जहां कुछ देर विश्राम के बाद सवारी पुनः मंदिर आकर संपन्न हुई। वहीं रथ का मेला देखने के लिए नगर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और विशालकाय रथ को खीचकर पुण्य कमाने के लिए भक्तों में होड़ सी लग गई। वहीं हजारों भक्तों ने विशाल रथ में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन एवं रथ को खींचकर स्वयं को धन्य किया। इसके साथ ही आनन्दित भक्त जयघोष करने लगे, जिससे चारों ओर भगवान रंगनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठे।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 13, 2026 08:38:42
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। कमर्शियल GAS सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के बाद जोधपुर सहित पूरे प्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। गैस की कमी के चलते अब संचालक मजबूर होकर लकड़ी, कोयले और डीजल भट्टियों का सहारा लेने लगे हैं। हालात यह हैं कि जोधपुर में डीजल भट्टी की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है। शहर के भट्टी बनाने वाले कारीगरों का कहना है कि पहले पूरे साल में मुश्किल से दो-चार डीजल भट्टियां बिकती थीं, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं। पिछले कुछ दिनों से रोजाना करीब 50-50 भट्टियों के ऑर्डर मिल रहे हैं, जबकि कारीगर दिनभर में केवल तीन से चार भट्टियां ही तैयार कर पा रहे हैं। ऐसे में मांग के मुकाबले आपूर्ति बेहद कम पड़ रही है। गैस की कमी का असर कमर्शियल इंडेक्स चूल्हों के बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। पहले जो चूल्हे 8 से 9 हजार रुपए में मिल जाते थे, उनकी कीमत अब बढ़कर 30 हजार रुपए के पार पहुंच गई है। बढ़ती मांग के चलते बाजार में इनकी उपलब्धता भी कम हो गई है। जोधपुर के आसपास के जिलों—बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, जालौर और सिरोही से भी बड़े होटल और रेस्टोरेंट संचालक डीजल भट्टियाँ खरीदने के लिए जोधपुर पहुंच रहे हैं। हालांकि, उन्हें भी पर्याप्त संख्या में भट्टियाँ नहीं मिल पा रही हैं। कई संचालकों का कहना है कि वे चार-पाँच भट्टियों की मांग कर रहे हैं, लेकिन दो-तीन दिन में केवल एक ही भट्टी मिल पा रही है। ऐसे में गैस की सप्लाई बंद होने का असर सीधे होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ रहा है। पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से कई जगहों पर कामकाज प्रभावित हो रहा है और संचालकों को आर्थिक नुकसान की आशंका भी सताने लगी है।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Mar 13, 2026 08:38:00
Keonjhar, Odisha:ସ୍ଲଗ- ମଦ ଜବତ କରିବା କୁ ଯାଇଥିବା ସମୟ ରେ ଫାଣ୍ଡି ଅଧିକାରୀ ଓ ମହିଳା କନେଷ୍ଟବଳ ଙ୍କୁ ମରଣାନ୍ତକ ଆକ୍ରମଣ । ୨ ଗୁରୁତର । ଆଙ୍କର - କେନ୍ଦୁଝର ପାଟଣା ଥାନା ସାହାରପଡା ଫାଣ୍ଡି ଅନ୍ତର୍ଗତ ବାଲିତୋଟା ଗ୍ରାମରେ ପ୍ରବଳ ଚୋରା ମଦ ବିକ୍ରି ହେଉଥିବା ଖବର ପାଇ ଆଜି ସନ୍ଧ୍ୟାରେ ସାହାରପଡା ଫାଣ୍ଡି ଅଧିକାରୀ ପାର୍ଥ ଓରାମ ଓ ମହିଳା କନେଷ୍ଟବଳ ହେମଲତା ନାଇକଙ୍କ ସହ ଏକ ଟିମ୍ ଜଣେ ଚୋରା ମଦ ବେପାରୀ ଙ୍k ଘରେ ଚଢ଼ାଉ କରିଥିଲେ।ଏହି ସମୟରେ ଚୋରା ମଦ ରଖିଥିବା ପରିବାର ର ୪ ଜଣ ସାହାରପଡା ଫାଣ୍ଡି ଅଧିକାରୀ ପାର୍ଥ ଓରାମ ଓ ମହିଳା କନେଷ୍ଟବଳ ହେମଲତା ନାଇକଙ୍କୁ ହଠାତ ଆକ୍ରମଣ କରିବା ସହ ফାଣ୍ଡି ଅଧିକାରୀଙ୍କ ମୁଣ୍ଡକୁ ଏକ ପଥର ରେ ଛେଚି ଦେଉଥିଲେ ଫଳରେ ତାଙ୍କର ମୁଣ୍ଡ ଫାଟି ଯିବାରୁ ଲହୁ ଲୁହାଣ ହୋଇ ଥିଲେ।ଆକ୍ରମଣ ରେ ଫାଣ୍ଡି ଅଧିକାରୀ ଗୁରୁତର ଥିବା ବେଳେ ମହିଳା କନେଷ୍ଟବଳ ଆହତ ହୋଇଛନ୍ତି।ଖବର ପାଇ ପାଟଣା ଥାନା ଅଧିକାରୀ କିରଣ ପ্রସାଦ ସାହુ ସଦଳବଳେ ଗୋଜିଟାଙ୍ଗିରୀ ଗ୍ରାମକୁ ଯାଇ ଉଭୟ ଙ୍କୁ ଉଦ୍ଧାର କରି ଆଣି ପାଟଣା ଡାକ୍ତରଖାନାରେ ଭର୍ତ୍ତି କରିଛନ୍ତି।ପୁଲିସ ତାଙ୍କ ଘରୁ ଚୋରା ମଦ ଜବଦ କରିବା ସହ ଘଟଣା ର ତଦନ୍ତ କରୁଛି。
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Mar 13, 2026 08:37:37
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 13, 2026 08:37:08
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Mar 13, 2026 08:36:55
Katni, Madhya Pradesh:प्रदेश के मुख्यमंत्री संजय पाठक विधायक के साथ मंच साझा न करें. विजयराघगढ़ कांग्रेस नेता नीरज सिंह बघेल ने कहा... संजय पाठक ने कहा कांग्रेस विपक्ष में है वो अपना काम कर रही है... सरकार अपना काम कर रही है. एंकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 14 मार्च के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. विजयराघगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल ने पत्रकारवार्ता में कहा 14 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव विजयराघगढ़ विधानसभा के बरही में आ रहे है और विजयराघगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक पर गंभीर आरोप लगे हुए हैं. ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री को संजय सत्येंद्र पाठक के साथ मंच साझा नहीं करना चाहिए. नीरज सिंह बघेल कांग्रेस नेता विजयराघगढ़ ने पत्रकार वार्ता में बताया हमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आने से दिक्कत नहीं है पर वो संजय सत्येंद्र पाठक के साथ मंच साझा न करे क्योंकि संजय सत्येंद्र पाठक पर गंभीर आरोप लगे है. संपादक/बाइट नीरज सिंह बघेल कांग्रेस नेता विजयराघगढ़ वहीं इस मुद्दे पर संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में है तो विरोध करना उनका अधिकार है वो उनका काम कर रहे है; हम और विजयराघगढ़ की जनता मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत करने के लिए बैठे हुए है. बाइट संजय सत्येंद्र पाठक विधायक विजयराघगढ़
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top